fa
Feedback
AFJ Computer Classes JAIPUR

AFJ Computer Classes JAIPUR

رفتن به کانال در Telegram

AFJ COMPUTER CLASSES A Next Generation of Learing Computer TYPING / SSC-CPT / EFFICIENCY / RSCIT / TALLY / PGDCA / B.LIB / M.LIB

نمایش بیشتر
2 636
مشترکین
+924 ساعت
+837 روز
+6830 روز
آرشیو پست ها
10 oct 2023 first shift paper .pdf

Photo from Anand Arora
Photo from Anand Arora

रिव्यू राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनो भर्ती परीक्षा 2023 माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा आज दिनांक 09/10/2023 को आयोजित स्टेनोग्राफर भर्ती (हिंदी स्टेनो) परीक्षा के स्किल टेस्ट रिव्यू :- स्टेनो रिव्यू :- लीगल जजमेंट आया है, जो साधारण लीगल मैटर (बिजली विभाग से संबंधित) था जिसमें ज्यादा कठिन शब्द नहीं थे और नेविगेशन चालू था जिसमें एक पूर्ण विराम के बाद पुनः उस मैटर में करेक्शन नहीं कर सकते हैं- (कुछ शब्द - वादी व प्रतिवादी, प्रकरण, विद्युत प्रवाह, विद्युत प्रसारण, अंतिम संस्कार, राजकीय अस्पताल, प्रतिवादी, करंट इत्यादि) डिक्टेटर की आवाज महिला डिक्टेटर की थी। (फीमेल आवाज डिक्टेशन) स्पीकर की Voice एकदम से क्लीयर थी तथा कीबोर्ड ज्यादातर साधारण DEEL कंपनी के थे। स्टेनो डिक्टेशन में पूर्ण विराम व पैरा चेंज बोले गए तथा कोमा नहीं बोले गये थे। टाइपिंग रिव्यू :- टाइपिंग साधारण मिक्स मैटर था। कोडिंग आई थी, चंद्र बिंदु क्र इत्यादि कोडिंग आई थी। टाइपिंग मैटर में एक शब्द में बेक स्पेस प्रयोग कर सकते हैं इसके बाद बैक स्पेस प्रयोग नहीं कर सकते, मैटर की लिमिट 1000 शब्द से ज्यादा थी। की-बोर्ड ज्यादातर DEEL कंपनी के थे। एफिशिएंसी रिव्यू :- एफिशिएंसी के प्रश्न इस प्रकार थे- बोल्ड, इटेलिक व बोर्डर को हटाना, डबल स्ट्राइक थ्रू, पेज कलर, पेज टोप व बोटम मार्जिन, पेज का ओरिटेनशन इत्यादि) एफिशिएंसी में MS Word 2013/16 ही आया है तथा फोरमेटिंग पूछी गई थी नोट:- उक्त जानकारी परीक्षा देने गए विद्यार्थियों से बात करके आप तक साझा की जा रही है।

*आज दिनांक 09/10/2023 को आयोजित राजस्थान हाईकोर्ट आशुलिपिक परीक्षा में लीगल मैटर बोला गया है*👈🏻 आज की शिफ्ट के कुछ शब्द :- राजकीय अस्पताल प्रकरण अंतिम संस्कार प्रतिवादीगण विद्युत प्रवाह समसामयिक विद्युत प्रसारण वादी–प्रतिवादी टाइपिंग में मृदा अपरदन जलवायु प्रकृति से सम्बंधित मैटर था 👈🏻

