BPSC- "THE AiM"
Ir al canal en Telegram
फ्री पीडीएफ नोट्स,कोचिंग materials के लिए आप हमारे चैनल से जुड़ जाएं।। धन्यवाद ! अपने अपने मित्रों व स्वजनों के साथ इस channel का लिंक भी शेयर करें ताकि अन्य भी इसका फायदा उठा सके (ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर चैनल) : BPSC- "THE AiM"
Mostrar más2 402
Suscriptores
-224 horas
-27 días
-530 días
Archivo de publicaciones
2 402
*आकाशीय बिजली से बचने के बचने के तरीके..!!*
*05 जुलाई बुधवार 2023*
आकाशीय बिजली (ठनका अथवा बज्रपात) एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसमें पलक झपकते ही मृत्यु हो जाती है। इस मामले में सिर्फ बचाव ही उपाय है। शिकार व्यक्ति जीवित नहीं रहता। इस मामले में ज्ञान बढ़ाने की नहीं जान बचाने की जरूरत है इसलिए हम आपको बताएंगे कि जब आसमान से बिजली गिरती है तो हमें क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए?
*बज्रपात का खतरा किन लोगों पर ज्यादा होता है:*
सबसे पहले यह समझ लीजिए कि वज्रपात का खतरा उन लोगों पर सबसे ज्यादा होता है जो मौसम खराब होने पर भी खेतों में काम कर रहे होते, किसी पेड़ के नीचे छुपे होते हैं या फिर नदी तालाब अथवा ऐसे किसी जलाशय में उपस्थित होते हैं। इस मौसम में सभी लोगों को यह हमेशा याद रहना चाहिए कि बिजली गिरने से खुद को कैसे बचाएं।
*घर के अंदर वज्रपात से बचने के लिए क्या करें:*
यदि आप घर के अंदर हैं और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है तो तत्काल सभी इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। केवल स्विच ऑफ करने से काम नहीं चलता। डिस्कनेक्शन जरूरी है।
खिड़कियां एवं दरवाजे बंद कर दें। खुले बरामदे और छत पर ना जाएं।
ऐसी हर चीज से दूर रहें जहां करंट आने की संभावना है। रबर की स्लीपर या प्लास्टिक की चप्पल पहने।
धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहे।
*घर के बाहर आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें:*
वृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं। इसलिए मौसम खराब होने पर उनके पास ना जाएं।
ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें।
समूह में खड़े होने के बजाय अलग- अलग हो जाएं।
किसी निर्मित भवन में आश्रय लेना बेहतर है।
यदि आप किसी वाहन में है तो मौसम खराब होने पर भी उसी में बने रहे।
खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें।
धातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें।
बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड़ और मशीन आदि से दूर रहें।
तालाब और जलाशयों से दूर रहें।
यदि आप पानी के भीतर हैं, अथवा किसी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं।
*बज्रपात का पूर्वानुमान कैसे लगाएं:*
यदि आकाशीय बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें। क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है।
*बज्रपात के शिकार व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कैसे करें:*
बिजली का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रेसिटेंशन यानि कृत्रिम सांस देनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने की व्यवस्था करनी चाहिए।
*क्या मोबाइल फोन पर बिजली गिर सकती है:*
मोबाइल फोन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है और स्मार्टफोन में काफी पावरफुल एंटीना होता है जो तरंगों को अपनी और आकर्षित करता है। तकनीकी विशेषज्ञ की सलाह देते हैं कि बादलों की गड़गड़ाहट होने पर यदि आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां पर बिजली गिरने की संभावना है तो आपको तत्काल अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर देना चाहिए।
*आकाशीय बिजली कब गिरती है:*
आकाशीय बिजली हमेशा धरती से ऊष्मा मिलने के बाद गिरती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, वहां घटना से पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। यानी कि यदि आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां पर उमस बहुत ज्यादा है और अचानक बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो जाती है तो समझ लीजिए कि आप खतरे में हैं।.
