R.Y.U.G 2 { OFFICIAL CHANNEL }
Ir al canal en Telegram
ग्रुप का चैनल के द्वारा आप सभी को अन्य जानकारी भी दी जाती है ट्रेन अपडेट के अलावा आज ही ज्वाइन करे अपडेट दें अपडेट रहें
Mostrar más254
Suscriptores
Sin datos24 horas
Sin datos7 días
-230 días
Archivo de publicaciones
यात्री कृपया ध्यान दो जो आपकी
कालका ह 14331👉 इस गाड़ी को
9 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई है ज्वाइन करे ग्रुप 👉@RY_UG2
ग्रुप में बने रहे और एक दूसरे भाई की अपडेट में मदद जरूर करे ये एक नेक सेवा है हर भाई अपनी
इस जिम्मेदारी को अच्छे से समझने लगे है क्यों कि उन भाई की एक नेक सेवा से हमारे हर भाई
को गाड़ी की अच्छी सूचना मिलती
ह रेल यात्री में अपडेट देने वाले भाईयो को दिल से धन्यवाद ह
आपका अपना भरोसे मंद 👉🏻RYUG
भाईयो आज कल गाड़ी बहुत लेट होने लगी है
जो भी भाई जिस भी गड़ी में आये और जाए
ग्रुप में उसकी अपडेट जरूर करे ये एक निस्वार्थ सेवा है इसमें एक पैसा नहीं लगना ह
आपकी हर एक पल पल की अपडेट से हमारे
किसी ना किसी भाई को गाड़ी मिलने में दिक्कत ना हो एक दूसरे की जिम्मेदारी दे कर चले ये ग्रुप सभी भाई के लिया बनाया गया ह
आपके हर गाड़ी की इस रेल यात्री अपडेट ग्रुप में जरूर मिलेगी
आपने दोस्तो को जरूर एड करे हमारे रेल यात्री में अगर किसी भाई को एड करना नहीं आता हो वो भाई किसी भी एडमिन को ग्रुप में
सूचित करेगा तो हमरा कोई भी एडमिन उसको
ग्रुप में लिंक शेयर कर देगा जिससे कि उस भाई को एड होने में दिक्कत परेशानी ना हो
या आप खुद भी टेलीग्राम पर एड हो सकते हो
बस छोटा सा काम करना है टेलीग्राम को ओपन करे उसमें एक सर्च का ऑप्शन आयेगा
उस सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करे उस पर लिखे @RY_UG2 इस यूजर नाम देखे आपको दिख जाएगा उस पर क्लिक करे और
ज्वाइन पर क्लिक करे ये लिंक सुबह 8 बजे से
शाम को 8 बजे तक काम करेगा 🙏🙏
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KNFQaVnGNEq8yk2UXcZa2A?s=sh&p=a&mlu=4&ilr=4
वंदे भारत की यह टेक्नीक कर देगी हैरान, ब्रेक लगाते ही बनती है बिजली
वंदे भारत में इलेक्ट्रिक डायनेमिक और न्यूमेटिक ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग ऊर्जा को दोबारा बिजली में बदलती है
वंदे भारत में इलेक्ट्रिक और न्यूमेटिक दोनों ब्रेकिंग तकनीकें हैं।
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को ब्रेक कमांड पर प्राथमिकता दी जाती है।
जरूरत पड़ने पर न्यूमेटिक ब्रेक अतिरिक्त ब्रेकिंग शक्ति देता है।
डिजिटल डेस्क। भारतीय रेलवे की शान मानी जाने वाली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' अपनी शानदार स्पीड और लग्जरी सुविधाओं के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन इसका एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम भी इसे बेहद खास बनाता है।
हाई स्पीड पर दौड़ने वाली इस प्रीमियम ट्रेन को आपात स्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ रोकने के लिए इलेक्ट्रिक और न्यूमेटिक दोनों ब्रेकिंग प्रणालियों का बेहतरीन तालमेल किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ब्रेक लगाने के दौरान यह ट्रेन अपनी ही ऊर्जा को वापस बिजली में तब्दील कर लेती है, जिससे ऊर्जा की भारी बचत होती है।
दोहरी तकनीक से लैस है ब्रेकिंग सिस्टम
वंदे भारत ट्रेन में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक (EP) ब्रेक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक डायनेमिक यानी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। रेलवे के तकनीकी दस्तावेजों की मानें तो, जब भी लोको पायलट ब्रेक का कमांड देता है, तो सबसे पहले रीजेनरेटिव ब्रेकिंग एक्टिवेट होती है।
वहीं, अगर तुरंत अधिक फोर्स की जरूरत होती है, तो न्यूमेटिक ब्रेक अतिरिक्त ब्रेकिंग पावर प्रदान करता है। इसका सीधा सा अर्थ है कि ट्रेन को रोकने के लिए किसी एक सिस्टम के भरोसे नहीं रहा जाता, बल्कि दोहरी सुरक्षा प्रणाली काम करती है।
160 की स्पीड में भी कुछ ही दूरी में रुकने की क्षमता
