PPU Internship & Volunteership Cell 🇮🇳
رفتن به کانال در Telegram
Welcome to the Internship & Volunteership Cell of Patliputra University – Stay Updated with the Latest Opportunities, Activities & Guides.
نمایش بیشترکشور مشخص نشده استدسته بندی مشخص نشده است
4 520
مشترکین
+9524 ساعت
+9267 روز
+2 15430 روز
آرشیو پست ها
Post Matric Scholarship [PMS] 2026–27 में आवेदनों की संख्या कम होने को लेकर समीक्षा की गई है। जिन संस्थानों में आवेदनों की संख्या कम है, उनसे इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि पात्र विद्यार्थियों से पोर्टल पर नामांकन के अनुरूप अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 सितंबर 2026जुड़े रहे 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
Mahindra EmpowerHer Scholarship Program 2026–27
UG/PG कर रही छात्राओं [Girls] के लिए ₹5,500 की छात्रवृत्ति राशि पाने का नया अवसर!
महिंद्रा एमपावरहर स्कॉलरशिप के तहत SC/ST/OBC वर्ग की छात्राओं को ₹5,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 👉🏻 21 सितंबर 2026
छात्राओं ने पिछले सेमेस्टर/सत्र में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख तक होनी चाहिए।
अभी आवेदन करें 👉🏻 https://www.buddy4study.com/page/mahindra-empowerher-scholarship-program
ऐसे ही छोटी बड़ी छात्रवृत्ति के लिए हमसे जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
इंटर्नशिप ऑफलाइन करना सही है या ऑनलाइन ?
इंटर्नशिप विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और नए कौशल सीखने का अवसर देती है, जिसमें ऑफलाइन इंटर्नशिप से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन व टीमवर्क और ऑनलाइन इंटर्नशिप से समय व यात्रा का खर्च बचाने का लाभ मिलता है।
इसलिए इंटर्नशिप का चुनाव अपनी जरूरत और सीखने के अवसर के अनुसार करना चाहिए तथा सफलता के लिए हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क का संतुलन जरूरी है।
आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
Repost from PPU Internship & Volunteership Cell 🇮🇳
इंटर्नशिप, वाइलंटरशिप एवं जॉब/स्कॉलरशिप से जुड़ी अपनी समस्या को हमें साझा करे, आपको निश्चित तौर पे जवाब मिलेगा !
हमारे समूह में जुड़े एवं अभी पूछे 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunitiesChat
Post Matric Scholarship [PMS] छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
1. फ्रेश आवेदन:
जिन छात्रों ने सत्र 2026–27 के लिए फ्रेश ऑनलाइन आवेदन किया था, उनके कॉलेज स्तर पर आवेदन स्वीकार होने का मैसेज आना शुरू हो गया है। जिन छात्रों को अभी मैसेज नहीं आया है, वे घबराएँ नहीं—कॉलेज सत्यापन के बाद उनका भी मैसेज दिखाई देगा। समस्या होने पर अपने कॉलेज से संपर्क करें।
2. रिन्यूअल आवेदन:
जिन छात्रों ने Renewal के लिए आवेदन किया था, वे भी अपने आवेदन की Payment Finalize स्थिति देख सकते हैं।
आवेदन की स्थिति देखें:
फ्रेश सत्र 2026–27 👉🏻 क्लिक करे
रिन्यूअल 2025–26 👉🏻 क्लिक करे
रिन्यूअल 2024–25 👉🏻 क्लिक करे
3. आवेदन की अंतिम तिथि:
PMS छात्रवृत्ति के लिए फ्रेश ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। हालांकि, इस तिथि को आगे विस्तारित किया जायेगा !
• अभी आवेदन करें 👉🏻 क्लिक करें
छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी के लिए अभी जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
पीपीयू के कालेजों में अब प्लेसमेंट [रोजगार] सेल अनिवार्य –
इसका उद्देश्य कैंपस में कंपनियों को आमंत्रित कर छात्रों की सीधी भर्ती का अवसर उपलब्ध कराना है!जुड़े रहे 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति [2026–27] :
ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को ₹18,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी!
Eligibility• भारतीय छात्र, जो UG Degree [B.A./B.Sc./B.Com आदि] Diploma या ITI कर रहे हों। • पिछली Class/Semester/Academic Year में 60%+ Marks • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख तक। • मान्यता प्राप्त College/University/Technical Institute में अध्ययनरत। • Tata Capital Ltd. एवं Buddy4Study employees के बच्चे eligible नहीं है !
