CRASH EXAM
رفتن به کانال در Telegram
Hɪɴᴅɪ Mᴇᴅɪᴜᴍ Sᴛᴜᴅʏ Pʟᴀᴛꜰᴏrm ★ YᴏᴜTᴜʙe channel link------ http://www.yoube.com/c/CrashExam
نمایش بیشترکشور مشخص نشده استدسته بندی مشخص نشده است
179
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
اطلاعاتی وجود ندارد7 روز
اطلاعاتی وجود ندارد30 روز
آرشیو پست ها
179
━━━━━━━━━━━
🌏 पृथ्वी (THE EARTH) - सामान्य ज्ञान 🌍
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
@crashexam
@up_si
@up_si21
1. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?
► 23.30
2.सौर मंडल का एक मात्र ग्रह जिस पर जीवन है ?
► पृथ्वी
3.सौर मंडल के बड़े ग्रहों में पृथ्वी का स्थान कौन-सा है ?
► पांचवां
4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना है ?
► 12756 किलोमीटर । इसी तरह इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है ।
5.पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में धूमती है ?
► पश्चिम से पूरब
6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से और कितने समय में पूरा करती है ?
► 1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में ।
@up_si
@up_si
@up_si
7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?
► घुर्णन
8. पृथ्वी की किस गति से साल बनते हैं ?
► परिक्रमण
9. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
► 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे ।
10. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे वक्त को क्या कहते हैं ?
► सौर वर्ष
11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?
► 6 घंटे
12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?
► शुक्र
13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से कहा जाता है ?
► पानी की उपस्थिति के कारण ।
14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन-सा है ?
► प्रॉक्सिमा सेंचुरी
15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?
► चंद्रमा
16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान कहलाता है ?
► सेनेनोलॉजी
17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?
► शांति सागर
18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?
► चंद्रमा
19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?
► सूर्य
20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह क्या है ?
► अपेक्षित सौर्य एवं चंद्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 होता है ।
21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ?
► टाइटेनियम
@up_si
@up_si
@up_si
22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ?
► 57 प्रतिशत
23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ?
► 27 दिन 8 घंटे
24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ?
► लीबनिट्ज पर्वत
25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
► नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन
26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ?
► 21 जुलाई 1969 ई.
27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ?
► अपोलो-11
28. प्रकाश चक्र क्या है ?
► वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है ।
29. पृथ्वी के परिभ्रमण की दिशा क्या है ?
► पश्चिम से पूर्व
30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ?
► दीर्घवृत्तीय
31. एपसाइड रेखा क्या है ?
► उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलानने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं ।
32. उपसौरिक क्या है ?
► 3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं ।
33. अपसौरिक क्या है ?
► जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं ।
34. अक्षांश क्या है ?
► यह ग्लोब पर पश्चिम से पूरम की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है ।
35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ?
► विषवत रेखा
@up_si
@up_si
@up_si
36. देशांतर क्या है ?
► यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा है ।
37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ?
► देशांतर
38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?
► गोरे
39. सूर्यग्रहण क्या है ?
► जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं ।
40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ?
► अमावस्या के दिन
41. चंद्रग्रहण क्या है ?
► जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं ।
42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ?
► पूर्णिमा की रात
43. समय का निर्धारण कैसे किया जाता है ?
► एक देशांतर का अंतर होने पर समय में चार मिनट का अंतर होता है । चूंकि पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है इसलिए पूरब की ओर बढ़ने पर प्रत्येक देशांतर पर चार मिनट बढ़ जाता है और पश्चिम जाने पर प्रत्येक देशांतर पर चार मिनट घट जाता है ।
44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?
