Rajasthangyan
رفتن به کانال در Telegram
6 248
مشترکین
-924 ساعت
-287 روز
-8830 روز
آرشیو پست ها
6 248
राजस्थान की पर्वतारोही एवं RPSF जवान पूनम कंवर ने अगस्त 2026 में किस पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराया?
6 248
RAS (Pre) Test 13 (भारतीय संविधान) अपलोड कर दिया गया है। इस प्रश्न पत्र में संविधान का निर्माण, उद्देशिका, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति के निदेशक तत्व और मौलिक कर्तव्य, संघीय सरकार, संघ राज्य संबंध, शहरी और ग्रामीण स्थानीय सरकार, निर्वाचन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग और नीति आयोग, लोक नीति, नागरिक चार्टर, लोकपाल, केंद्रीय सतर्कता आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
टेस्ट सिरिज में :
कुल 24 टेस्ट + 4 Previous Year Papers
✅ 19 Sectional Tests
✅ 5 Full Length Tests
✅ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र
✅ नई परीक्षा पैटर्न आधारित प्रश्न
https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=16&title=RAS%20Exam%20(Pre)
6 248
Today's Current Affairs Question
Q. 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 अक्टूबर 2026 को ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में कहाँ भाग लिया?
जयपुर, राजस्थान
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
भोपाल, मध्य प्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
2
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 15 अक्तूबर 2026 को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सरस (सेल ऑफ आर्टिकल्स ऑफ रूरल आर्टिसन्स सोसाइटी) मेले’ में शामिल हुईं। राष्ट्रीय सरस मेले के इस संस्करण में 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 1500 महिला स्वयं सहायता समूह उद्यमी और लखपति दीदियां, 650 से अधिक स्टॉलों पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। यह मेला 31 अक्तूबर 2026 तक खुला रहेगा।
Q. 2 लद्दाख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की गई विकास परियोजनाओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 3,350 करोड़ रुपये है।
2. कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे के नए यात्री टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 35 लाख यात्री है।
3. निम्मू-पदुम-दारचा सड़क मार्ग का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने लेह स्थित कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने सीमा सड़क संगठन- बीआरओ द्वारा निर्मित 298 किलोमीटर लंबे निम्मू-पदुम-दारचा सड़क मार्ग का लोकार्पण भी किया। लेह के निम्मू को हिमाचल प्रदेश के दारचा से सुदूर ज़ांस्कर घाटी के माध्यम से जोड़ने वाली यह सड़क लद्दाख के लिए एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग प्रदान करती है, जिससे श्रीनगर-लेह और मनाली-लेह मार्गों पर आवागमन और आसान हो जाएगा। श्री मोदी ने नौ मेगावाट की हनु लघु पनबिजली परियोजना और 66 किलोवाट की डबल-सर्किट दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन किया। श्री मोदी ने लेह के सिंधु घाट में भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और हिम सरोवर परियोजना के तहत 40 गांवों में विकसित 40 जलाशयों का भी उद्घाटन किया।
Q. 3 हाल ही में सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किए जाने के बाद भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या कितनी हो गई है?
101
102
103
105
3
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की कुल संख्या 103 हो गई है।
October 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=670&start=0&sort=n
6 248
Today's Current Affairs Added
1. भारत की राष्ट्रपति विजयवाड़ा में 'राष्ट्रीय सरस मेले' में शामिल हुईं
2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
3. सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई
4. उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया
5. भारतीय वायुसेना के संचार उपग्रह और नौसेना की टॉरपीडो के लिए 4,106 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे
6. नागालैंड में बच्चों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को मिला स्कॉच सिल्वर पुरस्कार
7. गजेंद्र सिंह शेखावत ने एनजीएमए में ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
8. पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का किया शुभारंभ
9. केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन 14 से 18 अक्टूबर, 2026 तक थाईलैंड के बैंकॉक की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी
10. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसा सेवा आयोग का विलय
11. मेक इन इंडिया को बढ़ावा: स्वदेशी CT स्कैनर के विकास और व्यावसायीकरण में TDB की मदद
12. युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनें
13. Wrestling World Championships: विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 में जीता ‘ऐतिहासिक’ सिल्वर मेडल
14. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
6 248
सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की कुल संख्या 103 हो गई है।
6 248
राजस्थान में देश की सबसे बड़ी गोट सीमन उत्पादन प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की जाएगी?
