3 740
مشترکین
-324 ساعت
-47 روز
-4330 روز
آرشیو پست ها
https://youtu.be/AIFRdLGHczQ?si=Tm5slWzdqJjhaLu-
यह हमारा नया वीडयो है 👆
आज का बाइबल संदेश
हमारे महान और जीवित परमेश्वर का अनुग्रह हम सब पर बना रहे।आमीन।
🔥 *"परमेश्वर हमसे ऐसे बदलाव की मांग करता है जो हमे परमेश्वर के बेटे यीशु की तरह बनने में मदद करता है। "*🔥
आप सभी को नया साल मुबारक़ हो आज फिर एक नए साल ने हमारी ज़िंदगी में दस्तक दी है,साल आता है और चला जाता है मग़र ज़िंदगी यूंही चलती रहती है। पिछला साल हमारे लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा मग़र हमारे जीवनों में बदलाव नहीं आया। हमारे जीवन, विचार, रहन-सहन,आदतें कुछ भी नहीं बदला हम आज भी पाप में फसे हुए है मेरे भाईओ और बहनो सिर्फ कैलेंडर बदल लेने से जीवन नया नहीं होगा आज हमे जरुरत है की हम अपना पुराना पापी स्वभाव और विचार त्यागकर परमेश्वर के स्वभाव में बढे और उसके पीछे हो लें।
बाइबल हमें मरकुस 10:50 -52 में बताती है की एक अंधा भिखारी अपने वस्त्र फेंककर येशु के पास आया और उसने चंगाई प्राप्त की .....कहीं नहीं लिखा की वह अपने पुराने स्थान पर वापस गया, वह येशु के पीछे चल दिया,इसे कहते है बदलाव, जिसकी परमेश्वर हमसे मांग करता है।
परमेश्वर ने बीते हुए वर्ष में हमे बहोत बरकतें दी हमे सम्भाल कर रखा लेकिन क्या हम परमेश्वर के पीछे चल रहे है ? क्या हमने अपना पुराना जिद्दी पापी स्वभाव त्याग दिया है ?....
मेरे भाईओ और बहनो आज ख़ुद को जांचिए और परमेश्वर की इच्छा में जीने की कोशिश करे हर दिन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार स्वयं में बदलाव लाये और परमेश्वर के प्रति समर्पित और ईमानदार बने रहे।
इस नववर्ष का आगाज़ सांसारिक रीति से पार्टी और जश्न से करने की बजाय परमेश्वर की संगति ,आराधना, वचन के अध्ययन और प्रार्थना से कीजिये ताकि हम परमेश्वर के लिए समर्पित और ईमानदारी का जीवन जीएं, जिस से हमारे जीवन में बदलाव आ सके और हमारा रिश्ता परमेश्वर के साथ और अधिक गहरा हो सके।
ये नया साल आप सभो की ज़िन्दगियों में ढ़ेरो खुशियां और बरकतें लेकर आये , आमीन।
– भाई संजय वर्मा
