es
Feedback
Computer.current Shelf

Computer.current Shelf

Ir al canal en Telegram

General competiton #SSCcomputer #SSCCurrent #PCSexam #manvendra #manvendra sir #currentaffair #computermcq

Mostrar más
2 546
Suscriptores
+124 horas
+637 días
+15630 días
Archivo de publicaciones
DJ National 02-10.pdf

All English Editorial 02-10.pdf

TH- Delhi 02-10.pdf

IE-Delhi 02-10.pdf

photo content

photo content

photo content

photo content

*बुधवार , 02 अक्टूबर 2024 के मुख्य सामाचार* 🔸हो गया ऐलान-ए-जंग का आगाज, ईरान ने इजराइल पर दागीं 180 से ज्यादा मिसाइलें,... 🔸ईरान को हम सही समय पर जवाब देंगे…मिसाइल अटैक पर बोली इजराइली सेना 🔸Israel में संदिग्ध आतंकी हमला, जाफा में हमलावर ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 8 लोगों की मौत 🔸'ये हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला', इजरायल पर हमले के बाद ईरान का पहला बयान 🔸बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगी, 25 छात्र व टीचर मारे जाने की आशंका 🔸12वीं पास लोगों को डॉक्टर बना रहा था आरएमसी, फर्जीवाड़े का खुलासा, रजिस्ट्रार एपीओ, जांच जारी 🔸जम्मू-कश्मीर: तीसरे चरण में 65.58 प्रतिशत से अधिक मतदान, लोकसभा का तोड़ा रिकॉर्ड; बारामूला, सोपोर में 30 वर्षों में सबसे ज्यादा वोटिंग 🔸पाकिस्तानी शख़्स, बांग्लादेशी पत्नी: फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के सहारे भारत में गुज़ारे 10 साल, बेंगलुरु में परिवार सहित पकड़ा गया 🔸ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, आज जूनियर डॉक्टर्स का मार्च:12 दिन बाद वापस हड़ताल पर, कहा- सुरक्षा पर ममता सरकार का रवैया पॉजिटिव नहीं 🔸योगी कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी, युवाओं को बिना ब्याज मिलेगा 5 लाख का लोन 🔸हाथरस सत्संग हादसा : 3200 पेज की चार्जशीट में 11 लोगों को बनाया आरोपी और 676 गवाह, सुनवाई 4 अक्तूबर को 🔸फिर मिली बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को पैरोल, हरियाणा में प्रवेश पर रोक 🔸पीएम मोदी का दाे अक्टूबर को झारखंड दौरा, 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की देंगे सौगात 🔸कंगाल पाकिस्तान खत्म करेगा 150000 सरकारी नौकरियां, 6 मंत्रालय होंगे बंद 🔸सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं... इजरायल में भारतीयों के लिए अलर्ट जारी, भारत सरकार चुस्त 🔸गुजरात के बनासकांठा में IAF का नया स्टेशन बनेगा:यहां से पाकिस्तान सिर्फ 130 किमी दूर, इंडियन एयर फोर्स की ताकत बढ़ेगी 🔸तिरुपति लड्डू विवाद- पवन कल्याण तिरुमाला पहुंचे:नंगे पैर 3500 सीढ़ियां चढ़ीं, 3 दिन ऐसे ही रहेंगे; 11 दिन की प्रायश्चित दीक्षा ली है 🔸अभिनेता गोविंदा के घुटने में लगी गोली, रिवॉल्वर की सफाई के दौरान हुआ गंभीर हादसा, ICU में भर्ती 🔹भारत ने घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीती:अश्विन 11वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने, मुरलीधरन की बराबरी की; टॉप रिकॉर्ड्स

