es
Feedback
Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks

Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks

Ir al canal en Telegram
751
Suscriptores
-124 horas
-37 días
-1430 días
Archivo de publicaciones
📢Don't skip🗣❗️❗️ 👉 बर्बादी के 6 कारण 👈 Motivation of the day *RAJAN CHAUDHARY* (Motivational Speaker) #rajanchaudhary #education #learning #entrepreneur #mindset 🧑‍🏫🧑‍🏭🧑‍🏭🧑‍💻🧑‍💼🧑‍🔧🧑‍🔬🧑‍🎨

VLOOKUP फंक्शन कैसे कार्य करता हैं (How Excel VLOOKUP Function Works) इससे पहले कि हम यह जाने कि VLOOKUP का इस्‍तेमाल किस तरह से किया जाता हैं, हमें यह समझना चाहिए कि VLOOKUP फंक्शन कैसे कार्य करता है। VLOOKUP को vertical rows टेबल में ऑर्गनाइज़ डेटा को रिट्रीव करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां every row एक नया रिकॉर्ड दर्शाती है। यदि आपका डेटा horizontally ऑर्गनाइज़ है, तो HLOOKUP फ़ंक्शन का use करें। Excel में VLOOKUP का use कैसे करें? (How to use VLOOKUP Function in Excel) किसी वर्टिकल लुकअप फ़ंक्शन का use करने का तरीका समझने से पहले, हमें यह समझना चाहिए कि इसका उद्देश्य क्या है। मान लीजिए कि हमारे पास एक टेबल है जैसा नीचे दिखाया गया है। अब VLOOKUP फ़ंक्शन का use करने के लिए इन तीन बातों को हमेशा ध्यान में रखें – i) VLOOKUP Only Looks Right: VLOOKUP केवल दाहिनी ओर देखता है, VLOOKUP को एक ऐसी टेबल की आवश्यकता होती है, जिसमें lookup values ठीक बाये ब्लाक में होती है | जिस डेटा को आप रिट्रीव करना चाहते हैं, वह राइट के किसी भी कॉलम में दिखाई दे सकती है – ii)VLOOKUP Retrieves Data Based On Column Number जब आप VLOOKUP का use करते हैं, तो समझे कि टेबल के every कॉलम को बाएं से नंबर दिया जाता हैं। किसी विशेष कॉलम से वैल्‍यू को प्राप्त करने के लिए, बस “column index” में उचित कॉलम नंबर एंटर करे – =VLOOKUP(H2,B2:E8,2,FALSE) // Name =VLOOKUP(H2,B2:E8,3,FALSE) // Department =VLOOKUP(H2,B2:E8,4,FALSE) // Salary iii) VLOOKUP has two matching modes, exact and approximate VLOOKUP में दो मोड होते हैं: matching: exact और approximate, जो कि चौथे argument द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जिसे “range lookup” कहा जाता है। range_lookup को exact matching करने के लिए FALSE दे या approximate matching के लिए TRUE |1 एक्सेल में TRUE वैल्‍यू को Approximate Match” और FALSE को “Exact Match” के रूप में डिस्क्राइब किया जाता हैं। नोट : range_lookup का डिफ़ॉल्ट TRUE होता है, इसलिए जब आप यहां पर कुछ भी नहीं एंटर करते हैं, तब डिफ़ॉल्ट रूप से TRUE का use किया जाएगा। =VLOOKUP(value, table, column) // default, approximate match =VLOOKUP(value, table, column, TRUE) // approximate match =VLOOKUP(value, table, column, FALSE) // exact match Example 1 – Exact match