2 402
*♦️अगर आप किसी सुरक्षित इमारत या वाहन तक नहीं पहुँच पाते हैं, तो उसी स्थिति के लिए यहाँ कुछ अंतिम उपाय दिए गए हैं...👇🏻*
_1. किसी ओवरपास के नीचे तूफ़ान के थमने का इंतज़ार करें। स्टील के गर्डरों को न छुएँ। अपनी बाइक से दूर हट जाएँ। हो सके तो सूखी सतहों पर रहें।_ _ओवरपास इंजीनियरों द्वारा तैयार की गई संरचना होती है, जिनके जमीन पर अच्छी तरह टिके रहने की संभावना है। हालाँकि आसपास के इलाके की तुलना में ओवरपास के अधिक ऊँचे होने की संभावना है, फिर भी अगर यह बिजली की चपेट में आ जाता है तो विद्युत धारा सुरक्षित रूप से जमीन में प्रवाहित हो जाएगी।_
_2. किसी पुल की तलाश करें। पानी से दूर रहें। धातु की किसी भी सतह से दूर रहें। अगर आप किसी पुल के नीचे खड़े हैं, तो तेजी से बढ़ते पानी के प्रति सतर्क रहें।_
_3. हाई टेंशन वायर: अगर उच्च वोल्टेज वाले बिजली के तार सड़क को पार कर रहे हैं, तो आप सीधे इन तारों के नीचे आश्रय लेने की सोच सकते हैं। इन तारों को पकड़ने वाले धातु के बड़े टावरों के बहुत ज़्यादा नज़दीक नहीं जाएँ। इससे कम-से-कम 50 फीट दूर रहें। बिजली कंपनियाँ इन हाई टेंशन तारों को बिजली गिरने की बात को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन करती हैं। इन्हें आसमानी बिजली के इन तारों या टावरों से टकराने की स्थिति में बिजली के करंट को सुरक्षित रूप से जमीन में गहराई तक जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।_
*धन्यवाद...!!*
2 402
*आकाशीय बिजली (तड़ित/ दामिनी) संबंधी निर्देश...🌩️*
*घर के बाहर आकाशीय बिजली के खतरे को कम करना...👇🏻*
*👉🏻किसी जंगल में:-*
_निचले इलाके में छोटे और सघन पेड़ों के बीच आश्रय की तलाश करें।_
*👉🏻खुले स्थान पर :-*
_किसी नीची जगह, जैसे कि किसी खोह या गड्ढे अथवा घाटी में शरण लें। अचानक आने वाली बाढ़ से सावधान रहें।_
*👉🏻पानी से घिरे स्थान पर :-*
_जमीन की तरफ जाएँ और तुरंत कोई आश्रय ढूंढें।_
*♦️अगर बिजली गिर जाए...👇🏻*
*अगर आप पर या आपके किसी परिचित पर बिजली गिर जाए, तो तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए कॉल करें। बिजली गिरने की चपेट में आने वाले लोगों को सहायता देने का प्रयास करते समय आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:*
*👉🏻साँस लेना - -*
_अगर साँसें थम गई हैं, तो मुँह में फूँक मारकर घायल व्यक्ति को होश में लाने की कोशिश करें।_
*👉🏻दिल की धड़कन - -*
_अगर दिल की धड़कन थम गई है, तो सीपीआर दें।_
*👉🏻नब्ज- -*
_अगर पीड़ित की नब्ज चल रही है और वह साँस ले रहा है, तो उसके शरीर के दूसरे हिस्से में संभावित चोटों को देखें। जलने की जाँच करें, जहाँ से बिजली ने शरीर में प्रवेश किया और बाहर निकल गई। इसके अलावा तंत्रिका तंत्र को हुए नुकसान, हड्डियों के टूटने तथा सुनाई कम देने एवं आँखों की रोशनी कम होने के प्रति भी सतर्क रहें।_
*♦️आँधी-तूफ़ान एवं बिजली के* *साथ तेज़ बारिश के दौरान क्या करें और क्या न करें*
*👉🏻क्या करें...👇🏻*
_1. अगर आप घर से बाहर हैं, तो बिजली गिरने से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाएँ! इमारतें सबसे सुरक्षित स्थान हैं, लेकिन अगर आस-पास कोई इमारत नहीं हो, तो आप किसी गुफा, खाई या घाटी में सुरक्षित रह सकते हैं। पेड़ शरण लेने के लिए अच्छी जगह नहीं हैं!_ _ऊँचे-ऊँचे पेड़ बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।_
_2. अगर आपको बचाव के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिल रहा है, तो उस इलाके की सबसे ऊँची वस्तुओं से बचें। अगर आपके आस-पास अलग-थलग पेड़ हैं, तो खुली जगह पर अलग-थलग पड़े पेड़ों से दुगनी दूरी पर दुबक के बैठना अपनी सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा तरीका है।_
