BPSC/Bihar All Exam
رفتن به کانال در Telegram
1 142
مشترکین
-224 ساعت
-37 روز
اطلاعاتی وجود ندارد30 روز
آرشیو پست ها
1 142
BPSC TRE 4 एकल परीक्षा होगी, ऐसी चर्चा तेज है और शाम तक घोषणा संभव है।
TRE PRE + MAINS का कोर्स बेचने वाले शिक्षकों का घी खत्म... 🤐😂
1 142
रौशन सर ने आज पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ प्रयास किया कि सभी छात्र नेता एक मंच पर आएं, ताकि एकजुट होकर BPSC और BSSC के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सके। छात्र हित में यह एक महत्वपूर्ण पहल थी।
दुर्भाग्यवश, यह प्रयास सफल नहीं हो सका और दिलीप कुमार इस एकता का हिस्सा नहीं बने। मेरा मानना है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए आज सभी नेताओं को साथ आना चाहिए था। जब आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और अधिकारों के लिए हो, तब व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना समय की मांग होती है।
सबसे दुखद बात यह है कि एक ईमानदार शिक्षक स्वयं जाकर एकता की अपील कर रहे थे, फिर भी बात नहीं बन सकी। ऐसे समय में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि क्या कहीं न कहीं अहंकार छात्रों के हित पर भारी पड़ रहा है?
इस स्थिति से नुकसान किसी छात्र नेता का नहीं, बल्कि उन छात्रों का हुआ है जो एक मजबूत और संयुक्त आंदोलन की उम्मीद कर रहे थे। इतिहास गवाह है कि एकता में ही शक्ति होती है, और बिखरे हुए प्रयास अक्सर अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते।
बाकी, आप सभी समझदार हैं। निर्णय स्वयं कीजिए कि छात्र हित में क्या बेहतर था और आगे क्या होना चाहिए।
1 142
ये सभी परीक्षा का इंतेजार करते करते तुम्हारा समय पटना के किराए के रूम में बीत जाएगा। अपने रूम से निकलो और NIT घाट और Marine drive पर शाम में समय बिताने की जगह गर्दनीबाग भीड़ बढ़ाओ। तभी सरकार का ध्यान जाएगा और इन पेंडिंग परीक्षाओं का आयोजन होगा। बिना मांगे हक नहीं मिलेगा।
