es
Feedback
ISKCON Ekadashi

ISKCON Ekadashi

Ir al canal en Telegram

हरे कृष्ण यहाँ पर केवल एकादशी और अन्य वैष्णव उत्सवों की जानकारी पोस्ट की जाएगी। Only Ekadashi & other vaishnav festival.

Mostrar más
503
Suscriptores
Sin datos24 horas
-27 días
+130 días
Atraer Suscriptores
julio '26
julio '260
en 0 canales
junio '26
+6
en 0 canales
Get PRO
mayo '26
+1
en 0 canales
Get PRO
abril '26
+6
en 0 canales
Get PRO
marzo '26
+4
en 0 canales
Get PRO
febrero '26
+7
en 0 canales
Get PRO
enero '26
+1
en 0 canales
Get PRO
diciembre '25
+6
en 0 canales
Get PRO
noviembre '25
+7
en 0 canales
Get PRO
octubre '25
+3
en 0 canales
Get PRO
septiembre '25
+10
en 0 canales
Get PRO
agosto '25
+13
en 0 canales
Get PRO
julio '25
+7
en 0 canales
Get PRO
junio '25
+11
en 0 canales
Get PRO
mayo '25
+7
en 0 canales
Get PRO
abril '25
+9
en 0 canales
Get PRO
marzo '25
+6
en 0 canales
Get PRO
febrero '25
+9
en 0 canales
Get PRO
enero '25
+2
en 0 canales
Get PRO
diciembre '24
+9
en 0 canales
Get PRO
noviembre '24
+8
en 0 canales
Get PRO
octubre '24
+4
en 0 canales
Get PRO
septiembre '24
+6
en 0 canales
Get PRO
agosto '24
+23
en 0 canales
Get PRO
julio '24
+10
en 0 canales
Get PRO
junio '24
+9
en 0 canales
Get PRO
mayo '24
+8
en 0 canales
Get PRO
abril '24
+3
en 0 canales
Get PRO
marzo '24
+6
en 0 canales
Get PRO
febrero '24
+9
en 0 canales
Get PRO
enero '24
+8
en 0 canales
Get PRO
diciembre '23
+13
en 0 canales
Get PRO
noviembre '23
+12
en 0 canales
Get PRO
octubre '23
+13
en 0 canales
Get PRO
septiembre '23
+9
en 0 canales
Get PRO
agosto '23
+15
en 0 canales
Get PRO
julio '23
+25
en 0 canales
Get PRO
junio '23
+10
en 0 canales
Get PRO
mayo '23
+50
en 0 canales
Get PRO
abril '23
+18
en 0 canales
Get PRO
marzo '23
+40
en 0 canales
Get PRO
febrero '23
+19
en 0 canales
Get PRO
enero '23
+33
en 0 canales
Get PRO
diciembre '22
+34
en 0 canales
Get PRO
noviembre '22
+39
en 0 canales
Get PRO
octubre '22
+17
en 0 canales
Get PRO
septiembre '22
+20
en 0 canales
Get PRO
agosto '22
+29
en 0 canales
Get PRO
julio '22
+387
en 0 canales
Fecha
Crecimiento de Suscriptores
Menciones
Canales
08 julio0
07 julio0
06 julio0
05 julio0
04 julio0
03 julio0
02 julio0
01 julio0
Publicaciones del Canal
हरे कृष्ण गुरुवार, *पांडव निर्जला एकादशी* *पारणा:* शुक्रवार सुबह 5:59 से 10:25 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:12 से 10:35 राजकोट, जामनगर, द्वारका *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC

