es
Feedback
Sukh Ram IPS '25 Batch

Sukh Ram IPS '25 Batch

Ir al canal en Telegram

यह चैनल मेरी जानकारी में पूरी तरह Non Monetized है और इस चैनल का उद्देश्य UPSC CSE के Aspirants को मार्गदर्शन देना है । इस चैनल पर व्यक्त किए गए विचार पूर्णतः निजी हैं । https://www.youtube.com/@UPSCwithHindiiiMedium

Mostrar más

📈 Análisis del canal de Telegram Sukh Ram IPS '25 Batch

El canal Sukh Ram IPS '25 Batch (@sukhramair448) en el segmento lingüístico de Hindú es un actor destacado. Actualmente la comunidad reúne a 11 641 suscriptores, ocupando la posición 17 205 en la categoría Educación y el puesto 35 024 en la región India.

📊 Métricas de audiencia y dinámica

Desde su creación el невідомо, el proyecto ha mostrado un crecimiento acelerado, reuniendo a 11 641 suscriptores.

Según los últimos datos del 01 julio, 2026, el canal mantiene una actividad estable. En los últimos 30 días la variación de miembros fue de 162, y en las últimas 24 horas de 1, conservando un alto alcance.

  • Estado de verificación: No verificado
  • Tasa de interacción (ER): El promedio de interacción de la audiencia es 71.33%. Durante las primeras 24 horas tras publicar, el contenido suele obtener 32.88% de reacciones respecto al total de suscriptores.
  • Alcance de las publicaciones: Cada publicación recibe en promedio 8 301 visualizaciones. En el primer día suele acumular 3 826 visualizaciones.
  • Reacciones e interacción: La audiencia responde de forma activa: el promedio de reacciones por publicación es 49.
  • Intereses temáticos: El contenido se centra en temas clave como upsc, तैयारी, बात, mains, जानकारी.

📝 Descripción y política de contenido

El autor describe el recurso como un espacio para expresar opiniones subjetivas:
यह चैनल मेरी जानकारी में पूरी तरह Non Monetized है और इस चैनल का उद्देश्य UPSC CSE के Aspirants को मार्गदर्शन देना है । इस चैनल पर व्यक्त किए गए विचार पूर्णतः निजी हैं । https://www.youtube.com/@UPSCwithHindiiiMedium

Gracias a la alta frecuencia de actualizaciones (últimos datos recibidos el 02 julio, 2026), el canal mantiene la vigencia y un amplio alcance. La analítica demuestra que la audiencia interactúa activamente con el contenido, lo que lo convierte en un punto de referencia dentro de la categoría Educación.

11 641
Suscriptores
+124 horas
+97 días
+16230 días
Archivo de publicaciones
निबंध की विषयवस्तु के अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।

photo content

इसका संकलन मैंने मेरी 5/6 साल की UPSC CSE की तैयारी में कई स्रोतों से किया जैसे हिंदी साहित्य वैकल्पिक विषय से, हिंदी साहित्य से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स, टॉपर्स की कॉपीज, न्यूजपेपर्स सहित गूगल से...। इनका निबंध लेखन में कैसे उपयोग करें यह आप टॉपर्स की कॉपीज पढ़कर सीख सकते हैं। इन नोट्स को पढ़ना इतना आसान भी नहीं है क्योंकि कंटेंट बहुत अधिक है मैं हर हफ्ते, महीने, साल जोड़ता चला गया तो मेरे लिए ज्यादा नहीं था और यह भी कि सारा कंटेंट आपके लिए उपयोगी होगा ही ऐसा भी नहीं है तो अपने विवेक से आपके काम आने वाला कंटेंट पढ़कर याद कर सकते हैं। इसको साझा करने का उद्देश्य एक ही है कि कैंडिडेट्स की तैयारी में मदद हो और व्यावसायिक तरीके से इसका उपयोग न किया जाएँ। 🙏

निबंध_नोट्स_UPSC_हिंदी_मीडियम_.pdf86.01 MB

बाकी मेरे निबंध के नोट्स जो लगभग 130 pages में है जिनमें बहुत सारे कथन/ कोटेशन सहित नाना प्रकार की जानकारी है उन्हें जल्द ही शेयर करूंगा जिससे आपको निबंध लेखन में काफी लाभ मिलेगा और आपका बहुत सारा टाइम बच जाएगा क्योंकि उन्हें मैने मेरी तैयारी के 5/6 सालों में थोड़ा थोड़ा जोड़कर बनाया था।

