fa
Feedback
CTETNOTESPATHSHALA

CTETNOTESPATHSHALA

رفتن به کانال در Telegram

आपको इस चैनल पर शिक्षक भर्ती के सम्पूर्ण नोट्स पीडीएफ टेस्ट सीरीज दिए जाएंगे जो आपके विभिन्न परीक्षाओं में काम आएंगे जैसे कि CTET UPTET REET MPTET UKTET DSSSB KVS NVS इस चैनल से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े।

نمایش بیشتر
3 388
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
اطلاعاتی وجود ندارد7 روز
اطلاعاتی وجود ندارد30 روز
آرشیو پست ها
#CTET_की_तैयारी_हेतु_महत्वपूर्ण_बिन्दु_सब_एक_नजर_मे_जरुर_देखे👍👍 सबसे पहले तो ये बात ध्यान रखनी है कि.. *"बालक कभी गलत नही हो सकता, शिक्षा व्यवस्था ही गलत है.. या आपका पढ़ाने का तरीका.. 👈 . *CTET का पूरा पेपर सिर्फ दो चीजों पर टिका होता है वो है.. *सकारात्मक एवं नकारात्मक* *नकारात्मक तथ्य---- 1. जहां याद करने व रटने की बात हो रही हो तो, दिमाग में बैठा लो कि ये नकारात्मक बिंदु है इसलिए बच्चे को इस ओर नहीं ले जाना है. 2. अगर किसी विकल्प में शिक्षार्थी के लिए दंड का समर्थन किया जा रहा हो तो, तो आपको ऐसे विकल्प का समर्थन नहीं करना है. 3. जहां अलगाव या विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उनके ग्रुप बनाने की बात हो रही हो, तो आपको ये नहीं करना है. 4. जहां लड़के व लड़कियों में भेदभाव या लड़कों को लड़कियों से उच्चतम बताया जा रहा हो, या लड़कियों को लड़कों से.. तो आपको ऐसे विकल्प के साथ नहीं जाना है. लड़की व लड़का दोनों समान है एक शिक्षक की नजर में.. 5. जिस विकल्प में सिलेबस को पूरा करवाने या किताबी ज्ञान पर बल दिया जा रहा हो, तो मान लो कि ये संकीर्ण विचारधारा है और आपको इसका सपोर्ट नहीं करना है. 6. जिस विकल्प में विद्यार्थियों से अनुशासन स्थापना की बात हो रही हो, उस विकल्प के साथ नहीं जाना है. 7. जिस विकल्प में व्याख्यान विधि की बात हो रही हो या विद्यार्थियों को केवल श्रोता बनाने का समर्थन हो तो उस विकल्प के साथ आपको नहीं जाना है. 8. जिस विकल्प में विद्यार्थियों को किसी चीज़ के लिए दोषी ठहराया गया हो तो आपको ऐसे विकल्प की ओर नहीं जाना है.. समझ जाओ कि ये निगेटिव बिंदु है.. 9..जिस विकल्प में अंक या ग्रेड देने या केवल परीक्षा पास करने की बात कही जा रही हो तो आपको उसके साथ सहमत नहीं होना है मतलब ये कि ये नकारात्मक विकल्प है. 10. यदि किसी विकल्प में बालक को अनुतीर्ण करने की बात हो रही हो.. या.. उसी कक्षा में रोकने की बात हो रही हो तो समझ जाना कि ये गलत है.. बालक कभी फेल नहीं हो सकता है.. शिक्षा पद्धति में ही दोष है.. . अब बात करते हैं सकारात्मक तथ्यों की.. *सकारात्मक तथ्य -- 1. जहां विद्यार्थियों को अधिकाधिक अवसर दिए जा रहे हों. 2. जहां बहुभाषिकता पर बल दिया जा रहा हो. 3. करके सीखने को प्रोत्साहित किया जा रहा हो. 4. जहां विद्यार्थियों को कोई कार्य करने हेतु स्वतंत्रता दी जा रही हो. 5. जहां सभी विद्यार्थियों के समावेशन की बात की जा रही हो.. 6. जहां कक्षा कक्षीय जीवन को वास्तविक जीवन से जोड़ा जा रहा हो. 7. जहां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित की जा रही हो. . सकारात्मक तथ्यों वाले ऑप्शंस के साथ ही आपको जाना है.. . *विशेष - कुछ शब्द भी सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों होते हैं.. जैस - "प्रोत्साहित" एवं "हतोत्साहित".. CTET के पेपर में कई सारे प्रश्नों में ये दोनों शब्द कई बार देखने को मिलेंगे.. प्रोत्साहित शब्द सकारात्मक है, जबकि हतोत्साहित शब्द नकारात्मक है.. बस आपको ध्यान ये रखना है कि ये किस अर्थ में प्रयुक्त हो रहे हैं.. (जैसे - या तो सही चीज को प्रोत्साहित किया जा रहा होगा या फिर सही चीज़ को हतोत्साहित.. या गलत बात को प्रोत्साहित किया जा रहा होगा या गलत बात को हतोत्साहित) तो किस अर्थ में प्रयोग हो रहा है इनका.. ये ध्यान रखें.. और भी कई शब्द देखने को मिलेंगे जैसे - आंशिक, पूर्ण, केवल.. केवल शब्द का प्रयोग ज़्यादातर नकारात्मक अर्थ में ही प्रयोग होता है.. इस चीज का अवश्य ध्यान रखें.. फिर भी किस परिस्थिति में प्रयोग हो रहा है.. ये ध्यान अवश्य रखें.. * ऊपर बात हो चुकी है सकारात्मक एवं नकारात्मक तथ्यों की.. पूरा पेपर इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगा.. कई प्रश्न ऐसे होते हैं जिनमें ये पूछकर कन्फ्यूज किया जाता है। कि कौनसा सही है कौनसा सही नहीं है... या अलग तरीके से प्रश्न पूछा जाता है तो प्रश्न को ध्यान से पढ़ना है पहले कि पूछा क्या है.. ऑप्शंस पूरे पढ़ें क्योंकि कई बार गलत पूछा होता है और आपको पहला ही ऑप्शन सही लगता है और आप वहीं रूक जाते हैं.. तो इस चीज का ध्यान रखें... . *CTET में प्रेक्टिस ही काम आती है साथ ही में आपकी सकारात्मक सोच एवं आपका कॉमन सेंस.. *ऊपर लिखी बातों का अवश्य ध्यान रखें.. क्योंकि अधिकतर पेपर इन्हीं बिंदुओं के आसपास ही होगा.... #Please_join my group for uptet ctet super tet TGT PGT notes and prepration https://t.me/CTETNotespathshala

