fa
Feedback

فریب کلاهبرداران را نخورید! تل‌متریو این کانال‌ها را شناسایی و برچسب‌گذاری می‌کند 👉 برای مشاهده برچسب، اشتراک تهیه کنید

UPPCS BY DORAEMON FAMILY

UPPCS BY DORAEMON FAMILY

رفتن به کانال در Telegram

نمایش بیشتر
کشور مشخص نشده استدسته بندی مشخص نشده است
877
مشترکین
+424 ساعت
+357 روز
+15430 روز
آرشیو پست ها
Q.27. 500 मेगावाट के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.यह तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित है। 2.इसका दीर्घकालिक उद्देश्य भारत के विशाल थोरियम भंडारों का उपयोग करना है। 3.भारत सरकार ने वर्ष 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 गीगावाट (GW) तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 4.SHANTI अधिनियम, 2024 का उद्देश्य निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाकर परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) केवल 1 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.26. अप्रैल 2026 में भारत यात्रा पर आए विदेशी नेताओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर की चांसलर बनने के बाद यूरोप के बाहर यह पहली विदेश यात्रा थी। 2. 40 से अधिक वर्षों के बाद किसी ऑस्ट्रियाई चांसलर ने भारत की यात्रा की। 3.दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा का प्रमुख उद्देश्य भारत–दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

Answer
Anonymous voting

Q.25. भारत के पहले सैटेलाइट-टैग किए गए गंगा सॉफ्टशेल कछुए के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.इसे अरुणांचल प्रदेश के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया। 2.गंगा सॉफ्टशेल कछुए का वैज्ञानिक नाम Nilssonia gangetica है। 3.इसे IUCN रेड लिस्ट में Endangered तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में रखा गया है। 4.सैटेलाइट ट्रांसमीटर की सहायता से इसके प्रवास मार्ग एवं व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) केवल 1 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.24. भारत के पहले चीता संरक्षण प्रजनन केंद्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.इसे गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी घास के मैदानों में विकसित किया जा रहा है। 2.राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) एवं चीता परियोजना संचालन समिति ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान से चार अफ्रीकी चीतों को यहाँ स्थानांतरित करने की स्वीकृति दी है। 3.यह भारत का तीसरा चीता संरक्षण प्रजनन केंद्र होगा। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

Answer
Anonymous voting

Q.23. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.इस अध्यादेश द्वारा मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 38 कर दी गई। 2.भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 39 हो गई है। 3.वर्ष 2019 के संशोधन अधिनियम द्वारा न्यायाधीशों की संख्या 30 से बढ़ाकर 33 (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) की गई थी। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 3 (d) 1, 2 और 3

Answer
Anonymous voting

Q.22. वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सरकार गठन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई तथा सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने। 2.असम में एनडीए ने 102 सीटें जीतकर हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। केरल में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर 3.वी.डी. सतीशन के नेतृत्व में सरकार बनाई। 4.तमिलनाडु में TVK के नेता सी. जोसेफ विजय मुख्यमंत्री बने तथा पुदुचेरी में एन. रंगासामी पाँचवीं बार मुख्यमंत्री बने। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) 1, 2, 3 और 4 (d) केवल 1 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.21. भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.भारतीय रेलवे ने उत्तर रेलवे के जींद–सोनीपत सेक्शन पर देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन को मंजूरी दी है। 2.यह 20 डिब्बों वाली ट्रेन 1200 kW हाइड्रोजन फ्यूल-सेल तकनीक पर आधारित होगी। 3.इसकी अधिकतम गति 75 किमी/घंटा निर्धारित की गई है। 4.हाइड्रोजन ट्रेनें, जिन्हें 'हाइड्रेल (Hydrail)' भी कहा जाता है, बाहरी बिजली या डीजल के बजाय हाइड्रोजन फ्यूल-सेल की सहायता से स्वयं ऊर्जा उत्पन्न करती हैं तथा शून्य-उत्सर्जन (Zero Emission) परिवहन का उदाहरण हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) केवल 1 और 4 (d) 1, 3 और 4

photo content

🌟 आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। 🙏❤️ "संपूर्ण करेंट अफेयर्स" को प्रतियोगी छात्रों का भरपूर स्नेह और विश्वास मिला ह
🌟 आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। 🙏❤️ "संपूर्ण करेंट अफेयर्स" को प्रतियोगी छात्रों का भरपूर स्नेह और विश्वास मिला है। इसे कई PCS चयनित अभ्यर्थियों, मुख्य परीक्षा (Mains) दे चुके अभ्यर्थियों तथा साक्षात्कार (Interview) तक पहुँचे अभ्यर्थियों ने उपयोगी बताया है। 📚✨ हमारा उद्देश्य केवल एक है—भटकाव नहीं, बल्कि परीक्षा की आवश्यकता के अनुरूप सटीक, विश्वसनीय और सारगर्भित कंटेंट उपलब्ध कराना। 🎯 आपका विश्वास ही हमें हर संस्करण को और बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। 💙🙏

