e-Learning Study Adda
رفتن به کانال در Telegram
This channel exclusively deals with English for all competitive exams.
نمایش بیشتر1 080
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
-17 روز
-1430 روز
آرشیو پست ها
बहुत ही रेअर कंडिशन मे ऐसा भी हौ सकता हैं कि किसी केटेगरी में महिला के जितने पद निर्धारित है उतनी पात्र महिलाऐं उस केटेगरी में नहीं हौ, तौ महिला के शेष रहे पदों पर उसी केटेगरी के पुरूषों का चयन करते है, ऐसी स्तिथि में उस केटेगरी में महिला कट ओफ ज्यादा रहती हैं और पुरूष कटओफ कम रहती हैं।
साभार
आरक्षण कैसे मिलता हैं?
राजस्थान में किसी वैकेंसी में आरक्षण से पदों का विभाजन निम्न प्रकार से होता है: gen (unreserved) 36℅ , obc 21℅ , sc 16℅ , st 12℅ , ews 10℅ , mbc 5℅ यह तो हो गया ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) आरक्षण। मान लिया कि किसी वैकेंसी में कुल पद 1000 है तो ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) आरक्षण से gen 360 , obc 210 , sc 160 , st 120 , ews 100 , mbc 50 पद मिलेंगे।
अब इस ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) आरक्षण से प्रत्येक केटेगरी को मिले पदों में से प्रत्येक केटेगरी में 30℅ पद महिला आरक्षण के लिए अलग कर लेते हैं, जिनमें से 20℅ महिला, 8℅ विधवा महिला, 2℅ तलाकशुदा महिला के पद होते है। इस आरक्षण को क्षैतिज/दंडवत (होरिजेंटल) आरक्षण कहते है। उपर बताये उदाहरण के अनुसार gen (ur) के कुल पद 360 का 30℅ = 108 पद महिला के लिए अलग कर देंगे, इन 108 पद में से 72 पद महिला, 28 पद विधवा महिला, 8 पद तलाकशुदा महिला के होंगे, तथा 360 से 108 पद घटाने पर 252 पद gen(ur) gen के होंगे जिसे हम सामान्यतः लड़को के पद समझ लेते है जबकि इन पदों पर लड़कों के साथ लड़कियां भी आ सकती है।
इसी तरह से obc sc st ews mbc केटेगरी के कुल पदों में महिला आरक्षण के पदों का क्षैतिज/दंडवत (होरिजेंटल) आरक्षण से gen, महिला, विधवा, तलाकशुदा में विभाजन करते हैं।
वैकेंसी के कुल पदों का 4℅ विकलांग आरक्षण के लिए, 2℅ खिलाड़ी आरक्षण के लिए, भूतपूर्व सैनिकों को gen obc sc st ews mbc इन प्रत्येक केटेगरी के कुल पदों का 12℅ प्रत्येक केटेगरी वाइज पद बनाये जाते हैं, यह आरक्षण भी क्षैतिज/दंडवत (होरिजेंटल) आरक्षण ही होता है। उपर बतायें उदाहरण में कुल पद 1000 के अनुसार विकलांग 4℅ के लिए 40 पद, खिलाड़ी के 2℅ के लिए 20 पद, सैनिकों के केटेगरीवाइज कुल पद 120 बनेंगे। अभी तक तो ये विकलांग 40 पद (मान लेते है gen लड़के 7, gen लड़की 7, obc लड़के 4, obc लड़की 4, sc लड़के 3, sc लड़की 3, st लड़के 3, st लड़की 3, ews लड़के 2, ews लड़की 2, mbc लड़के 1, mbc लड़की 1) , खिलाड़ी 20 पद (मान लेते हैं gen लड़के 3, gen लड़की 3, obc लड़के 3, obc लड़की 3, sc लड़के 1, sc लड़के 1, st लड़के 1, st लड़की 1, ews लड़के 1, ews लड़की 1, mbc लड़के 1, mbc लड़की 1) , सैनिक के 120 पद में gen लड़के 43, obc लड़के 25, sc लड़के 20, st लड़के 14, ews लड़के 12, mbc लड़के 6 (विकलांग, खिलाड़ी, सैनिक कुल पद 180 हो गये) ये 180 पद अभी तो उस वैकेंसी के कुल 1000 पदों के अलावा है, यानि अब इस वैकेंसी में कुल पद 1000 - 180 = 820 ही रह गये, क्योंकि ये चयनित विकलांग, खिलाड़ी, सैनिक जिस केटेगरी के पुरूष या महिला होंगे तो इनको उसी केटेगरी के पुरूष या महिला पदों पर चयनित माना जाएगा और उनके कुल पदों से इतने पद कम कर दिये जाएंगे, इससे कुल पद फिर से 1000 ही हो गये।
कटओफ मैरिट निर्धारण कैसे होता हैं?
