Prana Pcs
Join this Channel for Daily Newsclips Join For Updates 📍 प्रण @UppcsRoAro
Mostrar más📈 Análisis del canal de Telegram Prana Pcs
El canal Prana Pcs (@pranapcs) en el segmento lingüístico de Hindú es un actor destacado. Actualmente la comunidad reúne a 11 087 suscriptores, ocupando la posición 17 944 en la categoría Educación y el puesto 36 221 en la región India.
📊 Métricas de audiencia y dinámica
Desde su creación el невідомо, el proyecto ha mostrado un crecimiento acelerado, reuniendo a 11 087 suscriptores.
Según los últimos datos del 08 julio, 2026, el canal mantiene una actividad estable. En los últimos 30 días la variación de miembros fue de 128, y en las últimas 24 horas de 7, conservando un alto alcance.
- Estado de verificación: No verificado
- Tasa de interacción (ER): El promedio de interacción de la audiencia es 4.87%. Durante las primeras 24 horas tras publicar, el contenido suele obtener 5.23% de reacciones respecto al total de suscriptores.
- Alcance de las publicaciones: Cada publicación recibe en promedio 540 visualizaciones. En el primer día suele acumular 579 visualizaciones.
- Reacciones e interacción: La audiencia responde de forma activa: el promedio de reacciones por publicación es 2.
- Intereses temáticos: El contenido se centra en temas clave como newsclips, #imp_current, 2026, भारत, जनवरी.
📝 Descripción y política de contenido
El autor describe el recurso como un espacio para expresar opiniones subjetivas:
“Join this Channel for Daily Newsclips
Join For Updates 📍 प्रण @UppcsRoAro”
Gracias a la alta frecuencia de actualizaciones (últimos datos recibidos el 09 julio, 2026), el canal mantiene la vigencia y un amplio alcance. La analítica demuestra que la audiencia interactúa activamente con el contenido, lo que lo convierte en un punto de referencia dentro de la categoría Educación.
Carga de datos en curso...
| Fecha | Crecimiento de Suscriptores | Menciones | Canales | |
| 09 julio | +6 | |||
| 08 julio | +7 | |||
| 07 julio | +13 | |||
| 06 julio | +9 | |||
| 05 julio | +9 | |||
| 04 julio | +9 | |||
| 03 julio | +3 | |||
| 02 julio | +11 | |||
| 01 julio | +20 |
घटनाचक्र Eye Drishti 2026⭐️बजट एवं आर्थिक समीक्षा 💥 Hindi • Click English • Click ⭐️ युद्धाभ्यास 🆕 💥 Hindi • Click English • Click ✈️ Prana Quiz मिनी App में इन Quizzes को सॉल्व करने के लिए प्रण के Official चैनल @PranaPcsOfficial को अनिवार्य रूप से Follow करें, इसके बाद ही लिंक ओपन होगा। 🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟
| 2 | Eye दृष्टि Current Affairs : Quiz
⭐️ घटनाचक्र सूक्ष्म दृष्टि (राष्ट्रीय)
💥 • Hindi • English
⭐️ घटनाचक्र सूक्ष्म दृष्टि (अंतरराष्ट्रीय)
💥 • Hindi • English
⭐️ घटनाचक्र सूक्ष्म दृष्टि (आर्थिकी)
💥 • Hindi • English
⭐️ घटनाचक्र सूक्ष्म दृष्टि (विज्ञान)
💥 • Hindi • English
⭐️ घटनाचक्र सूक्ष्म दृष्टि (संक्षिप्तियाँ)
💥 • Hindi • English
⭐️ घटनाचक्र सूक्ष्म दृष्टि (खेल)
💥 • Hindi • English
✈️इन सभी Quizzes को सॉल्व करने के लिए आपको प्रण के Official चैनल @PranaPcsOfficial को अनिवार्य रूप से Follow करना होगा, इसके बाद ही लिंक ओपन होगा।
🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟 | 647 |
| 3 | एआई वैश्विक बाजार: भारत की स्थिति एवं चुनौतियां
📌 बाजार का आकार :- एआई सर्विस और सप्लाई चेन का वैश्विक बाजार 550 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है