Documents• Government ID Proof & Photo Income Proof • Admission Proof/College ID/Bonafide • Current Year Fee Receipt Bank Account Details • Previous Marksheet/Grade Card • Disability/Caste Certificate (if applicable)
Benefits [Marks % के आधार पर]60–80%: Fee का 80% तक / ₹12,000 80–90%: Fee का 90% तक / ₹15,000 90%+: Fee का 100% तक / ₹18,000 Last Date: 26 October 2026 छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करे 👉🏻 https://www.buddy4study.com/page/the-tata-capital-pankh-scholarship-programme#scholarships ऐसे ही छात्रवृत्ति,जॉब्स की जानकारी के लिए जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
JOB – सितंबर में नौकरी की बाहर, 45 हजार सीट्स में एक सीट अपनी अवश्य सुनिश्चित करे!
योग्यता – 10वी पास से पीजी तक मौकाजॉब्स से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
स्नातक उत्तीर्ण मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें – ₹50,000
1. ऐसी छात्राएँ जिन्होंने दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण कर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था, उनके डेटा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सत्यापन कर लिया गया है। अब केवल ₹50,000 के भुगतान की प्रक्रिया बाकी है, जो संभवतः इसी महीने सितंबर में पूरी की जाएगी।
छात्राएँ लगातार लॉगिन कर भुगतान की स्थिति [Payment Status] चेक कर सकती हैं। राशि खाते में आने से पहले भुगतान की स्थिति “In Progress” हो जाएगी।
आवेदन स्थिति देखे 👉🏻 https://medhasoft.bihar.gov.in/MKUYSNATAK_2025/pms/ApplicationStatus.aspx
2. वे छात्राएँ जिन्होंने दिसंबर 2025 के बाद स्नातक उत्तीर्ण किया है या पुराने सत्र में किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे सबसे पहले यूनिवर्सिटी की लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
यूनिवर्सिटी की लिस्ट में नाम आए बिना ₹50,000 की राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता है।
यूनिवर्सिटी लिस्ट में नाम देखें:
👉🏻 https://medhasoft.bihar.gov.in/snatak25link3/pms/ListofStudents.aspx
3. जिन छात्राओं का नाम यूनिवर्सिटी की लिस्ट में नहीं है, वे धैर्य बनाए रखें। जैसे ही नई आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित विश्वविद्यालय को नाम जोड़ने का निर्देश दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएँ आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने विश्वविद्यालय में जाकर अपना नाम लिस्ट में जुड़वा सकती हैं और तत्पश्चात ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
4. फ्रेश ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तभी शुरू होगी, जब पहले से सत्यापित छात्राओं को ₹50,000 की राशि का भुगतान शुरू किया जाएगा !
फिलहाल, इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
5. इंटर्नशिप, वालंटरशिप एवं जॉब/स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी के लिए अभी जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
सरकारी नौकरी का एक और अवसर– IBPS RRB बम्पर भर्ती 2026 [13,706 पद]
कुल रिक्तियां: 13,706• Office Assistant – 8,183 पद • Officer Scale-I – 4,256 पद • Officer Scale-II – 1,047 पद • Officer Scale-III – 220 पद
शैक्षणिक योग्यता:Office Assistant और Officer Scale-I के लिए किसी भी विषय से Graduation जरूरी है। संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। Scale-II/III के लिए पद के अनुसार अलग योग्यता व अनुभव चाहिए।
आयु सीमा:• Office Assistant: 18–28 वर्ष • Scale-I: 18–30 वर्ष • Scale-II: 21–32 वर्ष • Scale-III: 21–40 वर्ष
आवेदन शुल्क:General/OBC – ₹850 | SC/ST/PwBD – ₹175 आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026 चयन प्रक्रिया: Prelims → Mains → Interview [पद के anusar] 🔗 LINK 1 — Office Assistant [Clerk] 👉 https://ibpsreg.ibps.in/rrboaxvaug26/ 🔗 LINK 2 — Officer Scale-I, II & III 👉 https://ibpsreg.ibps.in/rrbxvaug26/ 🖇️ Official Link 👉🏻 http://www.ibps.in इंटर्नशिप, वालंटरशिप एवं रोजगार से जुड़ी जानकारी के लिए आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
बिहार की बेटियों के लिए ₹2 लाख तक की मदद! जल्द ही शुभ शुरुआत
‘बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ के तहत बेटियों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए ₹50 हजार से ₹2 लाख तक का अनुदान मिलेगा।
पात्रता:बिहार निवासी, 18 वर्ष या अधिक आयु, निवास व आयु प्रमाण-पत्र जरूरी। जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
अब पटना में भी रोजगार उपलब्ध !
