The PCSHub
رفتن به کانال در Telegram
Founder & Head - Ajay Chahar Co - Owner - M.K. Mathur Admin qualified UPPCS exam multiple times(including UPPSC RO -2021,2023 prelims) & JRF Awardee in History. GDC,GIC Mains PYQ Quiz Practice–https://t.me/Dailypyqquiz
نمایش بیشتر3 051
مشترکین
-424 ساعت
اطلاعاتی وجود ندارد7 روز
+11030 روز
آرشیو پست ها
3 051
आयोग की रणनीति समझिए! अगले 40 दिनों में PCS प्री है। ऐसे में RO/ARO मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम बदलकर फॉर्म भरवा दिया जाए, तो अभ्यर्थी नए सिलेबस की तैयारी में उलझे रहेंगे और आंदोलन की धार अपने आप कमजोर पड़ जाएगी। आयोग भी जानता है कि इस समय अभ्यर्थी PCS प्री छोड़कर आंदोलन के लिए प्रयागराज नहीं पहुँच पाएँगे।
3 051
नए सिलेबस के आधार पर अब कुछ नए बैच भी आएँगे, तैयारी के नए दावे होंगे और चयन को लेकर उम्मीदें भी जगाई जाएँगी। एक तरफ नए सिलेबस के नाम पर तैयारी का नया बाज़ार सजेगा, तो दूसरी तरफ पुराने सिलेबस पर परीक्षा कराने की मांग को लेकर कुछ साथी आयोग के गेट पर अभ्यर्थियों के हित में अपनी आवाज़ उठाते दिखाई देंगे।
3 051
Handwritten PYQ Notes आज शाम तक उपलब्ध करा दिए जाएँगे।
ये नोट्स आपकी तैयारी में बेहद उपयोगी साबित होंगे। सभी साथी चैनल को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह उपयोगी सामग्री हर जरूरतमंद अभ्यर्थी तक पहुँच सके।
आपका एक शेयर किसी अभ्यर्थी की तैयारी में मददगार हो सकता है। ❤️
— The PCSHub
3 051
० गरीबी के मापन के लिए बनी समितियां:-
• योजना आयोग कार्य समूह - 1962
• वी एम दांडेकर और एन रथ - 1971
• अलघ समिति - 1979
• लकड़वाला समिति - 1993
• तेंदुलकर समिति - 2009
• रंग राजन समिति - 2014
#Prelims
#UPPCS2026
#PrelimsModeActivated_ThePCsHub
3 051
० बौद्ध धर्म :-
० बुद्ध के जीवन से संबंधित तथ्य:-
• जन्म → लुम्बिनी (नेपाल)
• बचपन का नाम → सिद्धार्थ
• पिता → शुद्धोधन | माता → महामाया
• पालन-पोषण → महाप्रजापति गौतमी
• गृहत्याग → 29 वर्ष (महाभिनिष्क्रमण)
• ज्ञान प्राप्ति → 35 वर्ष की आयु में, बोधगया
• प्रथम उपदेश → सारनाथ (धर्मचक्र प्रवर्तन)
• महापरिनिर्वाण → कुशीनगर, 80 वर्ष की आयु में
• घोड़ा → कंथक | सारथी → छन्न
० बौद्ध दर्शन:-
• चार आर्य सत्य → दुःख, दुःख-समुदय, दुःख-निरोध, दुःख-निरोधगामिनी प्रतिपदा
• दुःख का मूल कारण → तृष्णा
• दुःख निरोध का मार्ग → अष्टांगिक मार्ग
• अष्टांगिक मार्ग → सम्यक दृष्टि, संकल्प, वाक्, कर्मान्त, आजीव, व्यायाम, स्मृति, समाधि
• त्रिरत्न → बुद्ध, धम्म, संघ
• प्रतीत्यसमुत्पाद → कारणों एवं परिस्थितियों पर निर्भर उत्पत्ति
• अनात्मवाद → स्थायी आत्मा का निषेध
• मध्यम मार्ग → भोग-विलास और कठोर तपस्या, दोनों अतियों से बचना
० बौद्ध साहित्य:-
