fa
Feedback
DDA - CDS AFCAT OTA

DDA - CDS AFCAT OTA

رفتن به کانال در Telegram
904
مشترکین
+224 ساعت
اطلاعاتی وجود ندارد7 روز
+1630 روز
آرشیو پست ها
Repost from N/a
Dear students, classes will resume from 2nd half (12:30pm onwards) today.

Repost from N/a
Due to continuous rain, first half has been called off today. Next message will be updated around 12:00noon.

Repost from N/a
Gm Students! Due to heavy rain, first two periods are called off today. Next message we will update around 9:30am.

photo content

Today’s Topic in CDS Geography: Jet Stream, El Nino, La Niña, Walker Cell, ENSO and Role in Indian Monsoon.

Dear AFCAT students, Weekly Test has been scheduled for AFCAT Batch on this upcoming Saturday 19/07/25. Timing: 11:00-1:00 Classroom: HO-D

Repost from N/a
photo content

Document from AA

एग्जाम टिप्स : एनडीए-सीडीएस एग्जाम II 2025 टिक टॉक-टिक टॉक : 60 दिन बाकी स्कोरिंग विषय पर करें फोकस : संदीप गुप्ता डीडीए निदेशक ने डीडीए डायमंड्स को दिए महत्वपूर्ण टिप्स देहरादून। यूपीएससी द्वारा आगामी 14 सितंबर को एनडीए-सीडीएस II की लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा की तैयारी को लेकर संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने डीडीए डायमंड्स को को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि परीक्षा के लिए अब केवल 60 दिन शेष बचे हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को सही रणनीति और बेहतर दृष्टिकोण को अपनाते हुए महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। दरअसल अभ्यर्थियों के लिए अंतिम चरण की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। अंतिम समय की तैयारी से न केवल आपकी मेहनत को सही दिशा मिलती है, बल्कि परीक्षा के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सभी विषयों का समान महत्व इस परीक्षा में सफल होने के लिए सभी विषयों को समान महत्व देना आवश्यक है। नियमित रूप से अध्ययन करने से आप इस परीक्षा में आसानी से सफल हो सकते हैं। हालांकि, कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। अभ्यर्थियों को प्रश्नों की अवधारणाओं की अच्छी समझ और ज्ञान होना बेहद जरूरी है। इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विषयवार रूप से तैयारी करना ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। अपनी गलतियों का विश्लेषण करें मौलिक अवधारणाओं और उनके व्यावहारिक निहितार्थों को अच्छी तरह से समझना बहुत जरूरी है। लगातार वीकली टेस्ट व फुल लेंथ मॉक अटेम्प्ट करते रहें और पिछले वर्ष के प्रश्न- पत्रों को अवश्य हल करें और टेस्ट देने के बाद, अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और उन क्षेत्रों की पहचान करें, जहां आपको सुधार करने की आवश्यकता है। उन टॉपिक्स और प्रश्नों की सूची बनाएं जिनके उत्तर गलत थे और उन विषयों पर अपनी समझ को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। स्वयं के नोट्स से करें रिवीजन उच्च-वेटेज वाले टॉपिक्स जैसे गणित में कैलकुलस, सांख्यकी, त्रिकोणमिति तथा 02डी, 03डी एवं वेक्टर का रिवीजन करें। अंग्रेजी में वोकैब, विज्ञान में प्रकाशिकी, विद्युतधारा, तरंग तथा यांत्रिकी पर विशेष ध्यान दें साथ में 10वीं स्तर की रसायन व जीव विज्ञान पर भी फोकस करें। जीएस में भूगोल, राजनीति विज्ञान तथा समसामयिकी भी स्कोरिंग हो सकता है। डीडीए में नगद पुरस्कार की परंपरा संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में नगद पुरस्कार की स्वस्थ परंपरा है। NDA, CDS, OTA, AFCAT व अग्निवीर समेत अन्य परीक्षा पास कर इंडियन आर्म्ड फोर्स व मर्चेंट नेवी में फाइनल सलेक्शन होने पर डीडीए डायमंड्स को प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रूपये नगद प्रदान किये जाते हैं। वहीं रिटर्न एग्जाम क्लियर करने वाले डीडीए डायमंड्स को 01 हजार रूपये नगद दिए जाने की परंपरा है। साथ ही फुल लेंथ मॉक टेस्ट व वीकली टेस्ट में भी नगद पुरस्कार के साथ मैडल व सर्टिफिकेट भी दिए जाते हैं।