6 248
Today's Live test Result Out!
if you have any objection in Question and any suggestion regarding live test please WhatsApp/Telegram @ 7014539391
https://www.rajasthangyan.com/livetestseries
6 248
#PYQ #QUIZ
राजस्थान की ज्योति योजना के अंतर्गत :
(a) उन महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी जिनका कोई लड़का नहीं हो और 1-2 लड़कियाँ हो तथा नसबंदी करवा ली हो।
(b) राजस्थान सरकार शिक्षा के लिए सहायता करेगी।
(c) सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार।
(d) यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल (a) और (b)
केवल (b) और (c)
केवल (a), (b) और (c)
(a), (b), (c) और (d)
3
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A:
राजस्थान में शरद् ऋतु मध्य सितंबर से लेकर मध्य दिसंबर तक व्याप्त रहती है।
कारण R:
वर्षा के पश्चात् स्पष्ट/खुले आसमान के कारण इस ऋतु में तापमान 38°C तक बढ़ जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
2
नीचे दिए गए राजस्थान के संतों और लोक देवताओं को उनके जन्म वर्ष के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) पाबुजी
(b) पीपा
(c) दादू दयाल
(d) देवनारायणजी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a), (d), (c), (b)
(a), (d), (b), (c)
(a), (c), (b), (d)
(a), (b), (c), (d)
2
भीनमाल (जालौर) से संबंधित तथा ‘शिशुपाल वध’ के लेखक/कवि का नाम बताएँ।
माघ
उद्योतन सूरी
सोमदेव
कालिदास
1
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A:
शुष्क वन उन क्षेत्रों में पाये जाते हैं, जहाँ औसत वर्षा 50-100 सेमी रहती है।
कारण R:
यहाँ पाये जाने वाले पेड़ अबोनी (आबनूस) और जंगली आम हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
3
सूची I को सूची II से सुमेलित करें:
सूची I - सूची II
(a) भामाशाह योजना - (i) 2015-16
(b) देवनारायण स्कूटी एवं प्रोत्साहन योजना - (ii) 2021
(c) अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना - (iii) 2014-15
(d) मुख्यमंत्री हमारी बेटियाँ योजना - (iv) 2011-12
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
1
आधुनिक अलवर राज्य के निम्नलिखित कच्छवाहा शासकों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) मंगल सिंह प्रभाकर बहादुर
(b) बने सिंह प्रभाकर बहादुर
(c) जय सिंह प्रभाकर बहादुर
(d) श्योदान सिंह प्रभाकर बहादुर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a), (d), (b), (c)
(c), (a), (d), (b)
(d), (b), (c), (a)
(b), (d), (a), (c)
4
https://www.rajasthangyan.com/
6 248
Today's Current Affairs Question
Q. 1 ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका आयोजन पहली बार दिल्ली में किया गया।
2. इसका आयोजन ताज पैलेस होटल, नई दिल्ली में हुआ।
3. इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में माइकल ब्लूमबर्ग ने की थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
13 अक्टूबर को नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 का आयोजन शुरू हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया। इसमें 500 से अधिक वैश्विक नेता और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इस फोरम का पहली बार दिल्ली में आयोजन हो रहा है। यह आयोजन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ।इस साल आयोजन की थीम बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना है। 13 अक्टूबर को मोदी ने इस फोरम को संबोधित किया। तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को खत्म होगा। इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग ने की थी।
Q. 2 दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत वर्ष 1996 से हिंद महासागर टूना कमीशन (IOTC) का अनुबंधी पक्ष रहा है।
2. भारत वर्ष 2022 से SIOFA का सहयोगी गैर-अनुबंधित पक्ष रहा है।
3. SIOFA मुख्य रूप से अत्यधिक प्रवासी टूना और टूना जैसी प्रजातियों के प्रबंधन के लिए उत्तरदायी है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 3
केवल 2 और 3
केवल 1 और 2
1, 2 और 3
3
