ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜
رفتن به کانال در Telegram
1 131
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
-47 روز
+330 روز
آرشیو پست ها
1 131
झूठे वादे नहीं , किताबी बातें करती ,
गीले बालों से सवेरा तो तुम्हारी मनपसंद की रातें करती ,
तुमसे दूर होने पे मैं , दुआओं में तुमसे सोहबत करती ,
तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ...
फ़िर नहीं होती ये दुनिया इतनी बड़ी मुझे ,
फ़िर नहीं होता आसमान इतना खूबसूरत मुझे ,
रास्ता देखती तुम्हारा शाम ढलते ही , तुम्हें दरवाज़े पे पा के राहत भरती ,
तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ...
एक घर , हमारी तस्वीर , गुलदस्ते के फूल और धीमे गाने
सुबह की चाय , शाम के जाम , हम बस हम , हमे कोई न जाने
इतनी सी दुआ जो मेरी कुबूल होती , मैं ख़ुदा से कोई और चाहत ना करती
तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... ❤️
~🦋 (Part-1)
1 131
बेइमानी हैं तेरे इश्क़ में निभाने की ,
कि किस्मत चाहे भी तो अपनी राहें नहीं मिलती ,
ये दूरियां खा गई मेरी मोहब्बत ,
सुबह के खयाल मिलते हैं तेरे मुझे मगर सोने को तेरी बाहें नहीं मिलती ... 😒
Gud morning ❤️
1 131
तुम्हारे रूबरू होने भर से मैं,मैं नहीं रहता,
बेबाक हो जाता हूँ मैं,कोई भय नहीं रहता,
मेरी यादें भी याद फ़कत तुम्हें ही करती हैं,
मेरे ज़र्रे ज़र्रे में तुम हो,कोई और नहीं रहता!
~🖋️🖋
1 131
... और फिर कौन तय करेगा कि तुम मेरे नहीं हो ?
जब कि इस सवाल में ही , मैं हूं , तुम हो🫠
1 131
कर्पूर गौरम करुणावतारम संसारसारम
भुजगेन्द्रहारम , सदा वसंतम , हृदयअरविंदे , भवम भवानी सहितम नमामि... 🌺
हर हर महादेव ❤️
भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें 🙌
1 131
तेरा होना जहां तक है , वहीं तक परवान है मुझे
तेरे बाद , क्या मतलब , कौन अपना , कौन बेईमान है मुझे ,
तेरे होने से है , आंखे ऊंची भी करना , तू इकलौता ही आसमान है मुझे ... 💜
Happy bestestest friendship day ❤️
@Happy_machine
God bless you baee 🌻🦋
1 131
ना कोई दिल को यूं इनकार करता ,
कोई तो प्यार बेशुमार करता ,
काश ! होते हम भी किसी दिल की धड़कन ,
काश ! कोई हमारा भी इंतज़ार करता... 🫠
1 131
ज़िंदगी में सब किसी न किसी कारण से ही आते हैं ,
बस जो रुक जाता है उसी का साथ खूबसूरत हो जाता है
~ musafir cafe ❤️
1 131
मेरे हिज्र की इंतहा इतनी सी है,
उसे घंटो निहारता रहता हूं बेबस ख्यालों में!
~अभि🤍
1 131
जो खो गया उसे गुज़री हुई शाम लिखना, जो मिल गया उसे अपने सफ़र की वाह लिखना, और जब लोग तुम्हारी कहानी पढ़े उसे जीने की राह लिखना 📖✨
जो छूट गया उसे तजुर्बे का पन्ना लिखना, जो साथ आया उसे हौसले का हवाला लिखना 🤝💫। गिरे थे जहां, वहां से उठने की दास्तां लिखना, संभले तो कैसे, उसकी रवाना लिखना 🌱।
अपने आंसुओं को कमज़ोरी मत कहना, उन्हें धुल कर निखरने का मौसम कहना 🌧️🌈। अपने ज़ख्मों को कहानी का मोड़ कहना, और अपनी हंसी को जीत का शोर कहना 😄🏆।
ज़िंदगी को शिकायतों की डायरी मत बनाना, इसे हर सुबह नए सिरे से लिखी जाने वाली किताब बनाना 📚🌅। कलम थक जाए तो भी, उम्मीद की आखिरी लाइन ज़रूर लिखना ✍️💖।
#Sunpreet
1 131
...और तुम हर पल ख्याल रखा करो ना मेरा ,
मैं इश्क़ की बेरूखियां बर्दाश्त ही क्यूं करूं ।। 😒
1 131
ये दूरियां कायनात की अदाकारी है ,
हम मिलेंगे किसी रोज़ सितारों में कहीं
ज़मीं पे दरमियां , ये दुनिया सारी की सारी है ...🌻🦋
1 131
क्या होता है जब पुरुष की पसंदीदा स्त्री उससे कोसों दूर हो जाती है,
मोहब्बत की सारी कहानियां बेईमानी सी लगने लगती है,
वो जो नूर उसे इश्क़ ने दिया था बिलकुल बेरंग हो जाता है
आने जाने वाला हर इंसा सिर्फ भीड़ की तरह समझ आता है, उसे नफ़रत हो जाती है मोहब्बत के झूठे वादों से,
पछतावा होता है कि क्यों उसका रुख सख़्त से नरम हुआ,वो बिल्कुल बेफ़िक्र आवारा जानवर की तरह हो जाता है!
जो शिथिलता की चरम सीमा पर पहुँच जाता है!
भूल जाता है मोह और वास्तविकता को,
आशाओं से वास्ता टूट जाता है और अपना लेता है ख़ामोशी के हर पहलू को,
सच और सही सब एक सा लगने लगता है,
उसे नही परवाह होती कि कौन उसे कैसे देख रहा उसके बारे क्या समझ रहा
वो बस विलुप्त रहना चाहता है जीवन के सबसे खामोश कोने में!
~अभिराइट्स⭐️
1 131
युवा प्रधान देश भारत में अब अपने भविष्य के लिए किसी एग्जाम की तैयारी करना और फिर वो एग्जाम देना ही नहीं बल्कि उसके बाद उसी भविष्य को बचाने के लिए लाठी खाने का भी नया नियम बन गया है ...👏
1 131
एक बार नज़रें फेर लेने के बाद , लौट आने पे भी तुम्हें मैं नहीं दिखूंगी
तुम्हें मिलेंगे रास्ते में मुझ जैसे कई , तुम्हें मैं नहीं मिलूंगी ... 🎀
1 131
काजलों की धार से मारा गया,
मुझे एक नए हथियार से मारा गया!
कत्ल मेरा लग रहा है ख़ुदकुशी,
मुझको इतने प्यार से मारा गया!
~🫶🤍