📌 भविष्य का अनुमान :- वर्ष 2026-2033 के बीच 35.5 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़कर 3500 अरब डॉलर होने की संभावना
📌 भारत की भागीदारी :- वैश्विक एआई बाजार में भारत की हिस्सेदारी वर्तमान में नगण्य (शून्य) है
वैश्विक एआई परिदृश्य एवं प्रतिस्पर्धा
📌 एआई सप्लाई चेन में अग्रणी देश :- चीन (18%), ताइवान (12%), हांगकांग (11%), सिंगापुर (7%), दक्षिण कोरिया (6%), जापान (3%) और मलेशिया (4%)
📌 अमेरिका का वर्चस्व :- एआई सर्विस प्रदान करने में अमेरिका की हिस्सेदारी सबसे अधिक (एआई सर्विस लेने में भारत की हिस्सेदारी 20% तक पहुंची)
📌 प्रमुख एआई कंपनियां :- अमेरिका की एंथ्रोपिक्स, ओपन एआई और एनबिडिया का वैश्विक एआई टूल्स व सेवाओं पर नियंत्रण
एआई का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
📌 भुगतान एवं व्यय :- एआई टूल्स के इस्तेमाल के लिए भारत में सालाना 10 लाख लोग भुगतान कर रहे हैं
📌 आईटी निर्यात पर प्रभाव :- एआई के बढ़ते उपयोग से आईटी निर्यात प्रभावित होने की संभावना
📌 चुनौती :- भारतीय एआई मॉडल का अमेरिका जैसे विकसित देशों के मॉडल्स की तुलना में कम विकसित होना
📌 भविष्य की संभावना :- अगले कुछ वर्षों में भारत द्वारा एआई सेक्टर में तेजी से विकास और अमेरिका व चीन के बाद सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने का अनुमान
✔️ #Economy
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 648 |
| 4 | पीएम-सेतु योजना: आईटीआइ क्लस्टर का आधुनिकीकरण
📌 योजना का नाम :- प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआइ (पीएम-सेतु)
📌 विस्तार :- देशभर के 200 आईटीआइ क्लस्टर में पायलट मोड से निकालकर लागू करने का निर्णय
📌 उद्देश्य :- कौशल प्रशिक्षण को व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाना
📌 योजना संरचना :- स्पोक एंड हब मॉडल (एक हब आईटीआइ के साथ चार स्पोक आईटीआइ)
रणनीतिक निवेश एवं औद्योगिक भागीदारी
📌 कुल निवेश :- योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च (केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषणा)
📌 हिस्सेदारी :- केंद्र (30 हजार करोड़), राज्य (20 हजार करोड़) और औद्योगिक साझेदार (10 हजार करोड़ रुपये)
📌 पायलट निवेश :- ओडिशा, गुजरात और तेलंगाना के पांच क्लस्टरों के लिए 1237.58 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी
📌 प्रमुख औद्योगिक साझेदार :- जिंदल नवीन, आर्सेलर मित्तल और अपोलो मेड-स्किल
कार्यान्वयन एवं प्रबंधन
📌 निर्णायक समिति :- पीएम-सेतु नेशनल स्टीयरिंग कमेटी की चौथी बैठक (अध्यक्षता: सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय)
📌 शुभारंभ :- अक्टूबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कौशल दीक्षा समारोह के दौरान
✔️ #National
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 417 |
| 5 | पीजीआई (PGI) 2.0 रिपोर्ट 2025-26: स्कूली शिक्षा का प्रदर्शन
📌 जारीकर्ता :- शिक्षा मंत्रालय
📌 मूल्यांकन का आधार :- 70 मानकों पर राज्यों की स्कूली शिक्षा का प्रदर्शन (कुल 1000 अंक)
📌 शीर्ष प्रदर्शनकर्ता :- चंडीगढ़ (उत्तम-3 ग्रेड हासिल किया)
राज्यों की श्रेणीवार स्थिति
📌 प्रचेष्टा-1 (701-760 अंक) :- पंजाब, दिल्ली, केरल और दादर नगर हवेली
📌 प्रचेष्टा-2 (641-700 अंक) :- हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और लक्षद्वीप
📌 प्रचेष्टा-3 (581-640 अंक) :- हरियाणा, तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, गुजरात, लद्दाख, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश (कुल 13 राज्य)
📌 आकांक्षी-1 (521-580 अंक) :- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, त्रिपुरा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर (कुल 13 राज्य)
✔️ #States_Special