VLOOKUP क्या हैं? (What is VLOOKUP Function?) VLOOKUP माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेल में सबसे उपयोगी और important फ़ंक्शन में से एक है। इसे आम तौर पर बड़े डेटा शीट में एक विशेष वैल्‍यू को देखने के लिए use किया जाता है जहां मैन्युअली सर्च करना मुश्किल होता है। VLOOKUP फ़ंक्शन approximate और exact मैच, एवं वाइल्डकार्ड को सपोर्ट करता हैं। VLOOKUP फंक्शन का अर्थ (Meaning of VLOOKUP Function) “V” का अर्थ “vertical” होता है “Vertical” word का अर्थ है कि इसका use वैल्‍यू को वर्टीकली देखने के लिए किया जा सकता है, इसलिए इसका use किसी कॉलम के भीतर वैल्‍यू को देखने के लिए किया जा सकता है। VLOOKUP की परिभाषा (Definition of Excel VLOOKUP) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के अनुसार VLOOKUP को एक फ़ंक्शन के रूप में डिफाइन किया जा सकता है, “जो टेबल के बाएं कॉलम में एक वैल्‍यू की तलाश करता है और उसके बाद आपके द्वारा निर्दिष्ट कॉलम से उसी रो में वह वैल्‍यू रिटर्न करता हैं। नोट : VLOOKUP फंक्शन का प्रयोग करते time टेबल का डाटा ascending ऑर्डर में सॉर्ट होना चाहिए। Syntax of VLOOKUP Function (VLOOKUP फंक्शन का सिंटेक्स) VLOOKUP का सिंटेक्स चार तरह कि इनफॉर्मेशन से बनता हैं – =VLOOKUP (value, table, col index, [range_lookup]) इस सिंटेक्स में इस तरह से Arguments होते हैं – Value – टेबल के सबसे पहले कॉलम की वैल्‍यू, जिसे खोजना हैं। Table – वह टेबल जिससे इस वैल्‍यू को प्राप्त करना हैं । Col_index – टेबल या रेंज का वह कॉलम, जिससे वैल्‍यू को प्राप्त करना हैं। इसमें दो ऑप्‍शन होते हैं जो वैकल्पिक हैं – TRUE = Approximate Match और FALSE = Exact Match | यदि आप कुछ भी स्पेसिफाई नहीं करते, तो TRUE ही डिफ़ॉल्ट होगा। नोट : याद रखें कि lookup value हमेशा रेंज के पहले कॉलम में होनी चाहिए, ताकि वह सही ढंग से काम कर सके। For example, यदि आपकी lookup value सेल C2 में है, तो आपकी रेंज C से शुरू होनी चाहिए। इस फंक्शन का प्रयोग कैसे करते हैं उसके लिए हमने एक विडियो बनाया है जिसे आप जरुर देखिएगा, आपको आसानी होगी|

एक्सेल में RRI फंक्शन का प्रयोग कैसे करें एक्सेल में RRI फंक्शन का प्रयोग कैसे करें (How to use RRI Function in Excel) RRI एक नया फ़ंक्शन है जिसे Excel 2013 में पेश किया गया था। यह एक इन्वेस्टमेंट की वृद्धि के लिए समान ब्याज दर लौटता है। इसे ज्ञात करने के लिए इनपुट अवधि की संख्या (number of periods), वर्तमान मूल्य ( Present Value) और भविष्य मूल्य (Future Value) की आवश्यकता होती हैं। यदि आपके पास नकद हैं, जिसकी आप भविष्य में विशिष्ट वृद्धि करना चाहते हैं, तो इसके लिए आवश्यक ब्याज क्‍या होना चाहिए यह आप एक्‍सेल में देख सकते हैं। एक्‍सेल के RRI फ़ंक्शन की मदद से आप इंटरेस्‍ट रेट को कैलकुलेट कर सकते हैं। नोट : RRI फ़ंक्शन केवल Excel 2013 और इसके आगे के वर्जन में ही उपलब्ध है। मान लीजिए कि आपके पास आज कि तारीख में 10,000 रुपए हैं, जिन्‍हे आप 5 साल के बाद 25,000 तक बढ़ाना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए कितने रेट ऑफ इंटरेस्‍ट कि जरूरत होगी? Syntax RRI दिए गए ब्याज दर को NPR (अवधि की संख्या), NP (वर्तमान मूल्य), और FV (भविष्य के मूल्य), निम्नलिखित समीकरण का use करके गणना करता है – RRI( nper, pv, fv ) Arguments nper : इन्वेस्टमेंट का पीरियड pv : इन्वेस्टमेंट का वर्तमान मूल्य। fv : इन्वेस्टमेंट का भविष्य का मूल्य। Example : RRI फ़ंक्शन को 10,000 के इन्वेस्टमेंट के लिए आवश्यक ब्याज दर को कैल्‍युलेट करने के लिए use किया जा रहा है, ताकि 5 साल कि अवधि में उसकी वैल्‍यू 25000 तक पहुंच सके। सेल B5 में फॉर्मुला इस तरह से होगा। =RRI(B2,B3,B4) इस फॉर्मुला का रिजल्‍ट त्रैमासिक दर है। जब इसे वार्षिक दर में ट्रांसलेट करने के लिए 4 से गुणा जाता है, तो आंसर 0.2011x 4 = .08 या लगभग 8% है। नोट्स • यदि nper या pv शून्य है, तो RRI #NUM! त्रुटि दिखाता हैं| • यदि कोई निर्दिष्ट तर्क (specified arguments) नकारात्मक है, तो भी RRI #NUM! त्रुटि दिखाता हैं| • यदि निर्दिष्ट तर्कों (specified arguments) में से कोई भी संख्यात्मक मान के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है, तो भी RRI #VALUE! त्रुटि दिखाता हैं|