► 180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।
179
🔷 आधुनिक भारत का इतिहास प्रश्न 🔷
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
@up_si
1 भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश कौन था।
→→→ जी.सी. हिल्टन
2. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे।
→→→ गोपाल कृष्ण गोखले
3. किस एक्ट को बिना अपील, बिना वकील तथा बिला दलील का कानून कहा गया।
→→→ रौलेट एक्ट
4. डंडा फौज का गठन किसने किया था।
→→→ चमनदीव (पंजाब)
5. निरंकारी आंदोलन की शुरूआत किसने की थी।
→→→ दयालदास
6. सबसे कम उम्र में फांसी की सजा पाने वाला क्रांतीकारी कौन था।
→→→ खुदीराम बोस
7. जलियावाला बाग हत्याकांड के विरोध में कैसर-ए-हिंद की उपाधी लेने से किसने
मना कर दिया।
→→→ महात्मा गांधी
8. गदर पार्टी की स्थापना किसने की थी।
→→→ लाला हरदयाल, काशीराम
@up_si
9. फॉरवर्ड ब्लॉक संस्था के संस्थापक कौन थे।
→→→ सुभाष चंद्र बोस
10. कांग्रेस का विभाजन कब व किन दलों में विभक्त हुई।
→→→ 1907 नरम दल व गरम दल (सूरत अधिवेशन)
11. कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे।
→→→ बदरुद्दीन तैयबजी
12. मराठा साम्राज्य के संस्थापक कौन थे।
→→→ शिवाजी
13. शिवाजी द्वारा लगाए गए दो कर कौन से थे।
→→→ चौथ, सरदेशमुखी
14. लम्पट मूर्ख किसे कहा जाता था।
→→→ जहांदार शाह को
15. रंगीला बादशाह किसे कहा जाता था।
→→→ मुहम्मदशाह को
16. ईरान का नेपोलियन किसे कहा गया।
→→→ नादिरशाह को
17. मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था।
→→→ कैप्टन हॉकिन्स
@up_si
18. गुरुमुखी लिपी का आरंभ किसने किया।
→→→ गुरु अंगद ने
19. खालसा पंथ की स्थापना किसने की।
→→→ गुरु गोविन्द सिंह ने
20. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की।
→→→ लार्ड वेलेजली ने
21. भारत में पहली बार सार्वजनिक निर्माण विभाग की स्थापना किसने की।
→→→ लार्ड डलहौजी ने
22. अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना किसने की।
→→→ लॉर्ड मेयो
23. भारत के उद्धारक की संज्ञा किसे दी गई।
→→→ लॉर्ड रिपन
34. शिमला समझौता कब हुआ।
→→→ 1945 ई.
25. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन था।
→→→ लॉर्ड माउंटबेटन
26. तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था।
→→→ रामचन्द्र पांडुरंग
27. इंग्लैंड में भारतीय सुधार समिति की स्थापना किसने की।
→→→ दादा भाई नौरोजी
@up_si
28. जलियांवाला बाग हत्याकांड में जनरल डायर का सहयोग करने वाले भारतीय का नाम बताओ।
→→→ हंसराज
29. मेवाड़ में भील आंदोलन का नेतृत्व किसने किया।
→→→ मोतीलाल तेजावत
30. साइमन कमीशन को और किस नाम से जाना जाता है।
→→→ वाइट मैन कमीशन
31. प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब हुआ।
→→→ 17 नवम्बर 1930 ई.
@up_si
179
#Pet.... परीक्षा
अब क्या करना है-
1. सेंटर पर सही समय पर पहुँचने का प्रबंध करना।
2.एडमिट कार्ड,दो ब्लैक पेन,फोटो,आईडी सहित अन्य( निर्देश के तहत) सामग्री तैयार रखना।
3. समय से सोना ताकि सुबह सेंटर पर आसानी से पहुँच सकें और परीक्षा में मन एकाग्र रहे।
4.कोविड -19 के नियमों का ध्यान रखें। सेनेटाइजर ,मास्क जरूर रखें।
5.फ़ास्ट फूड के सेवन से बचें।
6.जब थोड़ा बहुत समय मिले तो हिन्दी, सामान्य जागरूकता, करेन्ट अफेयर्स को दोहरा लें।
7.शाम के बाद केवल रिलैक्स रहें ताकि रात में नींद अच्छी आये। कोई साथ हो तो आपसी चर्चा करें।
#सभी को अग्रिम शुभकामनाएँ!