जिन लोगों ने upsssc aso exam diya है , जिनके भाई , बहन और मित्रो ने एक्जाम दिया है उन सभी से आयोग को mail 📬 करा दीजिए

सेवा में, माननीय सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ, उत्तर प्रदेश। विषय : UPSSSC ASO भर्ती में बैक-डेट एवं संदिग्ध कंप्यूटर डिप्लोमा तथा पीजी डिग्री प्रमाणपत्रों की उच्चस्तरीय जांच कराकर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि UPSSSC ASO भर्ती प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा नियमों के विपरीत बैक-डेट में कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA, ADCA, PGDCA आदि) तथा पीजी डिग्रियाँ (M.Sc. Mathematics, M.A. Economics, M.Com आदि) बनवाकर भर्ती में प्रस्तुत किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं वैधता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है तथा वास्तविक एवं पात्र अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन करता है। मेरे संज्ञान में निम्न विश्वविद्यालयों/संस्थानों के नाम से जारी कुछ प्रमाणपत्रों एवं डिग्रियों की सत्यता की जांच आवश्यक प्रतीत होती है— 1. Mind Power University, Uttarakhand 2. Himalayan Garhwal University, Uttarakhand 3. Dr. C. V. Raman University 4. Asian International University, Manipur 5. Kalinga University, Odisha 6. Monad University 7. Sikkim Alpine University, Sikkim 8. Sikkim Skill University, Sikkim 9. ISBM University, Chhattisgarh 10. North East Frontier Technical University, Arunachal Pradesh 11. North East Christian University, Nagaland 12. SUNRISE UNIVERSITY इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश राज्य की कई अन्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों से जारी कंप्यूटर डिप्लोमा एवं पीजी डिग्री प्रमाणपत्रों की भी समग्र जांच कराई जाए, ताकि कोई भी अप्रमाणित, बैक-डेट अथवा नियमविरुद्ध जारी दस्तावेज भर्ती प्रक्रिया में मान्य न हो सके। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि— 1. सभी संदिग्ध DCA, ADCA, PGDCA एवं अन्य कंप्यूटर डिप्लोमा प्रमाणपत्रों का मूल अभिलेखों से सत्यापन कराया जाए। 2. संबंधित विश्वविद्यालयों/संस्थानों से लिखित एवं ऑनलाइन माध्यम से प्रमाणपत्रों की वास्तविकता की पुष्टि कराई जाए। 3. प्रवेश तिथि, परीक्षा तिथि, परिणाम तिथि तथा प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि का मिलान कराया जाए। 4. पीजी डिग्रियों (M.Sc. Mathematics, M.A. Economics, M.Com आदि) की भी जांच कराई जाए कि वे बैक-डेट अथवा नियमविरुद्ध तरीके से जारी तो नहीं की गई हैं। 5. जांच पूर्ण होने तक संदिग्ध प्रमाणपत्रों को सत्यापनाधीन माना जाए। 6. यदि जांच में किसी अभ्यर्थी द्वारा जाली, अप्रमाणित, बैक-डेट अथवा नियमविरुद्ध जारी प्रमाणपत्र/डिग्री का उपयोग किया जाना सिद्ध हो, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं विधि के अनुसार कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। मेरा उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को आरोपित करना नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमसम्मत बनाए रखना है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रह सकें। अतः आपसे पुनः निवेदन है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की कृपा करें। भवदीय एक चिंतित अभ्यर्थी

Day 3 Next 20 topic , 20 MCQ National current affairs के क्रमशः 40 टॉपिक के MCQ दिये जा चुके है , आज next 20 topic ke MCQ उपलब्ध कराए जायेगे सभी लोग अच्छे से रिविजन कीजिए जिन्होंने अभी तक मैगजीन नहीं लिया है वो ले लीजिए सिर्फ MCQ से करेंट अफेयर्स अधूरा रह सकता है इसलिए मैगजीन को अच्छे से पढ़िए

शुभरात्रि