एक्सेल में FV फंक्शन का प्रयोग कैसे करें एक्सेल में FV फंक्शन का प्रयोग कैसे करें (How to use FV Function in Excel) FV Function – (Future Value) एक्सेल में FV फ़ंक्शन एक वित्तीय फ़ंक्शन है जो निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को वापस करता है। आप time-time पर, एक स्थिर ब्याज दर के साथ निरंतर भुगतान के निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को प्राप्त करने के लिए FV फ़ंक्शन का use कर सकते हैं। एक वित्तीय विश्लेषक के रूप में, FV फ़ंक्शन एक व्यवसाय द्वारा किए गए निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य की गणना करने में मदद करता है, एक स्थिर ब्याज दर के साथ time-time पर निरंतर भुगतान करता है। यह कम जोखिम वाले निवेशों का मूल्यांकन करने में उपयोगी है जैसे कि कम ब्याज दरों के साथ जमा या सावधि दर वार्षिकी के प्रमाण पत्र। इसका use ऋण पर दिए गए ब्याज के संबंध में भी किया जा सकता है। क्‍या आप अपने पैसे को Fix of Deposit (FD) में निवेश (Investment) करना चाहते हैं? तो यह फॉर्मूला आपके काम को आसान बना सकता हैं। इस फॉर्मूला कि मदद से आप अलग-अलग बैंक के ब्याज दर कि तुलना कर यह देख सकते हैं कि एक अवधी के बाद आपको कितना पैसा रिटर्न मिलेगा| एक्सेल का FV फ़ंक्शन एक फाइनेंसियल फ़ंक्शन है जो निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को दिखाता है। आप कांस्टेंट ब्याज दर के साथ, कांस्टेंट पेमेंट को मानते हुए निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को प्राप्त करने के लिए FV फ़ंक्शन का use कर सकते हैं। इसका उद्देश्य है इन्वेस्टमेंट के फीचर वैल्‍यू को प्राप्त करना। Syntax =FV (rate, nper, pmt, [pv], [type]) Arguments rate – लोन का ब्याज दर nper – पेमेंट की संख्या (या महीनों में निवेश (Investment) अवधि) pmt – every अवधि में पेमेंट किया गया। (आमतौर पर मासिक(| (इस नंबर को निगेटिव एंटर किया जाना चाहिए।) pv – (वैकल्पिक) वर्तमान प्रारंभिक शेष यदि नहीं है, तो शून्य माना जाता है। निगेटिव नंबर के रूप में एंटर किया जाना चाहिए। type – (वैकल्पिक) जब पेमेंट देय होते हैं। 0 = अवधि का अंत, 1 = अवधि की शुरुआत। डिफ़ॉल्ट 0 है। For example मान लेते हैं कि आप 5% की वार्षिक ब्याज दर पर 10 साल के लिए 1000 प्रति माह पेमेंट करेंगे। दिखाए गए उदाहरण में, E3 में निम्न फ़ॉर्मूला है- =FV(A3/12,B3,-C3,D3) ध्यान रखने योग्य बाते- 1. rate और NPR के लिए इकाइयाँ सुसंगत होनी चाहिए। For example, यदि आप 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर चार साल के ऋण पर मासिक भुगतान करते हैं, तो दर के लिए 12% / 12 (वार्षिक दर / 12 = मासिक ब्याज दर) और nper के लिए 4 * 12 (48 भुगतान कुल) का use करें। यदि आप एक ही ऋण पर वार्षिक भुगतान करते हैं, तो दर के लिए 12% (वार्षिक ब्याज) और nper के लिए 4 (4 भुगतान कुल) का use करें। 2. #VALUE! त्रुटि – तब होता है जब दिए गए तर्कों में से कोई संख्यां गैर-संख्यात्मक होता है। सरल words में सारांश 1. एक्सेल में FV फ़ंक्शन एक वित्तीय फ़ंक्शन है जो निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को वापस करता है। 2. FV Function का Syntax =FV (rate, nper, pmt, [pv], [type]) 3. आप time-time पर, एक स्थिर ब्याज दर के साथ निरंतर भुगतान के निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को प्राप्त करने के लिए FV फ़ंक्शन का use कर सकते हैं। 4. यह कम जोखिम वाले निवेशों का मूल्यांकन करने में उपयोगी है 1.5. इसका use ऋण पर दिए गए ब्याज के संबंध में भी किया जा सकता है।

