Manoj sir
Ir al canal en Telegram
2 457
Suscriptores
-324 horas
-117 días
-3330 días
Archivo de publicaciones
2 457
Repost from GUIDANCE BARRA KANPUR
✔️ व्यावसायिक LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां खत्म
◆ केंद्र सरकार ने वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग वाली एलपीजी (LPG) पर लगे सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध हटा दिए हैं और आपूर्ति को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है ।
◆ पश्चिम एशिया में तनाव (मुख्यतः ईरान-इजरायल विवाद) के कारण उत्पन्न आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी थी ।
◆ LPG (Liquefied Petroleum Gas) मुख्य रूप से प्रोपेन (Propane) और ब्यूटेन (Butane) गैसों का मिश्रण होती है।
◆ LPG में गंध के लिए 'इथाइल मर्कैप्टन' (Ethyl Mercaptan) मिलाया जाता है ताकि रिसाव का पता चल सके।
◆ भारत दुनिया में एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।
2 457
Repost from GUIDANCE BARRA KANPUR
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने संबंधी अध्यादेश
मुख्य बिंदु
पहले सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 न्यायाधीश (1 मुख्य न्यायाधीश + 33 अन्य) हो सकते थे।
नए अध्यादेश के अनुसार अब कुल 38 न्यायाधीश (1 मुख्य न्यायाधीश + 37 अन्य) होंगे।
17 मई 2026 को राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी किया गया।
5 मई 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
उद्देश्य:
लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा।
न्याय वितरण की गति और दक्षता बढ़ाना।
इस अध्यादेश को बाद में Supreme Court (Number of Judges) Amendment Bill, 2026 के रूप में संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।
न्यायाधीशों की संख्या का विकास
1956 – 10 न्यायाधीश (CJI के अतिरिक्त)
1960 – 13
1977 – 17
1986 – 25
2008 – 30
2019 – 33
2026 – 37
¡Ya disponible! Investigación de Telegram 2025 — los principales insights del año 