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश को स्वीकृति दे दी है। यह वैश्विक मत्स्य पालन शासन में भारत की स्थिति को मजबूत करने वाले एक रणनीतिक उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करता है। भारत सरकार द्वारा दिसंबर, 2025 में जारी खुले समुद्री मत्स्य पालन के दिशानिर्देशों के बाद, यह पहल भारत के मछली पकड़ने वाले बेड़े को अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में विस्तार करने के लिए एक क्षेत्रीय ढांचा प्रदान करेगी। हिंद महासागर में दो प्रमुख क्षेत्रीय मत्स्य पालन प्रबंधन संगठन (आर.एफ़.एम.ओ) हैं, अर्थात् हिंद महासागर टूना कमीशन (आई.ओ.टी.सी) और दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौता (एस.आई.ओ.एफ़.ए.)। भारत 1996 से आई.ओ.टी.सी. का एक अनुबंधी पक्ष रहा है, जो अत्यधिक प्रवासी टूना और टूना जैसी प्रजातियों को नियंत्रित करता है। भारत 2022 से एस.आई.ओ.एफ़.ए का सहयोगी गैर-अनुबंधित पक्ष (सी.एन.सी.पी) रहा है।
Q. 3 ‘येटी’ (YETI) स्वायत्त हवाई लॉजिस्टिक्स वाहन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसके विकास के लिए TDB ने आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ ₹151 करोड़ की वित्तीय सहायता का समझौता किया।
2. यह अधिकतम 200 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
3. इसकी लक्षित उड़ान सीमा 500 किलोमीटर तक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष के तहत 151 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए मुंबई स्थित आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कुल 302 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य येटी नामक भारी भार उठाने वाले और लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाले स्वायत्त हवाई रसद वाहन का विकास करना है, ताकि इसकी तकनीक को प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (टीआरएल)-4 से टीआरएल-9 तक उन्नत किया जा सके। चुनौतीपूर्ण परिचालन वातावरणों के लिए डिज़ाइन किया गया येटी एक स्वायत्त वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग वाला, फिक्स्ड-विंग वाला हाइब्रिड मानवरहित हवाई वाहन है, जिसका उद्देश्य लंबी दूरी तक भारी पेलोड का परिवहन करना है। यह प्लेटफॉर्म 200 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी लक्षित सीमा 200 किलोमीटर तक और परिचालन ऊंचाई समुद्र तल से 6,500 मीटर तक है।
October 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=670&start=0&sort=n
6 248
Today's Current Affairs Added
1. दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का आयोजन
2. प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद
3. केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी
4. TDB-DST ने AI-आधारित दवा खोज (ड्रग डिस्कवरी) को तेज़ करने के लिए पेप्ट्रिस (Peptris) के साथ ₹86 करोड़ का समझौता किया
5. टीडीबी ने येटी-भारी भार उठाने वाले ऑटोनॉमस एरियल लॉजिस्टिक्स व्हीकल के विकास के लिए 151 करोड़ रुपये के आरडीआईआई समर्थन हेतु आईडियाफोर्ज के साथ समझौता किया
6. स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान के लिए टाटा पावर और इंपीरियल कॉलेज ने साझेदारी की
7. भारत-फ्रांस TRISHNA सैटेलाइट मिशन 2027: उद्देश्य, विशेषताएं, पेलोड और उपकरण
8. DRDO का प्लेटफार्म, हथियारों के परीक्षण से जुड़ी अहम सूचनाओं को मिलेगी सुरक्षा
9. दुधवा टाइगर रिजर्व में सुहेली नदी के 100 साल के बदलावों का अध्ययन होगा
10. भारतीय नौसेना ने ‘संयुक्त टास्क फोर्स 154’ के सैन्यकर्मियों को दी प्रशिक्षण
11. गन्ना किसानों और चीनी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए सरकार ने बनाई समिति
12. भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू
13. पैराग्वे में आनंद कुमार वेलकुमार ने विश्व स्केटिंग खेलों में 1000 मीटर स्प्रिंट में रजत पदक जीता
14. मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड के एक्टर आरजे मिट्टे का निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
6 248
📢 CET Graduation Level 2026 Test 8 लाइव टेस्ट शुरू होने वाला है!
