260
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
-37 روز
-1330 روز
آرشیو پست ها
Sawai Man Singh (SMS) Hospital in Jaipur successfully performed Rajasthan's first pediatric liver transplant in the government sector on a 14-year-old boy.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में राजस्थान के खिलाड़ियों ने कुल 60 पदक जीतकर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Repost from SSC Aspirants | Current Affairs
Young cyclist Harshita Jakhar becomes first Indian woman to feature at Tour de France Femmes 2026 in Aigle, Switzerland.
युवा साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ स्विट्जरलैंड के आइगल में टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
🐅 देश की सबसे बुजुर्ग बाघिन ‘महक’ चर्चा में रही
कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन ‘महक’ ने 28 अगस्त 2026 को अपना 23वाँ जन्मदिन मनाया।
• विशेष उपलब्धि: देश की सबसे बुजुर्ग जीवित बाघिन
• चिड़ियाघरों में बाघों की औसत आयु 16–18 वर्ष मानी जाती है।
• महक ने औसत आयु से करीब 5 वर्ष अधिक जीवन जीकर रिकॉर्ड बनाया।
• जन्म: 28 अगस्त 2004, जयपुर
• 1 मार्च 2023 को महक को अभेड़ा पार्क लाया गया था।
राजस्थान ने 2030 तक 125 GW रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी तक पहुंचने के लिए एक बड़ा प्लान पेश किया है। इसमें 90 GW सोलर, 25 GW विंड और हाइब्रिड सिस्टम, और 10 GW एनर्जी स्टोरेज शामिल हैं। इससे भारत के 500 GW नेशनल क्लीन एनर्जी टारगेट का एक चौथाई हिस्सा पूरा हो जाएगा। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट और फास्ट-ट्रैक लैंड क्लीयरेंस जैसे फाइनेंशियल फायदों के साथ, यह रोडमैप ग्लोबल डेवलपर्स और क्लीन-टेक मैन्युफैक्चरर्स के लिए बड़े मौके खोलेगा, हालांकि इसे बढ़ाना काफी हद तक प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग और इंटरस्टेट ट्रांसमिशन की रुकावटों को दूर करने पर निर्भर करेगा।
Khelo India Dialogue 2026
• The nationwide Khelo India Dialogue is being organised as part of National Sports Day 2026 celebrations.
• It is being conducted by MY Bharat across colleges in all States and Union Territories.
• The Yuva Samvaad focuses on five themes: Sports, Olympic Aspirations, Youth Leadership, Viksit Bharat and Nasha Mukt Yuva.
• The programme also focuses on scientific talent identification and development of athletes for India’s 2036 Olympic aspirations.
🌊राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीलें:
1. अजमेर: आनासागर झील, फॉय सागर झील, पुष्कर झील
2. अलवर: सिलिसेढ़ झील
3. उदयपुर: पिछोला झील, फतेह सागर झील, रंग सागर झील, उदयसागर झील, दूध तलाय झील, जियाना सागर
4. झुंझुनूं: पटवा शाह तालाब
5. बीकानेर: गजनेर झील, कोलायत झील, अनुप सागर झील, सूरसागर झील
6. जयपुर: मानसागर झील, मावथा झील
7. जैसलमेर: बुढ़ा झील, अमर सागर झील, गडीसर झील
8. जोधपुर: कायलाना झील, बाल समंद झील,
9. झालावाड़: मानसरोवर झील
10. डूंगरपुर: गैब सागर
11. सिरोही: नक्की झील
12. धौलपुर: राम सागर झील, तालाब शाही
