Jai Shiv PG Mahavidyalaya, Buderna.
رفتن به کانال در Telegram
Mrs.Charu Sharma(Manager) 8630886528 Dr.Mohit Kumar(Academic Advisor) 9458832470 Mr.Arvind Kumar (H.O.D.-B.Ed.) 9458691652 Mr.Rajiv Kumar(H.O.D.-B.El.Ed) 8958339173 Mr.Muti Ur Rehman (O.S.) 9837564648
نمایش بیشتر2 049
مشترکین
+324 ساعت
+17 روز
+4030 روز
آرشیو پست ها
📢 सूचना
छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में दिनांक 07 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक कुल 05 दिनों का अवकाश रहेगा।
महाविद्यालय दिनांक 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को अपने निर्धारित समय पर पुनः खुलेगा।
अतः सभी छात्र-छात्राएँ दिनांक 12 नवंबर को महाविद्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
📢 अति महत्वपूर्ण सूचना
समस्त B.A. 5th Semester एवं B.Sc. 5th Semester के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने टैबलेट/स्मार्टफोन योजना की KYC अवश्य चेक कर लें।
जिन छात्र-छात्राओं की अभी तक KYC पूर्ण नहीं हुई है, वे तत्काल अपनी KYC प्रक्रिया पूर्ण करा लें, ताकि टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आदेशानुसार महाविद्यालय प्रशासन
📢 अति आवश्यक सूचना
समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति (Scholarship) का फॉर्म भरा है तथा अभी तक अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई है, वे तत्काल महाविद्यालय पहुँचकर आज दोपहर 2:00 बजे तक हर हाल में अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण करा लें।
विशेष चेतावनी: जिन छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक आज दोपहर 2:00 बजे तक नहीं होगी, उनका छात्रवृत्ति फॉर्म 2:00 बजे के बाद निरस्त (Reject) कर दिया जाएगा।
अतः सभी संबंधित छात्र-छात्राएँ इस सूचना को गंभीरता से लें और समय रहते अपनी बायोमेट्रिक अवश्य करा लें।
आदेशानुसार महाविद्यालय प्रशासन
📢 महत्वपूर्ण सूचना
समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि तकनीकी समस्या (Technical Issue) के कारण आज छात्रवृत्ति (Scholarship) की बायोमेट्रिक प्रक्रिया नहीं हो पाएगी।
अतः अब बायोमेट्रिक प्रक्रिया सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक की जाएगी।
सभी संबंधित छात्र-छात्राएँ निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुँचकर अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया अवश्य पूर्ण कराएँ।
आदेशानुसार महाविद्यालय प्रशासन
अति महत्वपूर्ण सूचना
छात्रवृत्ति (SCHOLARSHIP) के संबंध में
समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा है, लेकिन अभी तक अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई है, वे तत्काल महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण कराएँ।
छात्रवृत्ति फॉर्म के 2 सेट तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियाँ साथ लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों।
विशेष चेतावनी: जो छात्र-छात्राएँ आज ही अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण कराकर आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करेंगे, उनके छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आज ही निरस्त (REJECT) किए जा सकते हैं।
अतः सभी संबंधित छात्र-छात्राएँ इस सूचना को अत्यंत गंभीरता से लें तथा तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
📢 आवश्यक सूचना
समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय द्वारा महिंद्रा–नांदी (Mahindra-Naandi) के सहयोग से कौशल विकास कार्यशाला (Skill Development Workshop) का आयोजन कल दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय में से किया जा रहा है।
अतः सभी छात्राएँ इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करें तथा कौशल विकास के इस अवसर का लाभ उठाएँ।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
📢 अति आवश्यक सूचना
NDLI पंजीकरण के संबंध में
समस्त नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 में निम्नलिखित कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का NDLI (National Digital Library of India) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
📚 पंजीकरण हेतु संबंधित कक्षाएँ:
1. B.A. – प्रथम सेमेस्टर
2. B.Sc. – प्रथम सेमेस्टर
3. M.A. – प्रथम सेमेस्टर
4. B.El.Ed. – प्रथम वर्ष
5. B.Ed. – प्रथम वर्ष
📱 आवश्यक निर्देश:
सभी संबंधित छात्र-छात्राएँ NDLI पंजीकरण हेतु अपना वही Gmail ID एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएँ, जिसका उपयोग उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेते समय किया था।
📅 पंजीकरण की अंतिम तिथि: 02 नवंबर 2026
अतः सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
📢 बड़ी खबर छात्राओं के लिए!