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 176 |
| 6 | ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल : भारत-इंडोनेशिया रक्षा समझौता
📌 रक्षा खरीद :- इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस और हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल खरीदने का समझौता किया है
📌 प्रमुख स्थिति :- फिलीपींस और वियतनाम के बाद ब्रह्मोस खरीदने वाला दक्षिण-पूर्वी एशिया का तीसरा देश बना
📌 रणनीतिक सहयोग :- रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन, सह-विकास और तकनीकी साझा करने पर सहमति
द्विपक्षीय बैठक और समझौते
📌 समझौतों की संख्या :- दोनों देशों के बीच कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
📌 प्रमुख सहयोग क्षेत्र :- समुद्री सुरक्षा, रक्षा, दुर्लभ खनिजों (Rare Earth) की आपूर्ति, स्वास्थ्य और कृषि
📌 साबांग बंदरगाह :- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मक्का जलमार्ग की निगरानी हेतु साबांग बंदरगाह को दोनों देश मिलकर विकसित करेंगे
📌 चुनाव सहयोग :- भारत की मदद से इंडोनेशिया में EVM से चुनाव कराने की सुविधा विकसित की जाएगी
प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
📌 सम्मान का नाम :- इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपुरना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia)
📌 प्रदानकर्ता :- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो द्वारा जकार्ता के मर्डेका पैलेस में
📌 महत्व :- यह प्रधानमंत्री को प्राप्त 35वां विदेशी नागरिक सम्मान है
✔️ #International
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 112 |
| 7 | रूपे कार्ड जारी करने में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर
📌 प्रमुख उपलब्धि :- उत्तर प्रदेश देश में रूपे कार्ड जारी करने वाला सबसे बड़ा राज्य बना
📌 यूपी का योगदान :- उत्तर प्रदेश ने अब तक 7.16 करोड़ से अधिक रूपे कार्ड जारी किए हैं
📌 राष्ट्रीय आंकड़ा :- प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश में कुल 40.60 करोड़ रूपे कार्ड जारी किए गए
रूपे कार्ड वितरण: राज्यों की स्थिति
📌 प्रथम स्थान :- उत्तर प्रदेश (7.16 करोड़)
📌 द्वितीय स्थान :- बिहार (4.98 करोड़)
📌 तृतीय स्थान :- पश्चिम बंगाल (3.76 करोड़)
📌 चतुर्थ स्थान :- मध्य प्रदेश (3.51 करोड़)
📌 पंचम स्थान :- महाराष्ट्र (2.72 करोड़)
✔️ #Up_Special
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 99 |
| 8 | आईएमएफ (IMF) : मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सिल्वाना टेनरेरो की नियुक्ति
📌 नियुक्ति :- सिल्वाना टेनरेरो (Silvana Tenreyro) को आईएमएफ का अगला मुख्य अर्थशास्त्री (Chief Economist) और अनुसंधान विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया
📌 कार्यभार संभालेंगी :- 10 अगस्त 2026 से
📌 उत्तराधिकारी :- पियरे-ओलिवियर गौरींचास का स्थान लेंगी, जो वापस शिक्षा जगत में लौट गए हैं
सिल्वाना टेनरेरो: संक्षिप्त परिचय
📌 नागरिकता :- अर्जेंटीना, इटली और ब्रिटेन की नागरिक
📌 शैक्षणिक पृष्ठभूमि :- लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में अर्थशास्त्र की लंबे समय से प्रोफेसर; हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी और मास्टर डिग्री
📌 पूर्व अनुभव :- 2017-2023 तक बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बाहरी सदस्य
📌 अन्य अनुभव :- फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ बोस्टन में अर्थशास्त्री और मॉरीशस बैंक की मौद्रिक नीति समिति की सदस्य
📌 वर्तमान भूमिका :- आईएमएफ प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के बाहरी सलाहकार समूह का हिस्सा
✔️ #Personalities
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 99 |