179
दीपक दास ने महालेखा नियंत्रक (CGA) का पदभार संभाला 💐
👉 सिविल लेखा सेवा के अधिकारी दीपक दास ने व्यय विभाग के तहत महालेखा नियंत्रक (CGA) का पदभार संभाल लिया है।
👉 वे 1986 बैच से भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS) के अधिकारी हैं।
👉 सीजीए का प्रभार संभालने से पहले वे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रण थे।
👉 दीपक दास महालेखा नियंत्रक का पद संभालने वाले 25वें अधिकारी हैं।
👉 वे पूर्व में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन जैसे मंत्रालयों में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
● ज्ञात हो कि महालेखा नियंत्रक लेखा मामलों पर केन्द्र सरकार का प्रधान सलाहकार होता है।
@up_si
179
INDIAN POLITY 🎯
भारतीय संविधान और कर्तव्य
@CRASHEXAM
@UP_SI
🎯भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को संतुलित करता है।
🎯विदित है कि आपातकाल के दौरान भारतीय संविधान के भाग IV-A में 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों का समावेशन किया गया था।
🎯इससे पूर्व मूल संविधान में मौलिक अधिकारों की अवधारणा को तो रखा गया था, परंतु मौलिक कर्तव्यों को इसमें शामिल नहीं किया गया था।
🎯वर्तमान में अनुच्छेद 51(A) के तहत वर्णित 11 मौलिक कर्तव्य हैं, जिनमें से 10 को 42वें संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था जबकि 11वें मौलिक कर्तव्यों को वर्ष 2002 में 86वें संविधान संशोधन के ज़रिये संविधान में शामिल किया गया था।
🎯भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों की अवधारणा तत्कालीन USSR के संविधान से प्रेरित है।
@CRASHEXAM
@UP_SI
42वाँ संविधान संशोधन
यह संविधान का सबसे महत्त्वपूर्ण संशोधन माना जाता है। इसे लघु संविधान के रूप में जाना जाता है।
इसके तहत मौलिक कर्तव्यों के अलावा कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण संशोधन किये गए थे-
🎯इस संशोधन के अंतर्गत भारतीय संविधान में ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं अखंडता’ जैसे तीन नए शब्द जोड़े गए।
🎯इसमें राष्ट्रपति को कैबिनेट की सलाह को मानने के लिये बाध्य का किया गया
🎯इसके तहत संवैधानिक संशोधन को न्यायिक प्रक्रिया से बाहर कर नीति निर्देशक तत्त्वों को व्यापक बनाया गया।
🎯शिक्षा, वन, वन्यजीवों एवं पक्षियों का संरक्षण, नाप-तौल और न्याय प्रशासन तथा उच्चतम और उच्च न्यायालय के अलावा सभी न्यायालयों के गठन और संगठन के विषयों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया।
@CRASHEXAM
@UP_SI
संविधान में उपबंधित मौलिक कर्तव्य
1😇.संविधान का पालन करना और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्र गान का आदर करना।
2😇.स्वतंत्रता के लिये हमारे राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों का पालन करना।
3😇.भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना।
4😇.देश की रक्षा करना और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करना।
5😇. भारत के लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करना जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो। साथ ही ऐसी प्रथाओं का त्याग करना जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं।
6😇.हमारी समग्र संस्कृति की समृद्ध विरासत को महत्त्व देना और संरक्षित करना।
7😇.वनों, झीलों, नदियों और वन्यजीवन सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा एवं सुधार करना और प्राणिमात्र के लिए दयाभाव रखना।
8😇.मानवतावाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा ज्ञानार्जन एवं सुधार की भावना का विकास करना।
9😇.सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना एवं हिंसा से दूर रहना।
10😇. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिये प्रयास करना ताकि राष्ट्र लगातार उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल करे।
11😇.6 से 14 वर्ष तक के आयु के अपने बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना। (86वें संविधान द्वारा जोड़ा गया)
@CRASHEXAM
@UP_SI
179
179
CRASH EXAM
@UP_SI
@CRASHEXAM
समास के प्रश्न व उत्तर जो पुरानी परीक्षाओं में आ चुकें है। उसमें से 50 प्रश्न नीचें दिये गयें ।
Q.1: ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है ?
(A) द्वंद्व (B) तत्पुरुष (C) बहुव्रीहि (D) द्विगु
Right Answer- (B) तत्पुरुष
Q.2: ‘दशानन’ में कौन-सा समास है ?
(A) तत्पुरुष (B) कर्मधारय (C) बहुव्रीहि (D) द्विगु
Right Answer- (C) बहुव्रीहि
Q.3: ‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है ?
(A) कर्मधारय (B) द्वंद्व (C) द्विगु (D) अव्ययीभाव
Right Answer- (C) द्विगु
Q.4: ‘तिरंगा’ में कौन-सा समास है ?
(A) द्वंद्व (B) द्विगु (C) अव्ययीभाव (D) तत्पुरुष
Right Answer- (B) द्विगु
Q.5: ‘देव जो महान है’ यह किस समास का उदाहरण है ?
(A) कर्मधारय (B) बहुव्रीहि (C) तत्पुरुष (D) अव्ययीभाव
Right Answer- (A) कर्मधारय
Q.6: ‘घुड़दौड़’ का समास-विग्रह बताइए ?
(A) घोड़े जैसी तेज़ दौड़ (B) घोड़े की दौड़
(C) दौड़ने वाला घोड़ा (D) घोड़ा और दौड़
Right Answer- (B) घोड़े की दौड़
Q.7: “राजपुत्र” में कौन-सा समास है ?
(A) तत्पुरुष (B) द्विगु (C) द्वंद्व (D) कर्मधारय
Right Answer- (A) तत्पुरुष
Q.8: जिस समास का पूर्वपद(पहलापद) प्रधान हो,उसे कौन-सा समास कहते है ?