इस प्रश्न पत्र में भारत का भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान, जलवायु एवं मानसून तंत्र, प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर, वन्य जीव एवं अभयारण्य, प्रमुख फसलें, प्रमुख खनिज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
टेस्ट प्रारंभ होगा - 9:00 AM
परीक्षा में कुल प्रशन 50 व समय 0 घंटे 30 मिनट रहेगा।
https://www.rajasthangyan.com/livetestseries
Practice Mock Test and Previous Question Paper related to Rajasthan CET Graduation Level Exam : https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=52&title=Rajasthan%20CET%20Graduation%20Level%20Exam
6 248
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक(संस्कृत शिक्षा)(लेवल द्वितीय कक्षा 6 से 8 तक) सीधी भर्ती-2025 के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र अभ्यास के लिए उपलब्ध है। जिसकी परीक्षा 19-01-2026 को हुई थी।
https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=34&title=3rd%20Grade%20Teacher%20Exam
3rd Grade Teacher 2025 के तीन प्रश्न प्रश्न किसी कारण अपलोड नहीं हो पाए थे जिन्हें अब उपलब्ध करवाया जा रहा है।
6 248
#QUIZ #PYQ
राजस्थानी साहित्य की निम्नलिखित रचनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) वंश भास्कर
(b) बुद्धि रासो
(c) ढ़ोला मारू रा दोहा
(d) बिनहाई रासो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(b), (a), (d), (c)
(c), (b), (d), (a)
(d), (b), (c), (a)
(d), (c), (a), (b)
2
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को जनसंख्या के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें (जनगणना 2011 के अनुसार):
(a) अलवर
(b) बाड़मेर
(c) बूंदी
(d) बीकानेर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a), (b), (d), (c)
(a), (b), (c), (d)
(b), (a), (d), (c)
(b), (a), (c), (d)
1
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (शोध संस्थान) - सूची II (स्थान)
(a) केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान - (i) जोधपुर
(b) केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान - (ii) जयपुर
(c) भेड़ और ऊन प्रशिक्षण संस्थान - (iii) अविकानगर
(d) केन्द्रीय सरसों अनुसंधान संस्थान - (iv) सेवर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
1
रामगढ़ भांड देवरा मंदिर की मुख्य विशेषताएँ हैं :
(a) यह बारां शहर से 40 किमी दूर स्थित है।
(b) यह भगवान विष्णु को समर्पित है।
(c) इसे राजस्थान का लघु खजुराहो भी कहा जाता है।
(d) यह परवण नदी के किनारे स्थित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल (a) और (b)
केवल (b) और (c)
केवल (a) और (c)
केवल (c) और (d)
3
राजस्थान की ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार प्राप्त साहित्यिक रचनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) सुंदर नैन सुधा
(b) गवाड़ (उपन्यास)
(c) पग फेरो (कविता)
(d) बातां री फुलवारी खण्ड-X
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a), (b), (c), (d)
(b), (a), (c), (d)
(c), (d), (a), (b)
(d), (c), (a), (b)
4
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (पर्यावरण पर्यटन स्थल) - सूची II (जिला)
(a) पीताम्बर की गाल/गाव्व - (i) बारां
(b) कुंड खोह - (ii) बलोत्रा
(c) सिवाणा - (iii) बूंदी
(d) भीमलाट - (iv) अजमेर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
2
निम्नलिखित जिलों को (जनगणना 2011 के अनुसार) साक्षरता दर के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) राजसमंद
(b) पाली
(c) नागौर
(d) कोटा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(a), (b), (c), (d)
(c), (b), (a), (d)
(d), (c), (b), (a)
(b), (c), (a), (d)