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
🎯🎯व्यक्तित्व का अर्थ ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ व्यक्तित्व अंग्रेजी के पर्सनेल्टी शब्द का हिंदी रूपान्तर है, जिसकी उत्पत्ति यूनानी भाषा के पर्सेना शब्द से हुई, जिसका अर्थ है। पर्सेना शब्द का मतलब नकाब या मुखौटा, और इसका व्यक्ति के व्यक्ति के आंतरिक स्वरूप से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे व्यक्तित्व के अन्तर्गत व्यक्ति के आन्तरिक स्वरूप को भी शामिल कर लिया गया और अब व्यक्तित्व एक तरह से व्यक्ति के शरीरिक गुणों, मानसिक गुणों और सामाजिक गुणों के योग को बताने के लिए प्रयोग किया जाता है। 🎯🎯व्यक्तित्व की परिभाषा ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने व्यक्तित्व की परिभाषा अपने-अपने ढंग से दी है, सबका व्यक्तित्व की परिभाषा के प्रति अपना-अपना दृष्टिकोण है। विभिन्न मनोविज्ञानिकों द्वारा दी गई व्यक्तित्व की परिभाषा में से यहाँ हम कुछ परिभाषाओं को दे रहे हैं – डैशियल के अनुसार– व्यक्तित्व व्यक्ति के सभी व्यवहारों का वह समायोजित संकलन है, जो उसके सहयोगियों में स्पष्ट रूप से दिखलायी दे। एलपर्ट के अनुसार – व्यक्तित्व , व्यक्ति में उन मनोदैहिक अवस्थाओं का गत्यात्मक संगठन है , जिनके आधार पर व्यक्ति अपने परिवेश के साथ समायोजन स्थापित करता है। बीसेंज एवं बीसेंज के अनुसार – व्यक्तित्व, मनुष्य की आदतों, दृष्टिकोणों और लक्ष्यों का संगठन है और प्राणीशास्त्रीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों के संयुक्त कार्य से उत्पन्न होता है। बिग तथा हण्ट के अनुसार – किसी व्यक्ति के समस्त व्यवहार – प्रतिमानों और उसकी विशेषताओं का योग ही उसका व्यक्तित्व है वैलन्टाईन के अनुसार – व्यक्तित्व जन्मजात और आर्गेन प्रवृत्तियों का योग है। बोरिंग, लैंगफील्ड तथा वैल्ड के अनुसार – व्यक्तित्व से अभिप्राय है, व्यक्ति का अपने परिवेश के साथ स्थायी तथा अपूर्व समायोजन। मॉटर्न के अनुसार – व्यक्तित्व, व्यक्ति के जन्मजात तथा अर्जित स्वभाव , मूल – प्रवृत्तियों , भावनाओं तथा इच्छाओं का योग होता है। 🎯🎯व्यक्तित्व का वर्गीकरण ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ भिन्न-भिन्न गुणों और अनुशासनों के आधार पर हम व्यक्तित्व का कई तरह से वर्गीकरण किया गया है। विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने अपने-अपने तरीके से व्यक्तित्व का वर्गीकरण किया है, जिनमें से कुछ को हम यहां बताने जा रहे हैं। व्यक्तिव के वर्गीकरण के प्रकार निम्नलिखित हैं– 1. सामाजिक अन्तःक्रिया के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण ▪️अन्तर्मुखी व्यक्तित्व ▪️बहिर्मुखी व्यक्तित्व ▪️उभयमुखी व्यक्तित्व 2. सृजनात्मक शक्ति के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण ▪️सृजनात्मक व्यक्तित्व ▪️असृजनात्मक व्यक्तित्व 3. स्वभाव के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण ▪️उग्र स्वभावी व्यक्तित्व ▪️चिन्ताग्रस्त व्यक्तित्व ▪️निरूत्साही व्यक्तित्व ▪️उत्साही व्यक्तित्व 4. मूल्यों के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण ▪️सैद्धान्तिक मूल्य ▪️आर्थिक मूल्य ▪️सामाजिक मूल्य ▪️राजनैतिक मूल्य ▪️धार्मिक मूल्य ▪️सौन्दर्यात्मक मूल्य 5. शारीरिक रचना के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण ▪️लम्बकाय शारीरिक संरचना ▪️सुडौलकाय शारीरिक संरचना ▪️गोलकाय शारीरिक संरचना 6. समायोजन के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण ▪️सुसमायोजित समायोजन ▪️कुसमायोजित समायोजन ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🎯🎯🎯 Join Us 👉🏻 @ctetnotespathshala ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
photo content
+2