| 9 | UDISE+ रिपोर्ट 2025-26 : स्कूली शिक्षा में सुधार के प्रमुख बिंदु
📌 जारीकर्ता :- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
📌 प्रमुख उपलब्धि :- शिक्षकों की संख्या में वृद्धि, ड्रॉपआउट दरों में गिरावट और डिजिटल व बुनियादी ढांचे में सुधार
शिक्षक एवं छात्र अनुपात
📌 शिक्षकों की संख्या :- वर्ष 2022-23 के 94,83,294 से बढ़कर 2025-26 में 1,02,73,020 (8.3% की वृद्धि)
📌 महिला भागीदारी :- शिक्षण कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 54.2% से बढ़कर 54.9% हुई
📌 छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) :- फाउंडेशनल स्तर पर 10, प्रीपरेटरी पर 12, मिडिल पर 17 और सेकेंडरी पर 21 (सभी NEP के 30:1 के मानक से बेहतर)
ड्रॉपआउट और नामांकन में सुधार
📌 ड्रॉपआउट दर में गिरावट :- प्रीपरेटरी स्तर पर 2.3% से गिरकर 1.8% और सेकेंडरी स्तर पर 8.2% से गिरकर 7%
📌 सकल नामांकन अनुपात (GER) :- सेकेंडरी स्तर पर 68.5% से बढ़कर 71.7%
📌 रिटेंशन दर :- मिडिल स्तर पर 83.7% और सेकेंडरी स्तर पर 51.9%
📌 स्कूलों में सुधार :- सिंगल-टीचर स्कूलों में गिरावट और जीरो-एनरोलमेंट स्कूलों में लगभग 29% की कमी
डिजिटल और बुनियादी ढांचा
📌 डिजिटल पहुंच :- कंप्यूटर वाले स्कूल 69.9% और इंटरनेट सुविधा वाले स्कूल 67.4% हुए
📌 बुनियादी सुविधाएं :- बिजली (95%), पेयजल (99.5%), बालिका शौचालय (98.5%) और हाथ धोने की सुविधा (96.9%)
📌 समावेशिता :- 58.2% स्कूलों में दिव्यांग छात्रों हेतु रैंप और हैंडरेल्स उपलब्ध
✔️ #Index_Reports
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 98 |
| 10 | कामराजार पोर्ट: 18-मीटर ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह
📌 उपलब्धि :- कैपिटल ड्रेजिंग फेज VI परियोजना का सफल समापन
📌 परिचालन ड्राफ्ट :- 18.0 मीटर की क्षमता प्राप्त
📌 विशिष्ट स्थिति :- विशाखापत्तनम पोर्ट के बाद भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह
📌 क्षमता :- 1,70,000 DWT तक के कार्गो पार्सल वाले पूरी तरह लदे केपसाइज (Capesize) जहाजों को संभालने में सक्षम
परियोजना का विवरण
📌 निवेश :- लगभग ₹440 करोड़ की लागत
📌 उद्देश्य :- कामराजार पोर्ट को ‘केप कंप्लायंट’ (Cape Compliant) बनाना
📌 तकनीकी कार्य :- बाहरी चैनल को 20.0 मीटर से 23.0 मीटर और आंतरिक प्रवेश चैनल को 19.0 मीटर से 22.0 मीटर तक गहरा करना
आर्थिक एवं रणनीतिक लाभ
📌 लॉजिस्टिक्स :- माल ढुलाई लागत में कमी और परिचालन दक्षता में सुधार
📌 व्यापार सुगमता :- भारत के EXIM (आयात-निर्यात) व्यापार के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में भूमिका का सुदृढ़ीकरण
📌 वैश्विक प्रतिस्पर्धा :- बल्क कार्गो हैंडलिंग में बंदरगाह को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना
📌 दूरदर्शी लक्ष्य :- मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विकास
✔️ #Economy
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 86 |
| 11 | ट्राइबएक्स (TribeX): जनजातीय कला एवं संस्कृति हेतु डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म
📌 शुभारंभ :- केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम द्वारा भुवनेश्वर, ओडिशा में ‘जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (TRIs) को सुदृढ़ करने’ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान
📌 उद्देश्य :- जनजातीय शिक्षा का डिजिटल रूपांतरण एवं जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास का संरक्षण
शैक्षणिक कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम
📌 पाठ्यक्रम संरचना :- मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स एवं UGC-मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रम
📌 PG डिप्लोमा (हाइब्रिड) :- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के साथ MoU के माध्यम से 5 एक-वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित
📌 डिप्लोमा विषय :- जनजातीय भाषा (संताली - ओल चिकी), सतत जनजातीय संस्कृति आधारित आजीविका, संग्रहालय विज्ञान एवं जनजातीय संग्रहालय प्रबंधन,
भारतीय जनजातीय कला एवं शिल्प, तथा जनजातीय वस्त्र
📌 सर्टिफिकेट कोर्स :- वर्तमान में 20 मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध, भविष्य में 100 से अधिक करने का लक्ष्य
डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र एवं संसाधन
📌 लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) :- ज्ञान प्रबंधन और प्रगति ट्रैकिंग हेतु सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम
📌 हेरिटेज आर्काइव :- 5,000 से अधिक मल्टीमीडिया संसाधनों (ऑडियो, वीडियो, साहित्य) का संग्रह, जिसे 10,000 तक विस्तारित किया जाएगा
📌 डिजिटल रिपॉजिटरी :- जनजातीय भाषाओं, मौखिक परंपराओं, प्रदर्शन कलाओं और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के दस्तावेजीकरण हेतु
📌 वेबसाइट :- https://tribexdigital.org.in
✔️ #National
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 54 |
| 12 | प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा: रणनीतिक और रक्षा सहयोग
📌 यात्रा का विवरण :- प्रधानमंत्री की तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड) की यात्रा का प्रथम चरण
📌 यात्रा अवधि :- 6 से 11 जुलाई 2026
📌 मुख्य उद्देश्य :- समुद्री और रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना
📌 रणनीतिक विजन :- भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के प्रति प्रतिबद्धता
द्विपक्षीय वार्ता के प्रमुख एजेंडे
📌 सांस्कृतिक संबंध :- दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना
📌 रक्षा उद्योग :- ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री सहित रक्षा उत्पादन में सहयोग पर विस्तृत चर्चा
📌 रणनीतिक खनिज :- महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर वार्ता
📌 व्यापारिक साझेदारी :- इंडोनेशिया आसियान क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है (2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार 24.78 अरब डॉलर)
यात्रा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां
📌 स्वागत :- जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो द्वारा औपचारिक स्वागत
📌 विशेष सम्मान :- प्रधानमंत्री के विमान को इंडोनेशियाई वायु सेना के फाइटर जेट्स द्वारा एस्कॉर्ट किया गया
📌 सांस्कृतिक कार्यक्रम :- योग्याकार्ता के प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा और ‘वायांग कुलित’ (कठपुतली परंपरा) का प्रदर्शन
✔️ #International
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 51 |
| 13 | उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026: प्रमुख प्रावधान
📌 निवेश प्रोत्साहन :- नई नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये तक के दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहन
📌 नोडल एजेंसी :- आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन' का गठन
📌 मिशन संरचना :- सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत गठित एक नोडल संस्था के रूप में कार्य
स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता
📌 सस्टेनेंस अलाउंस (भरण-पोषण भत्ता) :- 17,500 रुपये प्रतिमाह (1 वर्ष) से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह (2 वर्ष) किया गया
📌 प्रोटोटाइप अनुदान :- 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये निर्धारित
📌 सीड फंडिंग :- 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये (विशेष परिस्थितियों में 50 लाख रुपये तक संभव)
📌 अतिरिक्त प्रोत्साहन :- पेटेंट एवं गुणवत्ता प्रमाणन के लिए 2 करोड़ रुपये तक की प्रतिपूर्ति
