CGPSC IQ
رفتن به کانال در Telegram
cgpsc; SSB Daily current affairs English, Hindi, PDF And YouTube videos 🩸 with Anil 🩸 contact - @anilkaush Mains writing group https://t.me/cgpscq
نمایش بیشترکشور مشخص نشده استدسته بندی مشخص نشده است
686
مشترکین
+424 ساعت
+377 روز
+16730 روز
آرشیو پست ها
686
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगनॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)दूरभाष 0771-2331524, फैक्स-0771- 2446556 वेबसाईट: www.psc.cg.gov.inक्रमांक 207/04/2026/प.गो.रायपुर, दिनांक 03/09/2026-: प्रेस
विज्ञप्ति :-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्राप्त पत्रों तथा कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अभ्यर्थियों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है, कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से वांछित संख्या से कम अभ्यर्थियों का त्रुटिपूर्ण चिन्हांकन किया गया है तथा कुछ प्रश्न-पत्रों हेतु पुनर्मूल्यांकन की मांग की जा रही है। आयोग उक्त संदर्भ में अभ्यर्थियों को सूचित करता है कि –राज्य सेवा परीक्षा-2025 हेतु जारी विज्ञापन की कंडिका 3(iv) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रक्रिया नियम की कंडिका 7 के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षाओं के प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। राज्य सेवा परीक्षा सहित अनेक लिखित परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण चिन्हांकित अभ्यर्थियों की संख्या वांछित संख्या से कम हो सकती है। राज्य सेवा परीक्षा-2025 के संदर्भ में भी यही स्थिति निर्मित हुई है, जिसके कारण 795 अभ्यर्थियों के स्थान पर कुल 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित हुए हैं।विज्ञापन की कंडिका 11(v) के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। अतः किसी भी प्रश्न-पत्र के संदर्भ में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना जैसी कोई प्रक्रिया संभव नहीं है।चयन परिणाम जारी होने के पश्चात प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची तथा मुख्य परीक्षा के कट-ऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं, साथ ही अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा के ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक व प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर अपने परीक्षा परिणाम के संदर्भ में आश्वस्त हो सकते हैं।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा समस्त लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अत्यंत गंभीरता तथा निष्पक्षता के साथ विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से करवाया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के संदर्भ में विशेष तथ्य यह है कि उक्त परीक्षा हेतु प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो कि पूरी तरह पहचान रहित होती है, जिससे मूल्यांकन कार्य में संलग्न किसी भी व्यक्ति के लिए यह जान पाना संभव नहीं होता है, कि कौन सी उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी से संबंधित है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता शामिल होते हैं। उक्त पूर्ण स्थापित एवं पूर्णतः सुरक्षित तथा सिद्ध प्रक्रियाओं, प्रक्रिया नियमों एवं निर्देशों के माध्यम से मूल्यांकन की शुचिता गोपनीयता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे फैलायी जा रही भ्रामक जानकारियों से प्रभावित हुए बिना आयोग के प्रक्रिया नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप की जाने वाली प्रक्रियाओं के संदर्भ में सुनिश्चित हो कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्णतः नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप सही-सही की गई है।(माननीय अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित)अवर सचिवछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगनवा रायपुर
686
मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों के प्रति उसका दृष्टिकोण होता है।
जीवन में ऐसे समय अवश्य आएँगे जब परिश्रम के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे,
अपने ही लोग समझ नहीं पाएँगे और लक्ष्य की दूरी निरंतर बढ़ती हुई प्रतीत होगी।
किंतु उसी अंधकार में यदि आप अपने भीतर आशा का एक दीपक जलाए रखते हैं,
तो वही कठिन समय आपके व्यक्तित्व को असाधारण बना देता है।
याद रखिए, जो संघर्ष आज आपको तोड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है, वही कल आपको इतना सुदृढ़ बनाएगा कि छोटी-छोटी बाधाएँ आपको विचलित भी नहीं कर पाएँगी।
इसलिए परिस्थितियों से समझौता मत कीजिए; स्वयं को इतना सक्षम बनाइए कि परिस्थितियों को ही आपके पक्ष में झुकना पड़े।
686
मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों के प्रति उसका दृष्टिकोण होता है। जीवन में ऐसे समय अवश्य आएँगे जब परिश्रम के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे, अपने ही लोग समझ नहीं पाएँगे और लक्ष्य की दूरी निरंतर बढ़ती हुई प्रतीत होगी। किंतु उसी अंधकार में यदि आप अपने भीतर आशा का एक दीपक जलाए रखते हैं, तो वही कठिन समय आपके व्यक्तित्व को असाधारण बना देता है। याद रखिए, जो संघर्ष आज आपको तोड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है, वही कल आपको इतना सुदृढ़ बनाएगा कि छोटी-छोटी बाधाएँ आपको विचलित भी नहीं कर पाएँगी। इसलिए परिस्थितियों से समझौता मत कीजिए; स्वयं को इतना सक्षम बनाइए कि परिस्थितियों को ही आपके पक्ष में झुकना पड़े।
686
प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM JDY)
शुरुआत - 28 अगस्त 2014
वर्ष 2015 में PMJDY खातों की संख्या 14.72 करोड़ थी, जो 19 अगस्त 2026 तक बढ़कर 59.09 करोड़ हो गई।
अगस्त 2026 तक PMJDY खातों के 32.92 करोड़ लाभार्थी महिलाएं हैं।
मार्च 2015 में PMJDY खातों में कुल जमा राशि 15,670 करोड़ रुपए थी, जो अगस्त 2026 में बढ़कर 3,16,514 करोड़ रुपए हो गई।
PMJDY खातों के जरिए लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) की सुविधा मिलती है।
पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और मुद्रा जैसी योजनाओं से भी जुड़ सकते हैं।
निर्धारित शर्तों के अधीन पात्र खाताधारकों को 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी उपलब्ध है।
Cgpsc_IQ
686
जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है
टॉप 10 जिलो में छत्तीसगढ़ से 5 जिले भी शामिल-
सूरजपुर
बालोद
महासमुंद
कबीरधाम
बलौदाबाजार-भाटापारा
