1 671
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
-37 روز
-2130 روز
آرشیو پست ها
*सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन*
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि *जिला कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 3 सितंबर 2024 को वाद–विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा सड़क सुरक्षा पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन कक्ष क्रमांक 205 में प्रात: 11.00 बजे होगा।* प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को *जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2024 को श्रीकुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में पुरस्कृत किया जाएगा।*
निबंध प्रतियोगिता हेतु विषय –
*सड़क सुरक्षा: महत्त्व और आवश्यकता*
(अधिकतम 1000 शब्द)
(समय – 1 घंटे)
दिनांक – 03.09.2024
प्रातः 11.00 बजे
वाद विवाद प्रतियोगिता हेतु संभावित विषय –
1. *सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी है?*
(समय सीमा – 5 मिनिट)
दिनांक – 03.09.2024
दोपहर 12.00 बजे
*डॉ. डी.सी. गुप्ता*
प्राचार्य
*डॉ. अनिल कुमार आर्य*
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी
एवं
कार्यक्रम संयोजक
*दिनांक 14 जुलाई 2024 से विधार्थियों के आवागमन के लिए निशुल्क बस सुविधा हेतु निम्न चार्ट रूट निर्धारित किए गए है।*
सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध है कि इस सूचना को विधार्थियों से संबंधित Whatsup और टेलीग्राम ग्रुप में भेजने का कष्ट करे।
Repost from BA 2 PG College 2024–2025
सभी विद्यार्थी से आग्रह है की वे तत्काल प्रभाव से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में पहुंचे अतिथि शीघ्र ही हमारे बीच उपस्थित होने वाले हैं।
Repost from 19BA3 PG College, Mdsr
*प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन*
दिनांक – 14.7.2024
समय – दोप. 12:30
स्थान – श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारे महाविद्यालय को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप प्रोन्नत किया गया है। उसका उद्घाटन दिनांक 14.07.2024 को प्रातः 01:00 बजे श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा के मुख्य अतिथि में एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाना है । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र सादर आमंत्रित हैं । सभी के स्वल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था महाविद्यालय द्वारा की जाएगी।
डॉ. बी. आर. नलवाया
प्राचार्य
मतदाता जागरूकता अभियान SVEEP गतिविधि अंतर्गत क्रिकेट ,बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो भी अधिकारी कर्मचारी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है अपना नाम जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा (7898631987)को दे।
क्रिकेट- दिनांक 3 एवं 4 मई 2024
स्थान-नूतन स्टेडियम शाम 5:30
वॉलीबॉल- 2/05/2024, शाम 4:30 से
स्थान p.g कॉलेज मैदान बॉयज हॉस्टल के पास
बैडमिंटन एवं शतरंज - 05/05/2024 प्रातः बजे से
स्थान- नूतन स्टेडियम
✍️ *मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता*
थीम – *चुनाव का पर्व, देश का गर्व*
दिनांक – 23/04/2024
समय – प्रातः 11.00 बजे
स्थान – कक्ष क्रमांक 205 (स्मार्ट क्लास रूम)
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब एवं रासेयो इकाई द्वारा चित्रकला एवं गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में *चुनाव का पर्व, देश का गर्व* इस विषय पर *मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 23.04.2024 को प्रातः 11.00 बजे कक्ष क्रमांक 205 में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता* आयोजित की जा रही है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
*प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को आदरणीय कलेक्टर महोदय स्वयं सम्मानित करेंगे।*
*नियमावली*
1. विद्यार्थियों को पोस्टर हेतु शीट महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी।
2. पोस्टर बनाने हेतु कलर और अन्य सामग्री विद्यार्थियों को स्वयं लाना होगा।
3. पोस्टर की थीम चुनाव का पर्व, देश का गर्व है।
4. निम्न विषयों पर पोस्टर बनाएं जा सकते हैं। जैसे – वोटर अवेयरनेस, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी, मॉडल पोलिंग स्टेशन, evm का इवोल्यूशन, लोकतंत्र की महत्ता, युवाओं की भागीदारी, मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता आदि।
उपरोक्त प्रतियोगिता में अधिकाधिक विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें।
डॉ. एल.एन. शर्मा
प्राचार्य