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
बाल विकास नोट्स👆👆👆

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
photo content
+1

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
बाल विकास नोट्स👆👆👆

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
photo content
+1

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
photo content
+3

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
photo content
+3

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
photo content
+3

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
हिंदी व्याकरण के नोट्स👆👆👆👆👆

23 दिसंबर CTET Paper में प्रश्न नई शिक्षा नीति 2020 से पूछे गए थे। अभ्यर्थी नई शिक्षा नीति 2020 अच्छे तरीके से पढ़ लेंगे। Q.1 नई शिक्षा नीति 2020 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को क्या नाम दिया गया है? (a) development minister (b) human resource ministry (c) education ministry (d) new education ministry Ans-(c) Q.2 नई शिक्षा नीति 2020 में 10+2 शिक्षा नीति का नया पैटर्न क्या है ? (a) 5+ 3+ 4 + 3 (b) 5+3+3+4 (c) 5 + 4 +3 +4 (d) 5+ 4 +3+4 Ans-(b) Q.3 2020 की नई शिक्षा नीति में संख्या 5 को किस चरण में कहा जाता है ? (a) middle stage (b) foundation stage (c) Secondary stage (d) preparatory stage Ans-(b) Q.4 न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 में किस वर्ग का कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू होगा ? (a) class-5 (b) class -6 (c) class -7 (d) class -8 Ans-(b) Q.5 नई शिक्षा नीति 2020 किसने तैयार की है ? (a) Kothari aayog (b) c kasturirangan samiti (c) CBSE (d) Indian planning commission Ans-(b) Q.6 नई शिक्षा नीति 2020 के अध्यक्ष कौन है ? (a)Dr. k Kasturi Ranjan (b) Narendra Modi (c) Ramesh pokhriyal (d) none of these Ans-(a) Q.7 नई शिक्षा नीति के अनुसार अब पीएचडी करने के लिए क्या आवश्यक है ? (a) 3 year bachelor degree (b) 5 year bachelor degree (c) 4 years bachelor degree (d) 2 years bachelor degree Ans-(c) Q.8 जीडीपी का कितना प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 में खर्च किया जाएगा ? (a) 5% (b) 6% (c) 7% (d) 4% Ans-(b) Q.9 Law और मेडिकल एजुकेशन को छोड़कर समस्त उच्च शिक्षा के लिए एकल निकाय के रूप में किस आयोग का गठन किया जाएगा (a) HECI (b) HETI (c) NHEB (d) NRFI Ans-(a) Q.10 नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार वोकेशनल कोर्स किस कक्षा से शुरू किए जाएंगे ? (a) class- 5 (b) class-6 (c) class-8 (d) class-7 Ans-(b) Q.11 कितने वर्षों के बाद भारत में नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा की गई ? (a) 34 वर्ष (b) 52 वर्ष (c) 35 वर्ष (d) 33 वर्ष Ans-(a) Q.12 नई शिक्षा नीति नीति 2020 में कौन सी भाषा को कक्षा 5 तक खत्म कर दिया गया है? (a) English (b) Hindi (c) Urdu (d) Sanskrit Ans-(a) Q.13 नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पांचवी कक्षा तक की शिक्षा किस भाषा में होगी ? (a)फ्रेंच भाषा (b) अंग्रेजी भाषा (c) मातृभाषा स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा (d) संस्कृत भाषा Ans-(c) Q.14 नई शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य किस वर्ष तक 3 से 18 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा प्रदान कराना है ? (a) वर्ष 2040 तक (b)वर्ष 2025 तक (c) वर्ष 2030 तक (d) वर्ष 2035 तक Ans-(c) Q.15 किस वर्ष तक स्कूली शिक्षा में 100% के साथ माध्यमिक स्तर तक Education for all का लक्ष्य रखा गया है? (a) वर्ष 2040 तक (b) वर्ष 2030 तक (c) वर्ष 2025 तक (d) वर्ष 2035 तक Ans-(b) Q.16 किस वर्ष तक उच्च प्राथमिक स्तर में 50% GER पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है? (a) वर्ष 2040 तक (b) वर्ष 2035 तक (c) वर्ष 2045 तक (d) वर्ष 2030 तक Ans-(b)

