RPSC_Saarthi🤝
رفتن به کانال در Telegram
🎯 RAS MAINS 2026 90 Days FREE Mentorship Program 📅 Daily Mains Schedule 📝 Paper-IV Specific Focus 📊 Weekly Mains + Paper-IV Tests ✍️ Daily Answer Writing Practice ❓ Doubt Solving & Proper Guidance 🎯 Prelims + Mains Integrated @Ask_to_Saarthi_bot
نمایش بیشترکشور مشخص نشده استدسته بندی مشخص نشده است
2 890
مشترکین
+524 ساعت
+3317 روز
+1 09930 روز
آرشیو پست ها
2 890
🚀 RPSC Saarthi (W-5 • D-31) 🚀
📅 Daily Schedule for RAS Mains 2026
🗓️ 01.07.2026
📊 कल का PLAN
📌 Law (D-3) | 📌 Paper-IV : हिन्दी व्याकरण |
📌 Paper-IV : हिन्दी लेखन
━━━━━━━━━━━━━━
📖 Law Topic
The Intellectual Property Rights: Concepts, types and purpose. (बौद्धिक सम्पदा अधिकार— संकल्पना, प्रकार एवं प्रयोजन) + Protection of Women from Domestic Violence Act, 2005: Sections 1-29, 31 (घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005: धाराएँ 1—29, 31)━━━━━━━━━━━━━━ 📌 Study Plan 1️⃣Law (D-3) 📖 PYQ Analysis + Topic Study पहले PYQs देखें, फिर Topic का अध्ययन करें। 2️ हिन्दी व्याकरण 📖 वाक्य शुद्धि – (Pg. 498 to 501) | राघव प्रकाशन ✅ शब्द शुद्धि Revision – (Pg. 471 to 475) 3️ Paper-IV : हिन्दी लेखन ✍️ कल के लिए निम्नलिखित अवतरण का उचित शीर्षक देते हुए लगभग एक-तिहाई शब्दों में संक्षिप्तीकरण कीजिए। 📌 अभ्यास प्रश्न प्राचीन भारतीय मनीषियों ने मानव जीवन को चार पुरुषार्थों में विभक्त किया है: (1) धर्म (2)अर्थ (3) काम और (4) मोक्ष। आज संस्कृति शब्द का जो अर्थ ग्रहण किया जाता है, वे सब बातें इन चारों में आ जाती है। अन्य शब्दों में संस्कृति का ही प्राचीन नाम पुरुषार्थ है। इन चारों में मोक्ष का धर्म के साथ सीधा संबंध माना गया है। लेकिन यह तथ्य भी स्मरणीय है कि अर्थ और काम के लिए भी धर्म की मर्यादा को आवश्यक माना गया है। प्राचीनकाल से ही भारतीय संस्कृति की यह धारणा रही है कि जो व्यक्ति या समाज धर्म को छोड़ देता है, धर्म-विरुद्ध रास्ते पर चलता है, उसके अर्थ और काम भी नष्ट हो जाते हैं। वस्तुतः प्राचीन भारतीय संस्कृति अर्थ और काम को हेय नहीं मानती, बस उन पर धर्म का नियंत्रण आवश्यक मानती है। इससे यह स्पष्टतः ध्वनित होता है कि धर्म ही संस्कृति को धारण करने वाला आधारभूत तत्त्व है। जो अर्थ और काम धर्म सम्मत है, वह संस्कृति का ही अंश है। इसके विपरीत धर्म विरुद्ध अर्थ और काम संस्कृति के लिए घातक होने के साथ ही व्यक्ति और समाज के लिए भी पतन का कारण माने गये हैं। ━━━━━━━━━━━━━━ ❓ Personal Doubt → @Ask_to_Saarthi_bot 📲 Join Us RPSC-Saarthi
2 890
नए अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी उलझन क्या होती है?
"शुरू कहाँ से करूँ?"
