Veerkhand Group of Education
Ir al canal en Telegram
1 840
Suscriptores
Sin datos24 horas
+37 días
+430 días
Archivo de publicaciones
REMINDER 05 📢 महत्वपूर्ण सूचना 📢-
सभी महाविद्यालय ध्यान दे , विश्वविद्यालय द्वारा स्पेशल परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14/09/2026 निर्धारित कर दी गई है, जल्दी से जल्दी शुल्क जमा करे.
📢 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना 📢
वीरखण्ड महाविद्यालय
नगला झंडा, दादों, अलीगढ़
🎓 स्पेशल बैक परीक्षा फॉर्म के संबंध में सूचना
सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय द्वारा स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए परीक्षा फॉर्म 03/09/2026 से 10/09/2026 तक भरे जाएंगे।
📌 निम्नलिखित सेमेस्टर के अनुत्तीर्ण (Fail) छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे:
- UG Courses: 05वें एवं 06वें सेमेस्टर
- PG Courses: 03वें एवं 04वें सेमेस्टर
परीक्षा फॉर्म केवल Theory Paper, Co-Curricular एवं Vocational विषयों के लिए भरे जाएंगे। परीक्षा MCQ Based होगी।
💰 परीक्षा शुल्क
🔹 UG: ₹500 प्रति पेपर
🔹 PG: ₹700 प्रति पेपर
🏫 महत्वपूर्ण निर्देश
सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म वीरखण्ड महाविद्यालय में ही College Login के माध्यम से भरे जाएंगे।
अतः सभी छात्र-छात्राएँ अपना रिजल्ट एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर महाविद्यालय में समय से उपस्थित होकर अपना परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।
📅 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
10 सितंबर 2026
⚠️ अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय से महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना परीक्षा फॉर्म भरवाएँ।
📞 किसी भी समस्या हेतु संपर्क करें:
कॉलेज मोबाइल नंबर: 8791690739
आदेशानुसार
वीरखण्ड महाविद्यालय
नगला झंडा, दादों, अलीगढ़
📢 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना
समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 04 सितम्बर 2026, दिन शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश रहेगा।
अतः विद्यालय दिनांक 05 सितम्बर 2026, दिन शनिवार को अपने निर्धारित समयानुसार यथावत खुलेगा।
आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
महत्वपूर्ण सूचना
जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में किसी विषय के सामने MW प्रदर्शित हो रहा है, जबकि उन्होंने उस विषय की परीक्षा विधिवत दी थी, ऐसे सभी छात्र-छात्राएँ अपने पास उपलब्ध उस विषय की स्टूडेंट कॉपी (Answer Sheet Student Copy) की छायाप्रति/प्रति दिनांक 15/07/2026 तक अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में जमा कर दें।
महाविद्यालय द्वारा प्राप्त अभिलेखों के आधार पर संबंधित प्रकरण विश्वविद्यालय को भेजकर आवश्यक संशोधन/सुधार की कार्यवाही कराई जाएगी।