आज 23 दिसंबर CTET Paper में प्रश्न नई शिक्षा नीति 2020 से पूछे गए थे। अभ्यर्थी नई शिक्षा नीति 2020 अच्छे तरीके से पढ़ लेंगे। Q.1 नई शिक्षा नीति 2020 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को क्या नाम दिया गया है? (a) development minister (b) human resource ministry (c) education ministry (d) new education ministry Ans-(c) Q.2 नई शिक्षा नीति 2020 में 10+2 शिक्षा नीति का नया पैटर्न क्या है ? (a) 5+ 3+ 4 + 3 (b) 5+3+3+4 (c) 5 + 4 +3 +4 (d) 5+ 4 +3+4 Ans-(b) Q.3 2020 की नई शिक्षा नीति में संख्या 5 को किस चरण में कहा जाता है ? (a) middle stage (b) foundation stage (c) Secondary stage (d) preparatory stage Ans-(b) Q.4 न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 में किस वर्ग का कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू होगा ? (a) class-5 (b) class -6 (c) class -7 (d) class -8 Ans-(b) Q.5 नई शिक्षा नीति 2020 किसने तैयार की है ? (a) Kothari aayog (b) c kasturirangan samiti (c) CBSE (d) Indian planning commission Ans-(b) Q.6 नई शिक्षा नीति 2020 के अध्यक्ष कौन है ? (a)Dr. k Kasturi Ranjan (b) Narendra Modi (c) Ramesh pokhriyal (d) none of these Ans-(a) Q.7 नई शिक्षा नीति के अनुसार अब पीएचडी करने के लिए क्या आवश्यक है ? (a) 3 year bachelor degree (b) 5 year bachelor degree (c) 4 years bachelor degree (d) 2 years bachelor degree Ans-(c) Q.8 जीडीपी का कितना प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 में खर्च किया जाएगा ? (a) 5% (b) 6% (c) 7% (d) 4% Ans-(b) Q.9 Law और मेडिकल एजुकेशन को छोड़कर समस्त उच्च शिक्षा के लिए एकल निकाय के रूप में किस आयोग का गठन किया जाएगा (a) HECI (b) HETI (c) NHEB (d) NRFI Ans-(a) Q.10 नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार वोकेशनल कोर्स किस कक्षा से शुरू किए जाएंगे ? (a) class- 5 (b) class-6 (c) class-8 (d) class-7 Ans-(b) Q.11 कितने वर्षों के बाद भारत में नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा की गई ? (a) 34 वर्ष (b) 52 वर्ष (c) 35 वर्ष (d) 33 वर्ष Ans-(a) Q.12 नई शिक्षा नीति नीति 2020 में कौन सी भाषा को कक्षा 5 तक खत्म कर दिया गया है? (a) English (b) Hindi (c) Urdu (d) Sanskrit Ans-(a) Q.13 नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पांचवी कक्षा तक की शिक्षा किस भाषा में होगी ? (a)फ्रेंच भाषा (b) अंग्रेजी भाषा (c) मातृभाषा स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा (d) संस्कृत भाषा Ans-(c) Q.14 नई शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य किस वर्ष तक 3 से 18 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा प्रदान कराना है ? (a) वर्ष 2040 तक (b)वर्ष 2025 तक (c) वर्ष 2030 तक (d) वर्ष 2035 तक Ans-(c) Q.15 किस वर्ष तक स्कूली शिक्षा में 100% के साथ माध्यमिक स्तर तक Education for all का लक्ष्य रखा गया है? (a) वर्ष 2040 तक (b) वर्ष 2030 तक (c) वर्ष 2025 तक (d) वर्ष 2035 तक Ans-(b) Q.16 किस वर्ष तक उच्च प्राथमिक स्तर में 50% GER पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है? (a) वर्ष 2040 तक (b) वर्ष 2035 तक (c) वर्ष 2045 तक (d) वर्ष 2030 तक Ans-(b)