हमारे कॉलेज ने Mahindra & Naandi Foundation के साथ मिलकर एक स्पेशल Skill Development Program आयोजित किया है।
✨ Mahindra Pride Classroom (MPC) - 100% FREE Training
👩🎓 किसके लिए है? Graduation और Post-Graduation की सभी छात्राओं के लिए।
🎯 36 घंटे में क्या सीखेंगी? ✓ English Communication & Body Language ✓ Resume Making & Interview Cracks ✓ Group Discussion & Presentation Skills ✓ Professional Grooming & Digital Identity
💼 क्यों जरूरी है? ★ Mahindra का Certified Certificate - CV को बनाए Strong ★ Placement के लिए 100% Job-Ready ★ कोई बोरिंग लेक्चर नहीं, सिर्फ Practical Learning
🗓️ शुरूआत: 29 अक्टूबर से
👉 अभी Enroll करें - लिंक पर क्लिक करें: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScBp5nuKWBb_Ws413JSgGlxdTMR8MlVfiW3hrOXnbYw_9pBNg/viewform?usp=publish-editor
📢 आवश्यक सूचना
वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश
समस्त छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
📢 अति आवश्यक सूचना
छात्रवृत्ति फॉर्म के नवीनीकरण के संबंध में महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः प्रारंभ हो चुका है। अतः जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपनी छात्रवृत्ति फॉर्म का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे तत्काल अपना छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नवीनीकृत कराना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। नवीनीकरण के उपरांत छात्रवृत्ति फार्म तथा डॉक्यूमेंट की दो-दो प्रति महाविद्यालय में जमा करें आदेशानुसार महाविद्यालय प्रशासन
छात्रवृत्ति फॉर्म के नवीनीकरण के संबंध में महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः प्रारंभ हो चुका है। अतः जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपनी छात्रवृत्ति फॉर्म का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे तत्काल अपना छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नवीनीकृत कराना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। नवीनीकरण के उपरांत छात्रवृत्ति फार्म तथा डॉक्यूमेंट की दो-दो प्रति महाविद्यालय में जमा करें आदेशानुसार महाविद्यालय प्रशासन
Edit, Sign and Share PDF files on the go. Download the Acrobat Reader app: https://adobeacrobat.app.link/Mhhs4GmNsxb
📢 अति आवश्यक सूचना
महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे दिए गए Google Form को आज ही अनिवार्य रूप से भरकर सबमिट करें।
Link-
https://share.google/iyMrVEdpaYhLiZTI4
फॉर्म भरकर सबमिट करने की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2026
अतः सभी छात्र-छात्राएँ निर्धारित तिथि तक इस कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
Bharat BoudhIKS - Integrating Bharatiya Knowledge Systems https://share.google/iyMrVEdpaYhLiZTI4
अति आवश्यक सूचना-
B.Ed. 2026-28, प्रथम वर्ष में प्रवेशित ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है,को सूचित किया जाता है कि समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हो चुकी है यह, नवीन पंजीकरण और पूर्व में हो चुके पंजीकरण में सुधार का अंतिम मौका है।
🔗 विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल लिंक:
https://gjumadm.samarth.edu.in/
अतः सभी छात्र-छात्राएँ आवश्यक दस्तावेजों के साथ किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) अथवा साइबर कैफे पर जाकर समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें तथा रजिस्ट्रेशन का प्रिंट महाविद्यालय में जमा करें।
⚠️ अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। समय रहते समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण न होने की स्थिति में आपका प्रवेश पूर्ण/मान्य नहीं माना जा सकता है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
📌 अंतिम दिनांक - 24/10/2026, सायं 04 बजे तक।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