_3. घर के अंदर रहें या जाएँ! अगर आपको बिजली की कड़क सुनाई दे, तो जब तक बेहद आवश्यक नहीं हो हो, तब तक बाहर न जाएँ। याद रखें, बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के बीच के सेकंड को गिनकर उसे 3 से विभाजित करके, आप बिजली गिरने के स्थान से अपनी दूरी (किमी में) का अनुमान लगा सकते हैं।_
_4. बिजली की सुचालक चीज़ों से दूर रहें इसमें फायरप्लेस, रेडिएटर, स्टोव, धातु की पाइप, सिंक और फ़ोन शामिल हैं। तड़ित-वृष्टि अधिकतम स्तर पर है।_
_5. पानी से बाहर निकलें। इसमें पानी पर तैरने वाली छोटी नावों से उतरना भी शामिल है।_
_6. जब आपको विद्युत आवेश (इलेक्ट्रिक चार्ज) महसूस हो- अगर आपके बाल खड़े हो जाते हैं या आपकी त्वचा में सिहरन होने लगती है, तो बिजली आप पर आ सकती है। तुरंत जमीन पर लेट जाएँ।_
*👉🏻क्या नहीं करें...👇🏻*
_1.हेयर ड्रायर, इलेक्ट्रिक टूथब्रश या इलेक्ट्रिक रेजर जैसे बिजली के प्लग वाले किसी उपकरण का उपयोग न करें। अगर आपके घर पर बिजली गिर जाए, वे आप भी उस आवेश से जुड़ सकते हैं।_
_2. तूफ़ान के दौरान टेलीफ़ोन का इस्तेमाल न करें। बाहर की टेलीफ़ोन लाइनों पर बिजली गिर सकती है।_
_3. घर के बाहर धातु की वस्तुओं का प्रयोग न करें।_
*♦️आसमानी बिजली से सुरक्षा की कुछ विस्तृत युक्तियाँ...👇🏻*
_1. आसमान से बिजली गिरने के दौरान पिकनिक शेल्टर या शेड के बजाय बड़ी एवं चारों ओर से बंद इमारत सबसे सुरक्षित है। चारों ओर से बंद धातु के वाहन, कार, ट्रक, वैन, इत्यादि दूसरे सबसे सुरक्षित स्थान हैं है; लेकिन कन्वर्टिबल वाहन, बाइक या खुले अथवा कमजोर छत वाले वाहन सुरक्षित नहीं हैं। एक सुरक्षित इमारत वही है जो चारों ओर तथा ऊपर से दीवारों एवं फर्श से घिरा हो, जैसे कि घर, स्कूल, कार्यालय भवन या शॉपिंग सेंटर।_
_2. मजबूत छत वाली कार, एसयूवी, मिनीवैन, बस, ट्रैक्टर, आदि सुरक्षित वाहन है। {कमजोर छत वाले कन्वर्टिबल वाहन सुरक्षित नहीं हैं)। अगर आप अपने वाहन में शरण लेना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि सभी दरवाजे अच्छी तरह बंद हैं, और खिड़कियाँ भी ऊपर की ओर स्क्रॉल हैं। किसी भी धातु की सतह को न छुएँ।_
_3. जब आप पहली बार बिजली कड़कने की आवाज सुनते हैं, या सिर के ऊपर काले, ख़तरनाक बादल मंडराते हुए देखते हैं, या बिजली की चमक दिखाई देती है तो किसी सुरक्षित जगह की तलाश करें।_
_4. ऊँचे-ऊँचे अलग-थलग पड़े पेड़ों के नीचे शरण नहीं लें। हालाँकि पेड़ से आपको सूखा देने में मदद मिल सकती है, लेकिन बिजली गिरने का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश से आपकी जान को खतरा नहीं है, लेकिन आसमानी बिजली आपकी जान ले सकती है!_
_5. आंशिक रूप से बंद इमारतों में शरण नहीं लें।_
2 402
🙂 #HappyWednesday
🚩 #PostID : 581
✅ Top 31 Headlines : 05 JULY 2023 #DailyNews
🌎 World
- UN nuclear watchdog approves plans for release waste water from Fukushima disaster
- Leaders of SCO adopt New Delhi Declaration: External Affairs Secretary Vinay Mohan Kwatra
- Human Rights Group Reports Execution of at Least 354 Individuals in Iran during the First Half of 2023
- UK calls for expansion of UNSC's permanent seats to include India, Brazil, Germany & Japan as well as African representation
- US: 10,000 people gather in Texas to recite Bhagavad Gita on occasion of Guru Purnima
- Bangladesh Taka seen biggest devaluation against the US dollar on Monday
🇮🇳 India
- President Droupadi Murmu arrives at Ambedkar International Airport in Nagpur, for 3-day visit to Vidarbha region
- BJP appoints new party chiefs in Telangana, Andhra Pradesh, Jharkhand and Punjab
- Delegation of the Indian Parliament led by LS speaker Om Birla on 3 days visit to Mongolia from 6th of this month