आपको ऊपर सब्जेक्ट वाइज ग्रुप दिए गए है आप सब्जेक्ट के हिसाब से भी तैयारी कर सकते है और ग्रुप जॉइन जो करें ।ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

जिन छात्रः छात्राओं की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है या जो कोचिंग नहीं ले सकते उन बच्चों के लिए FREE DSSSB KVS CTET UPTET REET केवल इस ही लिंक से जॉइन करें https://t.me/CTETNotespathshala https://t.me/CTETBaalVikasPathshala https://t.me/CTETSocialSciencePathshala https://t.me/CTETHindiPathshala https://t.me/CTETSanskritPathshala https://t.me/CTETMATHSPathshala https://t.me/CTETEVSPathshala

CTET Qualify करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बहुत शुभकामनाएं 🙏🙏 आपने पहली बाधा पार कर ली है पर असली संघर्ष अब आरम्भ होगा। आशा करता हूँ 2022 का ये वर्ष आपके लिए शुभ हो। जो अभ्यर्थी असफल रहें है आपके लिए एक और मौका है पर उसके लिए आपको अभी से शुरुआत करनी होगी। #CTETResult2022

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
प्रश्‍न 200- किसी अद्दीपन के निरन्तर दिए जाने से व्यवहार में होने वाला अस्थायी परिवर्तन कहलाता है। उत्‍तर – अभ्यस्तता । प्रश्‍न 201- मनुष्य की संरचना कितने गुण सूत्रों से हुई है। उत्‍तर – 23 गुणसूत्रों से प्रश्‍न 202- लिंग का निर्धारण कौन सा जोडा करता है। उत्‍तर – 23 वां जोडा प्रश्‍न 203- डिम्ब अवस्था कितने दिन की होती है। उत्‍तर – 14 दिन की प्रश्‍न 204- पिण्ड अवस्था का समय कितना होता है। उत्‍तर – 14 दिन 2 महीना प्रश्‍न 205- गर्भवती महिला का वजन कितना बढ़ जाता है। उत्‍तर – 10 किलो.ग्रा. से 12 किलो. ग्रा. तक ! प्रश्‍न 206- मनुष्य किस प्रजाती में आता है। उत्‍तर – होमोसेफियन्‍स ! प्रश्‍न 207- जन्म के समय बालक का बजन कितना होता है। उत्‍तर – 2 किलो. 700 ग्राम या 7 से 7.5 पांड होता है प्रश्‍न 208- शिक्षा मनोविज्ञान कि उत्पत्ती कब हुई । उत्‍तर – 1900 ई. में प्रश्‍न 209- मनोविज्ञान को एक विषय के रूप मे निश्चित आधार देने का श्रेय किसको जाता है। उत्‍तर – विलियम जैम्स को ( यह अमेरिका के थे ) प्रश्‍न 210- अमेरिका के मनोविज्ञान के जनक किसे माना जाता है। उत्‍तर – विलियम जैम्स को प्रश्‍न 211- छोटे , मोटे , चौडे तथा गोल व्‍यक्ति क्रेश्मर द्वारा किये गये व्‍यक्तित्‍व वर्गीकरण के किस श्रेणी में आते है। उत्‍तर – पिकनिक्स की श्रेणी में आते है। प्रश्‍न 212- वैयक्तिक मनोविज्ञान के सिद्धान्त के प्रतिपादक है। उत्‍तर – एडलर । प्रश्‍न 213- किस विद्वान ने 'सामाजिक अधिगम सिद्धान्त' का प्रतिपादन किया था। उत्‍तर – बन्दूरा और वाल्टर्स ने । प्रश्‍न 214- कर्टलेविन के अनुसार समूह में जो परिवर्तन