सबसे पहले विकलांग, खिलाड़ी, सैनिक अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार करते है, इस उदाहरण में हमने देखा कि चयनित विकलांग, खिलाड़ी, सैनिक में gen लड़के 7+3+43 = 53 हौ गये, तौ इन 53 कौ gen लड़कौं में भेज दिया और gen लड़कौं के 53 पद कम कर देते हैं। ऐसे ही चयनित विकलांग, खिलाड़ी में gen लड़की 7+3 = 10 हौ गयी, इन चयनित लड़कियों को gen लड़की पदों में भेज देते हैं और gen लड़की के 10 पद कम कर देते हैं। ऐसे ही obc sc st ews mbc के चयनित विकलांग खिलाड़ी सैनिकों कौ उनकी संबंधित केटेगरी में भेज देते हैं और उतने पद उनकी केटेगरी से कम कर देते हैं।
अब gen की मेरिट बनाते है, इस उदाहरण में gen के कुल 360 पद है, इन 360 में से 108 पद महिला के लिए तथा 252 gen(ur) gen के हैं लेकिन विकलांग खिलाड़ी सैनिक आरक्षण के कारण महिला के 10 पद कम हौ गये तथा gen(ur) gen के 53 पद कम हौ गये, तौ अब gen में महिला के 98 तथा gen(ur) gen के 199 पद शेष रहे है। अब gen के कुल पद 98+199 = 297 है। अब परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों से उच्च अंकों के आधार पर 297 अभ्यर्थियों का चयन करते है। अब इन चयनित 297 में यह देखते हैं कि 98 महिला का चयन हौ गया हैं या नहीं? यदि 98 या अधिक महिलाओं का चयन हौ गया है तौ यही कटओफ महिला व पुरूष के लिए रखते हैं जौ समान होती हैं, मान लेते हैं यह कटओफ 65℅ है यानि पुरूष कटओफ 65℅ तथा महिला कटओफ भी 65℅ ऐसी स्तिथि में महिलाओं का चयन उनके आरक्षण से ज्यादा हुआ हैं और पुरूषों के कुछ पद कम हुए हैं।
यदि इन 297 चयनितों में महिलाएं 98 नहीं है तौ जितनी महिलाएं कम है उतने चयनित पुरूषों कौ लास्ट रैंक से बाहर कर देते हैं। ऐसी स्तिथि में केवल 30℅ महिलाओं का ही चयन होता हैं। मान लेते हैं ऐसी स्तिथि में महिला कटओफ 62℅ तथा पुरूष कटओफ 67℅ रही है।
ऐसी ही प्रकिया obc sc st ews mbc केटेगरी के लिए अपनाते हैं।
Reading Comprehension / PASSAGE
की क्लास लेने के लिए अभी एप्लिकेशन पर जाए और फ्री कोर्स (Free Course) पर क्लिक करके क्लास को join करें ।
Topic: Passage/ Reading Comprehension
Time:5:25 PM