दोस्तों, ज़रा बचपन में लौटिए।
जब पहली बार साइकिल पर बैठे थे, तब भी यही डर था — "इतनी मुश्किल चीज़ मुझसे कैसे होगी?" गिरे, चोट लगी, किसी ने पीछे से पकड़ा, फिर छोड़ दिया, फिर गिरे... पर पैडल मारना बंद नहीं किया। और आज वही साइकिल आप बिना सोचे चला लेते हैं, हाथ छोड़कर भी।
ऐसा क्यों हुआ?
क्योंकि "सीखना" शुरू कर दिया था — Perfect होने का इंतज़ार नहीं किया।
RAS या कोई भी प्रतियोगी परीक्षा इससे अलग नहीं है। यह भी एक Skill है, इसका भी अपना एक Pattern है। उसे समझिए, रोज़ थोड़ा अभ्यास कीजिए — बस यही पूरा खेल है।
इसे बोझ की तरह मत उठाइए, साइकिल की तरह अपनाइए। शुरुआत में डगमगाएगी, पर धीरे-धीरे यही चीज़ आपकी आदत बनेगी, और एक दिन आपकी सबसे बड़ी ताकत।
Result Lists में जो नाम बार-बार चमकते हैं, वे जन्मजात प्रतिभाशाली नहीं थे — वे भी कभी आपकी ही तरह शुरुआत करने वाले अभ्यर्थी थे। फर्क सिर्फ इतना था कि उन्होंने रुकने के बजाय रोज़ थोड़ा-थोड़ा बेहतर होना चुना।
तो अब बहाने छोड़िए।
शुरू कीजिए।
ज़रूरत पड़े तो मदद लीजिए।
गलतियाँ कीजिए, उनसे सीखिए।
लेकिन रुकिए मत।
आप किसी भी Coaching से जुड़े हों, जो भी पढ़ रहे हैं, पूरे मन से पढ़िए। अगर हमारा Program आपकी राह आसान बना सके, तो पूरे समर्पण के साथ इससे जुड़िए।
याद रखिए — Selection किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि हर दिन की छोटी-छोटी सही आदतों का पुरस्कार होता है।
आज का एक छोटा-सा कदम, कल आपकी पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। इसलिए सही समय का इंतज़ार मत कीजिए... शुरुआत कीजिए, क्योंकि सही समय की शुरुआत आज से ही होती है।
"उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत।" उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको। 🚀
2 890
📌 संक्षिप्तीकरण का दूसरा नियम
अधिकांश अभ्यर्थी गद्यांश पढ़ते हैं, लेकिन उसका मुख्य भाव (Central Idea) नहीं समझते।
याद रखिए, किसी भी गद्यांश में अनेक तथ्य, उदाहरण और विवरण हो सकते हैं, परन्तु मुख्य भाव केवल एक होता है। संक्षिप्तीकरण उसी मुख्य भाव पर आधारित होता है।
लिखना शुरू करने से पहले स्वयं से केवल एक प्रश्न पूछिए—
"लेखक इस पूरे गद्यांश के माध्यम से सबसे महत्वपूर्ण बात क्या कहना चाहता है?"
यदि आपने इस प्रश्न का सही उत्तर खोज लिया, तो आपका आधा संक्षिप्तीकरण वहीं तैयार हो जाता है।
याद रखिए—
संक्षिप्तीकरण वाक्यों का नहीं, बल्कि मुख्य विचार का संक्षिप्त रूप है।✍️ लिखते रहिए, क्योंकि यह परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, लेखन की भी है।
2 890
🌞 Morning Dosto
अगर कोई आपसे पूछे—
"तैयारी कैसी चल रही है?"
तो जवाब घंटों में मत दीजिए।
जवाब दीजिए—
"इस हफ्ते मैंने कितनी गलतियाँ सुधारी हैं।"
क्योंकि चयन पढ़े हुए पन्नों से नहीं, सुधारी हुई गलतियों से होता है।
पूरे विश्वास के साथ बोलिए—
I CAN DO IT.
I WILL DO IT.
GOD IS WITH ME.