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
प्रश्‍न 160- बाल अपराधियों के प्रकार बताईये। उत्‍तर – 1. चोरी करने वाले बालक 2. स्कूल का फर्निचर तोडने वाले बालक 3. स्कूल में मार पीट और हिन्सा करने वाले बालक 4. स्कूल के रिपोर्ट कार्ड में छेडछाड करना आदि प्रश्‍न 161-मानसिक रूप से मंद बालकों को सिखाने में कौन सा सिद्धांत सहयोगी है। उत्‍तर – शास्‍त्रीय अनुबंधन सिद्धांत प्रश्‍न 162- छात्रों में अच्‍छी आदतों के निर्माण में सिद्धांत सहयोगी है। उत्‍तर – पावलाव का शास्‍त्रीय अनुबंधन सिद्धांत प्रश्‍न 163-अन्‍वेषण या खोज िवधि पर कौन सा सिद्धांत बल देता है। उत्‍तर – ब्रूनर का संज्ञानात्‍मक सिद्धांत प्रश्‍न 164- जीवन विधि पर बल देता है। उत्‍तर – कर्ट ले‍िवन का क्षेत्र सिद्धांत प्रश्‍न 165- गेस्‍टाल्‍डवादी िवद्वान किस देश के निवासी थे। उत्‍तर – जर्मनी प्रश्‍न 166- गेस्‍टाल्‍ड का अर्थ है। उत्‍तर – सम्‍पूर्ण (समग्र रूप से) प्रश्‍न 167- प्रतिस्‍थापन का सिद्धांत किसने दिया था। उत्‍तर – गुथरी प्रश्‍न 168- स्‍व सिद्धांत का जनक किसे माना जाता है। उत्‍तर – कार्लरोजर प्रश्‍न 169- आवश्‍यकता का पदसोपान सिद्धांत किसने दिया था। उत्‍तर – अब्राहिम मेस्‍लों प्रश्‍न 170-कार्लरोजर किस िवचारधारा के समर्थक थे। उत्‍तर – मानवतावादी प्रश्‍न 171- अधिगम की प्रक्रिया पूर्ण कब होती है। उत्‍तर – जब व्‍यवहार में स्‍थायी परिवर्तन हो जाए। प्रश्‍न 172- मनोविज्ञान का जनक किसे कहा जाता है। उत्‍तर – सिंग्‍मण्‍ड फ्रायड को प्रश्‍न 173- अंधों की लिपि के जनक किसे कहा जाता है। उत्‍तर – लुई ब्रेल प्रश्‍न 174- अंधों के लिए लुई ब्रेल ने कौनसी लिपि का प्रतिपादन किया। उत्‍तर – ब्रेल लिपि प्रश्‍न 175- नर्सरी पद्धति के जनक किसे कहा जात है। उत्‍तर – मारिया मांन्‍टेसरी प्रश्‍न 176- L.K.G.व U.K.G. पद्धति के जनक है। उत्‍तर – फ्रोबेल प्रश्‍न 177- जीनपियाजे कहा के मनोवैज्ञानिक थे। उत्‍तर – स्विटजरलैण्‍ड के प्रश्‍न 178- जीन पियाजे किस विचारधारा के समर्थक थे। उत्‍तर – संज्ञानात्‍मक प्रश्‍न 179- स्‍कीमा सिद्धांत का जनक किसे माना गया है। उत्‍तर – जीन पियाजे प्रश्‍न 180- जीनपियाजे ने अपना प्रयोग किस पर किया था। उत्‍तर – दो पुत्रियों एवं पुत्र पर प्रश्‍न 181- समाजीकरण की प्रक्रिया मे कितने चरण होते है। उत्‍तर – सामाजीकरण की प्रक्रिया में तीन चरण होते है। 1. सामाज के नियमों को सीखना 2. समाज के नियमों के अनुरूप व्यवहार करना 3. सामाजिक अभिवृत्तियों का विकास प्रश्‍न 182- शिशु के मतिष्क का बजन कितना होता है। उत्‍तर – 350 ग्राम प्रश्‍न 183- स्वास्‍थ मनुष्य के मतिष्क का वजन कितना होता है। उत्‍तर – 1400 ग्राम प्रश्‍न 184- 6 माह में बालक का बजन लगभग कितना हो जाता है। उत्‍तर – 6 माह में बालक का बजन जन्म के समय के बजन का दो गुना हो जाता है। प्रश्‍न 185- 1 वर्ष में बालक का बजन कितना हो जाता है। उत्‍तर – 1 वर्ष में बालक का वजन जन्म के समय के बजन का तीन गुना हो जाता है। प्रश्‍न 186- जन्म के समय किसकी लम्बाई अधिक होती है। उत्‍तर – जन्म के समय लडकों की लम्बाई लडकियों कि लम्बाई कि तुलना में अधिक होती है। प्रश्‍न 187- जन्म के समय बालक एवं बालिका की लम्बाई लगभग कितनी होती है। उत्‍तर – बालक की लम्बाई लगभग 20 इंच तथा बालिका कि लम्बाई लगभग 19.5 इंच होती है। प्रश्‍न 188- मानव के अस्थाई दांत ( दूध के दांत ) कितने होते है। उत्‍तर – 20 प्रश्‍न 189- मानव के स्थाई दांत कितने होते है। उत्‍तर – 12 प्रश्‍न 190- किशोर अवस्था में कितने दांत आते है। उत्‍तर – 4 दांत आते है ( इन्हें अक्ल की ढाड भी कहते है। ) प्रश्‍न 191- व्यवहार में होने वाले स्थायी परिवर्तन, जो अभ्यास के कारण होते है। उसे कहा जाता है। उत्‍तर – सीखना । प्रश्‍न 192- बच्चों में संवेगात्मक समायोजन प्रभावी होता है। उत्‍तर – 1. व्यक्तित्व निर्माण में 2. कक्षा शिक्षण में 3. अनुशासन में प्रश्‍न 193- बच्चो के संज्ञानात्मक विकास को सबसे अच्छे तरीके से कहॉ परिभाषित किया जा सकता है। उत्‍तर – विद्यालय एवं कक्षा में । प्रश्‍न 194- माता पिता से वंशजों में स्थानान्तिरित होने वाले लक्षणों को कहा जाता है। उत्‍तर – अनुवंशिकता । प्रश्‍न 195- थॉर्नडाइक के व्यक्तित्व‍ के वर्गीकरण का आधार है। उत्‍तर – चिन्तन और कल्पना । प्रश्‍न 196- विकास के किस काल को 'अत्याधिक दबाव और तनाव का काल' कहा गया है। उत्‍तर – किशोरावस्था । प्रश्‍न 197- कक्षा कक्ष में शिक्षक व विद्यार्थियों के मध्य सम्प्रेषण होना चाहिए। उत्‍तर – उद्देश्य् केन्द्रित । प्रश्‍न 198- डिस्ग्राफिया मुख्यत: किस कठिनाई से जुडा है। उत्‍तर – लिखने सम्बन्धि । प्रश्‍न 199- खिलौनों की आयु किस अवस्था को कहा जाता है। उत्‍तर – पूर्व – बाल्यवस्था को ।