*IMPORTANT टर्मिनोलॉजी* 1. सीमांत निधि लागत पर आधारित उधार दर (Marginal Cost of funds based Lending Rate- MCLR) यह अग्रिम ब्याज दर तय करने की एक पद्धति है। यह बैंकों के लिये एक आंतरिक बेंचमार्क दर के रूप में कार्य करती है, जो सभी ऋणों के मूल्य निर्धारण में मदद करती है। इस व्यवस्था के अंतर्गत बैंकों को उधारी दर के निर्धारण में फंड की सीमांत लागत को भी आधार बनाना होता है, अर्थात् रेपो दर परिवर्तित होने पर बैंकों को अपनी आधार दर भी परिवर्तित करनी होती है। 2. नियो बैंक (Neo Bank) ये एक तरह के डिजिटल बैंक हैं, जिनकी कोई शाखा नहीं होती है। नियोबैंकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। ये बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करते हैं; जैसे- बचत खाता, शीघ्र ऋण, क्रेडिट कार्ड, म्यूचुअल फंड और सावधि जमाएँ आदि। इन सेवाओं के लिए नियो बैंक ऐसे बैंक से संबंद्ध होते हैं, जिन्हें RBI से लाइसेंस प्राप्त होता है। 3. अनुसूचित बैंक (Scheduled Bank) ये बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में सूचीबद्ध होते हैं। इनकी पूंजी तथा संचित कोष 5 लाख रुपए के बराबर या उससे अधिक होता है। इन बैंकों के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। ये रिज़र्व बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। 4. टियर-1 पूंजी (Tier-1 Capital) यह बैंक की मूल तथा सर्वाधिक स्थायी पूंजी होती है। यह बैंक को आकस्मिक हानियों के विरुद्ध तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है। इसे कोर पूंजी भी कहा जाता है। इसमें शामिल है शेयर पूंजी, घोषित रिज़र्व और सुरक्षित ऋण आदि। 5. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (National Electronic Fund Transfer - NEFT) यह एक राष्ट्रव्यापी भुगतान प्रणाली है, जो एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में धन के हस्तांतरण की अनुमति देती है। इस सुविधा के तहत कोई व्यक्ति, फर्म और कॉर्पोरेट किसी भी बैंक से किसी भी अन्य बैंक में खाता रखने वाले किसी व्यक्ति, फर्म या कॉर्पोरेट को धनराशि का हस्तांतरण कर सकता है। 6. रेंगती हुई मुद्रास्फीति (Creeping Inflation) जब मुद्रास्फीति की दर 3 प्रतिशत या उससे भी कम हो तो इसे 'रेंगती हुई मुद्रास्फीति' कहते हैं। यह मुद्रास्फीति का अत्यंत मंद रूप होता है। यह आर्थिक विकास के लिये आवश्यक होती है। सामान्यतः इस प्रकार की स्थिति विकसित देशों में पाई जाती है। 7. लागत-जनित मुद्रास्फीति (Cost-Push Inflation) जब वस्तुओं एवं सेवाओं की उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण उनकी कीमतों में वृद्धि होती है तो उसे लागत-जनित मुद्रास्फीति कहते हैं। यदि कच्चे माल अथवा अन्य किसी प्रकार के उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी हो जाए तो अंतिम उत्पादित वस्तु या सेवा का मूल्य स्वतः ही बढ़ जाता है। 8. व्यपगत का सिद्धांत (Doctrine of lapse) यह भारत में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा अपनाई गई एक विलय नीति थी। इस नीति के तहत किसी भी शासक के नि:संतान होने पर उसे अपने उत्तराधिकारी को गोद लेने का अधिकार नहीं था। शासक की मृत्यु होने के बाद या सत्ता का त्याग करने पर उस क्षेत्र को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया जाता था। 9. कैरी ट्रेड (Carry Trade) विभिन्न देशों की ब्याज दरों के बीच अंतर के कारण वैश्विक निवेशक ऐसे देश से ऋण लेते हैं, जहाँ ब्याज दरें कम हों और उसे (मुद्रा बदलने के बाद) ऐसे देश में निवेश करते हैं जहाँ ब्याज दरें बहुत अधिक हों। इस प्रकार निवेशकों द्वारा ब्याज अन्तराल का लाभ उठाना कैरी ट्रेड कहलाता है। 10. कियोस्क बैंकिंग (Kiosk Banking) वित्तीय समावेशन के संदर्भ में, कियोस्क बैंकिंग एक महत्त्वपूर्ण अवधारणा है। इसका विकास मूल रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहाँ बैंकों की संख्या कम होने की वजह से लोगों की बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच नहीं है। वस्तुतः यह एक प्रकार का बूथ, स्टैंड, स्टॉल या काउंटर होता है जहाँ बैंकिंग सेवाएँ प्रदान की जाती हैं

IIFA अवार्ड्स 2024 ● सर्वश्रेष्ठ फिल्म: “एनिमल” (संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित) ● सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान, “जवान” ● सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी, “मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” ● सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा, “12वीं फेल” ● सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अनिल कपूर, “एनिमल” ● बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल: बॉबी देओल, “एनिमल” ● सर्वश्रेष्ठ कहानी: “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” ● सर्वश्रेष्ठ संगीत: “एनिमल” ● उत्कृष्ट भारतीय सिनेमा में योगदान: जयंतीलाल गडा और हेमा मालिनी ● सिनेमा में 25 साल पूरे करने पर उपलब्धि: करण जौहर ● भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: चिरंजीवी ● भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान: प्रियदर्शन ● भारतीय सिनेमा में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला: सामंथा रुथ प्रभु ● गोल्डन लिगेसी अवार्ड: नंदमुरी बालकृष्ण

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

All English Editorial 30-09.pdf

January to July 2024 Current Affairs By NEXT EXAM.pdf

IE-Delhi 30-09.pdf