2 489
Suscriptores
-124 horas
+17 días
-2030 días
Archivo de publicaciones
2 489
भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक नया इतिहास लिख दिया. गुलवीर ने शनिवार को 5000 मीटर की रेस में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. इससे पहले उन्होंने रिकॉर्ड समय निकालते हुए 1000 मीटर की स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था. इस तरह गुलवीर एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए है।
2 489
राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले प्रख्यात मार्शल आर्ट्स एवं बॉक्सिंग खिलाड़ी इस्लाम खान कायमखानी का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।
इस्लाम खान ने पारंपरिक मार्शल आर्ट्स खेल 'पेंचक सिलाट' और बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड मेडल हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने वियतनाम में आयोजित 9वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर भारत का परचम लहराया था। उनके अचानक निधन से खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है। उनकी खेल उपलब्धियों और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
#IslamKhan #PencakSilat #RajasthanSports #ChuruNews #MartialArtsIndia #Obituary
[International Pencak Silat Asian medalist and martial artist Islam Khan Kaimkhani from Churu Rajasthan passes away]
2 489
अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले 38 वर्षीय रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया.
38 साल के अजिंक्य रहाणे ने लिखा, 'कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.' इस संदेश के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.