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
प्रश्‍न 126- बुद्धि के दो कारक सिद्धान्‍त कौन कौन से है। उत्‍तर – बुद्धि के दो कारक सिद्धान्‍त 1. G कारक सिद्धान्‍त 2. S कारक सिद्धान्‍त प्रश्‍न 127- बुद्धि का समूह कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – थस्‍टर्न ने । इनके अनुसार बुद्धि के 7 कारक होते है। प्रश्‍न 128- बुद्धि का बहु कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – थार्नडाइक ने । प्रश्‍न 129- बुद्धि का बहु बुद्धि सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – गार्डनर ने । प्रश्‍न 130- बुद्धि का तरल व ठोस सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – R.B. कैटल ने । प्रश्‍न 131- कोहलर किस समप्रदाय के समर्थक थे। उत्‍तर – संज्ञानवादी ! प्रश्‍न 132- चूहे पर अपना प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया। उत्‍तर – स्किनर ने ! प्रश्‍न 133- स्किनर किस समप्रदाय के समर्थक थे। उत्‍तर – व्यवहार वादी ! प्रश्‍न 134- नये रचनात्‍मक कार्यो को सीखने पर कौन सा सिद्धान्त बल देता है। उत्‍तर – अर्न्तद्रष्टि का सिद्धान्त ! प्रश्‍न 135- अर्न्तद्रष्टि का सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने दिया। उत्‍तर – कोहलर ने ! प्रश्‍न 136- मानसिक रूप से मन्द बालको को सीखने पर कौन सा सिद्धान्त उपयोगी है। उत्‍तर – शास्त्रीय अनुबन्ध सिद्धान्त ! प्रश्‍न 137- संज्ञानात्मक सिद्धान्त किसने दिया। उत्‍तर – ब्रूनर ने ! प्रश्‍न 138- ब्रूनर किस समप्रदाय के समर्थक थे। उत्‍तर – संज्ञानवादी ! प्रश्‍न 139- कौन सा सिद्धान्त जीव विधि के हर क्षेत्र पर बल देता है। उत्‍तर – क्षेत्रीय सिद्धान्त । प्रश्‍न 140- गेस्टाल्ट का अर्थ क्या है। उत्‍तर – सम्पूर्ण या समग्र । प्रश्‍न 141- ज्ञानात्मक विकास नकल पर आधारित न होकर खोज पर आधारित होता है यह कथन किस का है। उत्‍तर – जीनपियाजे का । प्रश्‍न 142- किस विद्वान ने बच्‍चों की अन्‍त: क्रियाओं को उनके विकास का मूल आधार माना है। उत्‍तर – लेव वाइगोत्‍स्‍की ने । प्रश्‍न 143- किस विद्वान ने नैतिक विकास की अवस्था के सिद्धान्‍त का प्रतिपादन किया । उत्‍तर – लॉरेन्‍स कोहलबर्ग ने । प्रश्‍न 144- पियाजे के अनुसार को बच्‍चा किस अवस्‍था में अपने परिवेश की वस्‍तुओं को पहचानने एवं उनमें विभेद करने लगता है । उत्‍तर – पूर्व संक्रियात्‍मक अवस्‍था में । प्रश्‍न 145- पियाजे ने किसी बच्‍चे के विचारों में नये विचारों के समावेश हो जाने को क्‍या कहा है। उत्‍तर – सात्‍मीकरण । प्रश्‍न 146- बच्‍चों में आधारहीन आत्‍मचेतना का सम्‍बन्‍ध उसके विकास की किस अवस्‍था से सम्‍बन्धित है। उत्‍तर – किशोरावस्‍था से । प्रश्‍न 147- बच्‍चों के विकास से सम्‍बन्धित निर्माण एवं खोज का सिद्धान्‍त किस विद्वान ने दिया । उत्‍तर – जीनपियाजे ने । प्रश्‍न 148- लॉरेन्‍स कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के सिद्धान्‍त के अनुसार पूर्व नैतिक अवस्‍था की अवधि है। उत्‍तर – जन्‍म से 2 वर्ष की आयु तक । प्रश्‍न 149- बुद्धि का पदानुकृत संरचना सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – फिलिप बर्नन ने । प्रश्‍न 150- बुद्धि का एकीकृत संरचना सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – J.P. गिलफोर्ड ने । प्रश्‍न 151- विशिष्ट बालको मे कौन कौन से बालक आते है। उत्‍तर – विशिष्ट बालको की श्रेणी में आने वाले बालक 1. प्रतिभाशाली बालक 2. पिछडे बालक 3. गूंगा , बहरा और अंधा 4. सृजनशील बालक 5. संवेगात्माक द्रष्टि से पिछडे बालक नोट – विकलांग बालक विशिष्टट बालको की श्रेणीयों में नही आते है। प्रश्‍न 152- समावेशी शिक्षा किसे कहते है। उत्‍तर – विशिष्ट बालकों के लिए बनाई गई नई शिक्षा प्रणाली समावेशी शिक्षा कहलाती है। प्रश्‍न 153- प्रतिभाशाली बालक किसे कहते है। उत्‍तर – ऐसे बालक जिनका IQ 110 से अधिक होता है। उन्हे प्रतिभाशाली बालक कहते है। प्रश्‍न 154- पिछडा बालक किसे कहते है। उत्‍तर – ऐसे बालक जिनका IQ 90 से कम होता है उन्हें पिछडा बालक कहते है। प्रश्‍न 155- सामान्य बुद्धि के बालक का IQ कितना होता है। उत्‍तर – सामान्य बुद्धि के बालक का IQ 90 के 110 मध्य होता है प्रश्‍न 156- सृजनशील बालक किसे कहते है। उत्‍तर – सृजनशील बालक वे बालक होते है। जिनमें कुछ नया करने की क्षमताये होती है। जो नये नये अविष्कार या अनुशन्धांन करने की क्षमता रखते है। प्रश्‍न 157- सृजनशील बालको का IQ कितना होता है। उत्‍तर – 120 से अधिक होता है। प्रश्‍न 158- बंछित बालक किसे कहते है। उत्‍तर – बंछित बालक वे बालक होते है जिन्हें शिक्षा के उचित अवसर प्राप्त। नही हो पायें लेकिन वे पढने की क्षमता रखते थे। लेकिन वे शिक्षा से वंछित रह गये। उदा0 – 1. आदीवासी क्षेत्रों के बच्चें 2. बाई के बच्चाआ 3. मजदूर का बच्चा प्रश्‍न 159- बाल अपराधी बालक कौन होते है। उत्‍तर – बाल अपराध बालक वे बालक होते है जो समाज के मान्य अधिनियम का उल्लंघन करते है। बाल अपराध बालक कहलाते है।