- I&B Ministry extends last date for submission of entries for Antarashtriya Yoga Diwas Media Samman till July 8
- EAM S Jaishankar meets UN Deputy Secretary-General Amina J Mohammed in New Delhi
- NIA busts Maharashtra based ISIS module; Arrests four persons for promoting terrorist activities
🗾 State
- NHRC issues notice to Delhi Chief Secretary over the reported death of construction worker due to electrocution in LNJP Hospital
- NIA attaches house of 2 brothers, accused in Pak-sponsored narco-terror case in Punjab
- J&K: 1.08 km long 2-lane Ramban viaduct completed
- J&K Govt increases retirement age for university professors to 65
- Rajasthan: Union Minister Nitin Gadkari inaugurates, lays foundation stone of 11 highway projects in Pratapgarh
- HM Amit Shah lays foundation stone of the country’s first cooperative-run Sainik School in Gujarat
🏏 Sports
- Tennis, American teenager Coco Gauff casualty at Wimbledon after loses to Sofia Kenin
- Indian shuttlers to start their campaign at Canada Open World Tour Super 500 tournament in Calgary
- Wimbledon 2023: Novak Djokovic, Iga Swiatek begin with wins on day 1
- Dhull named India A captain for Emerging Asia Cup in SL, Delhi pacer Rana gets look-in
- Rishabh Pant and Ravindra Jadeja make it to Harbhajan Singh’s list of top 5 best current Test players
- Harmanpreet, Mandhana drop a place each in ODI batting chart; Deepti holds on to third in T20I all-rounder list
📊 Business
- BYJU’s says its promoters have re-invested entire amount raised through secondary share sale
- LTIMindtree to replace HDFC in Nifty 50 index from July 13
- Hero MotoCorp to commence Harley-Davidson X440 bookings from today; deliveries to begin in October
- Kia unveils updated Seltos; eyes 10 pc market share in PV segment
- HP Enterprise, VVDN Tech sign pact to produce USD 1 bn worth of servers in 4-5 yrs: Ashwini Vaishnaw
- Senco IPO price band at Rs 301-317 per share
- IDFC to merge with IDFC First Bank
©️➖➖➖➖➖➖➖➖
📲
2 402
📌 मध्यकालीन इतिहास – फिरोज तुगलक से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
✍️ फिरोज तुगलक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (शोहरत-ए-आम) की भी स्थापना किया।
✍️ फिरोज ने अपने भाई जौना खाँ की याद में 1359 -60 ई0 में गोमती नदी के किनारे जौनपुर की स्थापना की ।
✍️ फिरोज तुगलक के पास सर्वाधिक गुलाम थे जिनकी कुल संख्या 1,80,000 थी ।
✍️ सर्वप्रथम फिरोज ने ही रोजगार विभाग की स्थापना की थी।
✍️ फिरोज तुगलक दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान था जिसने वृद्धावस्था पेंशन हेतु दीवान-ए-इश्तिहाक (पेन्शन विभाग), शोहरत-ए-आम (सार्वजनिक निर्माण विभाग) दीवान-ए-खैरात, दीवान-ए-बंदगान(दास विभाग) एवं बेरोजगारों के लिए रोजगार ब्यूरो की स्थापना किया।
✍️ फिरोज तुगलक के शासन काल में प्रचलित कुल करों की संख्या 5 थी( 4 इस्लामिक कर तथा जजिया कर)।
✍️ फिरोज ने लोक शिकायतों के निवारण के लिए एक अलग विभाग दीवान –ए- रिसालत का गठन किया।
✍️ फिक-ए-फिरोजशाही के नाम से फिरोज तुगलक ने फारसी भाषा में इस्लामी कानूनों का संग्रह तैयार करवाया वहीं औरंगजेब ने अरबी भाषा में फतहा-ए-आलमगिरी जो कि इस्लामी कानूनों का संग्रह भी तैयार करवाया।
✍️ फिरोजशाह तुगलक ने अनेक मंदिरों को तोड़ा एवं मरम्मत पर पाबन्दी लगा दी थी।
✍️ Feroze Tughlaq also established the Public Works Department (Shorat-e-Aam).