एक्सेल में PMT फंक्शन का प्रयोग कैसे करें एक्सेल में PMT फंक्शन का प्रयोग कैसे करें (How To Use PMT Function in Excel) PMT Function एक्सेल में PMT फ़ंक्शन एक वित्तीय फ़ंक्शन है जो ऋण के लिए आवधिक भुगतान लौटाता है। आप ऋण के लिए भुगतान, ऋण राशि, अवधि की संख्या और ब्याज दर का पता लगाने के लिए NPER फ़ंक्शन का use कर सकते हैं। एक्सेल में PMT फ़ंक्शन निरंतर भुगतान और निरंतर ब्याज दर के आधार पर ऋण के लिए भुगतान की गणना करता है। जब भी आप किसी भी लोन टर्म और इंटरेस्ट रेट की तुलना कर वास्तविक मासिक पेमेंट के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए PMT फॉर्मूला का use करे | PMT फ़ंक्शन उस लोन के पेमेंट को कैलकुलेट करता है जिसमें निरंतर पेमेंट और निरंतर ब्याज दर होती है। Syntax =PMT (rate, nper, pv, [fv], [type]) Arguments rate – लोन के लिए ब्याज दर। nper – लोन के लिए पेमेंट की कुल संख्या। pv – वर्तमान मूल्य, या अब सभी लोन पेमेंट कि टोटल वैल्‍यू। fv – (वैकल्पिक) नकद शेष राशि जो आप चाहते हैं। डिफ़ॉल्ट के लिए 0 type – (वैकल्पिक) जब पेमेंट देय होते हैं। 0 = अवधि का अंत, 1 = अवधि की शुरुआत। डिफ़ॉल्ट 0 है। Example : Calculate Payment on Personal Loan PMT फ़ंक्शन का use कर आप यह जान सकते हैं कि आपको विशिष्ट इंटरेस्‍ट रेट और लोन टर्म के लिए इन्सटॉलमेंट कितनी देनी होगी। For example, यदि आप 8 महीने की वार्षिक ब्याज दर के साथ 24 महीने के लिए 10,000 लोन ले रहे हैं, तो PMT आपको बता सकता है कि आपका मासिक भुगतान क्या है। Generic formula =PMT(rate,periods,-amount) दिखाए गए उदाहरण में, D3 में फ़ॉर्मूला है- =PMT(C3/12,B3,-A3) जैसा कि आप देख सकते हैं, जब आप कई लोन टर्म की तुलना एक साथ कर सकते हैं, जिससे कुछ वास्तविकताएं सामने आती हैं। PMT के बारे में कुछ बातें याद रखें- • #NUM! त्रुटि – कब होती है: o दिए गए दर मूल्य (rate value) -1 से कम या बराबर है। o दिए गए nper का मान 0 के बराबर है। • #VALUE! त्रुटि – तब होती है जब प्रदान किए गए आर्गुमेंट गैर संख्यात्मक होते हैं। • मासिक या त्रैमासिक भुगतानों की गणना करते time, हमें वार्षिक ब्याज दरों या अवधि की संख्या को महीनों या तिमाही में बदलने की आवश्यकता होती है। • यदि हम ऋण की अवधि के लिए भुगतान की गई कुल राशि का पता लगाना चाहते हैं, तो हमें पीएमटी को एनपीआर से गुणा करने की आवश्यकता है।