इस हाई-स्पीड ट्रेन के ब्रेक इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि तेज रफ्तार में भी यह सुरक्षित तरीके से रुक सके। रेलवे के तय मानकों के अनुसार, अगर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हो और अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़े, तो यह महज 1,250 मीटर की दूरी के भीतर पूरी तरह से रुकने की क्षमता रखती है। यह सुरक्षा शर्त तब भी प्रभावी रहती है जब किसी कारणवश रीजेनरेटिव सिस्टम काम न कर रहा हो।
कोटा मंडल में हुआ फ्रेट ट्रेन का ईबीडी टेस्ट
गौरतलब है कि वंदे भारत की तर्ज पर ही देश की पहली मालगाड़ी (फ्रेट ट्रेन) भी तैयार की जा रही है। इसी साल अगस्त 2026 में राजस्थान के कोटा रेल मंडल में इस फ्रेट ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस (EBD) टेस्ट सफलतापूर्वक किया गया था।
4 अगस्त को हुए इस अहम परीक्षण के दौरान सूखी और बारिश से गीली, दोनों तरह की पटरियों पर अलग-अलग परिस्थितियों में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यह परखा गया कि ट्रेन रुकने में कितनी दूरी तय करती है।
ब्रेक लगाने पर 30 प्रतिशत ऊर्जा की होती है वापसी
वंदे भारत की सबसे अनूठी खूबी इसकी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक है। जब ट्रेन को धीमा किया जाता है, तो इसके अंदर लगी मोटर एक जनरेटर की तरह काम करने लगती है। इससे ट्रेन की ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा वापस बिजली में बदल जाता है और सीधे इलेक्ट्रिकल सिस्टम में चला जाता है।
रेलवे ने वंदे भारत के लिए इस तकनीक के जरिए कम से कम 30 प्रतिशत ऊर्जा वापस हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस तरह यह प्रणाली न सिर्फ रफ्तार पर काबू पाती है, बल्कि पर्यावरण और बिजली बचाने में भी मददगार साबित होती है 👉@RY_UG2
दशहरा और दिवाली पर बरेली होकर चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
दशहरा और दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बरेली होकर आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरपुर, जोगबनी और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख शहरों से चलने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा।
ट्रेनों की ये रही समयसारिणी
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट द्विसाप्ताहिक त्योहार स्पेशल एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी। अयोध्या से गुरुवार और रविवार को चलने वाली ट्रेन दूसरे दिन बरेली से 00.57 बजे और आनंद विहार से शुक्रवार और सोमवार को चलने वाली बरेली से 13:02 बजे रवाना होगी। 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेंगी। चंडीगढ़ से गुरुवार को ट्रेन चलेगी और बरेली दूसरे दिन 07:02 बजे और पटना से शुक्रवार को चलकर दूसरे दिन 13:40 बजे जाएगी। इसके अलावा 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक, 04616/04615 फिरोजपुर कैंट–पटना साप्ताहिक स्पेशल छह अक्टूबर से 25 नवंबर तक, 04008/04007 आनंद विहार–जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक, 04010/04009 दिल्ली–सीतामढ़ी साप्ताहिक स्पेशल 15 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली आरक्षित स्पेशल दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक बरेली होकर चलेगी, लेकिन इसका ठहराव बरेली में नहीं होगा।
वाराणसी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल
वाराणसी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 04227 हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11:05 बजे वाराणसी से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04228 हर शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोनों तरफ की यह सेवा अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेगी। त्योहारों के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इन ट्रेनों से टिकट के ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं। यात्रा से पहले यात्री रेलवे की ताजा जानकारी जरूर चेक कर लें, क्योंकि टाइमिंग में बदलाव हो सकता है 👉🏻@RY_UG2