2 890
🚀 RPSC Saarthi (W-5 • D-30) 🚀
📅 Daily Schedule for RAS Mains 2026
🗓️ 30.06.2026
📊 PLAN
📌 Law (D-2) | 📌 Paper-IV : हिन्दी व्याकरण |
📌 Paper-IV : हिन्दी लेखन
━━━━━━━━━━━━━━
📖 Law Topic
The Information Technology Act, 2000: Section 1; Section 2- Definitions: Communication device, Computer, Computer Network, Computer Resource, Computer System, Cyber Cafe, Cyber Security, Data, Digital Signature, Electronic Record, Electronic Signature, Information, Private Key, Public Key; Sections 65, 66, 66(B-F), 67, 67 (A-C), 71-78 (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000: धारा 1; धारा 2—परिभाषाएँ: संचार उपकरण, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर तंत्र, कम्प्यूटर साधन, कम्प्यूटर प्रणाली, साइबर कैफे, साइबर सुरक्षा, डाटा, अंकीय चिह्न, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर, सूचना, प्राइवेट कुंजी, लोक कुंजी; धाराएँ 65, 66, 66(B-F), 67, 67 (A-C), 71—78)━━━━━━━━━━━━━━ 📌 Study Plan 1️⃣ Law (D-2) 📖 PYQ Analysis + Topic Study पहले PYQs देखें, फिर Topic का अध्ययन करें। 2️⃣ हिन्दी व्याकरण 📖 वाक्य शुद्धि – (Pg. 494 to 497) | राघव प्रकाशन ✅ शब्द शुद्धि Revision – (Pg. 466 to 470) 3️⃣ Paper-IV : हिन्दी लेखन ✍️ कल के लिए निम्नलिखित अवतरण का उचित शीर्षक देते हुए लगभग एक-तिहाई शब्दों में संक्षिप्तीकरण कीजिए। 📌 अभ्यास प्रश्न जीवित रहना स्वयं एक कर्म है। जो जीवित है, वह कर्म करेगा ही। कर्म रहित स्थिति मृत्यु है। महत्त्वपूर्ण बात तो यह है कि हर मनुष्य को अपने स्वभाव और योग्यता के अनुसार अथवा यों कहो कि स्वधर्मानुसार कर्म का चयन करने में स्वतंत्रता होनी चाहिए। जो कर्म मनुष्य की योग्यता और स्वभाव के अनुकूल होगा, वही उसके लिए शुभ भी होगा। उसी कर्म को पवित्र और निःस्वार्थ भाव से करना अपने साथ मित्रता निभाना है। जो अपने से मित्रता करता है वह दूसरों का भी प्रिय हो जाता है और जो स्वयं से शत्रुता करता है वह शत्रुओं से घिरा रहता है। बाह्य शत्रुओं की अपेक्षा आंतरिक शत्रु अधिक खतरनाक होते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए और स्वतंत्रतापूर्वक सुखी जीवन बनाने के लिए कर्म की पहेली समझ लेनी चाहिए तथा शत्रु-दमन का नहीं, अपितु आत्म-समन्वय का मार्ग अपनाना ही जीवन के लिए श्रेयस्कर सिद्ध हो सकता है। अपनी निजी मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति के अतिरिक्त दूसरों की सुख-सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखते हुए जो भी कर्म किया जाएगा, वह जीवन के श्रेष्ठतम विकास में अवश्य सहयोगी होगा। यही अध्यात्म का पथ है। ━━━━━━━━━━━━━━ ❓ Personal Doubt → @Ask_to_Saarthi_bot 📲 Join Us RPSC-Saarthi
2 890
📝 ESSAY THEME ANALYSIS – W-5
🎯 Theme 4 – Economy, Agriculture, Industry and Commerce
(अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग एवं वाणिज्य)
🔍 PYQ Trend Analysis
📌 2024 – राजस्थान में ऊर्जा के गैर-परम्परागत स्रोत
📌 2023 – राजस्थान की खनिज सम्पदा
📌 2023 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास
📌 2018 – राजस्थान में पर्यटन : विकास के नए आयाम
