BSEB 10th - 12TH BOARD
رفتن به کانال در Telegram
Science only (English Medium) https://t.me/bseb12thdiscussiongroup Join our discussion group 👆🏻 https://t.me/bsebinterpyq Share the channel with your friends and help them! If you want to contact me or for promotions: @Mrdetective1829_bot
نمایش بیشتر2 271
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
+417 روز
+18830 روز
آرشیو پست ها
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना 2024 संबंधित सूचना।
▪️एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर अंकुश लगाने, प्रजनन दर में कमी लाने एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार राज्य क्षेत्रान्तर्गत राजकीय / राजकीयकृत गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) उच्च माध्यमिक विद्यालयों से इन्टर उत्तीर्ण होने पर अविवाहित कन्याओं को परीक्षा वर्ष, 2024 में ₹25,000/- (पच्चीस हजार) मात्र की आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाना है। यह राशि सीधे पात्र लाभुकों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से अन्तरित की जायेगी।
▪️सभी पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे NIC द्वारा विकसित ekalyan पोर्टल को https://medhasoft.bih.nic.in के माध्यम से खोलकर अपना निबंधन करेगे। निबंधन के लिए छात्रा से संबंधित सूचनाएँ यथा पंजीयन संख्या, प्राप्तांक, जन्म तिथि (प्रवेशिका प्रमाण पत्र के अनुसार), नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक शाखा का नाम, IFSC कोड, आधार संख्या, मोबाईल नं०, ईमेल आईडी तथा अविवाहित होने का घोषणा अंकित करना होगा। कोई भी तथ्य/ सूचना गलत अंकित किये जाने की स्थिति में निबंधन रदद् हो जायेगा। निबंधन के समय दर्ज कराई गई सूचनाओं के सत्यापन के पश्चात् छात्रा के रजिस्टर्ड मोबाईल नं० तथा ईमेल आईडी पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड (User ID & Password) उपलब्ध होगा। यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। ✔️
▪️यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होने के बाद छात्रा को पुनः पोर्टल पर लॉग इन करके अपने फार्म को पूरा करते हुए अंतिम रूप देना है। छात्रा द्वारा फार्म को अंतिम रूप देने के पश्चात् किसी भी संशोधन की अनुमति नहीं दी जायेगी तथा सत्यापन जिला द्वारा कराया जायेगा। ✔️
▪️ध्यान रहे कि बैंक खाता पात्र छात्रा के अपने नाम से खुला होना चाहिए तथा यह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बिहार में अवस्थित किसी शाखा में संचालित होना चाहिए। ✔️
▪️प्रयास किया जाए कि सूचनाओं को अंकित किये जाने का कार्य निजी अथवा घरेलू मोबाईल / लैपटॉप / कम्प्यूटर आदि के माध्यम से किया जाय। अपने से संबंधित अभिलेख किसी से साझा न करे एवं आवेदन की प्रक्रिया अपने सामने पूर्ण करें। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की स्थिति में आवेदक स्वयं जिम्मेवार होंगे। ✔️
बिहार इंटर पास बालिका छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक + 2) प्रोत्साहन योजना 2024
जिन लड़कियों ने भी बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा 2024 को पास किया है चाहे वह किसी भी डिवीजन से क्यों ना पास हुई हो यानी की प्रथम श्रेणी आई हो या फिर द्वितीय श्रेणी या फिर तृतीय श्रेणी और या फिर वह किसी भी कोटि से क्यों ना आती हो। वह अविवाहित हो सिर्फ और सिर्फ वह BSEB बिहार इंटरमीडिएट 2024 की परीक्षा में पास हुई हो। तो उन्हे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक + 2) प्रोत्साहन योजना 2024 के तहत ₹25000 का प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा जो कि सीधे लड़कियों के खाते में दिए जायेंगे। साथ ही साथ जो भी छात्राएं SC/ST कोटि की होगी उन्हें मुख्यमंत्री मेधावृति योजना अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से [+2] उतीर्ण छात्राओं के लिये। अलग से मेधावृति योजना के तहत प्रथम श्रेणी से पास किए गए को ₹15000 और द्वितीय श्रेणी में ₹10000 प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी की जायेगी।
▪️बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में पास होने वाले सभी लड़कियों के लिए 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
▪️अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रथम श्रेणी में ₹15000 प्रोत्साहन राशि मिलेगी और वह भी ₹25000 के साथ कुल 40000 मिलेगा
▪️अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति द्वितीय श्रेणी में ₹10000 प्रोत्साहन राशि मिलेगी और वह भी ₹25000 के साथ। कुल 35000
नोट :- अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से [+2] उतीर्ण छात्राओं के लिए अलग से मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का फॉर्म भरना होगा।
नोट :- ये छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजन केवल +2 इंटर पास लड़कियों के लिए है लडको के लिए नही।
Memories are always special
Sometimes we laugh by Remember the days we Cried.
And we cried by Remembering the days we Laughed….
That’s Life🙂
Krish
Link Active
🗣️ Bihar Board 10th Special & Compartmental Exam Form 2024 ✔️
💻 Apply & Download Form:-https://appsecondary.biharboardonline.com/
Link Active ✔️
🗣️ Bihar Board 10th Scrutiny Online Form 2024
💻 Apply Online:-https://www.bsebscrutiny.com/login
BSEB इंटर 2024-2026 यानी 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाईन 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। ✔️
👉सभी लोग अपना-अपना आवासीय+जाति+आय बनवा ले।
Admission कराते समय इसकी आवश्यकता होगी। ✔️