(A) संबंध तत्पुरुष (B) कर्मधारय
(C) अव्ययीभाव (D) द्वंद्व
Right Answer- (C) अव्ययीभाव
Q.9: ‘योगदान’ में कौन-सा समास है ?
(A) बहुव्रीहि (B) अव्ययीभाव (C) तत्पुरुष (D) कर्मधारय
Right Answer- (C) तत्पुरुष
Q.10: तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है ?
(A) 4 (B) 10 (C) 8 (D) 6
Right Answer- (D) 6
Q.11: समास कितने भेद होते है ?
(A) तीन (B) नौ (C) छः (D) आठ
Right Answer- (C) छः
Q.12: अगोचर में कौन-सा समास है ?
(A) अव्ययीभाव (B) पंचमी तत्पुरुष
(C) नञ् (D) कर्मधारय
Right Answer- (C) नञ्
Q.13: मृगनयन में कौन-सा समास है ?
(A) तत्पुरुष (B) द्वंद्व (C) कर्मधारय (D) द्विगु
Right Answer- (C) कर्मधारय
Q.14: यथाक्रम में कौन-सा समास है ?
(A) कर्मधारय (B) अव्ययीभाव (C) तत्पुरुष (D) द्विगु
Right Answer- (B) अव्ययीभाव
Q.15: राधा-कृष्ण में कौन सा समास है ?
(A) द्वंद्व (B) द्विगु (C) तत्पुरुष (D) अव्ययीभाव
Right Answer- (A) द्वंद्व
Plz...Share & supports.......
══━━━━━━✥ ❉ ✥━━━━━━══
Join Now 👉 @UP_SI
@CRASHEXAM
══━━━━━━✥ ❉ ✥━━━━━━══
Q.16: वनवास में कौन-सा समास है ?
(A) द्वंद्व (B) कर्मधारय (C) अव्ययीभाव (D) तत्पुरुष
Right Answer- (D) तत्पुरुष
Q.17: पंचवटी में कौन-सा समास है ?
(A) द्वंद्व (B) द्विगु (C) कर्मधारय (D) तत्पुरुष
Right Answer- (B) द्विगु
Q.18: अनायास में कौन-सा समास है ?
(A) द्वंद्व (B) द्विगु (C) कर्मधारय (D) नञ्
Right Answer- (D) नञ्
Q.19: चक्रपाणि में कौन सा समास है ?
(A) अव्ययीभाव (B) तत्पुरुष (C) बहुव्रीहि (D) कर्मधारय
Right Answer- (C) बहुव्रीहि
Q.20: जिस समास में उत्तरखंड प्रधान हो वह समास क्या कहलाता है ?
(A) अव्ययीभाव (B) तत्पुरुष (C) बहुव्रीहि (D) द्वंद्व
Right Answer- (B) तत्पुरुष
Q.21: सुपुरुष में कौन सा समास है ?
(A) द्विगु (B) द्वंद्व (C) कर्मधारय (D) अव्ययीभाव
Right Answer- (C) कर्मधारय
Q.22: साग-पात में कौन सा समास है ?
(A) द्विगु (B) अव्ययीभाव (C) द्वंद्व (D) कर्मधारय
Right Answer- (C) द्वंद्व
Q.23: देवासुर में कौन सा समास है ?
(A) तत्पुरुष (B) बहुव्रीहि (C) द्वंद्व (D) कर्मधारय
Right Answer- (C) द्वंद्व
Q.24: देशप्रेम में कौन सा समास है ?
(A) तत्पुरुष (B) द्विगु (C) बहुव्रीहि (D) अव्ययीभाव
Right Answer- (A) तत्पुरुष
Q.25: कन्यादान में कौन-सा समास है ?
(A) तत्पुरुष (B) द्विगु (C) कर्मधारय (D) द्वंद्व
Right Answer- (A) तत्पुरुष
Q.26: चवन्नी में कौन सा समास है ?
(A) द्विगु (B) द्वंद्व (C) अव्ययीभाव (D) तत्पुरुष
Right Answer- (A) द्विगु
Q.27: बज्रायुध में कौन सा समास है ?
(A) द्विगु (B) द्वंद्व (C) कर्मधारय (D) बहुव्रीहि
Right Answer- (D) बहुव्रीहि
Q.28: जिस समास में दोनों खंड प्रधान हों,वह समास क्या कहलाता है ?
(A) बहुव्रीहि (B) अव्ययीभाव समास
(C) द्वंद्व समास (D) तत्पुरुष समास
Right Answer- (C) द्वंद्व समास
@UP_SI
@CRASHEXAM