2
कुन्तीनन्दन! ‘निर्जला एकादशी’ के दिन श्रद्धालु स्त्री पुरुषों के लिए जो विशेष दान और कर्त्तव्य विहित हैं, उन्हें सुनो: उस दिन जल में शयन करनेवाले भगवान विष्णु का पूजन और जलमयी धेनु का दान करनाचाहिए अथवा प्रत्यक्ष धेनु या घृतमयी धेनु का दान उचित है। पर्याप्त दक्षिणा और भाँति-भाँति के मिष्ठान्नों द्वारा यत्नपूर्वक ब्राह्मणों को सन्तुष्ट करना चाहिए। ऐसा करने से ब्राह्मण अवश्य संतुष्ट होते हैं और उनकेसंतुष्ट होने पर श्रीहरि मोक्ष प्रदान करते हैं। जिन्होंने शम, दम, और दान में प्रवृत हो श्रीहरि की पूजा और रात्रि में जागरण करते हुए इस ‘निर्जला एकादशी’ का व्रत किया है, उन्होंने अपने साथ ही बीती हुई सौपीढ़ियों को और आनेवाली सौ पीढ़ियों को भगवान वासुदेव के परम धाम में पहुँचा दिया है। निर्जला एकादशी के दिन अन्न, वस्त्र, गौ, जल, शैय्या, सुन्दर आसन, कमण्डलु तथा छाता दान करने चाहिए। जो श्रेष्ठतथा सुपात्र ब्राह्मण को जूता दान करता है, वह सोने के विमान पर बैठकर स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है। जो इस एकादशी की महिमा को भक्तिपूर्वक सुनता अथवा उसका वर्णन करता है, वह स्वर्गलोक में जाताहै। चतुर्दशीयुक्त अमावस्या को सूर्यग्रहण के समय श्राद्ध करके मनुष्य जिस फल को प्राप्त करता है, वही फल इसके श्रवण से भी प्राप्त होता है। पहले दन्तधावन करके यह नियम लेना चाहिए कि: ‘मैं भगवानकेशव की प्रसन्न्ता के लिए एकादशी को निराहार रहकर आचमन के सिवा दूसरे जल का भी त्याग करुँगा।’ द्वादशी को देवेश्वर भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। गन्ध, धूप, पुष्प और सुन्दर वस्त्र सेविधिपूर्वक पूजन करके जल के घड़े के दान का संकल्प करते हुए निम्नांकित मंत्र का उच्चारण करे: देवदेव ह्रषीकेश संसारार्णवतारक। उदकुम्भप्रदानेन नय मां परमां गतिम्॥ ‘संसारसागर से तारनेवाले हे देवदेव ह्रषीकेश! इस जल के घड़े का दान करने से आप मुझे परम गति की प्राप्ति कराइये।’ भीमसेन! ज्येष्ठ मास में शुक्लपक्ष की जो शुभ एकादशी होती है, उसका निर्जल व्रत करना चाहिए। उस दिन श्रेष्ठ ब्राह्मणों को शक्कर के साथ जल के घड़े दान करने चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य भगवान विष्णुके समीप पहुँचकर आनन्द का अनुभव करता है। तत्पश्चात् द्वादशी को ब्राह्मण भोजन कराने के बाद स्वयं भोजन करे। जो इस प्रकार पूर्ण रुप से पापनाशिनी एकादशी का व्रत करता है, वह सब पापों से मुक्त होआनंदमय पद को प्राप्त होता है। यह सुनकर भीमसेन ने भी इस शुभ एकादशी का व्रत आरम्भ कर दिया। तबसे यह लोक मे ‘पाण्डव द्वादशी’ के नाम से विख्यात हुई।
105
3
हरे कृष्ण गुरुवार, *पांडव निर्जला एकादशी* *पारणा:* शुक्रवार सुबह 5:59 से 10:25 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:12 से 10:35 राजकोट, जामनगर, द्वारका *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC युधिष्ठिर ने कहा: जनार्दन! ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष में जो एकादशी पड़ती हो, कृपया उसका वर्णन कीजिये। भगवान श्रीकृष्ण बोले: राजन्! इसका वर्णन परम धर्मात्मा सत्यवतीनन्दन व्यासजी करेंगे, क्योंकि ये सम्पूर्ण शास्त्रों के तत्त्वज्ञ और वेद वेदांगों के पारंगत विद्वान हैं। तब वेदव्यासजी कहने लगे: दोनों ही पक्षों की एकादशियों के दिन भोजन न करे। द्वादशी के दिन स्नान आदि से पवित्र हो फूलों से भगवान केशव की पूजा करे। फिर नित्य कर्म समाप्त होने के पश्चात् पहलेब्राह्मणों को भोजन देकर अन्त में स्वयं भोजन करे। राजन्! जननाशौच और मरणाशौच में भी एकादशी को भोजन नहीं करना चाहिए। यह सुनकर भीमसेन बोले: परम बुद्धिमान पितामह! मेरी उत्तम बात सुनिये। राजा युधिष्ठिर, माता कुन्ती, द्रौपदी, अर्जुन, नकुल और सहदेव ये एकादशी को कभी भोजन नहीं करते तथा मुझसे भी हमेशा यहीकहते हैं कि: ‘भीमसेन! तुम भी एकादशी को न खाया करो…’ किन्तु मैं उन लोगों से यही कहता हूँ कि मुझसे भूख नहीं सही जायेगी। भीमसेन की बात सुनकर व्यासजी ने कहा: यदि तुम्हें स्वर्गलोक की प्राप्ति अभीष्ट है और नरक को दूषित समझते हो तो दोनों पक्षों की एकादशीयों के दिन भोजन न करना। भीमसेन बोले: महाबुद्धिमान पितामह! मैं आपके सामने सच्ची बात कहता