ऍम एस एक्सेल में PROPER फंक्शन का प्रयोग कैसे करें| ऍम एस एक्सेल में PROPER फंक्शन का प्रयोग कैसे करें| (How to use PROPER Function in MS Excel) PROPER फंक्शन क्या हैं? (What is PROPER Function?) Microsoft Excel में PROPER फ़ंक्शन का यूज सेल में स्थित word (Word) के पहले अक्षर को कैपिटल करता हैं और शेष word लोवर केस में सेट करता है। इसमें संख्या और विराम चिह्न प्रभावित नहीं होते हैं। एक्सेल में PROPER फ़ंक्शन का use आपके इनपुट टेक्स्ट को Proper Case में बदलने के लिए किया जाता है। इसका use किसी दिए गए स्ट्रिंग में every word को कैपिटल करने के लिए किया जा सकता है। एक्सेल में PROPER फ़ंक्शन दिए गए टेक्स्ट या स्ट्रिंग में संख्या और विराम चिह्नों को प्रभावित नहीं करता हैं यह केवल पहले कैरेक्टर को Upper case और अन्य सभी अक्षरों को Lower Case में बदल देगा। Syntex =PROPER (text)

ऍम एस एक्सेल में PROPER फंक्शन का प्रयोग कैसे करें| (How to use PROPER Function in MS Excel) एक्सेल में PROPER फ़ंक्शन का use करना बहुत सरल और आसान है। नीचे उदाहरण में आप देख सकते हैं कुछ सब्जेक्ट के नाम दिए गए हैं लेकिन every सब्जेक्ट का पहला अक्षर कैपिटल नहीं हैं अब यदि आप कॉलम में स्थित every सब्जेक्ट के पहले अक्षर को कैपिटल करना चाहते हैं तो आप PROPER फंक्शन का प्रयोग कर सकते हैं| तो इस पोस्ट में आप जानेंगे की एक्सेल में word के पहले अक्षर को कैपिटल कैसे कर सकते हैं- • Subject Name A कॉलम में हैं, इसलिए हम कॉलम B में अपना सूत्र लिखेंगे| सेल B2 में, हम एक सूत्र टाइप करेंगे जो Excel को सेल A2 में नाम को कैपिटल करने के लिए कहता है, सूत्र इस तरह दिखेगा: =PROPER(A2) • अब आप इस सूत्र को लिखने के बाद Enter दबा दे आप जैसे ही इंटर प्रेस करेंगे आप देखेंगे की पहले सब्जेक्ट के नाम का पहला अक्षर कैपिटल हो गया हैं| • अब इसी तरह यदि आप बाकि सब्जेक्ट के नाम के पहले अक्षर को कैपिटल करना चाहते हैं तो B2 सेल पर क्लिक करें| • इसके बाद कार्नर में दिखाई देने वाले बॉक्स पर माउस पॉइंटर को ले जाये आप जैसे ही पॉइंटर को चोकोर बॉक्स पर ले जायेंगे तो आप देखेंगे की आपके माउस का पॉइंटर एक प्लस के चिन्ह में बदल जायेंगे| • इसके बाद माउस के पॉइंटर को दबाये रखे और B5 सेल तक खीचकर ले जाये और माउस को छोड़ दे| • अब आप देखेंगे की सभी सब्जेक्ट के नाम का पहला अक्षर कैपिटल हो गया हैं| प्रॉपर फंक्शन से सम्बंधित कुछ उपयोगी बाते – • PROPER फ़ंक्शन केवल टेक्स्ट स्ट्रिंग में every word के पहले कैरेक्टर को प्रभावित करता है। अन्य सभी कैरेक्टर को बदलता नहीं हैं| • यह किसी भी word के पहले अक्षर को कैपिटल करता है जो एक गैर-टेक्स्ट कैरेक्टर को फॉलो करता है। For example: =PROPER(hello,excel) Result Hello,Excel • नंबर, विशेष कैरेक्टर और विराम चिह्न PROPER फ़ंक्शन द्वारा नहीं बदले जाते हैं। • यदि आप एक Null character का use करते हैं, तो यह एक Null character ही लौटाएगा।

