fa
Feedback
MARVELLOUS INSTITUTE for Civil Services

MARVELLOUS INSTITUTE for Civil Services

رفتن به کانال در Telegram

A Unique & an authentic Institute of Madhyapradesh for Civil services Examination & NTA NET since 2011 .The purpose of this group is to provide information & guidance for aspirants , about MPPSC/UPSC examination & to provide off/online classes,9981983777

نمایش بیشتر
1 314
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
-167 روز
-6330 روز
آرشیو پست ها
गोटमार मेला पांढुर्ना ,में प्रत्येक वर्ष कई लोग विकलांग और घायल यहां तक कि मारे भी जाते हैं और इस बार भी अब तक लगभग 1000 लोगो
गोटमार मेला पांढुर्ना ,में प्रत्येक वर्ष कई लोग विकलांग और घायल यहां तक कि मारे भी जाते हैं और इस बार भी अब तक लगभग 1000 लोगों के आसपास घायल हुए हैं ,काश इस काल में भी कोई महापुरुष जन्म ले और इस पत्थरबाजी की राग-द्वेष और नशाखोरी से भरी हिंसक परंपरा पर बोले , जिसमें प्रत्येक वर्ष कई लोग मारे जाते हैं ,हज़ारों घायल और विकलांग हो चुके हैं ,काश इस क्षेत्र का भी पुनर्जागरण हो ,ये सनातन संस्कृति के मर्म को समझ पाएं ,क्योंकि जिनके घरों में कोई दुर्घटना होती होगी या जिनका अंगभंग होता होगा या जिनके घरों का चिराग बुझ जाता होगा उनके लिए ये शोक दिवस होता होगा ,और खाप पंचायतों की तरह इनके मामले भी पुलिस और न्यायपालिका के पास नहीं जाते और न ही दर्ज कराने की परंपरा है ,प्रशासन की समझाइश और वैकल्पिक मार्ग बताना भी यहां असफल रहा ,घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

आओ हम सभी संकल्प लें कि जिस भारतवर्ष के निर्माण का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों ने देखा था ,हम उस
+2
आओ हम सभी संकल्प लें कि जिस भारतवर्ष के निर्माण का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों ने देखा था ,हम उस भारत का स्वयं के स्तर पर निर्माण करेंगे । सभी देशवासियों को 79 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ,वंदेमातरम🇮🇳🌷🌹💐

सभी देशवासियों को 79 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ,वंदेमातरम 🇮🇳🌷🌹💐
+2
सभी देशवासियों को 79 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ,वंदेमातरम 🇮🇳🌷🌹💐

Photo from VIPIN JAIN@MARVELLOUS INS
Photo from VIPIN JAIN@MARVELLOUS INS

इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे मुकाबले में 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने वाली मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौ
इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे मुकाबले में 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने वाली मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौड़ ने आज पूरा देश गौरव से भर दिया है। आपकी यह शानदार उपलब्धि देशभर के युवाओं और बेटियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना हैं। जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳 #KrantiGoud #TeamIndia #ENGvIND #BCCIWomen #WomenInSports #ICC

Good morning ,have a great day ahead 💐
Good morning ,have a great day ahead 💐

An Institute with a difference !
An Institute with a difference !

MARVELLOUS INSTITUTE की सफलता ,उत्कृष्टता ,विश्वास और बेहतर परिणामों का लगातार 15 वॉ वर्ष ,आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों की
MARVELLOUS INSTITUTE की सफलता ,उत्कृष्टता ,विश्वास और बेहतर परिणामों का लगातार 15 वॉ वर्ष ,आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों की मदद की और बेहतर भविष्य निर्माण की परंपरा जारी रहेगी 💐💐💐