4
Rajasthan Gk MCQ printable pdf : https://www.rajasthangyan.com/pdf-store
6 248
Today's Current Affairs Question
Q. 1 BIMSTEC देशों ने सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए कौन-सा घोषणापत्र अपनाया?
मुंबई घोषणापत्र
दिल्ली घोषणापत्र
कोलंबो घोषणापत्र
ढाका घोषणापत्र
2
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा, विश्वास और सहयोग मजबूत करने के साथ सीमा-पार आतंकवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और साइबर अपराध से मिलकर निपटने पर जोर दिया गया। सदस्य देशों ने सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए दिल्ली घोषणापत्र अपनाया और मानव तस्करी, मादक पदार्थों पर नियंत्रण, अवैध वित्तीय प्रवाह तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी पहलों को मंजूरी दी।
Q. 2 स्मृति मंधाना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उन्हें 11 अक्टूबर को यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त किया गया।
2. उनकी नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर की गई।
3. यूनिसेफ की स्थापना 11 दिसंबर 1956 को हुई थी।
सही कथन का चयन कीजिए:
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
11 अक्टूबर को स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त की गईं। मंधाना लड़कियों को खेलने और आगे बढ़ने के लिए समान अवसरों की वकालत करेंगी। वह यूनिसेफ इंडिया के प्रयासों को आगे बढ़ाने में सहयोग देंगी ताकि किशोरियों को सशक्त बनाया जा सके, उनके स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा मिलें और वे अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें। मंधाना इस नई भूमिका में बच्चों और युवाओं के समान अधिकारों और अवसरों की वकालत करने के अपने पहले के कामों को आगे बढ़ाएंगी। यह नियुक्ति 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर की गई, जो लड़कियों के अधिकारों, सुरक्षा, क्षमता और नेतृत्व पर प्रकाश डालती है। यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र की वह संस्था है जो बच्चों के अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए काम करती है। इसकी स्थापना 11 दिसंबर 1946 में हुई थी।
Q. 3 हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, राष्ट्रीय संस्कृति कोष और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने हाल ही में (अक्टूबर 2026 में) ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए समझौता किया। ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए हुए समझौते में निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल शामिल नहीं है?
हम्पी
ताजमहल
बेकल किला
कुतुब मीनार
4
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, राष्ट्रीय संस्कृति कोष और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश के तीन प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इन ऐतिहासिक स्थलों में कर्नाटक का हम्पी, उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल और केरलम का बेकल किला शामिल हैं।
October 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=670&start=0&sort=n
See less
6 248
Today's Current Affairs Added
1. आतंकवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध पर सख्ती, BIMSTEC देशों ने अपनाया दिल्ली घोषणापत्र
2. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं
3. डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष
4. पीएम गतिशक्ति के पांच साल पूरे
5. जनजातीय कार्य मंत्रालय और कर्मयोगी भारत ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
6. केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया
7. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, राष्ट्रीय संस्कृति कोष और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए समझौता किया
8. देश में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई की तकनीक विकसित
9. आईएमएफ ने 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया
10. इंडिया पोस्ट का डिजिटल डिटॉक्स अभियान
11. शेफाली वर्मा और शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया
12. आनंदकुमार वेलकुमार ने विश्व स्केट गेम्स की 500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता
13. 17 साल की माया ने तोड़ा 22 साल पुराना सानिया मिर्जा का रिकॉर्ड
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
6 248
#QUIZ #PYQ
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A:
राजा उम्मेद सिंह ने रंगमहल बनवाया, जो अपने भित्ति चित्रों के लिए विश्व-विख्यात है।
कारण R:
उनके शासनकाल में बूंदी शैली ने नवीन मोड़ लिया।
वनस्पति और प्राणि विविधता, बहुरंगी बादल और झीलें संपूर्ण समृद्धि में निरुपित होना शुरू हो गई।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
4
कान में कौनसा आभूषण पहना जाता है/था?
