1 619
مشترکین
-124 ساعت
+37 روز
-530 روز
آرشیو پست ها
1 619
Edit, Sign and Share PDF files on the go. Download the Acrobat Reader app: https://adobeacrobat.app.link/Mhhs4GmNsxb
1 619
जस्टिस सर एलिजा इंपी :जस्टिस पुलबंदीअंग्रेज़ी शासन में भ्रष्टाचार का आलम ये था कि महाराजा नंदकुमार ने 11 मार्च, 1775 को गवर्निंग काउंसिल को पत्र लिखकर वॉरेन हैस्टिंग्स पर कुछ नियुक्तियाँ करने के लिए उनसे और मीर जाफ़र की विधवा से 45,000 पाउंड रिश्वत लेने का आरोप लगाया. 19 अप्रैल को सरकार ने नंदकुमार पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया और 6 मई को उन्हें दस्तावेज़ों में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया. हेनरी बस्टीड अपनी किताब 'इकोज़ फ्रॉम ओल्ड कैलकटा: रेमिनिसेंसेज़ ऑफ़ द डेज़ ऑफ़ वॉरेन हैस्टिंग्स' में लिखते हैं, "महाराज नंदकुमार को अंग्रेज़ जूरी ने दोषी पाया. जज एलिजा इंपी ने उन्हें मौत की सज़ा सुनाई. अगस्त, 1776 को जब नंदकुमार को फ़ोर्ट विलियम के पास सुबह 8 बजे फाँसी दी गई, तो पूरा कलकत्ता वहाँ इकट्ठा होकर शोक में रोने लगा. हैस्टिंग्स ने इसका बदला चुकाते हुए इंपी के एक साथी को एक पुल की मरम्मत करने के लिए 4 लाख 20 हज़ार रुपए का ठेका दिया, जबकि पिछले साल इसी काम के लिए 25,000 रुपए का ठेका दिया गया था. तभी से कलकत्ता वासियों ने जस्टिस सर एलिजा इंपी को 'जस्टिस पुलबंदी' कहना शुरू कर दिया." BBC NEWS
1 619
चंद्रशेखर आज़ाद
(BPSC PT & Bihar Daroga Exam)
--------------------------------------------
चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा गाँव में हुआ था।
15 साल की उम्र में 1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ़्तारी के समय उन्होंने अदालत में अपना नाम “आज़ाद”, पिता का नाम “स्वतंत्रता” और निवास “जेल” बताया।
काकोरी कांड (1925) : आज़ाद ने राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान और अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर सरकारी खजाने को लूटने की योजना बनाई। इसका उद्देश्य ब्रिटिश सरकार से हथियार खरीदने के लिए धन जुटाना था।
चंद्रशेखर आज़ाद ने लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए 1928 में भगत सिंह के साथ मिलकर ब्रिटिश अफसर सांडर्स की हत्या की योजना बनाई और सफलतापूर्वक उसे अंजाम दिया।
उन्होंने यह प्रण लिया था कि वे कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएँगे। 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें घेर लिया, तो उन्होंने आखिरी गोली खुद को मार ली और अपने नाम "आज़ाद" को सार्थक किया।
1 619
Update✍️
■ उत्तरप्रदेश में बिजली विभाग में 45-50 हजार पद रिक्त है उनके भरने की तैयारी हो रही है इसलिए आप लोग PET का एग्जाम अच्छे से दीजिये PET से भी पद रहेंगे✅
■ मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह पहले रिक्त पदों का Data माँगा था देखो भर्ती अगले साल तक देखने को मिल सकती है✅
■ हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 【HTET】 अब नवंबर की बजाय दिसंबर में आयोजित की जाएगी✅
