PMC INSTITUTE UJJAIN
Ir al canal en Telegram
Join us For- All one Day Exam , SSC, Railway, MP POLICE, MPSI, BANKING, ARMY, NAVY, AIRFORCE
Mostrar más999
Suscriptores
Sin datos24 horas
-87 días
-1430 días
Archivo de publicaciones
विश्व पर्यावरण दिवस
🌎 प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण की रक्षा हेतु सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है।
🌎 वर्ष 2024 के लिए पर्यावरण दिवस का विषय "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता" है।
🌎 वर्ष 2018 में भारत ने ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ (Beat Plastic Pollution) थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेज़बानी की थी।
🌎 दुनिया भर में लगभग 92 प्रतिशत लोग दूषित हवा में साँस लेने को विवश है। वायु प्रदूषण के कारण हर साल स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर 5 ट्रिलियन डॉलर का बोझ पड़ता है।
🌎 सतही ओज़ोन प्रदूषण (Ground-level ozone pollution) के कारण वर्ष 2030 तक फसलों की पैदावार लगभग 26 प्रतिशत तक कम होने की आशंका है।
🌎 भारत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme-NCAP) का प्रारूप तैयार कर इसे लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन करना है।
