4 478
مشترکین
-124 ساعت
-57 روز
-9130 روز
آرشیو پست ها
4 478
प्रश्न:- आर्थिक क्रिया के कितने स्तर हैं
उत्तर:-आर्थिक क्रिया के दो स्तर हैं 1.समष्टि /व्यापक अर्थशास्त्र
2.व्यष्टि /सूक्ष्म अर्थशास्त्र
प्रश्न:- सूक्ष्म/व्यष्टि अर्थशास्त्र किसे कहते हैं
उत्तर:- आर्थिक विश्लेषण की वह शाखा जिसमें किसी अर्थव्यवस्था के छोटे-छोटे चरों या व्यक्तिगत इकाइयों का अध्ययन किया जाता है। जैसे- प्रति व्यक्ति आय, एक उपभोक्ता का व्यवहार
प्रश्न:-व्यापक अथवा समष्टि अर्थशास्त्र क्या है
उत्तर:- व्यापक या समष्टि अर्थशास्त्र आर्थिक विश्लेषण की वह शाखा है जिसमें किसी अर्थव्यवस्था का समग्र रूप से अध्ययन किया जाता है। जैसे- राष्ट्रीय आय, राष्ट्रीय बचत, राष्ट्रीय विनियोग, कुल रोजगार, कुल उत्पादन, सामान्य कीमत स्तर
प्रश्न:- व्यष्टि या सूक्ष्म अर्थशास्त्र की विशेषता को लिखें
उत्तर:- व्यष्टि अर्थशास्त्र की विशेषता निम्नलिखित है
1.इसमें व्यक्तिगत आर्थिक क्रियाकलाप का अध्ययन किया जाता है
2.इसमें अति सूक्ष्म चरो का अध्ययन किया जाता है
3.इसमें व्यक्तिगत कीमत निर्धारण का अध्ययन किया जाता है
प्रश्न:-समष्टि या व्यापक अर्थशास्त्र की विशेषता को लिखें-
1.इसमें संपूर्ण अर्थव्यवस्था का एक साथ अध्ययन किया जाता है 2.इसमें समाज और परिवार के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है
3.इसमें सामान्य कीमत स्तर का अध्ययन किया जाता है
4.इसे आय एवं रोजगार का सिद्धांत भी कहा जाता है।
प्रश्न:-सूक्ष्म अर्थशास्त्र के अध्ययन के महत्व को लिखें
उत्तर:-सूक्ष्म अर्थशास्त्र के अध्ययन का निम्नलिखित महत्व है-
1.संपूर्ण अर्थव्यवस्था के ज्ञान के लिए आवश्यक है-
2.आर्थिक समस्याओं के निर्णय में सहायक है
3.आर्थिक नीति के निर्धारण में सहायक है
4.व्यावहारिक अर्थशास्त्र के ज्ञान में सहायक है
5.पूंजीवादी प्रणाली की कार्यप्रणाली के ज्ञान में सहायक है
प्रश्न:- सूक्ष्म आर्थिक विश्लेषण की परिसीमा को लिखें
उत्तर:- सूक्ष्म आर्थिक विश्लेषण की प्रमुख परिसीमा निम्नलिखित हैं- 1.यह समग्र नहीं बल्कि अंशों का अध्ययन करता है
2.यह अपर्याप्त विश्लेषण है
3.यह अवास्तविक मानता पर आधारित है
4.यह मुक्त व्यापार के विचार पर आधारित है
4 478
12वीं क्लास के सभी छात्र-छात्रा को राजनीति शास्त्र पाठ संख्या एक के सात प्रश्न उत्तर को याद करके आना है
4 478
प्रश्न:- अर्थशास्त्र क्या है?
उत्तर:-अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और उपभोग का अध्ययन किया जाता है।
प्रश्न:-क्रिया क्या है? इसके कितने प्रकार हैं?
उत्तर:-मानव अपने जीविकोपार्जन के लिए जो कार्य करता है।उसे क्रिया कहते हैं, मानव क्रिया को दो वर्ग में रखा गया है, आर्थिक क्रिया एवं गैर आर्थिक क्रिया।
प्रश्न:-आर्थिक और गैर आर्थिक क्रिया में क्या अंतर है?
उत्तर:-धन के उपार्जन से संबंधित क्रिया को आर्थिक क्रिया कहते हैं। जैसे- शिक्षक के द्वारा बच्चों को पढ़ाना, डॉक्टर के द्वारा मरीज का उपचार करना इसके विपरीत जिस क्रिया से धन की प्राप्ति नहीं होती है, उसे गैर आर्थिक क्रिया कहते हैं।जैसे- एक पिता के द्वारा पुत्र को पढ़ाना, एक महिला के द्वारा अपने बच्चों की देखरेख करना
प्रश्न:- आर्थिक क्रिया के प्रमुख प्रकार कौन-कौन है
उत्तर:-आर्थिक क्रिया के प्रमुख चार प्रकार हैं-
1.उपभोग
2.उत्पादन
3.विनिमय
4.निवेश
प्रश्न:- उपभोग किसे कहते हैं?