बजट्टी/बजत्ति
पीपलपत्र
मोकड़ी
दामणा
2
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (झील) - सूची II (शहर)
(a) राजसमंद झील-(i) अजमेर
(b) पिछोला झील-(ii) उदयपुर
(c) आनासागर झील-(iii) कांकरोली
(d) सिलिसेढ़ झील-(iv) अलवर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
2
राजस्थान में बिजौलिया किसान आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।
(a) आंदोलन के नेता के रूप में जमनालाल बजाज
(b) राजपूताना में गवर्नर जनरल के एजेंट सहित भारत सरकार द्वारा उच्च शक्ति प्राप्त समिति की नियुक्ति
(c) आंदोलन के नेता के रूप में विजय सिंह पथिक
(d) साधु सीताराम दास के नेतृत्व में ज्ञापन
(e) तलवार बंधाई लाग की आड़ में कुछ नवीन कर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a), (b), (c), (d), (e)
(e), (d), (c), (b), (a)
(b), (d), (c), (e), (a)
(d), (c), (b), (a), (e)
2
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (देश-राज्य) - सूची II (राजस्थान की सीमा)
(a) पाकिस्तान-(i) दक्षिण
(b) मध्यप्रदेश-(ii) पूर्व
(c) पंजाब-(iii) उत्तर
(d) गुजरात-(iv) उत्तर-पश्चिम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
3
कीर्ति स्तम्भ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(a) कीर्ति स्तम्भ जैन तीर्थंकर को समर्पित है।
(b) यह 13वीं सदी में निर्मित किया गया था।
(c) यह 24.5 मीटर ऊँचा स्तम्भ है।
(d) यह इस्लामी वास्तुकला शैली में निर्मित है।
(e) यह विजय स्तम्भ के लगभग 150 वर्षों बाद निर्मित किया गया था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल (a), (b) और (c)
केवल (b), (c) और (d)
केवल (c), (d) और (e)
केवल (b), (d) और (e)
1
https://www.rajasthangyan.com/quizzes
6 248
Today's Current Affairs Question
Q. 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा छह राज्यों में की गई राज्यपालों की नियुक्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
2. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
3. दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए:
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर अब केरलम् के नए राज्यपाल होंगे। केरलम् के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अब तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ब्रज मोहन राम ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं जबकि डॉ. सुधा यादव कर्नाटक की राज्यपाल होंगी। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है जबकि दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल होंगे। सभी नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथियों से प्रभावी होंगी।
Q. 2 वर्ष 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किन्हें देने की घोषणा की गई है?
रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड
रॉबर्ट हॉल और पॉल क्रुगमैन
माइकल वुडफोर्ड और अमर्त्य सेन
पॉल क्रुगमैन और जोसेफ स्टिग्लिट्ज
1
अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दोनों अर्थशास्त्रियों को मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरीकरण के सूक्ष्म आर्थिक आधारों पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।
Q. 3 नौवें आईबीएसएएमएआर-2026 समुद्री अभ्यास के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसमें भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाएँ भाग लेती हैं।
2. इसका आयोजन वर्ष 2008 से प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है।
3. भारतीय नौसेना का जहाज तरकश इसमें भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में तैनात है।
कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए:
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
3
भारतीय नौसेना का अग्रणी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, भारतीय नौसेना का जहाज तरकश, नौवें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका समुद्री अभ्यास (आईबीएसएएमएआर) 2026 में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में तैनात है। यह त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास भारतीय, ब्राजीलियाई और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं को एक साथ लाता है, जिसका उद्देश्य अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना, सामुद्रिक सहयोग को मजबूत करना और भागीदार सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना है। भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) ढांचे के तहत 2008 से हर दो साल में आईबीएसएएमएआर का आयोजन किया जा रहा है। नौवें आईबीएसएएमएआर का विषय है “सामुद्रिक क्षेत्र में एक साझा भविष्य की ओर एकजुटता और मजबूती”।
October 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=670&start=0&sort=n