➡️ स्पष्ट है कि RPSC आर्थिक विकास, प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा, कौशल विकास तथा रोजगार जैसे विकासोन्मुख विषयों पर निरंतर फोकस करता रहा है। अतः अभ्यर्थियों को कृषि, उद्योग, उद्यमिता एवं समकालीन आर्थिक चुनौतियों से जुड़े विषयों का समग्र एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन करना चाहिए।
━━━━━━━━━━━━━━
🎯 RAS MAINS 2026 | HIGH PROBABILITY ESSAYS
📍 1. भारतीय कृषि : चुनौतियाँ, नवाचार एवं भविष्य की दिशा
(Indian Agriculture: Challenges, Innovation and the Way Forward)
📍 2. कौशल विकास और रोजगार : विकसित भारत की आधारशिला
(Skill Development and Employment: The Foundation of Viksit Bharat)
📍 3. स्टार्टअप और नवाचार : आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की नई दिशा
(Startups and Innovation: A New Direction for a Self-Reliant Economy)
━━━━━━━━━━━━━━
⏳ अगले 7 दिनों में कम से कम 1 निबंध लिखने का प्रयास करें।
📄 अपना निबंध Comment Section में PDF के रूप में साझा करें।
⭐ प्राथमिकता के आधार पर चयनित निबंधों का विस्तृत विश्लेषण, मूल्यांकन एवं आवश्यक मार्गदर्शन हमारी टीम द्वारा समय-समय पर प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
🤝 Peer Review के माध्यम से एक-दूसरे के निबंधों का मूल्यांकन करें तथा सुधार के सुझाव दें।
🎯 याद रखिए—निबंध में केवल जानकारी नहीं, बल्कि विषय की समझ, तार्किक विश्लेषण, संतुलित दृष्टिकोण एवं प्रभावी अभिव्यक्ति ही सफलता की कुंजी है।
🚀 निरंतर लेखन, समीक्षा और सुधार ही सफलता का मार्ग है।
📚 नियमित Guidance, Notes, Tests एवं Updates के लिए हमसे जुड़िए : Join Us
RPSC-Saarthi
2 890
📌 संक्षिप्तीकरण का पहला नियम
अधिकांश अभ्यर्थी यही गलती करते हैं—वे गद्यांश को केवल छोटा करते हैं, संक्षिप्त नहीं।
संक्षिप्तीकरण का उद्देश्य केवल शब्द घटाना नहीं, बल्कि मूल भाव को सुरक्षित रखते हुए, अनावश्यक बातों को हटाकर, कम शब्दों में स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना है।
यदि आपका संक्षिप्तीकरण पढ़ने के बाद पाठक वही मुख्य संदेश समझ जाए जो मूल गद्यांश से मिलता है, तो आपका उत्तर सही दिशा में है।
ध्यान रखें : उत्तर हमेशा प्रश्न में निर्धारित शब्द-सीमा के भीतर ही लिखें। शब्द कम होने चाहिए, लेकिन विचार अधूरे नहीं होने चाहिए।
याद रखिए—
एक सफल संक्षिप्तीकरण वही है, जिसमें आकार छोटा हो जाए, लेकिन अर्थ बिल्कुल भी छोटा न हो।
2 890
📌 संक्षिप्तीकरण का पहला नियम
अधिकांश अभ्यर्थी यही गलती करते हैं—वे गद्यांश को केवल छोटा करते हैं, संक्षिप्त नहीं।
संक्षिप्तीकरण का उद्देश्य केवल शब्द घटाना नहीं, बल्कि मूल भाव को सुरक्षित रखते हुए, अनावश्यक बातों को हटाकर, कम शब्दों में स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना है।
यदि आपका संक्षिप्तीकरण पढ़ने के बाद पाठक वही मुख्य संदेश समझ जाए जो मूल गद्यांश से मिलता है, तो आपका उत्तर सही दिशा में है।
ध्यान रखें : उत्तर हमेशा प्रश्न में निर्धारित शब्द-सीमा के भीतर ही लिखें। शब्द कम होने चाहिए, लेकिन विचार अधूरे नहीं होने चाहिए।
याद रखिए—
एक सफल संक्षिप्तीकरण वही है, जिसमें आकार छोटा हो जाए, लेकिन अर्थ बिल्कुल भी छोटा न हो।
2 890
🌅 Rise & Shine Aspirants
नया सप्ताह शुरू हो गया है।
बहुत से अभ्यर्थी आज पूरा टाइम-टेबल बना लेंगे।
कुछ लोग नए Notes भी शुरू कर देंगे।
लेकिन एक काम बहुत कम लोग करेंगे...