13. पाली: सरदारसमंद झील,
14. स. माधोपुर: मानसरोवर झील
15. बारां: रामगढ़ झील
16. बूंदी: कनक सागर, नवलखा झील, जीत सागर
17. भरतपुर: बंध बारोठा
18. राजसमंद: राजसमंद झील, नंदरसमंद झील
19. श्री गंगानगर: बुढ़ा जोहड़
20. बांसवाड़ा: आनंद सागर झील, डेलाव सागर
21. हनुमानगढ़: तलवाड़ा झील
✨ राजस्थान के विभिन्न "कुम्भ" (महत्वपूर्ण तथ्य) ✨
🔱 आदिवासियों का कुम्भ / दक्षिण का कुम्भ / वागड़ का कुम्भ → बेणेश्वर धाम (मेला : माघ पूर्णिमा)
🏹 भीलों का कुम्भ → बेणेश्वर धाम (खण्डित शिवलिंग की पूजा)
🌿 आदिवासियों का दूसरा कुम्भ → घोटिया अम्बा मेला (बागीदोरा, बांसवाड़ा)
🛕 सहरिया जनजाति का कुम्भ / हाड़ौती का कुम्भ → सीताबाड़ी का मेला
🎪 कंजर जनजाति का कुम्भ → चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर)
🐪 मरू प्रदेश का कुम्भ → सुइयां मेला (चौहटन, बाड़मेर)
🏜️ मरूस्थल का कुम्भ → कपालेश्वर महादेव मेला (चौहटन, बाड़मेर)
🌸 मेरवाड़ा प्रदेश का कुम्भ → पुष्कर मेला
🚩 मारवाड़ का कुम्भ → बाबा रामदेव मेला (रूणेचा, जैसलमेर)
🌊 जांगल प्रदेश का कुम्भ → कोलायत मेला (बीकानेर)
🪷 जैन समाज का कुम्भ → श्री महावीरजी मेला (चाँदन गाँव, करौली)
🪯 सिख धर्म का कुम्भ → साहवा गुरुद्वारा मेला (चूरू)
⭐ परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण 👍
दौसा : पंच गौरव कार्यक्रम
● पर्यटन स्थल: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
● वनस्पति प्रजाति: ढाक (ब्यूटिया मोनोस्पर्मा)
● उपज: सौंफ (फोनीकुलम वल्गेयर)
● उत्पाद: पत्थर के उत्पाद
● खेल: फुटबॉल
ढाक को किंशुक या ‘जंगल की आग’ भी कहा जाता है।दौसा को 10 अप्रैल 1991 को जयपुर से अलग कर जिला बनाया गया।
राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य के 24 उत्पादों को GI टैग प्राप्त हुआ है
• बगरू प्रिंट — जयपुर
• बीकानेरी भुजिया — बीकानेर
• ब्लू पॉटरी — जयपुर
• कोटपूतली — राजस्थान
• कोटपूतली (लोगो) — राजस्थान
• कोटा डोरिया — कोटा
• कोटा डोरिया (लोगो) — कोटा
• मकराना संगमरमर — नागौर
• मोलेला मिट्टी कला — राजसमंद
• मोलेला मिट्टी कला (लोगो) — नाथद्वारा, राजसमंद
• फुलकारी — राजस्थान
• सोजत मेहंदी — पाली
• थेवा कला — प्रतापगढ़
• पोकरण पॉटरी — जैसलमेर
• सांगानेरी प्रिंट — जयपुर
• फड़ चित्रकला — नाथद्वारा, राजसमंद
• ब्लू पॉटरी — जयपुर
• जोधपुरी बंधेज — जोधपुर
• उस्ता कला — बीकानेर
• उस्ता कला — बीकानेर
• कशीदाकारी कपड़ा — बीकानेर
• सांगरी — राजस्थान
• नागौरी अश्वगंधा — नागौर
• जोधपुरी मोजड़ी — जोधपुर
GI टैग किसी उत्पाद की विशिष्ट भौगोलिक पहचान और पारंपरिक विशेषता को संरक्षण एवं वैश्विक पहचान
Important for CET Examination 2026
युद्धाभ्यास ‘रोटर क्लैप-III’ Exercise Rotor Clap-III
• आयोजन अवधि: 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026
• स्थान: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
• आयोजक: भारतीय वायुसेना
• मुख्य उद्देश्य: कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन के ड्रोन एवं मानव रहित हवाई वाहनों (UAVs) को हवा में ही पहचानने और नष्ट करने की क्षमता को परखना एवं मजबूत करना।
LDC 2026 टाइपिंग की तैयारी कर रहे साथियों के लिए जरूरी जानकारी ⌨️