फरीदाबाद स्टेशन पर 45 दिनों तक रेल सेवा प्रभावित: रद्द हुई कई ट्रेनें 👉🏻RYUG
2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक यह ब्लॉक रोजाना रात 12:05 बजे से तड़के 3:05 बजे तक रहेगा। वहीं 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को ब्लॉक का समय रात 12:05 बजे से तड़के 2:35 बजे तक ही रहेगा। उत्तर रेलवे के मुताबिक, फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 4 से चलाया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पैदल ज्यादा चलना पड़ सकता है और क्रॉसओवर पर भीड़ मिल सकती है।👉🏻RYUG
फरीदाबाद स्टेशन पर काम: रद्द लोकल ट्रेनें और बिना रुके निकलने वाली एक्सप्रेस सेवाएं
ब्लॉक के कारण रोजाना रद्द रहने वाली ट्रेनों में 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ और 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती शामिल हैं। इसके अलावा 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64015 पलवल-शकूरबस्ती, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64012 शकूरबस्ती-पलवल और 64013 पलवल-शकूरबस्ती भी रद्द रहेंगी। 64078 नई दिल्ली-पलवल ब्लॉक की पूरी अवधि के दौरान रद्द रहेगी, जबकि 64076 नई दिल्ली-पलवल 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को नहीं चलेगी। फरीदाबाद पर न रुकने वाली ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस और उज्जैनी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस को 31 अगस्त और 14 अक्टूबर को 45 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा👉🏻RYUG
रेलवे ने 4 एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 9 और ट्रेनों का समय जल्द बदलेगा
रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। रेलवे ने 4 एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है, जबकि 9 और ट्रेनों के समय में जल्द बदलाव किया जाएगा है
14214 बहराइच - वाराणसी इंटरसिटी वाराणसी 13:35 (आगमन) 13:45 (आगमन)
11057 CSMT - अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर जं. 16:15 (आगमन) 16:50 (आगमन)
14617 पूर्णिया कोर्ट - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर जं. 16:55 (आगमन) 17:05 (आगमन)
नवंबर 2026 से इन ट्रेनों की टाइमिंग में होगा बदलाव
नवंबर के पहले सप्ताह से रेलवे कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का समय भी बदलने जा रहा है
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम स्टेशन पुराना समय (आगमन / प्रस्थान) नया समय (आगमन / प्रस्थान) प्रभावी तिथि
22541 बनारस - आनंद विहार गरीब रथ
12237 वाराणसी - जम्मुतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी -- / 12:40 -- / 12:25
ज्वाइन ग्रुप 👉@RY_UG2
जन्माष्टमी पर खाटूश्याम जी भक्तों के लिए दिल्ली रींगस अनारक्षित स्पेशल रेल (3 ट्रिप)
जन्माष्टमी के अवसर पर सीकर के खाटूश्याम जी मे आने वाले भक्तों को तोहफा देते हुए रेलवे ने दिल्ली-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 3 सितंबर से 5 सितंबर तक तीन ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। Delhi Ringas Special Train
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 4 सितंबर से 6 सितंबर तक तीन ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। Ringas Delhi Special Train
मार्ग मे यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। Indian Railways
इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें 14 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होने के कारण यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे 👉@RY_UG2
14679👉🏻 Super Express
Old delhi 11 par aa gayi ha
Time 2:12 👉@RY_UG2
Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का होगा विस्तार, अब दिल्ली होकर सोनीपत तक दौड़ाने की तैयारी
जींद-सोनीपत के बीच चल रही हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन का विस्तार होने की संभावना है। रेलवे ट्रेन को जींद से रोहतक वाया सब्जी मंडी (नई दिल्ली) होते हुए सोनीपत तक चलाने की तैयारी में जुटा है।