वे पिछले सप्ताह की अपनी सबसे बड़ी गलती पहचानेंगे।
इस सप्ताह कोई नया संकल्प मत लीजिए।
बस पिछले सप्ताह की एक गलती दोहराने से बच जाइए।
यकीन मानिए,
इतना सुधार ही आपको हर सप्ताह बेहतर अभ्यर्थी बनाएगा।
छोटे-छोटे सुधार ही बड़ी सफलता की नींव बनते हैं।
आज अपने दिन की शुरुआत इन तीन विश्वासों के साथ कीजिए—
I CAN DO IT.
I WILL DO IT.
GOD IS WITH ME.
2 890
📚 Law एक ऐसा विषय है जिसे लगभग हर कोई Bare Act से पढ़ने की सलाह देता है। और सलाह बिल्कुल सही भी है। 😊
लेकिन जब हमने अपनी तैयारी शुरू की, तो महसूस हुआ कि Bare Act की भाषा इतनी आसान नहीं होती कि हर विद्यार्थी उसे सीधे पढ़कर Concepts समझ सके। कई बार Sections याद हो जाते हैं, लेकिन उनका मतलब और Practical Application स्पष्ट नहीं हो पाता।
तैयारी के दौरान हमने लगभग सभी प्रमुख Coaching Notes देखे। कहीं Definitions थीं लेकिन Concept की clarity नहीं, तो कहीं Concept था लेकिन Bare Act की मूल भाषा ही नहीं थी। तभी लगा कि अगर Law को सच में आसान बनाना है, तो दोनों चीज़ों का संतुलन ज़रूरी है। 💡
इसी सोच के साथ हमने ये Law Notes तैयार किए हैं। ❤️
इन Notes में—
✅ सभी महत्वपूर्ण Definitions सीधे Bare Act से दी गई हैं।
✅ कठिन प्रावधानों को केवल कॉपी-पेस्ट नहीं किया गया, बल्कि Tables, Flowcharts, Real-life Examples और Illustrations के माध्यम से सरल बनाया गया है।
✅ कोशिश यही रही है कि पढ़ते समय आपको केवल "क्या लिखा है" नहीं, बल्कि "उसका मतलब क्या है" भी आसानी से समझ आए।
इन Notes को तैयार करने में सच में बहुत मेहनत लगी है। 🙏🏻 हर Topic को कई बार पढ़ा, समझा और फिर सबसे सरल रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।
हम यह दावा तो नहीं करते कि ये Notes बिल्कुल Perfect हैं, लेकिन पूरे विश्वास के साथ इतना ज़रूर कह सकते हैं कि राजस्थान में शायद ही किसी Coaching ने Law को इतनी सरल, Conceptual और Bare Act-oriented तरीके से प्रस्तुत किया हो। ✨
फिर भी, सीखना और सुधारना कभी नहीं रुकता। 😊
इसलिए आपके Suggestions, Feedback और Reviews हमारे लिए हमेशा स्वागत योग्य हैं। अगर कहीं भी आपको सुधार की गुंजाइश लगे, तो हमें ज़रूर बताइए। आपके सुझाव ही इन Notes को और बेहतर बनाएँगे। 🤝❤️
2 890
🚀 RPSC Saarthi (W-5 • D-29) 🚀
📅 Daily Schedule for RAS Mains 2026
🗓️ 29.06.2026
📊 आज का PLAN
📌 Law (D-1) | 📌 Paper-IV : हिन्दी व्याकरण | 📌 Paper-IV : हिन्दी लेखन
━━━━━━━━━━━━━━
📖 Law Topic