📌 मैचिंग ग्रांट :- योजना के तहत 5 करोड़ रुपये की मैचिंग ग्रांट का प्रावधान
📌 ब्याज सब्सिडी :- 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन पर 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी
✔️ #Up_Special
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 51 |
| 14 | श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास: प्रशासनिक फेरबदल
📌 निर्णय :- न्यास के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्र को न्यास से बाहर किया गया
📌 अतिरिक्त निष्कासन :- विशिष्ट आमंत्रित सदस्य गोपाल राव नागर को भी ट्रस्ट से हटाया गया
📌 नई जिम्मेदारी :- कृष्ण मोहन को नया अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया
प्रशासनिक सुधार एवं भविष्य की योजना
📌 नया पद :- राम मंदिर के कामकाज हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की जाएगी
📌 समिति :- व्यवस्था सुधार हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया
📌 अगली बैठक :- न्यास की अगली बैठक 22 जुलाई को निर्धारित
चढ़ावा चोरी प्रकरण: मुख्य बिंदु
📌 एसआईटी जांच :- चढ़ावा हेराफेरी की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) को प्रारंभिक जांच में 70 बार चोरी के पुख्ता साक्ष्य मिले
📌 गिरफ्तारी :- प्रकरण में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
📌 प्रक्रिया :- न्यास ने 12 जून को सरकार से जांच की मांग की थी और 13 जून को एसआईटी का गठन हुआ
✔️ #Up_Special
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 84 |
| 15 | ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत की रैंकिंग
📌 जारीकर्ता :- ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस
📌 भारत का स्थान :- 125वां (एक पायदान की गिरावट)
📌 कुल देश :- 197 देशों की सूची
वैश्विक शीर्ष देश
📌 प्रथम स्थान :- स्वीडन
📌 द्वितीय स्थान :- स्विट्जरलैंड
📌 तृतीय स्थान :- फिनलैंड
📌 चतुर्थ स्थान :- जर्मनी
📌 पंचम स्थान :- डेनमार्क
पड़ोसी देशों की स्थिति
📌 चीन :- 104वां स्थान
📌 नेपाल :- 164वां स्थान
📌 बांग्लादेश :- 166वां स्थान
📌 पाकिस्तान :- 188वां स्थान
भारत से संबंधित प्रमुख तथ्य
📌 स्कोर :- भारत का मोबिलिटी स्कोर बढ़कर 23 हो गया है
📌 वीजा मुक्त पहुंच :- भारतीय पासपोर्ट धारक 26 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं
📌 रैंकिंग का आधार :- 14 अलग-अलग संकेतकों और 3 प्रमुख श्रेणियों के आधार पर पासपोर्ट की ताकत का मापन
📌 सबसे कमजोर पासपोर्ट :- अफगानिस्तान
✔️ #Index_Reports
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 45 |
| 16 | पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई: व्यक्तित्व एवं योगदान
📌 निधन तिथि :- 5 जुलाई, 2026
📌 आयु :- 70 वर्ष
📌 निधन स्थल :- रायपुर एम्स (छत्तीसगढ़)
📌 अंतिम संस्कार :- पैतृक गांव गनियारी (दुर्ग जिला) में राजकीय सम्मान के साथ
पंडवानी गायन शैली एवं विशेषता
📌 अर्थ :- छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला जिसमें महाभारत के प्रसंगों का कथा-वाचन एवं गायन होता है
📌 शैली :- तीजन बाई कापालिक शैली में खड़ी होकर अभिनय के साथ प्रस्तुति देती थीं
📌 वैश्विक पहचान :- पंडवानी को ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड एवं तुर्की जैसे देशों में वैश्विक मंच प्रदान किया
📌 संघर्ष :- आरंभिक जीवन में सामाजिक बहिष्करण और आर्थिक तंगी का सामना किया
प्रमुख उपलब्धियां एवं सम्मान
📌 पद्म पुरस्कार :- पद्म श्री, पद्म भूषण एवं देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत
📌 अन्य सम्मान :- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, श्रेष्ठ कला आचार्य सम्मान, देवी अहिल्या सम्मान, एम.एस. सुब्धलक्ष्मी शताब्दी पुरस्कार एवं मानद डी.लिट.
