es
Feedback
Raithan Classes

Raithan Classes

Ir al canal en Telegram

🎯PTI 2026 | EO&RO 📘RPSC1st & 2ndGrade | 3rd grade 📍 Rajasthan GK Join YouTube: https://youtube.com/@raithanclass Application: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raithan.app Instagram:https://www.instagram.com/raithanclasses?igsh=cz

Mostrar más

📈 Análisis del canal de Telegram Raithan Classes

El canal Raithan Classes (@raithanclasses) en el segmento lingüístico de Hindú es un actor destacado. Actualmente la comunidad reúne a 25 531 suscriptores, ocupando la posición 7 706 en la categoría Educación y el puesto 16 431 en la región India.

📊 Métricas de audiencia y dinámica

Desde su creación el невідомо, el proyecto ha mostrado un crecimiento acelerado, reuniendo a 25 531 suscriptores.

Según los últimos datos del 09 julio, 2026, el canal mantiene una actividad estable. En los últimos 30 días la variación de miembros fue de 24, y en las últimas 24 horas de -4, conservando un alto alcance.

  • Estado de verificación: No verificado
  • Tasa de interacción (ER): El promedio de interacción de la audiencia es 13.09%. Durante las primeras 24 horas tras publicar, el contenido suele obtener 9.96% de reacciones respecto al total de suscriptores.
  • Alcance de las publicaciones: Cada publicación recibe en promedio 3 341 visualizaciones. En el primer día suele acumular 2 543 visualizaciones.
  • Reacciones e interacción: La audiencia responde de forma activa: el promedio de reacciones por publicación es 4.
  • Intereses temáticos: El contenido se centra en temas clave como राजस्थान, मुख्यमंत्री, परीक्षा, 2026, विभाग.

📝 Descripción y política de contenido

El autor describe el recurso como un espacio para expresar opiniones subjetivas:
🎯PTI 2026 | EO&RO 📘RPSC1st & 2ndGrade | 3rd grade 📍 Rajasthan GK Join YouTube: https://youtube.com/@raithanclass Application: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raithan.app Instagram:https://www.instagram.com/raithanclasses?igsh...

Gracias a la alta frecuencia de actualizaciones (últimos datos recibidos el 10 julio, 2026), el canal mantiene la vigencia y un amplio alcance. La analítica demuestra que la audiencia interactúa activamente con el contenido, lo que lo convierte en un punto de referencia dentro de la categoría Educación.

25 531
Suscriptores
-424 horas
+347 días
+2430 días
Archivo de publicaciones
✳️ टाटा स्टील के इंडिया टूर्नामेंट्स ✓ ब्लिट्ज इवेंट पुरुष वर्ग विजेता:- वेस्ली सो (अमेरिका) ✓ उपविजेता:-निहाल सरीन (भारत) ✓ महिला वर्ग विजेता:- कैरीसा यिप (अमेरिका) ✓ दूसरा स्थान:-वंतिका अग्रवाल (भारत) ✓ रैपिड इवेंट में भारत के निहाल सरीन विजेता रहे।

✳️ परम शक्ति ✓ भारत में विकसित एक अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटिंग सुविधा। ✓ इसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास में स्थापित किया। ✓ परम शक्ति सुपर कंप्यूटर, राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत विकसित परम रूद्र सिस्टम पर आधारित हैं । ✓ यह प्रति सेकंड 3 क्वाड्रिलियन से अधिक गणनाएं कर सकता है। ✓ इसे C- DAC ने बनाया है और यह ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर आधारित है। VERY VERY IMP

✳️ रेवती मोहिते डेरे ✓ जस्टिस रेवती मोहिते मेघालय हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी। ✓ उन्होंने जस्टिन जस्टिस सोमे सेन का स्थान लिया। इससे पहले जस्टिस रेवती मुंबई हाई कोर्ट की जज थी। ✓ ऑस्कर 2026 के लिए बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में पांच भारतीय फिल्मों को पात्रता मिली इनमें कांतारा (कन्नड़) तन्वी द ग्रेट (हिंदी) टूरिस्ट फैमिली (तमिल) महावतार नरसिंह और सिस्टर मिडनाइट (हिंदी यूके )शामिल है।

