GC Krishan Nagar
Ir al canal en Telegram
1 554
Suscriptores
-224 horas
-27 días
+330 días
Archivo de publicaciones
1 554
Government College, Krishan Nagar, Mahendergarh
आवश्यक सूचना
समस्त छात्र-छात्राओं हेतु
सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने परीक्षा फॉर्म में दर्ज व्यक्तिगत विवरण, जैसे अपना नाम, माता-पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर तथा चयनित विषयों आदि की अच्छी तरह जाँच कर लें।
यदि परीक्षा फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता हो, तो कल दिनांक 22 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर लैब सेकंड में श्री सुनील जी से संपर्क करें।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के सुधार के लिए विश्वविद्यालय द्वारा लगाए जाने वाले विलंब शुल्क/जुर्माने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की स्वयं होगी।
अतः सभी विद्यार्थी इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में अपने परीक्षा फॉर्म की जाँच अवश्य कर लें।
आदेशानुसार
प्राचार्य
Government College, Krishan Nagar, Mahendergarh
1 554
exam-form-enrollmente-nep-1792570878213194733134.pdf
https://d33glgaspr5czx.cloudfront.net/temp/IGU_NEP_/exam-form-enrollmente-nep-1792570878213194733134.pdf
1 554
exam-form-enrollmente-nep-179257053345150514834.pdf
https://d33glgaspr5czx.cloudfront.net/temp/IGU_NEP_/exam-form-enrollmente-nep-179257053345150514834.pdf
1 554
exam-form-enrollmente-nep-179257053345150514834.pdf
https://d33glgaspr5czx.cloudfront.net/temp/IGU_NEP_/exam-form-enrollmente-nep-179257053345150514834.pdf
1 554
महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सुचित किया जाता है कि कल 9/10/2026 और 10/10/2026 तारीख को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता होगी सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में पहुंचना अनिवार्य है सभी विद्यार्थी सुबह 9:00 बजे महाविद्यालय में पहुंचे
खेलकुद प्रतियोगिता के इवेंट लड़का और लड़कियाँ के लिए के लिएदौड़ , 100 मीटर ,200 मीटर, 400 मीटर ,800 मीटर दौड़ और लड़के 5000 मीटर दौड़, ऊंची कूद लंबी कूद आदि इवेंट हैं
1 554
राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में 9 एवं 10 अक्टूबर को होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
कृष्ण नगर, 7 अक्टूबर 2026। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹500, ₹300 एवं ₹200 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा, जिसमें डॉ. कविता, जिला पुलिस उप अधीक्षक, नारनौल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं 10 अक्टूबर 2026 को समापन समारोह में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी उपस्थित रहेंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
1 554
Live पूर्व मंत्री डॉक्टर अभय सिंह महाविद्यालय कृष्णा नगर के छत्रों के साथ एक मुलाकत
https://www.youtube.com/live/RYyCPort-7g?si=kzmXU5J7NhiBan1n