Reply very soon on YouTube channel
Reply very soon on YouTube channel

Hi

✍  राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनो भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले AFJ के सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष संदेश  ✍ ✍ माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 09/10/2023 से 17/10/2023 के मध्य स्टेनो (हिंदी व अंग्रेजी) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों/अभ्यर्थियों को गुरुकुल स्टेनो एवं टाइपिंग क्लासेज जोधपुर की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ। आप सभी ने इस परीक्षा हेतु दिल से जी-जान से तैयारी की है। उक्त परीक्षा आपकी जिंदगी को बदलेगी, क्योंकि इस परीक्षा के बाद दो-तीन माह बाद आप न्यायालय ⚖ में P. A. (पी.ए. न्यायाधीश) के पद पर बैठेंगे। (1) अपना मूल प्रवेश पत्र।(हो सके तो एक की जगह दो निकलवा लेना।) (2) एक ओरिजनल आईडी प्रूफ जिसमें आपका सही फोटो हो और नाम या जन्म दिनांक और बाकी सभी जानकारी सही हो।( जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड इत्यादि में से कोई भी एक।) आईडी कार्ड भी हो सके तो दो ले लेना और इसके अलावा एक दसवीं की मार्कशीट ले लेना जिसमें आपके फोटो और जन्म दिनांक अंकित हो। (3) जो भी आईडी कार्ड आप ले रहे हो, उस आईडी कार्ड की दो फोटो कॉपी जरूर लेना। कोई दो आईडी कार्ड ले रहा है तो दोनों की फोटो कॉपी करवा कर ले लेना। (4)अभी हाल ही के चार नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो ले लेना।(किसी ने अभी नई फोटो नहीं निकलवाई तो अभी निकलवा लेना तथा जो फॉर्म में फोटो लगाई है, वह भी दो फोटो साथ ले लें।) (5) पेन और पेंसिल दोनों साथ लेकर जाएं तथा साथ ही जिससे भी आप स्टेनो लिखते हैं (पेन/पेंसिल), वे तीन या चार साथ लेकर जाएं। एक रबर और एक पेंसिल कटर, ये सभी साथ में जरूर ले लेना। नोट:- इसके अलावा आपके प्रवेश पत्र में जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनको सही से पढ़ लेना। जो भी जरूरी आवश्यक सामान या दस्तावेज साथ में लेना है, वे सभी एक दिन पहले ही बैग में पैक कर लेना और घर से रवाना होने से पहले एक बार वापस सब चेक कर लेना। परीक्षा शुरू होने से पहले वहां स्पीकर से आपको दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उनको अच्छे से सुन लेना और फिर स्टेनो टेस्ट शुरू होने से पहले कंम्प्यूटर की स्क्रीन पर जो दिशा-निर्देश आते हैं, उनको भी एक बार अच्छे से पढ़ लेना। ——————————————— इसके अलावा इन बातों का विशेष ध्यान रखें। 👇 (1) सबसे पहले आप सभी स्टेनो का अनुवाद एग्जाम से दो दिन पहले ही करना छोड़ दें। जो पुराने वर्ड थे या जो आपकी  गलतियां आई हैं, उन सभी का रिवीजन और सुधार कर लेना। एक-एक बार सभी शब्द देख लेना। आज से वर्ड देखना शुरू कर देना सभी। लीगल वर्ड और सामान्य सभी। (2) टाइपिंग को एग्जाम से दो दिन पहले बिल्कुल मत करना, दो दिन पहले ही टाइपिंग करना छोड़ दें। हाथों को आराम दें। (3) एफिशियंसी का एक बार रिवीजन कर लेना, एम.एस वर्ड व लेटर फोर्मेटिंग को देख लें तथा MS Word 2013 या 2016 की हर फोरमेटिंग इफेक्ट आपको कंठस्थ याद होना चाहिए कि कौनसा इफेक्ट किस लेआउट में है। (4) जब तक आपके एग्जाम नहीं हो जाते हैं। आप किसी भी बाहरी विद्यार्थी से कोई वार्तालाप नहीं करें तैयारी को लेकर या कुछ भी। (5) आप में से काफी का एग्जाम पहले होगा तो वे लोग विशेष ध्यान रखें कि ऐसा कोई काम मत करना जिससे बाकी विद्यार्थियों का मनोबल टूटे, इस बात का विशेष ध्यान रखें तथा जिनकी परीक्षा बाद में होगी वे विशेष ध्यान दें कि आप नेगेटिव लोगों से और नेगेटिव बातें करने वालों से दूर रहें। आपको अपनी तैयारी पर भरोसा रखना है, सब कुछ अच्छा होगा क्योंकि आप सबसे बेहतर हो। (6) आप पेपर के बारे में उसी से बात करें जिस पर आपको पूर्ण विश्वास है कि यह मेरा अपना है और मेरा मनोबल बढ़ाएगा/गी। चाहे क्लास का ही कोई भी विद्यार्थी क्यों न हो, नेगेटिव या गलत सोच वाले से पेपर के बारे में कतई ना पूछे कि पेपर कैसे आया है।

Full video on YouTube channel

Photo from Anand Arora
Photo from Anand Arora

Previous matter in typing

2011 STENO-S-4.txt0.04 KB

2011 STENO-S-3.txt0.04 KB

2011 STENO-S-2.txt0.04 KB