fa
Feedback
Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

رفتن به کانال در Telegram

RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026

نمایش بیشتر
7 090
مشترکین
-124 ساعت
+357 روز
+430 روز
آرشیو پست ها
Daily Topic Test (Ras Pre परीक्षा 2026 ) Subject - Indian Economics आज का टेस्ट टॉपिक - • आर्थिक विकास में मौद्रिक और राजकोषीय नीति की भूमिका। • केन्द्र राज्य वित्तीय संबंध और वित्त आयोग। ✓ टेस्ट अपलोड हो चुका है। Join Daily Target सीरीज 👉 Click Here

✓ मुद्रास्फीति और इससे संबंधित पद
✓ मुद्रास्फीति और इससे संबंधित पद

Daily Topic Test (Ras Pre परीक्षा 2026 ) आज का टेस्ट टॉपिक - • Indian Economics - • आर्थिक संवृद्धि और विकास। • विकास के मापक- पारंपरिक माप, मानव विकास सूचकांक और अन्य संबंधित सूचकांक। ✓ आज से Indian Economy शुरू हो गई है जिसका पहला टेस्ट अपलोड हो चुका है। Join Daily Target सीरीज - Click Here

✓ प्रेरणा अभियान 2.0 शुरू
✓ प्रेरणा अभियान 2.0 शुरू

✓ अमरूद महोत्सव - सवाईमाधोपुर • अमरूद उत्कृष्टता केंद्र ✓ मरु महोत्सव - जैसलमेर • 29 जनवरी से 1 फरवरी
✓ अमरूद महोत्सव - सवाईमाधोपुर • अमरूद उत्कृष्टता केंद्र ✓ मरु महोत्सव - जैसलमेर • 29 जनवरी से 1 फरवरी

✓ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
✓ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

✓ नीति आयोग ने निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) का चौथा संस्करण जारी किया है। • मुख्य स्तंभ और संकेतक: यह सूचकांक चार मुख्य स्तं
✓ नीति आयोग ने निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) का चौथा संस्करण जारी किया है। • मुख्य स्तंभ और संकेतक: यह सूचकांक चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है। उन्हें आगे 13 उप-स्तंभों और 70 संकेतकों में विभाजित किया गया है। • स्तंभ और उनका भारांश: - व्यवसाय तंत्र: 40% निर्यात अवसंरचना: 20% नीति और शासन: 20% निर्यात प्रदर्शन: 20% उप-संकेतक: व्यापार और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, मानव पूंजी आदि।

चर्चा में - • वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक अमेरिकी राष्ट्रपति को देने की घोषणा की है। इस घोषणा ने पुरस्कार और उसकी हस्तांतरणीयता (transferability) पर एक नए विवाद को उत्पन्न किया है। • मचाडो को 2025 में वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। क्या नोबेल पुरस्कार और पदक की हस्तांतरण किया जा सकता है ? • पुरस्कार की अंतिमता: एक बार घोषणा होने के उपरांत इसे रद्द, साझा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। यह निर्णय अंतिम होता है और हमेशा के लिए मान्य रहता है। • पदक का हस्तांतरण: हालांकि, सम्मान व उपाधि गैर-हस्तांतरणीय हैं, लेकिन भौतिक पदक को किसी और को उपहार में दिया जा सकता है, उधार दिया जा सकता है या प्रदर्शित किया जा सकता है। उदाहरण: दिमित्री मुराटोव के पदक को रूस-यूक्रेन युद्ध के शरणार्थियों की सहायता के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक में नीलाम किया गया था।

शक्सगाम घाटी - • भारत ने शक्सगाम घाटी (Shaksgam Valley) में चीन की अवसंरचना परियोजनाओं पर औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई है। ✓ शक्सगाम घाटी के बारे में - • यह लद्दाख में काराकोरम जल-संभर (watershed) के उत्तर में सामरिक अवस्थिति वाला एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह भारत का अभिन्न अंग है। ✓ अवैध हस्तांतरण: यह क्षेत्र 1947 से पाकिस्तान के अवैध कब्जे में था। पाकिस्तान ने 1963 के 'चीन-पाकिस्तान सीमा समझौता' के तहत गैर-कानूनी तरीके से इसे चीन को स्थानांतरित कर दिया था। ✓ इसे काराकोरम-पार क्षेत्र (ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट) के नाम से भी जाना जाता है। ✓ यह शक्सगाम नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। • भौगोलिक विशेषताएँ: ✓ यह उत्तर में कुनलुन पर्वत और दक्षिण में काराकोरम पर्वतमाला से घिरा हुआ है। ✓ यह भौगोलिक रूप से सियाचिन ग्लेशियर के बिल्कुल निकट स्थित है।

हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2026- • हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2026 में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। भारत अब 80वें स्थान पर है, जबकि 2025 में इसकी रैंक 85वीं थी। ✓ हेनले पासपोर्ट सूचकांक के बारे में - • यह विश्व के सभी देशों के पासपोर्ट्स की मूल और आधिकारिक रैंकिंग है। यह रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि उनके धारक बिना पूर्व-वीजा के कितने देशों में प्रवेश कर सकते हैं। • यह सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के विशेष आंकड़ों पर आधारित है। • 2026 के सूचकांक में, सिंगापुर को विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है। पिछले वर्ष भी सिंगापुर प्रथम स्थान पर था।

