es
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Ir al canal en Telegram

📈 Análisis del canal de Telegram UJJWAL IAS AYODHYA®™

El canal UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) en el segmento lingüístico de Hindú es un actor destacado. Actualmente la comunidad reúne a 20 755 suscriptores, ocupando la posición 9 509 en la categoría Educación y el puesto 19 682 en la región India.

📊 Métricas de audiencia y dinámica

Desde su creación el невідомо, el proyecto ha mostrado un crecimiento acelerado, reuniendo a 20 755 suscriptores.

Según los últimos datos del 25 septiembre, 2026, el canal mantiene una actividad estable. En los últimos 30 días la variación de miembros fue de 795, y en las últimas 24 horas de 39, conservando un alto alcance.

  • Estado de verificación: No verificado
  • Tasa de interacción (ER): El promedio de interacción de la audiencia es 25.32%. Durante las primeras 24 horas tras publicar, el contenido suele obtener 20.02% de reacciones respecto al total de suscriptores.
  • Alcance de las publicaciones: Cada publicación recibe en promedio 5 255 visualizaciones. En el primer día suele acumular 4 155 visualizaciones.
  • Reacciones e interacción: La audiencia responde de forma activa: el promedio de reacciones por publicación es 11.
  • Intereses temáticos: El contenido se centra en temas clave como टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Descripción y política de contenido

El autor describe el recurso como un espacio para expresar opiniones subjetivas:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

Gracias a la alta frecuencia de actualizaciones (últimos datos recibidos el 26 septiembre, 2026), el canal mantiene la vigencia y un amplio alcance. La analítica demuestra que la audiencia interactúa activamente con el contenido, lo que lo convierte en un punto de referencia dentro de la categoría Educación.

20 755
Suscriptores
+3924 horas
+4357 días
+79530 días
Archivo de publicaciones
आगामी 03 से 04 माह में आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर एक नजर- UP SuperTET – 3 दिसंबर – 73 दिन UP SuperTET – 4 दिसंबर – 74 दिन UPPCS Pre – 6 दिसंबर – 76 दिन CTET – 12 दिसंबर – 82 दिन CTET – 13 दिसंबर – 83 दिन PGT – 15 दिसंबर – 85 दिन PGT – 16 दिसंबर – 86 दिन

photo content

महत्वपूर्ण सूचना सुपर टेट, पुलिस, SSC, दरोगा, PET, UPTET, CTET एवं सिविल सर्विसेज, TGT, PGT के सभी बैचों में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आप सभी की टेस्ट सीरीज प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जा रही है। 📝 आवश्यक निर्देश 🔹 प्रत्येक विद्यार्थी के लिए टेस्ट सीरीज में उपस्थित होना अनिवार्य है। 🔹 टेस्ट सीरीज केवल शनिवार को निर्धारित टेस्ट सीरीज के समय पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। 🔹 टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी कार्यालय में अलग से न आएँ। 🔹 जो विद्यार्थी टेस्ट सीरीज के दिन उपस्थित नहीं होंगे, उसके लिए टेस्ट सीरीज उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। 🔴 टेस्ट सीरीज में अनुपस्थित रहना विद्यार्थी की स्वयं की लापरवाही मानी जाएगी। अतः सभी विद्यार्थी प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग करें और अपनी तैयारी का नियमित मूल्यांकन करते रहें। — उज्ज्वल IAS, अयोध्या —

photo content

photo content

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना ने ज़िला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से एकत्र की गई निधियों का उपयोग करके खनन प्रभावित समुदायों के कल्याण में सुधार करने में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के प्रमुख तथ्य क्या हैं? परिचय: कल्याणकारी और विकास परियोजनाओं के माध्यम से खनन प्रभावित समुदायों को खनिज निष्कर्षण से लाभ प्राप्त होना सुनिश्चित करने के लिये इसे 17 सितंबर, 2015 को शुरू किया गया था। यह योजना ज़िला खनिज फाउंडेशन (DMFs) के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है, जो खनन पट्टाधारकों से एकत्र की गई निधि का उपयोग करती है। उद्देश्य: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना का उद्देश्य सामाजिक अवसंरचना का विकास करके, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं आजीविका पर खनन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करके और प्रभावित समुदायों के लिये टिकाऊ आय के अवसरों को बढ़ावा देकर खनन प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार करना है।

मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को नमस्कार। ❤️ आप सभी की जरूरत और लगातार मांग को देखते हुए कल से सुबह 6:15 बजे का बैच प्रारंभ किया जा रहा है। हम जानते हैं कि आप अपने भविष्य के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं। आपकी इसी मेहनत को सही दिशा और बेहतर अवसर देने के लिए आपका अपना संस्थान दिन-रात आपके साथ खड़ा है। आपके लिए समय बदला, बैच बदला, व्यवस्था बदली… और इस नए बैच में भी वही आपके पुराने, अनुभवी और भरोसेमंद शिक्षक आपके साथ रहेंगे, जिनसे आप पहले पढ़ते आए हैं। क्योंकि हमारा उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि आपकी मंज़िल तक की यात्रा में हर कदम पर आपके साथ रहना है। अब आपकी बारी है साथियों… सुबह 6:15 बजे उठिए, संस्थान आइए और अपनी मंज़िल के लिए एक कदम और आगे बढ़ाइए। 🔥 याद रखिए— आज की आपकी मेहनत ही कल आपकी सफलता की कहानी लिखेगी। कल सुबह 6:15 बजे आपका इंतजार रहेगा। ❤️ मेहनत साथ-साथ, मंज़िल भी साथ-साथ।

सुपर टेट नया बैच प्रारम्भ-मानसनगर ब्रान्च सभी छात्रों को सूचित किया जाता हैं कल सुपर टेट के नये बैच प्रारम्भ हो रहे है। प्रथम बैच- सुबह 07 बजे से 11.30 बजे से

सुपर टेट नया बैच प्रारम्भ सभी छात्रों को सूचित किया जाता हैं कल सुपर टेट के 03 नये बैच प्रारम्भ हो रहे है। प्रथम बैच- सुबह 06.15 बजे से 10.45 बजे तक द्वितीय बैच- सुबह 11.30 बजे से 04.00 बजे तक तृतीय बैच- शाम 03.30 बजे से 08.00 बजे तक बैच सम्बन्धित जानकारी के लिये काल करें- 9451223855

photo content

संस्थान में सुपर टेट, पुलिस, दारोगा, एसएससी, सिविल, पीईटी, जूनियर सुपर टेट, टीजीटी के सभी बैचों में करंट अफेयर्स/स्टैटिक जीके
संस्थान में सुपर टेट, पुलिस, दारोगा, एसएससी, सिविल, पीईटी, जूनियर सुपर टेट, टीजीटी के सभी बैचों में करंट अफेयर्स/स्टैटिक जीके की टेस्ट सीरीज आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन क्लास के साथ प्रतिदिन प्रैक्टिस- क्योकि उज्ज्वल आई ए एस का टारगेट सिर्फ सेलेक्शन का होता हैं

TGT/PGT हिन्दी का नया बैच प्रारम्भ संस्थान में टीजीटी/पीजीटी हिन्दी का नया बैच 22 सितम्बर शाम 04 बजे से 06 बजे तक प्रारम्भ हो रहा है। इस बैच में हिन्दी के साथ-साथ सामान्य अध्ययन की क्लास दी जाएगी। साथ में प्रत्येक टापिक के टेस्ट कराये जाएगें। प्रत्येक शनिवार को फुल मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित

TGT/PGT हिन्दी का नया बैच प्रारम्भ संस्थान में टीजीटी/पीजीटी हिन्दी का नया बैच 22 सितम्बर शाम 04 बजे से 06 बजे से प्रारम्भ हो रहा है। इस बैच में हिन्दी के साथ-साथ सामान्य अध्ययन की क्लास दी जाएगी। साथ में प्रत्येक टापिक के टेस्ट कराये जाएगें। प्रत्येक शनिवार को फुल मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की जाएगी।

photo content

उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक सेलेक्शन देने वाली रणनीति- उज्ज्वल IAS
उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक सेलेक्शन देने वाली रणनीति- उज्ज्वल IAS