The Right to Information Act, 2005: Sections 1-20 (सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005: धाराएँ 1—20)━━━━━━━━━━━━━━ 📌 Study Plan 1️⃣ Law (D-1) 📖 PYQ Analysis + Topic Study पहले PYQs देखें, फिर Topic का अध्ययन करें। 2️⃣ हिन्दी व्याकरण 📖 वाक्य शुद्धि – (Pg. 490 to 493) | राघव प्रकाशन ✅ शब्द शुद्धि Revision – (Pg. 461 to 465) 3️⃣ Paper-IV : हिन्दी लेखन ✍️ कल के लिए निम्नलिखित अवतरण का उचित शीर्षक देते हुए लगभग एक-तिहाई शब्दों में संक्षिप्तीकरण कीजिए। 📌 अभ्यास प्रश्न चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसके पीछे दो शक्तियों का संतुलन है। पृथ्वी चंद्रमा को निरंतर अपनी ओर खींच रही है। यह एक शक्ति हुई। चंद्रमा पृथ्वी की ओर खिंच नहीं आता। इसके लिए उसे पलायन की शक्ति प्रदर्शित करनी होती है, जो उसे स्वयं की गति से प्राप्त होती है। यह दूसरी शक्ति हुई। जब भी किसी पदार्थ को गति दी जाती है, वह सीधी रेखा में होती है। जब गुलेल से पत्थर छूटता है तब वह सीधी रेखा में जाता है। चूँकि पृथ्वी उसे खींचना चाहती है, इसलिए वह धीरे-धीरे अपनी गति को सीधी रेखा से पृथ्वी की तरफ झुकता है और गिर पड़ता है। चंद्रमा के साथ भी बात इसी तरह की है, लेकिन एक अंतर है। वह पृथ्वी की तरफ खिचता अवश्य है, परन्तु उसका अपना वेग इस प्रकार का है कि पृथ्वी और उसके बीच की दूरी हमेशा प्रायः एक-सी रहे, केवल इतना ही वह झुकता है। यदि पृथ्वी का आकर्षण न होता तो सीधी रेखा में भाग जाने का इच्छुक चंद्रमा कब का आकाश में खो चुका होता। पृथ्वी उसकी रेखा को हर क्षण अपनी दिशा में खींच कर रखती है। ━━━━━━━━━━━━━━ ❓ Personal Doubt → @Ask_to_Saarthi_bot 📲 Join Us 👇 RPSC-Saarthi
2 890
🌅 Hello Dosto,
कल से हम RAS Mains Paper-III, Unit-III (Part-B) – Law प्रारम्भ करने जा रहे हैं।
📖 आज साझा किए गए Law Syllabus एवं PYQs को ध्यान से देखें और प्रश्नों की प्रवृत्ति के साथ-साथ महत्वपूर्ण Acts, Sections एवं Definitions को समझने का प्रयास करें.
━━━━━━━━━━━━━━
📊 Unit-III (Part-B) : Weightage Analysis
✅ कुल अंक : 30–35 (लगभग)
✅ कुल प्रश्न : 6–7
✅ प्रत्येक प्रश्न : 5 अंक
✅ उत्तर सीमा : लगभग 50 शब्द
━━━━━━━━━━━━━━
📌 Important Update
यह Unit मुख्यतः Bare Act + Concept Based है।
🎯 यदि महत्वपूर्ण Sections, Definitions एवं Legal Provisions की स्पष्ट समझ विकसित कर ली जाए तथा नियमित Answer Writing Practice की जाए, तो इस Unit में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
✍️ Answer Writing की Practice भी 50 शब्दों की सीमा में ही करें।
━━━━━━━━━━━━━━
📅 आज रात्रि 8 बजे तक Day-29 (कल का) पूरा Study Schedule एवं Notes साझा कर दिए जाएंगे।
🚀 Let's Start the 5th Week Towards RAS Mains 2026.
━━━━━━━━━━━━━━
📲 JOIN US 👇
RPSC-SAARTHI
اکنون در دسترس! پژوهش تلگرام ۲۰۲۵ — مهمترین بینشهای سال 