Repost from CTETNOTESPATHSHALA
प्रश्‍न 87- भाषा के विकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से है। उत्‍तर – भाषा के विकास को प्रभावित करने वाले कारक निम्‍न है। 1. लिंग 2. बुद्धि 3. स्‍वास्‍थ्‍य 4. जनसंचार का माध्‍यम 5. सम समूह का प्रभाव 6. सामाजिक आर्थिक स्थिती 7. पारिवारिक सम्‍बन्‍ध 8. विद्यालय 9. आस-पडोस के वातावरण का प्रभाव प्रश्‍न 88- मनुष्‍य और पशु में मुख्‍य अन्‍तर क्‍या है। उत्‍तर – बुद्धि का । प्रश्‍न 89- बुद्धि को सबसे पहले किसने परिभाषित किया । उत्‍तर – बुद्धि को सबसे पहले परिभाषित यूनान के दार्शनिकों ने किया । प्रश्‍न 90- आधुनिक काल में सबसे पहले बुद्धि को किसने समझाया । उत्‍तर – अल्‍फ्रेड बिने ने 1904 में बताया । प्रश्‍न 91- रार्बट गेने कहॉ के वैज्ञानिक थे। उत्‍तर – अमेरिका के ! प्रश्‍न 92- रार्बट गेने ने बालकों के विकास को ध्यान में रखते हुये अधिगम कि प्रक्रिया को कितने भागो में बांटा है। उत्‍तर – 8 भागों में बांटा जिसका क्रमिक रूप 1. संकेत अधिगम 2. उद्वीपक अधिगम अभिक्रिया (S.R अधिगम भी कहते है) 3. श्रंखला अधिगम 4. शाब्दिक अधिगम 5. बहुविवेदन अधिगम 6. प्रत्येय अधिगम 7. सिद्धान्त अधिगम 8. समस्यान समाधान अधिगम प्रश्‍न 93- रार्बट गेने के अनुसार अधिगम का सबसे निम्न स्तर कौन सा है । उत्‍तर – संकेत अधिगम ! प्रश्‍न 94- रार्बट गेने के श्रेणीक्रम सिद्धान्त के अनुसार अधिगम का सबसे उच्चतम स्तर कौन सा है। उत्‍तर – समस्या समाधान अधिगम ! प्रश्‍न 95- रार्बट गेने के अनुसार बालक का अधिगम कब पूरा हो जाता है। उत्‍तर – 12 वर्ष के उपरान्त ( जब वह अपनी समस्या ओं का समाधान करने लगता है ) ! प्रश्‍न 96- शास्त्रीय अनुबन्ध् का सिद्धान्त किसने दिया। उत्‍तर – पैवलॉव ने ! प्रश्‍न 97- पैवलॉव किस सम्प्रदाय के सर्मथक थे। उत्‍तर – व्यवहार वादी ! प्रश्‍न 98- डमरू पर बन्दर का नाचना किस सिद्धान्त पर कार्य करता है। उत्‍तर – शास्त्रीय अनुबन्ध का सिद्धान्त ! प्रश्‍न 99- खेत मे बिजूका का खडा करना एवं उसे देखकर पक्षियों का भागना किस सिद्धान्त पर कार्य करता है। उत्‍तर – शास्त्रीय अनुबन्ध का सिद्धान्त ! प्रश्‍न 100- सुल्तान नाम के चिमपान्जी पर किसने प्रयोग किये । उत्‍तर – कोहलर ने । प्रश्‍न 101- गर्भवती महिला में कितने वजन की वृद्धि हो जाती है। उत्‍तर – 10-12 किलोग्राम प्रश्‍न 102- मनुष्‍य की प्रजाति का नाम है। उत्‍तर – होमोसेफियन्‍स प्रश्‍न 103- पिण्‍ड अवस्‍था का समय है। उत्‍तर – 2 सप्‍ताह से 8 सप्‍ताह लगभग प्रश्‍न 104- डिम्‍ब अवस्‍था का समय है। उत्‍तर – 14 दिन प्रश्‍न 105- जन्‍म के समय बालक का औसत वजन होता है। उत्‍तर – 2 किलो 700 ग्राम प्रश्‍न 106- जन्‍म के समय बालक का वजन होता है। उत्‍तर – 7 पोण्‍ड प्रश्‍न 107- शिक्षामनोिवज्ञान की उत्‍पत्ति मानी जाती है। उत्‍तर – 1900 ईस्‍वी में प्रश्‍न 108- मनोविज्ञान को एक विषय के रूप में निश्चित आधार देने का श्रेय जाता है। उत्‍तर – विलियम जेम्‍स को प्रश्‍न 109- मनोविज्ञान शब्‍द का प्रयोग करने वाला प्रथम व्‍यक्ति है। उत्‍तर – रूडोल्‍फ प्रश्‍न 110- प्राचीनकाल में मनो‍विज्ञान का अर्थ था। उत्‍तर – आत्‍मा का िवज्ञान प्रश्‍न 111- 17 वी शताब्‍दी में मनोविज्ञान को कहा जाता था। उत्‍तर – मन या मस्तिष्‍क का िवज्ञान प्रश्‍न 112- मनोविज्ञान को मन या मस्तिष्‍क का विज्ञान किसने कहा। उत्‍तर – पोम्‍पोनॉजी ने प्रश्‍न 113- 18वी शताब्‍दी में मनोविज्ञान को कहा जाता था। उत्‍तर – चेतना का िवज्ञान प्रश्‍न 114- 20 वी शताब्‍दी में मनोविज्ञान को कहा जाता है। उत्‍तर – व्‍यवहार का िवज्ञान प्रश्‍न 115- 'व्‍यवहार का विज्ञान' यह कथन किसका है। उत्‍तर – वॉटसन प्रश्‍न 116- शिक्षा का अधिकार अधिनियम बना उत्‍तर – 2009 में प्रश्‍न 117- शिक्षा मनोविज्ञान की पहली पुस्‍तक लिखी। उत्‍तर – थार्नडाइक ने (1903 में) प्रश्‍न 118- शिक्षा का अधिनियम लागू हुआ। उत्‍तर – 1 अप्रैल 2010 प्रश्‍न 119- शिक्षा का अनिवार्य एवं नि:शुल्‍क शिक्षा का अधिनियम लागू किया गया। उत्‍तर – 4 अगस्‍त 2009 प्रश्‍न 120- एक कक्षा में शिक्षक एवं छात्र का अनुपात होना चाहिए। उत्‍तर – 1:40 प्रश्‍न 121- मानसिक आयु के माध्‍यम से बुद्धि को परिभाषित किसने किया । उत्‍तर – अल्‍फ्रेड बिने ने । इन्‍होने बताया कि बुद्धि दो प्रकार की होती है। 1. मानसिक आयु बुद्धि 2. वास्‍तविक आयु बुद्धि प्रश्‍न 122- अल्‍फ्रेड बिने किस देश के निवासी थे । उत्‍तर – फ्रांस के । प्रश्‍न 123- अल्‍फ्रेड बिने किस विषय के प्रोफेसर थे । उत्‍तर – मनोविज्ञान के । प्रश्‍न 124- बुद्धि का एक कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – अल्‍फ्रेड बिने एवं उनके सहयोगीयो ने । 1. स्‍टर्न 2. टरमन 3. साइमन प्रश्‍न 125- बुद्धि के दो कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । उत्‍तर – स्‍पीयर मैन ने ।