जिन साथियों के मन में Typing Test के Keyboard को लेकर काफी सवाल हैं, उन्हें बताना चाहूँगा कि Practice के लिए आप DELL KB216 या Logitech K120 Keyboard का इस्तेमाल कर सकते हैं।
• Dell KB216:
Amazon: https://link.amazon/B06aR6iiF
Flipkart: https://fkrt.co/VduVC5
• LOGITECH K120
Amazon: https://link.amazon/B057ZlOie
Flipkart: https://fkrt.co/QGy30Z
DELL KB216 मिलने की संभावना Typing Test में सबसे ज्यादा रहती है, इसलिए अगर संभव हो तो इसी Keyboard पर Practice करें।
हालाँकि, DELL KB216 पर अच्छी तरह Practice करने के बाद लगभग किसी भी Keyboard पर Typing करना आसान रहेगा, क्योंकि आपकी Finger Placement और Typing की आदत अच्छी तरह Develop हो जाएगी।
इसलिए Keyboard को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
🔰 "रानीजी की बावड़ी (बूंदी)"
🔹 बूंदी शहर 50 से अधिक बावड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
🔸 रानीजी की बावड़ी बूंदी की सबसे बड़ी बावड़ी है।
🔹 निर्माण वर्ष – 1699 ई.
🔸 निर्माणकर्ता – रानी नथावती जी (महाराव राजा अनिरुद्ध सिंह की छोटी रानी)
🔹 गहराई – 46 मीटर
🔸 उद्देश्य – सूखे के समय जल संग्रह एवं पेयजल की व्यवस्था
🔹 यह बहुमंजिला (Multi-storeyed) संरचना है।
🔸 बावड़ी में नक्काशीदार स्तंभ एवं भव्य मेहराबदार प्रवेश द्वार हैं।
🔹 प्रत्येक मंजिल पर पूजा-अर्चना के लिए विशेष स्थान बनाए गए हैं।
🔸 प्रवेश द्वार चार स्तंभों वाला संकरा मार्ग है।
🔹 कोनों पर पत्थर के हाथियों की सजीव मूर्तियाँ स्थापित हैं।
🔸 यह मध्यकालीन स्थापत्य कला एवं वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
🔹 प्राचीन समय में यह सामाजिक सभा स्थल के रूप में भी उपयोग की जाती थी।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025
● स्थान – आमेर किला, जयपुर
● शुभंकर – खम्मा और घणी
● आयोजन – SAI + राजस्थान सरकार + राज्य खेल परिषद
● मेजबान शहर (7) – जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर
● खेल – 24(23 पदक + 1 प्रदर्शन)
● नए खेल – कैनोइंग, कयाकिंग, साइक्लिंग, बीच वॉलीबॉल
राजस्थान से दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए किया गया
(1) डॉ. दिव्येन्दु सेन - महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल पच पहाड़ (झालावाड़)
(2) डॉ. वर्तिका गुलाटी - राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय तुमली का बास चाकसू ,जयपुर
राजस्थान 50,000 मेगावाट से अधिक की अक्षय ऊर्जा क्षमता के साथ देश में दूसरे स्थान पर है
अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) की कुल स्थापित क्षमता के मामले में गुजरात देश में पहले स्थान पर है
हालांकि, अकेले सौर ऊर्जा (Solar Energy) के मामले में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है
LDC भर्ती का रिजल्ट अब आचार संहिता के कारण चुनाव आयोग से परमिशन मिलने के बाद ही जारी होगा
पीएम ई-बस सेवा के प्रथम चरण के तहत राजस्थान के कुल "8 प्रमुख शहरों" का चयन किया गया है।
इन शहरों में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर शामिल हैं, जिनके लिए शुरुआती तौर पर 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं।
जिले याद करने की आसान ट्रिक - 6 संभाग (भरतपुर को छोड़ कर) 7. अलवर 8.भीलवाड़ा
