BRS study point
Ir al canal en Telegram
hi friends - Welcome to BRS study point यहां पर UPPSC , UPSSSC ,SSC ETC..... एग्जाम की प्रिपरेशन कराई जाती है । आप सब लोग चैनल को एक बार जरूर share करे ।
Mostrar más1 848
Suscriptores
-224 horas
-67 días
-3330 días
Archivo de publicaciones
1 848
UPPSC APS 2023 DICTATION PAID BATCH JOIN KARNE KE LIYE PINNED MESSAGE PR CLICK KARE
1 848
UPPSC APS 2023 vacancy का कोर्ट में जाना तय है।
लेकिन आप सब लोग स्किल टेस्ट की डेट जुलाई के 1st सप्ताह ही मानकर प्रैक्टिस करिए।
1 848
60 वर्षीय एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीता. एलेजांद्रा रोड्रिग्ज पेशे से वकील और पत्रकार रह चुकी है.
60-year-old Alejandra Marisa Rodriguez won the title of Miss Universe Buenos Aires 2024. Alejandra Rodriguez has been a lawyer and journalist by profession.
1 848
पं. लच्छू महाराज जन्मोत्सव समारोह (31 अगस्त) पर जानी-मानी अभिनेत्री सायरा बानो व हेमा मालिनी समेत दस विभूतियों को पं. लच्छू महाराज सम्मान दिया जाएगा.
On the birth anniversary celebration of Pt. Lachchu Maharaj (31st August), ten personalities including well-known actresses Saira Banu and Hema Malini will be given the Pt. Lachchu Maharaj Award.
1 848
भारत की पहली बहुउद्देश्यीय हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के झाकड़ी में 1,500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में किया गया.
India's first multi-purpose green hydrogen pilot project was inaugurated at the 1,500 MW Nathpa Jhakri Hydro Power Station in Jhakri, Himachal Pradesh.
1 848
मध्य प्रदेश के कुण्डलपुर में 1000 करोड़ से ज्यादा की लागत से दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर तैयार किया गया है.
The world's tallest Jain temple has been built in Kundalpur, Madhya Pradesh at a cost of more than Rs 1000 crore.
1 848
राष्ट्रपति पर महाभियोग
राष्ट्रपति पर संविधान के अनुच्छेद-61 के अंतर्गत किसी भी सदन द्वारा संविधान के प्रावधानों का उलंघन करने के कारण महाभियोग लगाया जा सकता है, परन्तु इसके लिए आवश्यक है कि राष्ट्रपति को 14 दिन पहले लिखित सूचना दी जाये, जिस पर उस सदन के एक चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर होने चाहिए।
जो सदन राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाना चाहता है पहले इसके दो तिहाई सदस्य इस प्रस्ताव को पारित करेगें। उसके बाद यह प्रस्ताव दूसरे सदन मे जायेगा। तब दूसरा सदन राष्ट्रपति पर लगाये आरोपो की जाँच करेगा या करायेगा और ऐसी जाँच मे राष्ट्रपति के ऊपर लगाये गये आरोपो को
सिद्ध करने वाला प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत से पारित हो जायेगा। तब राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया पूरी समझी जायेगी और उसी दिन से राष्ट्रपति को त्याग पत्र देना होगा।
राष्ट्रपति का रिक्त पद 6 महीने के अन्दर भरा जाना जरूरी है।
यदि किसी कारणवश राष्ट्रपति नही है तो उसके कार्य उपराष्ट्रपति करता है। यदि उपराष्ट्रपति भी नही है तो उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश करता है और तीनो की अनुपस्थिति मे उच्चतम न्यायालय का वरिष्ठतम न्यायाधीश कार्य सभालेगा।
1 848
भारत के राष्ट्रपति
अनुच्छेद-53 के अनुसार, भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है।
* भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है अतः राष्ट्रपति नाम मात्र की कार्यपालिका है तथा प्रधान मन्त्री व उसका मन्त्री मण्डल वास्तविक कार्यपालिका है।
राष्ट्रपति देश का सवैधानिक प्रधान होता है। राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक कहलाता है।
अनुच्छेद-52 के अनुसार, राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रधान होता है तथा भारत का प्रथम नागरिक कहलाता है।
1 848
लॉर्ड कैनिंग (1856 ई.-1862 ई.)