• त्रिपिटक → विनय पिटक, सुत्त पिटक, अभिधम्म पिटक
• विनय पिटक → संघ के नियम एवं अनुशासन
• सुत्त पिटक → बुद्ध के उपदेश
• अभिधम्म पिटक → बौद्ध सिद्धांतों का दार्शनिक विवेचन
• थेरवाद के प्रमुख ग्रंथों की भाषा → पाली
० बौद्ध संगीति:-
• प्रथम → राजगृह | अजातशत्रु
• द्वितीय → वैशाली | कालाशोक
• तृतीय → पाटलिपुत्र | अशोक
• चतुर्थ → कश्मीर परंपरा में कनिष्क; महायान से संबंध
० बौद्ध धर्म की शाखाएँ:-
• थेरवाद → व्यक्तिगत मुक्ति एवं बुद्ध की शिक्षाओं पर बल
• महायान → बोधिसत्व आदर्श प्रमुख
• वज्रयान → तांत्रिक साधनाओं का विशेष महत्त्व
• ‘हीनयान’ → ऐतिहासिक स्रोतों में प्रयुक्त शब्द; इसे थेरवाद का पूर्ण पर्याय न मानें
० कला एवं स्थापत्य:-
• प्रारंभिक बौद्ध कला → बुद्ध का प्रतीकों द्वारा निरूपण
• गांधार कला → यूनानी-रोमन प्रभाव
• मथुरा कला → स्वदेशी भारतीय कलात्मक परंपराओं का प्रभाव
• सांची स्तूप → मूल निर्माण अशोक से संबंधित
• बौद्ध प्रतीक → धर्मचक्र, बोधि वृक्ष, पदचिह्न एवं स्तूप
Trick:
लु–बो–सा–कु
लुम्बिनी - जन्म | बोधगया - ज्ञान | सारनाथ - प्रथम उपदेश | कुशीनगर - महापरिनिर्वाण
#UPPCS2026
#Buddhism
#AncientHistory
#PrelimsFacts
#PrelimsModeActivated_ThePCsHub
3 051
RO मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव के विरोध में वे छोटे-छोटे चैनल भी आवाज़ उठा रहे हैं, जो निस्वार्थ भाव से बच्चों को स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराते हैं, लेकिन हैरानी उन बड़े-बड़े चैनलों पर है, जो ₹800–1000 की फीस लेकर बच्चों को कूड़ा-करकट परोसते हैं, फर्जी सिलेक्शन के दावे करके अपनी दुकान चलाते हैं, मगर बच्चों के भविष्य से जुड़े इतने बड़े मुद्दे पर उनकी एक पोस्ट तक नहीं आई!
मुफ्त में पढ़ाने वालों के भीतर बच्चों के भविष्य की चिंता है, लेकिन फीस लेकर अपना कारोबार चलाने वालों की ज़ुबान पर ताला क्यों है? बच्चे सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, एक जिम्मेदारी भी हैं। जब उनके भविष्य पर चोट पड़ रही हो, तब खामोशी भी बहुत कुछ कहती है!
3 051
🔴 पादपों में पोषण एवं प्रकाश-संश्लेषण के महत्त्वपूर्ण तथ्य :-
🔹 पादपों की संरचना एवं परिवहन:-
• क्लोरोफिल → मैग्नीशियम युक्त प्रकाश-संश्लेषी वर्णक
• रंध्र (Stomata) → गैसों का आदान-प्रदान एवं वाष्पोत्सर्जन
• जाइलम (Xylem) → जल एवं खनिजों का परिवहन
• फ्लोएम (Phloem) → पत्तियों में निर्मित भोजन का परिवहन
• जड़ रोम → जल एवं खनिजों के अवशोषण के लिए अनुकूलित संरचनाएँ
• हरितलवक (Chloroplast) → प्रकाश-संश्लेषण का प्रमुख कोशिकांग
🔹 पादपों में पोषण:-
• राइजोबियम (Rhizobium) → सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण
• माइकोराइजा (Mycorrhiza) → विशेषकर फॉस्फोरस के अवशोषण में सहायता
• अमरबेल (Cuscuta) → पूर्ण परजीवी पौधा