✳️ पतंग महोत्सव ✓ आयोजन:-14 जनवरी 2026 ✓ स्थान:-जल महल की पाल,जयपुर ✓ उद्घाटन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ✓ आयोजक:-पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, जयपुर ✓ इस वर्ष राज्य के सभी 7 संभागों सहित जैसलमेर और माउंट आबू में भी पतंग उत्सव आयोजित किए गए।

✳️आरयूएफसी अंडर-16 विंटर कप ✓ अयोजन:-जयपुर ✓ विजेता:-राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ✓ उपविजेता:-बेंगलुरु सॉकर स्कूल ✓ इस विंटर कप में 8 टीमों ने हिस्सा लिया।

-2147483648_-210186.webp0.12 KB

✳️ राजस्थान बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
✓ संस्करण:- 53 वा
✓ आयोजन:-कोटा
✓ सीनियर वर्ग में मिस्टर राजस्थान:- अरशान खान (जोधपुर) ✓ रनर अप:-महफूज अहमद (जयपुर) ✓ फर्स्ट रनर अप:-साकिब अली (बीकानेर) ✓ जूनियर वर्ग में मिस्टर राजस्थान:-रामकृष्ण प्रजापत (जयपुर) ✓ रनर अप:- इंद्रसेन (बीकानेर) ✓ फर्स्ट रनर अप:- मनीष (जयपुर)
 IMP

✳️ 38 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप ✓ आयोजन:-झज्जर,हरियाणा ✓ राजस्थान की बॉयज टीम ने स्वर्ण पदक और गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता। IMP

✳️ प्रो श्रीनिवास कुलकर्णी ✓ भारतीय मूल के खगोल वैज्ञानिक प्रो. श्रीनिवास कुलकर्णी को लंदन की रॉयल एस्टॉनोमिकल सोसायटी का गोल्ड मेडल दिया गया। ✓ महाराष्ट्र में जन्मे कुलकर्णी अमेरिका के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर है। ✓ वे गामा रे बर्स्ट की खोज कर चुके हैं। Very IMP

मेजर स्वाति शांता कुमार को UN सेक्रेटरी जनरल अवार्ड" ✓ भारतीय सेना की अधिकारी मेजर स्वाति को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2025 के "UN सेक्रेटरी जनरल अवार्ड" से सम्मानित किया । ✓ यह पुरस्कार उन्हें जेंडर कैटेगरी में दिया गया। यह सम्मान उन्हें लिंग संवेदनशील शांति स्थापना में उनके नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रभाव के लिए दिया गया। ✓ मेजर स्वाति ने दक्षिणी सूडान में तैनात रहते हुए "इक्वल पार्टनर्स लास्टिंग पीस प्रोजेक्ट"के जरिए लैंगिक समानता और शांति स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ✓ मेजर स्वाति दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय इंगेजमेंट टीम का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कमांडर है। ✓ मेजर स्वाति का संबंध बेंगलुरु कर्नाटक से हैं। छपेगा 1000%

✳️राजस्थान रोजगार नीति 2026 ✓ शुभारंभ:-12 जनवरी 2026 को ✓ स्थान:-जयपुर ✓ लागू:- मार्च 2029 तक ✓ जारीकर्ता:-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ✓ इस नीति के तहत रोजगार और उद्यमशीलता पर केंद्रित बहु यामी रणनीति के माध्यम से मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाया जाएगा। ✓ नीति का निष्पादन निगरानी एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान रोजगार पोर्टल रोजगार (ईईएमएस 2.0) रोजगार कार्यालय को एकीकृत करते हुए "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)" आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। ✓ इसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई- जॉब फेयर की सुविधा को शामिल किया गया है स्रोत:-सुजस
छपेगा 100000% गारंटी है।

✳️ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ✓ शुभारंभ:- 12 जनवरी 2026 ✓ स्थान:- जयपुर ✓ योजना का शुभारंभ :-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। ✓ योजना के माध्यम से एक लाख युवाओं को मुक्त ऋण देकर सूक्ष्म उद्यमी के रूप में तैयार किया जाएगा। ✓ योजना की पात्रता:- 1 राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए। 2 आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
स्रोत:-सुजस