परीक्षा की दृष्टि अतिमहत्वपूर्ण तथ्य- 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 21 मार्च अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 22 मार्च विश्व जल दिवस 23 मार्च विश्व मौसम विज्ञान दिवस 24 मार्च विश्व क्षय रोग दिवस 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस 21 अप्रैल सिविल सेवा दिवस 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 9 अगस्त नागासाकी दिवस / भारत छोड़ो आंदोलन दिवस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 5 सितंबर शिक्षक दिवस 16 सितंबर विश्व ओजोन दिवस 21 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस 20 नवंबर विश्व बाल दिवस 26 नवंबर संविधान दिवस 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस 2 दिसंबर राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस 23 दिसंबर राष्ट्रीय किसान दिवस 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस - ये सभी दिवस आगामी आयोजित होने वाली सुपर टेट, पीईटी परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण प्रमुख दिवस

दादा साहब फाल्के पुरस्कार -अनंत नाग दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 के लिये चयनित प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिये चुना गया है, जो भारत का सिनेमा क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है। वे डॉ. राजकुमार (1995) के बाद यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले दूसरे कन्नड़ अभिनेता बनेंगे। यह पुरस्कार वर्ष 1969 में स्थापित किया गया था और यह सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च सम्मान है। इसे भारत की पहली फुल-लेंग्थ फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) के निर्देशक दादासाहेब फाल्के की स्मृति में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और संवर्द्धन में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करता है तथा इसमें स्वर्ण कमल पदक, शॉल एवं ₹10 लाख की नकद राशि प्रदान की जाती है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज 👉RO/ARO भर्ती 👉 पद: लगभग 421 - 500+ 👉नोटिफिकेशन: अक्टूबर 2026 ◾️परीक्षा: 2027 में

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल और विश्व ओज़ोन दिवस ओज़ोन परत के संरक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (विश्व ओज़ोन दिवस), जो 16 सितंबर को मनाया जाता है, के अवसर पर वैश्विक ध्यान मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की ऐतिहासिक यात्रा की ओर आकर्षित हुआ। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल क्या है? पृष्ठभूमि: 1970 और 1980 के दशक में वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि कुछ कृत्रिम रसायन, मुख्य रूप से प्रशीतन और एयरोसोल में प्रयुक्त क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC), पृथ्वी की सतह से 12 से 50 किलोमीटर की ऊँचाई वाले समतापमंडल में पहुँचकर ओज़ोन अणुओं को नष्ट कर रहे थे, जिससे अंटार्कटिका के ऊपर एक विशाल “ओज़ोन छिद्र” का निर्माण हुआ। वियना अभिसमय (1985): इस वैज्ञानिक खोज के बाद, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने ओज़ोन परत के संरक्षण हेतु वियना अभिसमय को अपनाया। इसने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, पर्यावरणीय निगरानी और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिये एक रूपरेखा स्थापित की, जिसने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का मार्ग प्रशस्त किया। भारत वर्ष 1991 में ओज़ोन परत के संरक्षण हेतु वियना अभिसमय का पक्षकार बना।

हैदराबाद मुक्ति दिवस हाल ही में 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया गया, जो वर्ष 1948 में तत्कालीन हैदराबाद राज्य के भारत में विलय का प्रतीक है। पृष्ठभूमि: स्वतंत्रता से पहले, हैदराबाद भारत की सबसे बड़ी देशी रियासतों में से एक था, जिसमें वर्तमान तेलंगाना और कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल थे। इस पर निज़ाम मीर उस्मान अली खान (आसफ जाह VII) का शासन था, जो ब्रिटिश वापसी के बाद एक स्वतंत्र दर्जा बनाए रखना चाहते थे। निज़ाम की स्वतंत्रता की मांग (1947): भारत या पाकिस्तान में शामिल होने वाली अधिकांश रियासतों के विपरीत, हैदराबाद के निज़ाम ने अगस्त 1947 में भारत में विलय नहीं किया और स्वतंत्र रहने की संभावनाओं को तलाशा। मौजूदा संबंधों को बनाए रखने के लिये बाद में नवंबर 1947 में भारत और हैदराबाद ने एक 'यथास्थिति समझौते' (स्टैंडस्टिल एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किये।