📌 कलात्मक यात्रा :- नाना ब्रजलाल से महाभारत की कथाएं सुनीं और 13 वर्ष की आयु में पहला सार्वजनिक मंच प्रदर्शन दिया
📌 प्रसिद्धि :- प्रख्यात रंगकर्मी हबीब तनवीर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया
📌 लोकप्रियता :- श्याम बेनेगल की शृंखला ‘भारत एक खोज’ ने उन्हें घर-घर तक लोकप्रिय बनाया
📌 राष्ट्रीय पहचान :- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समक्ष प्रस्तुति ने उन्हें राष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया
✔️ #Personalities
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 58 |
| 17 | विश्व बैंक: नवीन आय वर्गीकरण 2026
📌 आधार वर्ष :- वर्ष 2025 की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI)
📌 कुल देश :- 218 देशों का वर्गीकरण
📌 प्रमुख बदलाव :- 6 देश उच्च आय श्रेणी में शामिल
आय श्रेणियों का विवरण
📌 उच्च आय :- $14,375 से अधिक
📌 उच्च-मध्यम आय :- $4,636 - $14,375
📌 निम्न-मध्यम आय :- $1,176 - $4,635
📌 निम्न आय :- $1,175 या कम
भारत की स्थिति
📌 आय श्रेणी :- निम्न-मध्यम आय वर्ग में शामिल
📌 प्रति व्यक्ति GNI :- $2,760
विभिन्न श्रेणियों में देशों की संख्या
📌 उच्च आय :- 87 देश
📌 उच्च-मध्यम आय :- 59 देश
📌 निम्न-मध्यम आय :- 47 देश
📌 निम्न आय :- 25 देश
✔️ #International #Economy
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 43 |
| 18 | ई-रिक्शा सुरक्षा: चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध
📌 निर्णय :- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तीन चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित करने का आदेश
📌 प्रतिबंधित ऐप्स :- बीटीएमएस (BTMS), लासिजी (Lasiji) और एपाक-आई-आयन (E-pak-I-ion)
📌 कार्यवाही :- गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से इन ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया गया
सुरक्षा जोखिम एवं कारण
📌 साइबर खतरा :- रिमोट शटडाउन फीचर के माध्यम से ई-रिक्शा को दूर से बंद करने का दुरुपयोग
📌 कार्यप्रणाली :- शारारती तत्वों द्वारा ब्लूटूथ के जरिए बैटरी कनेक्ट कर आउटपुट बंद करना
📌 दुर्भावनापूर्ण कृत्य :- गाड़ियों को बंद कर 'ठीक' करने के बदले पैसों की मांग करना
बीटीएमएस (BTMS) ऐप की कार्यप्रणाली
📌 मूल उद्देश्य :- लिथियम बैटरी की निगरानी और प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया
📌 नियंत्रण क्षमता :- उपयोगकर्ता को बैटरी का चार्ज लेवल, वोल्टेज, करंट, तापमान देखने के साथ चार्जिंग-डिस्चार्जिंग नियंत्रित करने की सुविधा
📌 अन्य ऐप्स :- लासिजी और एपॉक-आई-आयन भी इसी प्रकार के बैटरी मैनेजमेंट एप्लीकेशन हैं
✔️ #Sci_Tech
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 42 |
