1 818
Suscriptores
-124 horas
-27 días
+330 días
Archivo de publicaciones
भारोत्तोलनः हरजिंदर ने 69 किग्रा में रजत जीता
चारा काटने की मशीन चलाने से हाथ हुए मजबूत:
पंजाब के मेहस गांव की रहने वाली हरजिंदर मध्यवर्गीय परिवार से हैं। उनके घर में कुछ भैसें थी, जिनके लिए वह रोज चारा काटती थीं। चारा काटने वाली मशीन को चलाने के कारण ही उनके हाथ मजबूत हुए।
कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों की जीवनरेखा परवन बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना को माना गया है। यह हाड़ौती क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण और बड़ी परियोजना है।
• यह परियोजना झालावाड़ जिले के अकवद गांव के पास परवन नदी पर बनाई जा रही है।
• इसके तहत एक बहुत लंबी जल सुरंग (टनल) का निर्माण भी किया गया है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कोटा जिले में स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे बनी देश की पहली 8-लेन टनल (सुरंग) का काम पूरा कर इसके एक ट्यूब को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।
🚗🚧 आधुनिक इंजीनियरिंग का यह बेजोड़ नमूना वन्यजीवों के संरक्षण और रफ्तार को एक साथ साधने के उद्देश्य से बनाया गया है। 🐅🌿🛣️
• इस पूरी मुख्य टनल की लंबाई 4.9 किलोमीटर है।
• यह ट्विन-ट्यूब (दोहरी) टनल है, जिसमें प्रत्येक ट्यूब में 4-4 लेन हैं, जिससे यह देश की पहली 8-लेन टनल बनती है।
• केंद्र सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब ₹1000 करोड़ की लागत आई है।
• इस टनल के शुरू होने से वाहन चालकों को दरा घाटी का 20 किलोमीटर लंबा घुमावदार चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इससे सफर की दूरी कम होगी और 45 मिनट का समय बचेगा।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) हर साल 28 जुलाई को ही मनाया जाता है।
इस वर्ष (2026) के लिए विभिन्न वैश्विक पर्यावरण संगठनों और नागरिक समूहों द्वारा "पुनर्स्थापन, लचीलापन और जिम्मेदारी" (Restoration, Resilience and Responsibility) की थीम पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना (पूर्ववर्ती चिरंजीवी योजना) के तहत राज्य से बाहर अंग प्रत्यारोपण कराने के लिए संबंधित जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गठित ट्रांसप्लांट इवेल्यूएशन कमेटी (Transplant Evaluation Committee) से पूर्व अनुशंसा या अनुमति लेनी होती है।
ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक 🥈 जीतकर भारत का गौरव बढ़ा दिया। 🇮🇳🏆
हर सफल लिफ्ट के साथ उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। यह सिर्फ एक सिल्वर नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और अटूट विश्वास की चमक है. ❤️🥈💪
शाबाश, ज्ञानेश्वरी! पूरा देश आप पर गर्व करता है..❤️🫡
तेजस 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंचने वाले 96साल में पहले भारतीय
हांगझोऊ में आयोजित आईएसएसएफ (ISSF) विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक (🥇) और मनु भाकर ने कांस्य पदक (🥉) जीता, जिससे भारतीय निशानेबाजी के लिए एक और यादगार दिन रहा।
राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा से सजेगा जयपुर का प्रवेश ‘वेस्ट टू आर्ट’ थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, ₹5.36 करोड़ की लागत से होगा निर्माण..
प्रस्तावित स्वागत द्वार दिल्ली कुंडा मोड़ से आमेर जाने वाले मार्ग, घाट की गुणी टोल प्लाजा तथा गंगा मार्ग पर प्रस्तावित न्यू जयपुर के सामने स्थापित किए जाएंगे। तीनों स्वागत द्वारों की थीम अलग-अलग होगी।
दिल्ली कुंडा मोड़ पर बनने वाला स्वागत द्वार राजस्थान की आत्मीय परंपरा ‘खम्मा घणी’ की भावना को दर्शाएगा, जो प्रदेश की अतिथि सत्कार की संस्कृति का प्रतीक होगा। घाट की गुणी टोल प्लाजा पर प्रस्तावित स्वागत द्वार को राजस्थान के पारंपरिक ‘लहरिया’ डिज़ाइन की थीम पर विकसित किया जाएगा, जो प्रदेश की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विरासत और लोककलाओं का प्रतिनिधित्व करेगा। वहीं, गंगा मार्ग पर प्रस्तावित न्यू जयपुर के सामने बनने वाला स्वागत द्वार पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में आगंतुकों का स्वागत करते महिला एवं पुरुषों की कलात्मक आकृतियों के माध्यम से प्रदेश की “पधारो म्हारे देस” की भावना को साकार करेगा।
✴बेरोज़गार युवाओं के लिए खुशखबरी : राजस्थान में आगामी समय में 81,023 पदों पर भर्तियां होंगी।
💠 राजस्थान के विभिन्न विभागों में आगामी वर्ष में 70,031 पदों पर भर्ती की तैयारी...
✴राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वी स्तर-2026 के लिए 23.56 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया✅
💠04 साल में 07.23 (44/%) लाख बढ़े सरकारी नौकरी के दावेदार
💠23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी परीक्षा ✅
मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। 🥇🇮🇳
उन्होंने विमेंस 48kg वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 Kg (85 kg स्नैच + 105 kg क्लीन एंड जर्क) उठाते हुए मेडल अपने नाम किया। 💪🏋️♀️
🧑💻 Share जरूर करें ‼️...
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को 537.70 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परियोजनाओं और पाइपलाइन विस्तार के कार्यों को गति देने के लिए प्रदान की गई है।
भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है
प्रथम भारतीय: अनाहत सिंह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बन गई हैं, जो भारत के लिए एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है।
✅ प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