✍️ Firoz founded Jaunpur on the banks of the Gomti River in 1359 -60 AD in memory of his brother Jauna Khan.
✍️ Feroze Tughlaq had the highest number of slaves with once the total number reached 1,80,000.
✍️ It was Feroz who first established the employment department.
✍️ Firoz Tughlaq was the first Sultan of Delhi Sultanate to give old age pension under Diwan-i-Ishtihaq (Pension Department), Shohrat-e-Aam (Department of Public Works) Diwan-i-Khairat, Diwan-e-Bandagan (Slave Department) .
✍️ Total number of taxes prevalent during the rule of Feroze Tughlaq was 5 (4 Islamic taxes + Jaziya).
✍️ Feroze set up a separate department, Diwan-i-Risalat, for redressal of public grievances.
✍️ Firoz Tughlaq issued collection of Islamic laws in Persian language in the name of Fik-e-Firozshahi while Aurangzeb got Fataha-e-Alamgiri published in Arabic language which also got the collection of Islamic laws.
✍️ FirozshahTughlaq had demolished many temples and also imposed a ban on their repair works.
2 402
वर्ष के दौरान सूर्य की स्थिति
🔹मार्च 21: वसंत विषुव - सूर्य भूमध्य रेखा पर
🔹जून 21: ग्रीष्म संक्रांति - सूर्य कर्क रेखा पर (उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन)
🔹दिसंबर 22: शीतकालीन संक्रांति - सूर्य मकर रेखा पर (उत्तरी गोलार्ध में छोटा दिन)
🔹सितंबर 23: शरद विषुव - सूर्य भूमध्य रेखा पर
Position Of The Sun During The Year
🔹 March 21: Spring Equinox - Sun at the Equator
🔹 June 21: Summer Solstice - Sun at the Tropic of Cancer (longest day in the Northern Hemisphere)
🔹 December 22: Winter Solstice - Sun at the Tropic of Capricorn (shorter day in the Northern Hemisphere)
🔹 September 23: Autumnal Equinox - Sun at the Equator
2 402
📌 मध्यकालीन इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य -
✍️ दीवान-ए- मुस्तखराज की स्थापना का उद्देश्य बकाया लगान की वसूली का था।
✍️ बक्शी - सल्तनत काल में प्रान्त का सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी था।
✍️ जैनुल आबिदीन को बड़शाह भी कहा जाता था।
✍️ अलाउद्दीन खिलजी का विजयक्रम - गुजरात - रणथम्भौर - चित्तौड़ - तेलंगाना
✍️ नसीरुद्दीन खुसरो शाह - दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठने वाला अकेला भारतीय सुल्तान था।
✍️ तुगलक साम्राज्य - 23 मुक्तकों प्रांतों में विभक्त था।
✍️ फिरोजशाह तुगलक ने सेना में विरासत का सिद्धांत शुरु किया।
✍️ अधिराज्य में विश्वास रखने वाला सुल्तान इल्तुतमिश था।
✍️ इक्तादारों की आय का आकलन करने के लिए "ख्वाजा" (साहिबे दिवान) की नियुक्ति बलबन ने की थी
✍️ The purpose of the establishment of Diwan-i-Mustakhraj was to recover and collect arrears of rent.
✍️ Bakshi performed the military and administrative functions in a province during the Sultanate period
✍️ Zainul Abidin was also known as Budshah.
✍️ Conquest of Alauddin Khilji in chronological order - Gujarat - Ranthambore - Chittoor - Telangana
✍️ Nasiruddin Khusro Shah - the only Indian Sultan to sit on the throne of Delhi Sultanate
✍️ Tughlaq Empire - was divided into 23 Muktas (provinces)
✍️ The system of hereditaryship in the Army was introduced by Firoz Shah Tughlaq. In other words Iqtadari system was made hereditary in Firoz Shah Tughlaq's period.