| 19 | कंबोडिया में भारतीय बाघों का पुनर्वास: एक अंतरराष्ट्रीय पहल
📌 मुख्य समझौता :- भारत और कंबोडिया के बीच बाघों को कंबोडिया में पुनः बसाने हेतु सहमति
📌 बाघों की संख्या :- बंगाल से छह (6) बंगाल टाइगर कंबोडिया भेजे जाने की योजना
📌 समय सीमा :- इस वर्ष के अंत तक स्थानांतरण की संभावना (यदि आवास तैयार हो जाए)
📌 पृष्ठभूमि :- कंबोडिया में वर्ष 2016 से बाघ विलुप्त घोषित किए जा चुके हैं
भारत की स्थिति एवं संरक्षण
📌 वर्तमान स्थिति :- भारत में 58 बाघ अभयारण्य मौजूद हैं
📌 कुल आबादी :- देश में वर्तमान में 3682 बाघ मौजूद हैं
📌 वैश्विक नेतृत्व :- भारत में दुनिया भर के 70 प्रतिशत से अधिक बाघों की आबादी पाई जाती है
📌 प्रजातियां :- भारत एकमात्र देश है जहां बिग कैट (बड़ी बिल्लियों) की सात प्रजातियां पाई जाती हैं
वैश्विक बिग कैट संरक्षण परिदृश्य
📌 टाइगर रेंज देश :- दुनिया भर में 13 टाइगर रेंज वाले देशों में से 10 देशों में जंगली बाघ मौजूद हैं
📌 इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस :- भारत की पहल पर गठित, जिसमें अब तक 27 देश जुड़ चुके हैं
📌 अन्य पुनर्वास :- यह दुनिया में बाघों के अंतर-देशीय पुनर्वास का दूसरा मामला है (पहला मामला कजाकिस्तान का है, जहां नीदरलैंड से बाघ लाए गए)
📌 निगरानी :- योजना का क्रियान्वयन इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस और एनटीसीए (NTCA) की देखरेख में किया जा रहा है
✔️ #International
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 44 |
| 20 | आयातुल्ला अली खामेनेई: अंतिम संस्कार एवं विदाई कार्यक्रम
📌 निधन तिथि :- 28 फरवरी (अमेरिकी हमले में)
📌 अंतिम विदाई प्रारंभ :- शुक्रवार (तेहरान)
📌 अंतिम संस्कार का अंतिम चरण :- 9 जुलाई (पैतृक शहर मशहद स्थित इमाम रजा के पवित्र रौजे में)
विदाई कार्यक्रम का विवरण
📌 राजकीय कार्यक्रम :- 4 जुलाई से तेहरान में प्रारंभ
📌 प्रार्थना सभा :- 4 और 5 जुलाई को ग्रैंड मुसल्ला, तेहरान में आयोजित
📌 अंतिम दर्शन :- आम लोगों और विशिष्ट अतिथियों के लिए व्यवस्था
📌 अंतिम यात्रा :- 6 जुलाई को तेहरान में
📌 पवित्र शहर :- 7 जुलाई को कुम में विशेष धार्मिक कार्यक्रम
भारतीय प्रतिनिधिमंडल एवं अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति
📌 भारतीय प्रतिनिधि :- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा
📌 लखनऊ के प्रमुख हस्तियां :- मौलाना कल्बे जवाद नकवी, स्वामी सारंग, मौलाना यासूब अब्बास और मौलाना रजा हुसैन
📌 अंतरराष्ट्रीय भागीदारी :- लगभग 50 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधि शामिल
✔️ #International
🔴 #Imp_Current
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀
📄 NewsClips 📍 @PranaPcs
.............................................................. | 45 |