How to Embed an object in a worksheet (वर्कशीट में ऑब्जेक्ट एम्बेड कैसे करें) MS Excel में किसी अन्य फाइल को insert करने के लिए इस आप्शन का प्रयोग किया जाता हैं इसके द्वारा हम किसी भी फाइल को Sheet में insert करा सकते हैं| • Spreadsheet cell के अंदर जहां आप ऑब्जेक्ट डालना चाहते हैं वहां क्लिक करें| • Insert tab पर क्लिक करे यहाँ आपको Text group दिखाई देगा जिसमे से Object option पर क्लिक करे| • अब आपको Object dialog box दिखाई देगा जिसमे आप Create from File tab पर क्लिक करें। • इसके बाद Browse पर क्लिक करें, और उस फ़ाइल का चयन करें जिसे आप insert करना चाहते हैं। • यदि आप फ़ाइल की सामग्री दिखाने के बजाय Spreadsheet में कोई आइकन डालना चाहते हैं, तो Display as icon check box का चयन करें। • और यदि आप excel की sheet में फ़ाइल की सामग्री दिखाना चाहते हैं तो आप Link to file check box का चयन करें। • यदि आप कोई चेक बॉक्स नहीं चुनते हैं, तो एक्सेल फ़ाइल का पहला पृष्ठ दिखाता है। • अब आप ok पर क्लिक करें। • OK पर क्लिक करते ही Excel में वह फाइल इन्सर्ट हो जाएगी जिसे आप इन्सर्ट करना चाहते थे|

📢Don't skip🗣❗️❗️ 👉जिंदगी का एक सत्यं है 👈 Motivation of the day *RAJAN CHAUDHARY* (Motivational Speaker) #rajanchaudhary #education #learning #entrepreneur #mindset 🧑‍🏫🧑‍🏭🧑‍🏭🧑‍💻🧑‍💼🧑‍🔧🧑‍🔬🧑‍🎨

PRINTABLES – कोई भी प्रिंट होने का काम आप इलस्ट्रेटर से कोई भी Print होने वाली चीज बना सकते है। जैसे की शादी का कार्ड , कोई भी बिज्ञापन, किसी प्रोडक्ट बॉक्स का डिज़ाइन इत्यादि।

EMAIL SIGNATURES – ईमेल दस्तखर email signature illustratorअगर आपको Gmail खाते में एक ब्रांडेड ईमेल हस्ताक्षर का होना पसंद है, तो आप उसे भी वना सकते है Illustrator में। यानी अब हर बार जब मैं किसी Client या ब्लॉग रीडर को ईमेल भेजते है , तो आपके हस्ताक्षर पर क्लिक कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट या Social Media Accounts पर जा सकते हैं

CARTOON CREATION – कार्टून बनाने के लिए आप एक कार्टून की तस्बीर बड़ी आसानी से इलस्ट्रेटर में बना सकते है। फिर बाद में उसको Adobe Flash नाम के सॉफ्टवेयर में एनिमेट भी कर सकते है। अगर आपका इंटरेस्ट Cartoon वनाने में हे तो इलस्ट्रेटर सीखना जरुरी है।

T-SHIRTS – टीशर्ट डिज़ाइन करने के लिए इलस्ट्रेटर का इस्तेमाल करके आप एक अच्छा खासा T-Shirt का डिज़ाइन वना सकते है. और आजकल जो बाजार में प्रिंटेड टी-शर्ट बिकते है, बो सारे इलस्ट्रेटर या करेल ड्रा पे बने होते है।

BROCHURES – ब्रोशर डेसिंग Brochure डिज़ाbrochure designइन करने के लिए इलस्ट्रेटर हमारी पहली पसंद है। आप इसमें एक बहुत ही आकर्षक Brochure डिज़ाइन बना सकते है, जो सबको देखते ही अच्छा लग जाये।

BLOG POST TEMPLATES – ब्लॉग के फीचर इमेज बनाने के लिए एडोबी इलस्ट्रेटर पे Blog एबं Website के टेम्पलेट फीचर इमेज को वनाना बहुत आसान है। और इससे आपका समय भी काफी बचेगा। आप देख सकते हे की हम भी अपने ब्लोग्स के images को इलस्ट्रेटर में ही वनाते है। इस ब्लॉग पोस्ट के फीचर इमेज को देखे, यह एक