✍️ Sultan who believed in divine-right theory of Kingship - Iltutmish. However, the first ruler who had propounded the divine-right theory of Kingship was Balban.
✍️ "Khwaja" (Sahib-e-Diwan) was appointed by Balban to assess the income of Iqtadars.
2 402
🔴 महात्मा गाँधी द्वारा चलाये गये आंदोलन क्रमशः 🔴
▪️ट्रिक ✅ ⇒ 🔔 चम्पा खेड़ा के अहम के खिलाफ असहयोगी डंडे से वी भागे नहीं 🔔
🔺 ट्रिक का विशलेषण...
🎭 चम्पा ⇒ चम्पारन सत्याग्रह,बिहार में (1917,नील की खेती हेतु)
🎭 खेड़ा ⇒ खेड़ा सत्याग्रह,गुजरात में (1918,लगान वृद्धि की समाप्ति हेतु)
🎭 के ⇒ silent
🎭 अहम ⇒ अहमदाबाद अनशन (1918,अहमदाबाद मिल के क्रमचारी हेतु)
🎭 के ⇒ silent
🎭 खिलाफ ⇒ खिलाफत आंदोलन (1919,खलीफा की सत्ता स्थापना हेतु)
🎭 असहयोगी ⇒ असहयोग आंदोलन (1920,स्वराज्य हेतु)
🎭 डंडे ⇒ डंडी मार्च (1930,नमक कानून तोड़ने हेतु)
🎭 से ⇒ सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930,पूर्ण स्वराज्य हेतु)
🎭 वी ⇒ व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन (1940,पूर्ण स्वराज्य हेतु)
🎭 भागे ⇒ भारत छोड़ो (1942,अंग्रेजो के शासन की समाप्ति हेतु)
🎭 नहीं ⇒ नोआखाली सत्याग्रह (1946,सांप्रदायिक सद्भावना हेतु)
Share जरूर करें ‼️.......
2 402
SSC CGL 2023 TIER-1 ADMIT CARD/STATUS
एग्जाम डेट - 14 से 27 जुलाई 2023
SSCSR - http://www.sscsr.gov.in/CGL2023-EXAMINATION-TIER-I-KNOW-YOUR-ROLLNO-n-EXAMINATION-DATE-n-TIME-n-CITY-GET.htm
SSCNWR - https://www.sscnwr.org/cgl_tier_1_2023_1956.php
SSCKKR - https://ssckkr.kar.nic.in/sschallticket/cgl23_status.aspx
https://ssckkr.kar.nic.in/sschallticket/cgl23_examstatus.aspx
SSCWR - https://www.sscwr.net/notice_detail.php?noticeID=1905
SSCMPR- https://www.sscmpr.org/index.php?Page=cgl_tier_1_2023_1328
SSCNER- https://www.sscner.org.in/en/admin/Admit/2023/CGL23/_I/
SSCER - 117.247.74.231/ac/cgl2023kyr_01072023/KYR/kyr.php
CR - https://www.ssc-cr.org/cgl_tier_1_2023_1307.php?proceed=yes
NR - https://sscnr.nic.in/newlook/Status_CGLE_TIER_I_2023/Instructions.aspx
2 402
❇️भारत में फसलों के सबसे बड़े उत्पादक❇️
1. भारत में करेला का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ मध्यप्रदेश
2. भारत मे गाजर की सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ हरियाणा
3. भारत मे कटहल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ असम
4. भारत में मूंगफली की सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ गजरात
5. भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ असम
6. भारत में बांस का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ असम
7. भारत में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ पश्चिम बंगाल
8. भारत में तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ आध्र प्रदेश
9. भारत में केले का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ तमिलनाडू
10. भारत में केसर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ जम्मू कश्मीर
11. भारत में प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ महाराष्ट्र
12. भारत में काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ केरल
13. भारत में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ गुजरात
14. भारत में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ कर्नाटक
15. भारत में धान का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ पश्चिम बंगाल
16. भारत में गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ उत्तर प्रदेश
17. भारत में गन्ने की सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ उत्तर प्रदेश
18. भारत मे ककड़ी का सबसे ज्यादा उत्पादक राज्य कौन - सा है ?
Ans ➞ कर्नाटक
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
Join ➦ https://t.me/bpsc21
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
︘︘︘︘︘••••♡♡••••︘︘︘︘︘
🚸 Share & Support Us 🚸
¡Ya disponible! Investigación de Telegram 2025 — los principales insights del año 
