हिंदी साहित्य मंच//Hindi sahitya manch
رفتن به کانال در Telegram
इस टेलीग्राम चैनल पर आपको फर्स्ट ग्रेड सेकेंड ग्रेड हिंदी साहित्य के लिए सभी प्रकार की परीक्षाओं से सम्बंधित पाठ्य सामग्री के वीडियो व pdf उपलब्ध होंगे,जिससे आप अपने जीवन को दिव्य ओर भव्यरूप प्रदान करें धन्यवाद, प्रमोद चारण https://youtube.com/@hindisa
نمایش بیشتر5 590
مشترکین
-324 ساعت
+77 روز
+1030 روز
آرشیو پست ها
#भारत की #प्रथम #महिला #जिला #प्रमुख चारण क्रांतिकारी #नगेंद्रबाला सौदा बारहठ
★ क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला का जन्म महान #क्रांतिकारी ठाकुर #केसरीसिह जी बारहठ की पौत्री एवं कुँवर रणजीत सिंह की पुत्री के रूप में 13 सितंबर 1926 को जन्म हुआ था
★ नगेन्द्र बाला जी 15 वर्ष की अल्पायु में 1941 में स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया । 1941 से 1947 तक वे किसान आंदोलन में सक्रिय रहीं
★ क्रांतिकारी नगेन्द्रबाला जी ने जनसेवा, महिला उत्थान जैसे कार्यों मे अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया नारी शशक्तिकरण के लिए आपने कई अहम कार्य किये
★ क्रांतिकारी नगेन्द्रबाला का विवाह समाजसेवी अमरसिंह देपावत ( #देशनोक) के साथ हुआ अमरसिंह देपावत प्रख्यात क्रांतिवक्ता मनुज देपावत के बड़े भाई थे
★ 1942 के स्वाधीनता आंदोलन में नगेन्द्र बाला ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
★ महात्मा गाँधी के निधन 13वें दिन उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया. क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला जी दिल्ली से महात्मा गाँधी जी का अस्थि कलश लेकर कोटा आईं
★ गांधी जी की अस्थियो को रामपुरा कोतवाली के सामने महात्मा गांधी विद्यालय के झरोखे में रखा गया. इसके बाद 12 फरवरी को नगेन्द्रबाला जी द्वारा अस्थि कलश को कोटा छोटी समाध और केशवरायपाटन में चंबल नदी में विसर्जित किया गया.
★ इसी स्मृति को सदा याद रखा जाए इसके लिए कोटा के महाराव भीमसिंह ने उनका अस्थि विसर्जन स्थल चम्बल तट पर बनवाया.
★ नगेंद्रबाला जी बारहठ देश में ज़िला प्रमुख बनने वाली प्रथम महिला थीं। पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद नगेन्द्र बाला वर्ष 1960 में #कोटा की पहली ज़िला प्रमुख बनी 2 वर्ष तक जिला प्रमुख रहने के बाद नगेन्द्र बाला 1962 से 1967 तक छबडा-शाहाबाद और 1972 से लेकर 1977 तक दीगोद से विधायक रहीं।
★ नगेन्द्र बाला जी 1982 से 1988 तक 'समाज कल्याण बोर्ड' की अध्यक्ष रहने के साथ 'राज्य महिला आयोग' की सदस्य भी रहीं।
★ सेनानी विनोबा भावे के साथ पदयात्रा में शामिल नगेन्द्र बाला ने कोटा में 'करणी नगर विकास समिति' की स्थापना भी की तथा समिति के भवन के लिए स्वयं की जमीन उपलब्ध कराई। नगेन्द्रबाला जी 84 वर्ष की आयु में सितंबर, 2010 में भारत माता में विलीन हुए
★ क्रांतिकारी ठाकुर केसरी सिंह जी ने स्वयं के साथ - साथ सम्पूर्ण परिवार को देश के लिए समर्पित कर दिया
• स्वयं - क्रांतिकारी ठाकुर केसरी सिंह जी बारहठ
• पुत्र - अमर शहीद कुँवर क्रांतिकारी #प्रतापसिंह बारहठ
• भाई - क्रांतिकारी #ज़ोरावर सिह बारहठ
•जमाई - क्रांतिकारी #ईश्वरदान #आशिया
• पौत्री - क्रान्तिकारी नगेन्द्रबाला