📢Don't skip🗣❗️❗️ 💥Har Har Mahadev 🙏 Motivation of the day *RAJAN CHAUDHARY* (Motivational Speaker) #harharmahadev🙏🌿🕉️ #godbless #godfirst #motivationalquotes #quotesoftheday ⭐🌟⚡✨💥🔥

राजवंशों के संस्थापक और अंतिम सम्राट ❑ नन्द वंश संस्थापक ➛ महापद्‌म या उग्रसेन अंतिम शासक ➛ धनानंद ❑ मौर्य वंश संस्थापक ➛ चंद्रगुप्त मौर्य अंतिम शासक ➛ बृहद्रथ ❑ गुप्त वंश संस्थापक ➛ चंद्रगुप्त प्रथम अंतिम शासक ➛ स्कंदगुप्त ❑ शुंग वंश  संस्थापक ➛ पुष्यमित्र शुंग अंतिम शासक ➛ देवभूमी ❑ सातवाहन वंश संस्थापक ➛ सिमुक   अंतिम शासक ➛ यज्ञ शातकर्णी ❑ (वतापी के) चालुक्य वंश संस्थापक  ➛ पुलकेशिन् प्रथम अंतिम शासक ➛ कीर्तीवर्मन चालुक्य ❑ चोल वंश संस्थापक ➛ विजयालय अंतिम शासक ➛ अथिराजेंद्र ❑ राष्ट्रकूट वंश  संस्थापक ➛ दंतीदुर्ग अंतिम शासक ➛ इंद्र चतुर्थ ❑ सोलंकी वंश संस्थापक  ➛ मूलराज प्रथम ❑ गुलाम वंश संस्थापक ➛ कुतुबुद्दीन ऐबक अंतिम शासक ➛ मुइज़ुद्दिन क़ैकाबाद ❑ खिलजी वंश संस्थापक ➛ जलाल उद्दीन अंतिम शासक ➛ खुसरो खान ❑ तुगलक वंश संस्थापक ➛ गियाज़ुद्दिन तुगलक अंतिम शासक ➛ फिरोज शाह तुगलक ❑ लोधी वंश संस्थापक ➛ बहलोल लोधी अंतिम शासक  ➛ इब्रहीम लोधी ❑ मुगल वंश संस्थापक ➛ बाबर अंतिम शासक ➛ बहादुर शाह द्वितीय ❑ नन्द वंश संस्थापक ➛ महापद्‌म या उग्रसेन अंतिम शासक ➛ धनानंद ❑ मौर्य वंश संस्थापक ➛ चंद्रगुप्त मौर्य अंतिम शासक ➛ बृहद्रथ ❑ गुप्त वंश संस्थापक ➛ चंद्रगुप्त प्रथम अंतिम शासक ➛ स्कंदगुप्त ❑ शुंग वंश  संस्थापक ➛ पुष्यमित्र शुंग अंतिम शासक ➛ देवभूमी ❑ सातवाहन वंश संस्थापक ➛ सिमुक   अंतिम शासक ➛ यज्ञ शातकर्णी ❑ (वतापी के) चालुक्य वंश संस्थापक  ➛ पुलकेशिन् प्रथम अंतिम शासक ➛ कीर्तीवर्मन चालुक्य ❑ चोल वंश संस्थापक ➛ विजयालय अंतिम शासक ➛ अथिराजेंद्र ❑ राष्ट्रकूट वंश  संस्थापक ➛ दंतीदुर्ग अंतिम शासक ➛ इंद्र चतुर्थ ❑ सोलंकी वंश संस्थापक  ➛ मूलराज प्रथम ❑ गुलाम वंश संस्थापक ➛ कुतुबुद्दीन ऐबक अंतिम शासक ➛ मुइज़ुद्दिन क़ैकाबाद ❑ खिलजी वंश संस्थापक ➛ जलाल उद्दीन अंतिम शासक ➛ खुसरो खान ❑ तुगलक वंश संस्थापक ➛ गियाज़ुद्दिन तुगलक अंतिम शासक ➛ फिरोज शाह तुगलक ❑ लोधी वंश संस्थापक ➛ बहलोल लोधी अंतिम शासक  ➛ इब्रहीम लोधी ❑ मुगल वंश संस्थापक ➛ बाबर अंतिम शासक ➛ बहादुर शाह द्वितीय