उत्तर:-उपभोग उस क्रिया को कहते हैं, जिसके द्वारा मनुष्य अपनी प्रत्यक्ष संतुष्टि या आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग करता है।
प्रश्न:-उत्पादन क्या है?
उत्तर:-उत्पादन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी वस्तु या सेवा की उपयोगिता को बढ़ाया जाता है या उसमें नई उपयोगिता का सृजन किया जाता है।
प्रश्न:-विनिमय क्या है?
उत्तर:-विनिमय का अर्थ किसी वस्तु, सेवा या मुद्रा के बदले दूसरी वस्तु, सेवा या मुद्रा का आदान-प्रदान (लेना-देना) करना है।
प्रश्न :-निवेश क्या है?
उत्तर:-निवेश का सरल अर्थ है अपने धन, समय या संसाधनों को ऐसी जगह या संपत्ति में लगाना, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ या रिटर्न मिल सके।
4 478
1.किन्ही दो स्मृति का नाम लिखे ।
2.सिंधुघाटी सभ्यता कि दो विशेषता को लिखे ।
3.थेरीगाथा क्या है ।
4.अभिलेखों के दो महत्व को लिखें
5.हड़प्पा कालीन सिंचाई व्यवस्था की व्याख्या करें ।
6.गुप्त काल के प्रसिद्ध मंदिरों का नाम लिखें ।
7.पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किसने और कब किया ।
8.इतिहासकार ने नेपोलियन की तुलना समुद्रगुप्त से क्यों की ।
9.कलिंग युद्ध का अशोक पर क्या प्रभाव पड़ा ।
10.सिंधु घाटी सभ्यता के समकालीन दो सभ्यता के नाम लिखें ।
11.बौद्ध धर्म के अष्टांगिक मार्गों को लिखें ।
12.अशोक के अभिलेख पर टिप्पणी लिखें ।
13.गुप्त काल के प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान पर प्रकाश डालें ।
14.मौर्यकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालें ।
15.प्राचीन भारत की वर्ण व्यवस्था पर व्याख्या करें ।
16.चंद्रगुप्त द्वितीय के प्रमुख उपलब्धियां का वर्णन करें ।
17.सिंधु सभ्यता के माप- तौल तकनीक पर प्रकाश डालें ।
18.भारत में सबसे पहले सोने का सिक्का किसने और कब चलाया ।
19.वर्ण एवं जाति में क्या अंतर है
20.मौर्य प्रशासन पर प्रकाश डालें
21.आहत सिक्का क्या है ।
22.मौर्यकालीन इतिहास के अध्ययन के दो साहित्यिक स्रोत को लिखें ।
23.गौतम बुद्ध के जन्म, निर्वाण एवं ज्ञान प्राप्ति स्थल के बारे में लिखें।
24.लिंगायत स़प्रदाय से आप क्या समझते हैं इसकी दो विशेषता को लिखिए ।
25.लोथल कहां है तथा इतिहास अध्ययन में इसका महत्व क्या है।
26.मगध साम्राज्य के उत्थान के चार कारणों को लिखें ।
27.गुप्त काल को भारत का स्वर्ण काल कहते हैं क्यों।
28.महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं क्या थी ।
29.महावीर स्वामी के उपदेशों का वर्णन करें ।
30.कनिष्क की जीवनी एवं उपलब्धि पर प्रकाश डालें।
31.बौद्ध संगीति क्यों बुलाया गया था एवं चतुर्थ बौद्ध संगीति के महत्व को लिखें ।
32.सिंधु सभ्यता के नगर योजना पर प्रकाश डालें ।
33.सिंधु सभ्यता को शहरी सभ्यता कहते थे, क्यों ?
34.हिंदू धर्म के महाकाव्य का नाम लिखें ।
35.प्राचीन भारत के वर्ण व्यवस्था पर प्रकाश डालें ।
36.कौरव एवं पांडवों के बीच युद्ध का कारण लिखें ।
37.मेगास्थनीज पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें ।
38.बुद्ध ने गृह क्यों त्याग दिया ।
4 478
12वीं क्लास के सभी छात्र कल राजनीति शास्त्र खंड 'अ' पाठ संख्या एक के सात प्रश्न-उत्तर जो क्लास में लिखाया गया है, याद करके आएंगे।
