Rajasthan Study No.1
Ir al canal en Telegram
Rajasthan Study No.1 के साथ जुड़कर आज ही अपने सपनों को दीजिए उड़ान,,,, यहां पर आपको सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी आप हमें Telegram और YouTube पर दोनों जगह फॉलो कर सकते हैं अगर कोई समस्या हो तो हमें कांटेक्ट भी कर सकते हैं
Mostrar más5 127
Suscriptores
-324 horas
-277 días
-8830 días
Archivo de publicaciones
5 127
🎉 राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई! 💐
आपकी वर्षों की मेहनत, धैर्य और संघर्ष आज सफलता में बदल गया है। यह उपलब्धि केवल आपकी नहीं, बल्कि आपके परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों के विश्वास की भी जीत है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸 ❤️
5 127
🏛✨ राजस्थान विधानसभा समितियां (2026–27) –
👤 गठन - वासुदेव देवनानी
📌 🔥
👉 राजस्थान विधानसभा में कुल 25 समितियां है
👉 इनमें 4 समितियां स्थायी
🏛 📊 स्थायी समितियां
✔️ लोकलेखा समिति
✔️ प्राक्कलन समिति (क)
✔️ प्राक्कलन समिति (ख)
✔️ सार्वजनिक उपक्रम समिति
👉 गठन: 10 अप्रैल अध्यक्ष द्वारा
⚡ 📚 स्थायी समितियों के महत्वपूर्ण तथ्य
👥 अधिकतम सदस्य: 15
🚫 मंत्री सदस्य नहीं बन सकता
⏳ कार्यकाल: 1 वर्ष
🗳 चुनाव: आनुपातिक प्रतिनिधित्व + एकल संक्रमणीय प्रणाली
📊 गणपूर्ति: - 1/3
👤 नियुक्ति :- अध्यक्ष द्वारा
🏛.समितियां (2026-27)....🏛
👤 गठन: अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
📌 नियम समिति
अध्यक्ष: वासुदेव देवनानी
सदस्य: वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट
📊 प्रमुख
● जनलेखा समिति – टीकाराम जूली
● प्राक्कलन समिति (क) – संदीप शर्मा
● प्राक्कलन समिति (ख) – बाबू सिंह राठौड़
● राजकीय उपक्रम समिति – कालीचरण सर्राफ
🧾 अन्य
● महिला एवं बाल कल्याण – कल्पना देवी
● पिछड़ा वर्ग – नरेंद्र बुडानिया
● अनुसूचित जाति – विश्वनाथ मेघवाल
● अनुसूचित जनजाति – फूल सिंह मीणा
● पुस्तकालय समिति – जितेंद्र गोठवाल
● याचिका समिति – कैलाश चंद वर्मा
5 127
आज के दिन 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में लाल कन्हैया लाल की अध्यक्षता में सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी की विरोध में सभा हो रही थी जिसमें जनरल आर. डायर ने सभा पर गोलियां चलाने का आदेश दिया जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 379 व्यक्ति मारे गए... उसे समय पंजाब का गवर्नर माइकल ओ डायर था जिसकी हत्या उधम सिंह ने 1940 में कर दी ... इस कांड के विरोध में रविंद्र नाथ टैगोर ने सर की उपाधि का परित्यागकर दिया वहीं शंकर नायर ने गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद से इस्तीफा दे दिया ... जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए 14 अक्टूबर 1919 को हंटर कमेटी का गठन किया गया जिसमें तीन भारतीय सदस्य भी थे
1. चिमनलाल सितलवाड़
2. सुल्तान अहमद
3. जगत नारायण
इस आयोग ने कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की जिसके कारण कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया
हाउस ऑफ लार्ड्स ने आर. डायर को ब्रिटिश साम्राज्य का शेर कहा तथा मान की तलवार भेंट की....
5 127
चलने वाला मंजिल पाता...बैठा पीछे रहता है
ठहरा पानी सड़ने लगता है...बहता निर्मल होता है
पांव मिले चलने की खातिर...पांव पैसारे मत बैठो
जीवन मे कुछ करना है तो...मन को मारे मत बैठो
आगे आगे बढ़ना है तो....हिम्मत हारे मत बैठो...... 👍🏼
Today Motivation 🔥
5 127
RPSC सब इंस्पेक्टर (SI ) भर्ती परीक्षा 2025 - दो पारियों में दिनांक 05-04-2026 को सम्पन्न हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति ✅
📍पहली पारी में 60.38 फीसदी रही उपस्थिति
📍दूसरी पारी में 59.96 फीसदी रही उपस्थिति
5 127
एस आई भर्ती 2021 का रद्द होना मील का पत्थर साबित होगा ...हो सकता है कुछ ईमानदार लोगों को निराशा हुई हो मगर मेधावी और मेहनती लोग तो जिंदगी में कुछ नया कर ही लेंगे ....
5 127
पढ़ाई की मेज़ पर अकेले बैठकर बिताई गई वो खामोश रातें...
जब नींद आँखों से लड़ती है और सवाल दिमाग से-असल में वही पल आपकी तक़दीर लिख रहे होते हैं...
जब दुनिया सो रही होती है,
या हँसी-खुशी में डूबी होती है,
तब आपका किताबों के साथ किया गया ये शांत संघर्ष
आपको भीड़ से अलग पहचान देता है...
आज शायद कोई आपकी मेहनत को नहीं समझता,
कम नंबर आने पर लोग हँस भी सकते हैं....
लेकिन याद रखना-किताबों पर गिरा हर पसीना एक दिन सफलता की चमक बनकर लौटता है..
हर हल किया गया सवाल, हर दोहराया गया पन्ना आपको उस मंज़िल के और करीब ले जा रहा है जिसका सपना आपने दिल में बसाया है...
थकान को बहाना मत बनाओ,
उसे अपनी ताक़त बना लो... और जब हिम्मत डगमगाए,
तो एक बार उन चेहरों को याद करना
जो आपकी जीत का इंतज़ार कर रहे हैं...
दुनिया को अपनी मेहनत बताने की ज़रूरत नहीं -
इतनी ख़ामोशी से तैयारी करो कि आपका Result खुद आपकी कहानी सुना दे... डटे रहो...
क्योंकि आज की ये मेहनत ही कल आपकी पहचान बनेगी...
Today Motivation 🔥
¡Ya disponible! Investigación de Telegram 2025 — los principales insights del año 