Good Morning Mains में निबंध के प्रश्न पत्र को हम कई बार हल्के में ले लेते हैं और न तो उसके लिए कुछ खास तैयारी करते हैं और न ही हम जिन लोगों के अच्छे मार्क्स आए हैं उनको ठीक से समझते हैं कि उनकी क्या खूबी थी। मैंने निबंध के लिए सबसे अच्छी रणनीति यही अपनाई थी कि बहुत सारे हिंदी माध्यम के चयनित कैंडिडेट्स की कॉपीज पढ़ी थी और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला था। जब कुछ भी समझ नहीं आ रहा था और इतना डर कि ऐसे अजीब से टॉपिक जिसका ठीक से मतलब तक समझ नहीं आ रहा तो इस टॉपिक पर 1000-1200 शब्द मैं कैसे लिखूंगा लेकिन टॉपर्स की कॉपीज से सीखा कि कैसे शुरू करें कैसे कथ्य को विस्तार दें और किस प्रकार विभिन्न विचारधाराओं को अपनी बुद्धि और ज्ञान के साथ समन्वित कर प्राकृतिक प्रवाह में निबंध की विषयवस्तु को बुनें ताकि परीक्षक मेरी लेखन शैली से प्रभावित हो । आपके लिए सलाह यही है कि आप भी टॉपर्स के निबंध पढ़ें आपको coachings की वेबसाइट पर आसानी से कॉपीज मिल जाएगी । हिंदी माध्यम से आप साक्षी गर्ग मैम, गिरधारी लाल मीणा सर, रवि कुमार सिहाग सर सहित अन्य की भी पढ़ सकते हो हालांकि ये काफी पहले सिलेक्ट हुए थे और मैंने इनकी कॉपीज से सीखा था तो जरूरी नहीं है कि आप भी सिर्फ इनकी ही पढ़ें । आप पिछले एक दो साल में चयनित कैंडिडेट्स जिन्हें अच्छे मार्क्स मिलें है उनकी भी जरूर पढ़ें । मेरी रणनीति इस वीडियो में शेयर की गई है। https://youtu.be/QYffB5-K3vA?si=srWJkWny5rqhc1Sg

Mains 2026/2027... और भी लेटेस्ट 😁 नवीनतम Eco Survey के data Facts के साथ।

Data & Facts - Sunya IAS (2).pdf36.93 MB

जो मुझे समझ आया है जहाँ तक जो योग्य है वे आवेदन करेंगे फिर उनमें से शॉर्टलिस्टेड लगभग 500 कैंडिडेट्स को Computer Proficiency Test (CPT) के लिए बुलाया जाएगा जो सिर्फ क्वालीफाइंग होगा फिर जो जो इसे क्वालीफाई कर लेंगे उन्हें Mains+ इंटरव्यू के कुल मार्क्स की रैंक के आधार पर टॉप कैंडिडेट्स को कैटेगरी के अनुसार फाइनली सिलेक्ट कर लिया जाएगा। नोट: ये मुझे जितना समझ आया उतना बताया है हो सकता है थोड़ी प्रोसेस जटिल और अलग किस्म की भी हो। लेकिन ये उन उम्मीदवारों के लिए राहत की साँस हो सकती है जिनका CSE 24 से फाइनल सिलेक्शन नहीं हुआ था।

CSIR ASO Recruitment Notification Out For 100 Posts योग्यता: UPSC CSE 2024 में जिन्होंने इंटरव्यू दिया था लेकिन फाइनल सिलेक्शन नहीं हुआ था।

final_advt_aso.pdf2.59 MB

Home | NIRMAN https://share.google/BFWv6lFDw4sTPsixK योग्य Aspirants आवेदन कर सकते हैं।
Home | NIRMAN https://share.google/BFWv6lFDw4sTPsixK योग्य Aspirants आवेदन कर सकते हैं।

मैं उन Aspirants के प्रति विशेष संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने बहुत मेहनत की लेकिन Pre नहीं हुआ। पेपर भी अजीब था मतलब कि ट्रेडिशन से हटकर। जब मेरा CSE 2022 के इंटरव्यू देने के बाद फाइनल नहीं हुआ था और 2023 वाला वापस प्री भी नहीं हुआ था तो मैं बहुत निराश हुआ था लेकिन उम्मीद जिंदा रखी कि कभी तो प्री होगा और वापस Mains लिख पाऊंगा और उम्मीद के सहारे लगा रहा तो सब अच्छा हुआ । आपको यही सलाह है कि संभव हो तो अगर नहीं भी हो तो Plan B के साथ UPSC CSE को ध्यान में रखें। बाकी अब उतनी अच्छी पढ़ाई नहीं होगी क्योंकि एक साल पड़ा है अगले प्री को फिर भी भटकना मत चाहे कुछ भी.... बस यही सही रास्ता होगा । अगले हफ़्ते से विस्तार से GS ऑप्शनल निबंध पर चर्चा करने की कोशिश रहेगी।

प्री क्लियर करने वालों को बहुत सारी बधाईयाँ।

WR-CSP-2026-RollList-Engl-150626.pdf7.21 KB

फाइनली हिंदी में भी मिल गई है। क्रेडिट उन सभी को जाता है जिन्होंने इसे तैयार किया है।🙏

Sunya हिंदी DataFacts.pdf5.14 MB

यह नवीनतम है। एक अभ्यर्थी ने कमेंट बॉक्स में शेयर की है। शुक्रिया। Credit: Sunya वालों को जाता है।

Data & Facts - Sunya IAS (1).pdf1.77 MB

आप इन्हें हिंदी भाषा में इंग्लिश वाले के साइड में लिखकर थोड़ा आसान बना सकते हो। मैंने ऐसा किया था उसकी pdf मिली तो शेयर करूंगा । Most Important For Data &Facts Mains के उत्तर को अमीर बनाने के लिए आप इसको use कर सकते हैं । हालांकि ये पिछले 1-2 साल की है लेकिन इस साल भी उपयोगी है क्योंकि मैक्सिमम बेसिक डेटा फैक्ट्स ही है फिर भी अगर इस साल की मिल जाए तो देख लेना लेकिन ज्यादा फर्क नहीं होगा। बेसिक इंग्लिश use की हुई है बिल्कुल बेसिक... तो आप आराम से पढ़ सकते हैं और याद करके हिंदी में अपने GS की आंसर राइटिंग में use कर सकते हो।