DAF Key Words: Generative AI, Poem, Memes, Uttar Pradesh, GC-Gymkhana, Computer Science
Board: Raj Shukla Sir
Chairperson:
1. आप कहां से हैं ?
2. आपने क्या किया है ( अंडरग्रैजुएशन) ?
3. आजकल इतिहास बदलने की एक राजनीति चल रही है। एक quote है Until the lion learns how to write, every story will glorify the hunter also Yuval Noah Harari, यह बोलते हैं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नया narrative लिख रहा है, इस पर आप क्या सोचते हैं
4. फिर तो इतिहास factual नहीं रहेगा, जिसकी जो ideology होगी वह वैसा ही इतिहास लिखेगा, आपका इस पर क्या कहना है?
5. फिर इस समस्या का Way Forward क्या है जिससे एक समावेशी इतिहास बने?
6. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्या role होगा?
7. चीन को एक ऑथोरियरिव पावर कहा जाता है, अगर implementation की बात हटा दें तब भी चाइनीस ideation phase में हमसे आगे हैं, भारत में नए ideas क्यों नहीं आ रहे हैं, क्या आप मानते हैं कि लोकतंत्र ideas को भी रोकता है या delay करता है , आपका इस पर क्या विचार है ?
Member 2:
1. आपका Section 14 देखकर यह मालूम होता है कि आपका झुकाव टेक्नोलॉजी की तरफ ज्यादा रहा है। अगर मान ले कि आपको इस या आईपीएस छोड़कर कोई ऐसी सर्विस मिलती है जैसे आईएफएससी, तो क्या आप अपने इस zone से बाहर आ पाएंगे?
2. प्रेसिडेंट Trump, की कुछ पॉलिसीज महिलाओं के लिए काफी Regressive दिखाई देती हैं, अगर यही पॉलिसी चलती रही तो अमेरिका तो महिलाओं के अधिकार के संदर्भ में पीछे जा सकता है। इस पर आप क्या सोचते हैं?
Member 3:
1. आपके उत्तरों को सुनकर ऐसा मालूम होता है कि आप Karl Marx से ज्यादा प्रभावित हैं। आप यह बताएं की कार्ल मार्क्स ने किन-किन समाज को अपने theories में दर्शाया है ?
2. ऐसी कौन से और thinkers रहे हैं जो state और civil society के बीच की जो संबंध है उसको दर्शाते हैं।
3. सबसे पहले राज्य भाषा के आधार पर बनने वाला कौन था भारत में?
4. कौन सा देश धर्म के आधार पर बना ?
5. कौन सा भारत का राज्य Region के आधार पर बना ?
6. अपने Institute innovation council में क्या काम किया था?
Member 4:
1. आप केंद्रीय विद्यालय से पढ़े हुए हैं, मैं यह समझती हूं कि केंद्रीय विद्यालय एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय है, फिर भी अपने इंटरव्यू का माध्यम हिंदी चुना, क्या मैं यह कह सकती हूं कि आप अपने कंफर्ट जोन में रहना चाहते हैं और उसे बाहर नहीं जाना चाहते ?
2. अगर भारत में DOGE, आए तो आप किस डिपार्टमेंट को क्लीनअप करना चाहेंगे ?
3. क्यों ?
4. कुछ साल पहले कश्मीर में एक घटना हुई थी जहां पर एक सेना के मेजर ने एक व्यक्ति को human shield बनाकर, भीड़ से सामना किया था। क्या आपको नहीं लगता कि वह human rights का violation था। आप उस स्थिति में क्या करते ?
Member 5:
1. आपने बहुत सारी बातें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में की, आप मुझे बताएं कि अगर मैं संस्कृत में कोई श्लोक chatgpt में डालता हूं, तो वह मुझे उसका अर्थ तुरंत कैसे बता देता है?
2. अगर मैं कोई बड़ा text डालता हूं, तब भी वह सोचने में समय नहीं लगता और तुरंत उत्तर बताता है, इसके पीछे की technology क्या है?
3. मुझे practical application बताएं जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हो सकता है शासन प्रशासन में?
4. भारत में ऐसे सिस्टम क्यों नहीं बन रहे हैं, क्या हमारे स्टार्टअप्स में कुछ कमी है?
5. स्टार्टअप्स की इस कमी को दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है?
Chairperson:
1. अगर आपको चुनाव करना हो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में और क्वांटम इंटेलिजेंस में, तो आप किसे चुनेंगे
2. आपने कहा कि tier 2 सिटीज में भी स्टार्टअप्स का विकास होना चाहिए? स्टार्टअप्स को tier 2 cities में कैसे विकसित किया जा सकता है?
3. OpenAI का o3 मॉडल क्या है, या कैसे कम कर रहा है? यह reasoning कैसे करता है ?
4. भविष्य में क्या होने वाला है? क्या आपको लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक destructive technology है ?
Mocks: Samkalp, Vision IAS, Unacademy, PW-OnlyIAS, Vajirao, Vajiram
One to One: Utkarsh Sir and His regular sessions on Zoom (Very Helpful to Structure my thoughts and boosted my confidence in final days) , Dharmadhikari Sir (Very Helpful and confidence Booster), Ravindran Sir, Khan Sir (Pointed my weakness)