✳️ स्तरीय युवा महोत्सव ✓ समापन समारोह:- 12 जनवरी 2026 ✓ स्थान:-सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर ✓ मुख्यमंत्री भजनलाल ने समारोह को संबोधित किया। 🍀 इस समारोह में मुख्यमंत्री ने ✓ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ✓ नवीन युवा नीति 2026 एवं ✓ राजस्थान रोजगार नीति 2026 जारी की। ✓ युवाओं के लिए एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी। ✓ राज्य भर में 7 से 12 जनवरी तक युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। स्रोत:- सुजस Very IMP

✳️सवाई माधोपुर फेस्टिवल ✓ 17-19 जनवरी 2026 ✓ स्थान: रणथंभौर(सवाई माधोपुर) ✓ पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन सवाई माधोपुर के द्वारा। स्रोत: DIPR

✳️ए के बालासुब्रमण्यम ✓ प्रतिष्ठित वैज्ञानिक ए के बालासुब्रमण्यम को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ✓ उन्होंने 1 जनवरी 2026 को अपना पदभार ग्रहण किया। ✓ उनका कार्यकाल 3 वर्ष या अगले आदेश तक होगा। ✓ वह एईआरबी के अध्यक्ष बनने से पहले न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। स्रोत: PIB IMP

✳️ राज्य स्तरीय बड़ली भैरू पशु मेला 2026 ✓ आयोजन: 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक ✓ स्थान: बड़ली,जोधपुर ✓ पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा
आयेगा 💯%

"सामुद्रिक खाद्य सुरक्षा: दक्षिण पूर्व एशिया (सीईए) का सामुद्रिक" विषय पर द्वितीय वैश्विक शिखर सम्मेलन ✓ आयोजन:- 13 से 15 जनवरी 2026 तक ✓ स्थान:- इलात (इजरायल) ✓ केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ✓ उन्हें आमंत्रण इजरायल के कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिकटर ने दिया। स्रोत:-PIB

डीआरडीओ का सफल स्क्रैमजेट इंजन परीक्षण ✓ DRDO की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला DRDL ने 'फुल स्केल एक्टिवली कूल्ड लॉन्ग ड्यूरेशन स्क्रैमजेट इंजन' का सफल ग्राउंड परीक्षण किया। ✓ यह परीक्षण 9 जनवरी 2026 को स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टेस्ट (SCPT) केंद्र, हैदराबाद में किया गया। ✓ इस इंजन ने 12 मिनट से अधिक का रन टाइम हासिल किया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। ✓ यह परीक्षण भारत के हाइपरसोनिक मिसाइल विकास कार्यक्रम के लिए ठोस आधार तैयार करता है। ✓ हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से 5 गुना तेज (Mach 5+, 6100 किमी/घंटा से अधिक) उड़ने में सक्षम होंगी। ✓ यह एक एयर-ब्रीदिंग इंजन है जो लंबी दूरी की उड़ान के लिए 'सुपरसोनिक कंबशन' का उपयोग करता है। ✓ इस सफल परीक्षण से भारत उन्नत एरोस्पेस क्षमताओं (Advanced Aerospace Capabilities) में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है। स्रोत:-PIB

सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप ✓ आयोजन:-वाराणसी, उत्तर प्रदेश ✓ राजस्थान महिला वॉलीबॉल टीम ने इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। ✓ राजस्थान की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में हरियाणा को 3-1 से पराजित किया ✓ राजस्थान की टीम ने पहली बार कांस्य पदक जीता। ✓ राजस्थान की महिला टीम ने चैंपियनशिप के 72 साल के इतिहास में पहली बार पदक जीता ✓ राजस्थान की रजनी टूर्नामेंट की बेस्ट ब्लॉकर रही। ✓ राजस्थान टीम के मुख्य कोच प्रभु लाल जाट थे।

✳️ इलेक्ट्रोपैथी दिवस समारोह ✓ आयोजन:- 11 जनवरी 2026 को
स्थान:- राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर
✓ मुख्य अतिथि:- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ✓ राजस्थान इलेक्टोपैथी चिकित्सा बोर्ड के गठन के बाद पहली बार इलेक्टोपैथी दिवस पर इस समारोह का आयोजन किया गया। ✓ उप मुख्यमंत्री ने पद्धति की वैज्ञानिक प्रमाणिकता को सिद्ध करने वाले न्यूज लेटर का विमोचन किया।