Detailed Information 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities/40
आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
पीपीयू छात्रों के लिए जॉब का अवसर – राज्य के सभी जिलों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले आवेदकों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर
पंजीकरण लिंक 👉🏻 https://detjob.bihar.gov.in
नोट: पंजीकरण करना अनिवार्य है !ऐसे ही जॉब फेयर, इंटर्नशिप , वालंटरशिप से जुड़ी जानकारी के लिए आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
नियोजन–सह–व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026
• स्थान: संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, डेहरिया [FCI गोदाम के सामने], कटिहार
• दिनांक :29 अगस्त 2026
• समय : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक।
• Registration Link 👉🏻 detjob.bihar.gov.in
📞 संपर्क: 6287376926
नोट: मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक है।आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
इंटर्नशिप [4 क्रेडिट्स] संबंधी सूचना–
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक संस्था–समझौता ज्ञापन [MOUs] की सूची/विवरण तैयार नहीं किया गया है। सेमेस्टर–5 के छात्रों के लिए इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। छात्र यह इंटर्नशिप सेमेस्टर–5 की परीक्षा से पहले अथवा परीक्षा के बाद भी कर सकते हैं।
इंटर्नशिप निःशुल्क कराना अनिवार्य है। अतः सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि अगली आधिकारिक सूचना जारी होने तक प्रतीक्षा करें तथा किसी अज्ञात अथवा पेड संस्था में इस समय पंजीकरण न करवाएँ।
सभी कॉलेजों को भी सूचित किया जाता है कि छात्रों से अनावश्यक शुल्क की वसूली न करें तथा विश्वविद्यालय के अगले आदेश/आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करें।
आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
+1
मेगा जॉब फेयर–2026 संपन्न
पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित मेगा जॉब फेयर में कुल 20,226 युवक-युवतियों को रोजगार मिला।
• पुरुष: 18,278
• महिलाएं: 1,948
• नौकरी के अवसर: 115+ प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा
• वेतन: ₹15,000 से ₹60,000 प्रतिमाह
• सबसे अधिक पैकेज: ₹9.62 लाख वार्षिक
• सबसे कम पैकेज: ₹15,000 प्रतिमाह (लगभग ₹1.80 लाख वार्षिक)
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने युवाओं का चयन किया।अगर आप भी चाहते है कि जॉब फेयर, प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मौके की जानकारी मिस न हो तो आज ही जुड़े 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
Youth Dream Foundation द्वारा बिहार के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
प्रमुख छात्रवृत्तियाँ:
• Azim Premji Foundation Scholarship
• SBI Asha Scholarship
• Vidyadhan Scholarship
• Dr. Rajendra Prasad Scholarship
• North South Foundation Scholarship आदि।
Youth Dream Foundation क्या करेगा?
• विद्यार्थियों को उपयुक्त छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में सहायता एवं मार्गदर्शन देगा।
• पात्र विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सहयोग करेगा।
• विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के लिए Mentoring एवं आवश्यक Guidance प्रदान करेगा।
कौन आवेदन कर सकता है?
सत्र 2026–30 के UG एवं 2026–28 के PG विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
आवेदन लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScPdKyb5DwUNJq_yiVCn8xcdP10RD_4Vv-44CX38sMdqPSb0Q/viewform
संपर्क: साहिल यादव – 9153967018
अधिक जानकारी 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities
मेगा जॉब फेयर 2026 – पटना
स्थान: ज्ञान भवन, पटना
आयोजन: 19 से 23 अगस्त 2026
किसके लिए?• नौकरी की तलाश कर रहे युवा • विभिन्न योग्यता/कौशल वाले अभ्यर्थी • बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल आदि क्षेत्रों में रोजगार के इच्छुक युवा • कंपनियों की आवश्यकतानुसार योग्यता रखने वाले उम्मीदवार
👥 दूसरे दिन 3,208 युवाओं का चयन किया गया।🎯 मेगा जॉब फेयर का लक्ष्य 20,000+ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 📌 नोट: अलग-अलग कंपनियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रता अलग हो सकती है। अधिक जानकारी 👉🏻 https://t.me/PPUOpportunities/32
