3 694
مشترکین
-424 ساعت
-297 روز
-5930 روز
آرشیو پست ها
" देखो " परमेशवर आप से कुछ कह रहा है
भजन संहिता 34:18
धर्मी पर बहुत सी विपत्तियां पड़ती तो हैं, परन्तु यहोवा उसको उन सब से मुक्त करता है।
परमेश्वर का अनुग्रह और उनकी करूणा सदा सर्वदा हम सभी पर बनी रहे,आमीन
" बहुत धीरे से पढ़िए "
परमेश्वर का वचन कहता है, कि एक दिन परमेश्वर ने मूसा को बुलाया,मूसा अपने साथ किसी को लेकर नहीं गए, परन्तु यह वहां अकेले ही गए,और परमेश्वर
ने उन्हें पत्थर की पट्टी पर 10 आज्ञाएं लिख कर दीं, एक दिन परमेश्वर ने चेलों पर अपना पवित्र आत्मा उंडेला और उसके बाद कलीसिया बनी,और आज तक वो ही समय चालू है।
क्या आपने देखा, कि परमेश्वर कुछ बातें तब करते हैं,जब हम अकेले होते हैं, उन्होंने मूसा को अपना वचन तब दिया, जब वो उनके साथ अकेले थे, परन्तु अब हम उस समय में रह रहे हैं, जब हमें ना केवल परमेश्वर के साथ समय बिताना है, वरन् हमें
एक दूसरे के साथ संगति भी करनी है।
परमेश्वर ने जीजस इस लाईफ कलीसिया पर बहुत दया की है, और मैं चाहता हूँ, कि आप भी उस झरने के नीचे आएं, ताकि आप भी उस झरने में से पी सकें, हमारी कलीसिया और मेंटरशिप ग्रुप में परमेश्वर ने बहुत सारे अपने बेटे और बेटियों को तैयार किया है,और आने वाले समय में हम इन लोगों के समर्थी संदेश जो इन्हें पवित्र आत्मा ने दिए हैं,वो सब मैं एक फेसबुक आई डी पर शेयर करने वाला हूँ, इसमें वचन हैं,इसमें आराधना है,इसमें भविष्यवाणी भरे संदेश हैं,और यह मेरा विश्वास है,कि यह सब वीडियोज देख कर हमारी आने वाली पीढ़ी तैयार हो पाएगी।
यह सभी वीडियोस इस आई डी पर शेयर किए जायेंगे, यह एक फेसबुक आई डी है :- https://www.facebook.com/share/1C3mCh4EUx/
आप चाहें तो आप इस आई डी पर अपनी फ्रेड रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं,और इस आई डी को फॉलो भी कर सकते हैं।
आप जानते हैं, कि जिन लोगों के वीडियोस शेयर होने वाले हैं, यह कोई बड़े शहरों में नहीं रहते , इनमें से बहुत सारे लोग छोटे छोटे गांव के रहने वाले हैं। पर यह सभी परमेश्वर को जानते हैं, हम सभी इनसे बहुत आशीष पायेंगे।
सूरज प्रेमानी
" जो आप कर रहे है वह जारी रखे " ( 1 मिनट 45 सेंकड का वीडयो )
यह वीडयो की लिंक है :- https://youtu.be/8eFD5Anbt4k?si=oUlljVi2c_Bvwjwh
सूरज प्रेमानी
" यीशू होता तोह पानी पर चला देता " ( 1 मिनट 15 सेंकड का वीडयो )
यह वीडयो की लिंक है :- https://youtu.be/8eFD5Anbt4k?si=oUlljVi2c_Bvwjwh
सूरज प्रेमानी