• नेपेंथीस (Nepenthes) → कीटभक्षी पौधा
• ड्रोसेरा एवं वीनस फ्लाईट्रैप → कीटभक्षी पौधे
• हॉस्टोरिया (Haustoria) → परजीवी पौधों में पोषक पदार्थों के अवशोषण हेतु विशेष संरचना
🔹 प्रकाश-संश्लेषण:-
• C₃ पौधे → प्रथम स्थायी उत्पाद: 3-PGA
• C₄ पौधे → प्रथम स्थायी उत्पाद: ऑक्सालोएसीटिक अम्ल (OAA)
• CAM पौधे → रंध्र सामान्यतः रात में खुलते हैं
• मक्का एवं गन्ना → प्रमुख C₄ पौधे
• गेहूँ, चावल एवं आलू → प्रमुख C₃ पौधे
• कैक्टस → CAM प्रकाश-संश्लेषण का प्रमुख उदाहरण
• प्रकाश-संश्लेषण में मुक्त O₂ → जल के विखंडन से प्राप्त
• कैल्विन चक्र → क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा में
• प्रकाश-निर्भर अभिक्रियाएँ → थायलाकोइड झिल्ली पर
• CO₂ का प्रवेश → मुख्यतः रंध्रों द्वारा
🔹 पादपों के खनिज पोषक तत्त्व:-
• मैग्नीशियम → क्लोरोफिल अणु का केंद्रीय तत्व
• नाइट्रोजन → अमीनो अम्ल, प्रोटीन एवं न्यूक्लिक अम्ल के निर्माण में आवश्यक
• फॉस्फोरस → ATP एवं न्यूक्लिक अम्ल का घटक
• पोटैशियम → रंध्र संचालन एवं एंजाइम सक्रियण में महत्त्वपूर्ण
• मोलिब्डेनम → नाइट्रोजन उपापचय एवं नाइट्रेट अपचयन में महत्त्वपूर्ण
• लौह (Fe) → क्लोरोफिल निर्माण में सहायक तथा इलेक्ट्रॉन परिवहन में महत्त्वपूर्ण
• कैल्शियम → कोशिका भित्ति एवं झिल्ली की संरचना में महत्त्वपूर्ण
• सल्फर → कुछ अमीनो अम्ल एवं प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक
#UPPCS2026 #Prelims #GeneralScience #Biology #ThePCSHub
3 051
🔴 महत्वपूर्ण समितियाँ एवं उनके कार्यक्षेत्र:-
• स्वामीनाथन समिति ➛ राष्ट्रीय जनसंख्या नीति
• जानकीरमन समिति ➛ प्रतिभूति घोटाला
• दांतवाला समिति ➛ बेरोजगारी एवं रोजगार संबंधी आकलन
• सरकारिया आयोग ➛ केंद्र–राज्य संबंध
• गोस्वामी समिति ➛ औद्योगिक रुग्णता
• महालनोबिस समिति ➛ राष्ट्रीय आय का अनुमान
• रंगराजन समिति ➛ भुगतान संतुलन
#UPPCS2026
#Prelims
#ThePCSHub
#PrelimsModeActivated_ThePCsHub
3 051
🔴 ईंधन गैसें एवं उनके प्रमुख घटक:-
▪️ CNG ➛ मुख्यतः मीथेन; अल्प मात्रा में एथेन आदि।
▪️ LPG ➛ प्रोपेन एवं ब्यूटेन।
▪️ कोल गैस ➛ हाइड्रोजन, मीथेन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड।
▪️ वाटर गैस ➛ कार्बन मोनोऑक्साइड एवं हाइड्रोजन।
▪️ बायोगैस ➛ मुख्यतः मीथेन एवं कार्बन डाइऑक्साइड।
▪️ प्राकृतिक गैस ➛ मुख्यतः मीथेन; अल्प मात्रा में एथेन एवं प्रोपेन।
#UPPCS2026
#ROARO2026
#UPPSC
#PrelimsFacts
#PrelimsModeActivated_ThePCsHub
3 051
० पुरास्थल एवं खोजकर्ता/उत्खननकर्ता:-
• हड़प्पा - दयाराम साहनी
• हस्तिनापुर - बी. बी. लाल
• तक्षशिला - जॉन मार्शल
• कौशाम्बी - जी. आर. शर्मा
• लोथल - एस. आर. राव
• सुरकोटदा - जे. पी. जोशी
#PrelimsFacts
#AncientHistory
#ROARO2026
#UPPCS2026
#PrelimsModeActivated_ThePCsHub