👉प्रशांत चंद्र महालनोबिस को *भारतीय सांख्यिकी का जनक* माना जाता है. उनका जन्म 29 जून, साल 1893 में कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ
👉प्रशांत चंद्र महालनोबिस को *भारतीय सांख्यिकी का जनक* माना जाता है. उनका जन्म 29 जून, साल 1893 में कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ था. 29 जून राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है. 👉 पीसी महालनोबिस का सबसे बड़ा योगदान ' *महालनोबिस दूरी'* को माना जाता है. इस फ़ॉर्मूले की मदद से एक बिंदु और वितरण के बीच की दूरी को मापा जाता है. इस फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल व्यापक रूप से क्लस्टर विश्लेषण और वर्गीकरण के क्षेत्र में किया जाता है. 👉 पीसी महालनोबिस का योगदान व्यापक सामाजिक-आर्थिक आँकड़े उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीसी महालनोबिस ने 1950 में नेशनल सैम्पल सर्वे की स्थापना की थी. उन्होंने देश में सांख्यिकीय गतिविधियों के समन्वय के लिए केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की भी स्थापना की थी

आपरेशन सिंदूर के मास्टरमाइंड रहे पराग जैन को RAW की कमान* 👉 उनके रॉ प्रमुख बनने से विदेश में खासकर कनाडा व यूरोपीय देशों में नेटवर्क बना चुके खालिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क की कमर टूटेगी। पराग जैन को रॉ की ओर से कनाडा में एक लंबी अवधि के लिए तैनात किया गया था। 👉 वहां उन्होंने खालिस्तान समर्थक संगठनों सिख्स फॉर जस्टिस, बब्बर खालसा, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स आदि के नेटवर्क को बारीकी से मॉनीटर किया। उन्होंने खालिस्तान समर्थित आतंकी समूह को फंडिंग, प्रशिक्षण और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के तरीकों का अध्ययन कर भारत सरकार को सतर्क किया। कनाडा सरकार के अधिकारियों से संपर्क बनाकर उन्होंने आतंकी तत्वों की सूची बनानेऔर उनके संभावित डिपोर्टेशन की दिशा में प्रयास किए। पराग जैन ने गुप्तचरों के माध्यम से ऐसे नेटवर्क की सूचना जुटाई जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे व हथियार भेज रहे थे। उन्होंने भारत सरकार को प्रामाणिक डोजियर तैयार करके दिए, जो कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थित गतिविधियों पर आधारित थे। इनका उपयोग भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया, जिससे दबाव बनाया जा सके कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जैन ने डीआईजी लुधियाना रेंज व चंडीगढ़ एसएसपी के पद पर कार्य करते हुए खालिस्तान समर्थित मॉड्यूल्स को निष्क्रिय करने में मदद की। भठिंडा, मानसा, होशियारपुर जैसे संवेदनशील जिलों में बतौर एसपी और एसएसपी काम किया। जैन ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में खालिस्तान समर्थित गतिविधियों के बचे-खुचे मॉड्यूल को नष्ट करने के लिए कई ऑपरेशन किए। 👉 *नशे पर भी किया वार* जैन ने पंजाब में ड्रग्स की तस्करी (विशेषकर हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स) के खिलाफ इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशनों की निगरानी की। ड्रग व आतंक के गठजोड़ पर विशेष काम किया। पंजाब में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने वाले सोशल मीडिया चैनलों और एप की पहचान की। कई विदेशी सोशल मीडिया हैंडल्स और यू-ट्यूब चैनलों की रिपोर्टिंग व ट्रैकिंग करवाई जो पंजाब में असंतोष भड़का रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्थानीय ग्रामीण स्तर तक खुफिया तंत्र को पुनर्गठित किया। 👉 ग्रामीण मुखबिरों और पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र विकसित किया, जिससे छोटे मॉड्यूल्स तक जल्दी पहुंच बन पाई। उन्हें सुपर जासूस कहा जाता है, जिन्होंने माननीय व तकनीकी स्रोतों का संतुलित उपयोग किया। 👉 जैन रॉ के पाकिस्तान डेस्क पर कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने खालिस्तान समर्थक मॉडल्यूस पर नजर रखी और पूरी जानकारी जुटाई ,और ऑपरेशन सिंदूर के मास्टरमाइंड रहे।