भारत का प्रथम वायसराय लार्ड कैनिंग था।
इसी के समय में 10 मई, 1857 ई. को क्रान्ति मेरठ से शुरू हुई।
इस क्रान्ति का यह परिणाम हुआ कि ईस्ट इंडिया कम्पनी के शासन का अन्त हो गया तथा शासन की बागडोर इंग्लैण्ड की महारानी के हाथ में पहुँच गई।
= ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना 1600 ई. में हुई थी।
राज्य हडप नीति को समाप्त कर दिया गया। मुगल सम्राट के पद को समाप्त कर दिया। बम्बई, कलकत्ता तथा मद्रास में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
* 1861 ई. में इंडियन कौसिल एक्ट पारित हुआ।
1 848
क्रान्ति के प्रमुख केन्द्र
दिल्ली - बहादुरशाह जफर, बख्त खाँ
कानपुर - नाना साहब और तात्या टोपे
झाँसी - रानी लक्ष्मी बाई
इलाहाबाद - लियाकत अली
बरेली - खान अब्दुल गफ्फार खान
फतेहपुर - अजीमुल्ला
फैजाबाद - मौलवी अहमद उल्ला
जगदीशपुर (बिहार) - कुवँर सिंह
लखनऊ- बेगम हजरत महल
नोटः- तात्या टोपे का वास्तविक नाम रामचन्द्र पाडुरंग था। 1859 ई. में अंग्रेजी ने इन्हें फाँसी पर लटका दिया।
1 848
काकोरी काण्ड
• यह घटना 9 अगस्त 1925 को काकोरी नामक स्थान पर एक ट्रैन से सरकारी खजाने को लूटा गया।
* इस घटना में 29 लोगों को अभियुक्त बनाया गया। जिनमें रामप्रसाद बिस्मिल राजेन्द्र लाहिडी, अशफाक उल्ला खाँ, रोशनलाल को फांसी दी गयी थी।
1928 में चन्द्रशेखर आजाद ने हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन की स्थापना दिल्ली में की।
1928 में ही भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद और राजगुरू ने पुलिस अधिकारी साण्डर्स की लाहौर में हत्या कर दी। उन्होंने लाला लाजपत राय का बदला लिया था।
* 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने केन्द्रीय विधानमण्डल में बम फेका तथा भगत सिंह ने इंन्कलाब जिन्दाबाद का नारा दिया।
*
23 मार्च, 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई।
* 27 फरवरी, 1931 को इस संगठन के बचे एकमात्र सदस्य चन्द्रशेखर आजाद इलाहाबाद के अलौड पार्क में पुलिस से मुठभेड में शहीद हो गये। राजद्रोह के आरोप में 19341 848
जलियाँवाला बाग हत्याकांड (1919)
* रोलेक्ट एक्ट के विरोध में जगह-जगह पर पंजाब में जनसभाएँ आयोजित की जा रही थी।
• इस दौरान ब्रिटिश सरकार ने पंजाब के लोकप्रिय नेता डॉ. सैफुद्दीन किचलू तथा डॉ. सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिये 13 अप्रैल 1919 को एक जनसभा अमृतसर के जलियाँवाला बाग में आयोजित की गई।
* अमृतसर के फौजी कमांडर जनरल डायर ने निहत्थी भीड पर गोलिया चलवा दी। हंसराज नामक भारतीय ने डायर का सहयोग किया था।
* 10 मिनट तक हुई गोलाबारी में लगभग 400 व्यक्ति मारे गये तथा 2000 लोग घायल हो गये। वायसराय की कार्यकारिणी के सदस्य शंकर नायर ने भी त्यागपत्र दे दिया।
* इस हत्याकाण्ड के विरोध में रविन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी।
इस हत्याकांड की जांच हंटर आयोग ने की थी। हंटर आयोग ने जनरल डायर के कृत्य को वैध बताया।
1 848
भारत छोडो आन्दोलन
* भारत छोडो आन्दोलन 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने शुरू किया था। इस आन्दोलन के शुरू होते ही महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया और आगा खाँ पैलेश में रखा गया। मुस्लिम लीग ने इस आन्दोलन का समर्थन नहीं किया।
* खराब स्वस्थ्य होने के कारण महात्मा गांधी को 1944 में रिहा कर दिया गया। भारत छोडो आन्दोलन के दौरान लुई फिशर महात्मा गांधी के साथ थे। इस आन्दोलन के दौरान महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया।
* शिमला समझौता 1945 ई. में हुआ था।
1 848
गोलमेज सम्मेलन
* प्रथम गोलमेज सम्मेलन 1930 ई. में लंदन में हुआ। इस सम्मेलन का उद्घाटन ब्रिटेन के सम्राट जार्ज पंचम ने किया तथा इस सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनाल्ड ने की थी।
* दूसरा गोल मेज सम्मेलन 1931 में लन्दन में हुआ। महात्मा गांधी ने दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया, परन्तु साम्प्रदायिक समस्या पर विवाद होने के कारण गांधी जी वहाँ से निराश होकर वापस आ गये और ये सम्मेलन विफल हो गया।
* तीसरा गोलमेज सम्मेलन 1932 में लन्दन में हुआ इस सम्मेलन का कांग्रेस ने बहिष्कार किया।
नोटः- भीम राव अम्बेडकर एक मात्र भारतीय थे, जो तीनों सम्मेलन में उपस्थित रहे।
* गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931 में हुआ था इस समझौते को दिल्ली समझौता भी कहा जाता है।