रूट विस्तार को लेकर को लेकर हर शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल लिया जा रहा है। ट्रेन के संचालन में लगने वाले समय और अन्य व्यवस्थाओं का भी आकलन किया जा रहा है।
अभी हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित हो रही है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम रहना रेलवे के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे में ट्रेन का रूट बढ़ाकर रोहतक के रास्ते सब्जी मंडी होते हुए सोनीपत तक करने की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
प्रस्तावित रूट पर जींद से वाया सब्जी मंडी और नई दिल्ली होते हुए सोनीपत तक दूरी करीब 270 किलोमीटर है। यात्रियों से करीब 50 रुपये किराया लिए जाने का अनुमान है। यदि रूट विस्तार को मंजूरी मिलती है तो जींद के यात्रियों को दिल्ली होते हुए सोनीपत जाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।
हालांकि, ट्रेन का नियमित रूप से विस्तारित रूट पर संचालन कब शुरू होगा यह ट्रायल और रेलवे के अंतिम निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।
जींद से सब्जी मंडी स्टेशन के बीच होगा ठहराव
बिशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, लाखनमाजरा, करैंथी, समर गोपालपुर, रोहतक, अस्थल बोहर, खरावड़, इस्माइला हरियाणा, सांपला, रोहद नगर, असौदा, बहादुरगढ़, घेवरा, मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, शकूरबस्ती, दयाबस्ती, विवेकानंद पुरी हाल्ट, दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर ठहराव होगा। RYUG
सब्जी मंडी से सोनीपत
-सब्जी मंडी
-दिल्ली आजादपुर
-आदर्श नगर दिल्ली
-बादली
-खेड़ा कलां
-होलांबी कलां
-नरेला
-राठधना
-हरसाना कलां
-सोनीपत जंक्शन
वर्जन RYUG
हाइड्रोजन ट्रेन का सब्जी मंडी होते हुए सोनीपत तक ट्रायल चल रहा है। रेलवे ट्रेन का विस्तार करेगा। अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ट्रायल की हर शुक्रवार को प्रक्रिया चल रही है।
01-09-2026 से 15-10-2026 तक रद्द (CANCEL) ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
विषय - ओल्ड फरीदाबाद प्लेटफॉर्म नंबर 02 और 03 के पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण
01 - 64053 - चल रही है (RUNNING)✅
02 - 64905 - चल रही है (RUNNING)✅
03 - 64903 - चल रही है (RUNNING)✅
04 - 64077 - चल रही है (RUNNING)✅
05 - 64055 - चल रही है (RUNNING)✅
06 - 64491 - चल रही है (RUNNING)✅
07 - 64071 - रद्द (CANCEL)❌
08 - 64057 - रद्द (CANCEL)❌
09 - 64013 - रद्द (CANCEL)❌
10 - 64015 - रद्द (CANCEL)❌
11 - 64019 - चल रही है (RUNNING)✅
12 - 64051 - चल रही है (RUNNING)✅
13 - 64073 - चल रही है (RUNNING)✅
01 - 64076 - रद्द (CANCEL)❌
02 - 64062 - चल रही है (RUNNING)✅
03 - 64908 - रद्द (CANCEL)❌
04 - 64078 - रद्द (CANCEL)❌
05 - 64012 - रद्द (CANCEL)❌
06 - 64052 - रद्द (CANCEL)❌
07 - 64016 - चल रही है (RUNNING)✅
08 - 64904 - चल रही है (RUNNING)✅
09 - 64492 - चल रही है (RUNNING)✅
10 - 64018/64082 - चल रही है (RUNNING)✅
11 - 64906 - चल रही है (RUNNING)✅
12 - 64910 - चल रही है (RUNNING)✅
13 - 64074 - चल रही है (RUNNING)✅
11841 सुबह वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 01-09-2026 से 15-10-2026 तक ओल्ड फरीदाबाद (Old FDB) पर रुक कर जाएगी
11842 शाम वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 01-09-2026 से 15-10-2026 तक ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निजामुद्दीन (NZM) से चलकर सीधा पलवल रुकेगी
14211 - चल रही है (RUNNING)✅
14212 - चल रही है (RUNNING)
JOIN GROUP 👉@RY_UG2
12413👉गलता धाम पूजा एक्सप्रेस
दिल्ली किशनगंज आउटर क्रॉस
सीधा करनल नेक्स्ट अंबाला
टाइम 10:38👉@RY_UG2
11905👉 होशियारपुर एक्सप्रेस
न्यू दिल्ली खड़ी है प्लेटफार्म नंबर 3
टाइम 10:22👉@RY_UG2
64533👉12 wali Pessnger
Delhi pf 12 Se Chal Padi
Time 12:22 👉@RY_UG2
64533👉12 wali Pessnger
Delhi pf 12 par khadi ha
Time 12:20 👉@RY_UG2