पैक्स सिलिका क्या है ? क्योंकि - अमेरिकी राजदूत ने घोषणा की कि भारत को अगले महीने " पैक्स सिलिका " में शामिल करने के लिए आमंत
पैक्स सिलिका क्या है ? क्योंकि - अमेरिकी राजदूत ने घोषणा की कि भारत को अगले महीने " पैक्स सिलिका " में शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

✓ चर्चा में - • इसरो का वर्ष का प्रथम प्रक्षेपण, PSLV-C62 मिशन, अपने 16 उपग्रहों को इच्छित कक्षा में स्थापित करने में विफल रह
✓ चर्चा में - • इसरो का वर्ष का प्रथम प्रक्षेपण, PSLV-C62 मिशन, अपने 16 उपग्रहों को इच्छित कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा, जिससे लंबे समय से विश्वसनीय रहे PSLV रॉकेट की लगातार दूसरी विफलता दर्ज हुई।

एक छोटी सी Tips सीरीज शुरू करते हैं जिसमें आपको इसबार RAS परीक्षा में कैसे पार पाना है उसके लिए helpful छोटी - छोटी tips होगी। 🙏 इसमें हम पढ़ाई के साथ - साथ एक RAS अभ्यर्थी में व्यावहारिक रूप से क्या - क्या आदतें होनी चाहिए और तैयारी के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...इन सभी चीजों का भी ज़िक्र करेंगे। क्योंकि हमारा मानना है कि RAS परीक्षा के लिए जितना पढ़ना जरूरी है उतना ही आपको इसमें ढलना भी जरूरी है जिससे आपके व्यवहार से ही वह सब चीजें दिखे और आपको रोज - रोज नए मोटिवेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। 🙏

चर्चित शब्द - पेट्रोडॉलर प्रणाली • यह वह वैश्विक व्यवस्था है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल का व्यापार मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर में होता है, जिससे डॉलर की लगातार वैश्विक मांग बनी रहती है और अमेरिका की आर्थिक, वित्तीय और भू-राजनीतिक शक्ति मज़बूत होती है। • यह 1970 के दशक के मध्य में ब्रेटन वुड्स प्रणाली के पतन के बाद सामने आया।

✓ जनगणना 2027 के प्रमुख बिंदु
✓ जनगणना 2027 के प्रमुख बिंदु

Daily Topic Test (Ras Pre परीक्षा 2026 ) आज का टेस्ट टॉपिक - • Indian Polity - • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग • संघ लोक सेवा आयोग ✓ टेस्ट अपलोड हो चुका है। Join Daily Target सीरीज - Click Here

सभी भावी RAS अधिकारियों को नमस्कार🙏 जैसा कि हमने आप सभी को बहुत पहले से यह सूचना दी थी कि अपनी तैयारी जारी रखें, नई भर्ती बहुत जल्द आने वाली है...जिसकी सूचना आज आपको मिल गई है। हालांकि पदों की संख्या अभी 500 दिखाई जा रही है जो निश्चित रूप से बढ़कर ही विज्ञापन जारी होगा। Ras प्री परीक्षा का पेपर मई में आयोजित होने वाला है...जिसके लगभग 4 महीने के अंतर पर Mains परीक्षा का भी आयोजन हो जायेगा। इसका मतलब है कि यदि अभी से यदि आप गंभीर होकर पढ़ाई शुरू करते हैं तो आपके पास लगभग 120 दिन प्रीलिम्स के लिए शेष है और लगभग 250 दिन का समय Mains परीक्षा तक आपके पास है। इसबार RPSC ने जो बदलाव किया है उसके बाद सभी एक लाइन में खड़े हैं अब यहां से जो मेहनत करेगा वो आगे जाएगा। सभी के लिए नया पैटर्न होगा ...तो कोई आपसे कितना आगे पीछे है इसकी चिंता ना करें बस अपनी पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। सबसे पहली सीढ़ी है प्री परीक्षा...बहुत से ऐसे साथी भी होंगे जिनसे प्री परीक्षा ही पास नहीं होती है तो उनका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए कि इसबार पहला टारगेट प्री परीक्षा को पास करना है...क्योंकि प्री पास ना होगा तो answer writing कोई काम नहीं आने वाली है.....इसमें सबसे फायदेमंद बात यह है कि Si परीक्षा और Ras प्री परीक्षा में लगभग 1 महीने का समय अंतराल होगा तो एक तीर से 2 निशाने लगा सकते हो....जो si परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर रहा है उसके लिए प्री परीक्षा पास करना बहुत आसान होगा उसे बाद में सिर्फ Mains की तैयारी करनी पड़ेगी। मुख्य बात यह है कि इस तरीके के मौके बार -बार नहीं मिलते हैं...इसलिए समय खराब किए बिना आगामी मई तक गायब हो जाओ...पूरा जोर लगा दो...वरना वही फिर इंतजार शेष रहेगा। 🙏

1768228435.pdf1.31 MB

✓ RAS Pre एग्जाम मई में होगा। ✓ पद - 500 ( हालांकि इनमें बढ़ोतरी की पूरी संभावना है ) बहुत अच्छा मौका है जिसने भी Si परीक्षा
✓ RAS Pre एग्जाम मई में होगा। ✓ पद - 500 ( हालांकि इनमें बढ़ोतरी की पूरी संभावना है ) बहुत अच्छा मौका है जिसने भी Si परीक्षा की अच्छे से तैयारी की है उसके लिए अब काम बहुत आसान होने वाला है।

RPSC Deputy Commandant Question Paper.pdf40.39 MB