हूँ। एक बार भोजन करके भी मुझसे व्रत नहीं किया जा सकता, फिर उपवास करके तो मैं रह ही कैसे सकता हूँ? मेरे उदर में वृकनामक अग्नि सदा प्रज्वलित रहती है, अत: जब मैं बहुत अधिक खाता हूँ, तभी यह शांत होती है। इसलिए महामुने! मैं वर्षभर में केवल एक ही उपवास कर सकता हूँ। जिससे स्वर्ग की प्राप्ति सुलभ हो तथाजिसके करने से मैं कल्याण का भागी हो सकूँ, ऐसा कोई एक व्रत निश्चय करके बताइये। मैं उसका यथोचित रुप से पालन करुँगा। व्यासजी ने कहा: भीम! ज्येष्ठ मास में सूर्य वृष राशि पर हो या मिथुन राशि पर, शुक्लपक्ष में जो एकादशी हो, उसका यत्नपूर्वक निर्जल व्रत करो। केवल कुल्ला या आचमन करने के लिए मुख में जल डालसकते हो, उसको छोड़कर किसी प्रकार का जल विद्वान पुरुष मुख में न डाले, अन्यथा व्रत भंग हो जाता है। एकादशी को सूर्योदय से लेकर दूसरे दिन के सूर्योदय तक मनुष्य जल का त्याग करे तो यह व्रत पूर्णहोता है। तदनन्तर द्वादशी को प्रभातकाल में स्नान करके ब्राह्मणों को विधिपूर्वक जल और सुवर्ण का दान करे। इस प्रकार सब कार्य पूरा करके जितेन्द्रिय पुरुष ब्राह्मणों के साथ भोजन करे। वर्षभर में जितनीएकादशीयाँ होती हैं, उन सबका फल निर्जला एकादशी के सेवन से मनुष्य प्राप्त कर लेता है, इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है। शंख, चक्र और गदा धारण करनेवाले भगवान केशव ने मुझसे कहा था कि: ‘यदि मानवसबको छोड़कर एकमात्र मेरी शरण में आ जाय और एकादशी को निराहार रहे तो वह सब पापों से छूट जाता है।’ एकादशी व्रत करनेवाले पुरुष के पास विशालकाय, विकराल आकृति और काले रंगवाले दण्ड पाशधारी भयंकर यमदूत नहीं जाते। अंतकाल में पीताम्बरधारी, सौम्य स्वभाववाले, हाथ में सुदर्शन धारण करनेवालेऔर मन के समान वेगशाली विष्णुदूत आखिर इस वैष्णव पुरुष को भगवान विष्णु के धाम में ले जाते हैं। अत: निर्जला एकादशी को पूर्ण यत्न करके उपवास और श्रीहरि का पूजन करो। स्त्री हो या पुरुष, यदिउसने मेरु पर्वत के बराबर भी महान पाप किया हो तो वह सब इस एकादशी व्रत के प्रभाव से भस्म हो जाता है। जो मनुष्य उस दिन जल के नियम का पालन करता है, वह पुण्य का भागी होता है। उसे एक-एकप्रहर में कोटि-कोटि स्वर्णमुद्रा दान करने का फल प्राप्त होता सुना गया है। मनुष्य निर्जला एकादशी के दिन स्नान, दान, जप, होम आदि जो कुछ भी करता है, वह सब अक्षय होता है, यह भगवान श्रीकृष्ण काकथन है। निर्जला एकादशी को विधिपूर्वक उत्तम रीति से उपवास करके मानव वैष्णवपद को प्राप्त कर लेता है। जो मनुष्य एकादशी के दिन अन्न खाता है, वह पाप का भोजन करता है। इस लोक में वह चाण्डालके समान है और मरने पर दुर्गति को प्राप्त होता है। जो ज्येष्ठ के शुक्लपक्ष में एकादशी को उपवास करके दान करेंगे, वे परम पद को प्राप्त होंगे। जिन्होंने एकादशी को उपवास किया है, वे ब्रह्महत्यारे, शराबी, चोर तथा गुरुद्रोही होने पर भी सब पातकों से मुक्त हो जातेहैं।
93
4
हरे कृष्ण गुरुवार, *पद्मिनी एकादशी* *पारणा:* शुक्रवार सुबह 5:56 से 10:22 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:10 से 10:32 राजकोट, जामनगर, द्वारका *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC
182
5
हरे कृष्ण गुरुवार, *पद्मिनी एकादशी* *पारणा:* शुक्रवार सुबह 5:56 से 10:22 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:10 से 10:32 राजकोट, जामनगर, द्वारका *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC  अर्जुन बोले: हे जनार्दन! आप अधिक (लौंद/मल/पुरुषोत्तम) मास के कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम तथा उसके व्रत की विधि बतलाइये। इसमें किस देवता की पूजा की जाती है तथा इसके व्रत से क्या फल मिलता है? श्रीकृष्ण बोले: हे पार्थ! इस एकादशी का नाम ‘परमा’ है। इसके व्रत से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मनुष्य को इस लोक में सुख तथा परलोक में मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु की धूप, दीप, नैवेध, पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिए। महर्षियों के साथ इस एकादशी की जो मनोहर कथा काम्पिल्य नगरी में हुई थी, कहता हूँ। ध्यानपूर्वक सुनो: काम्पिल्य नगरी में सुमेधा नाम का अत्यंत धर्मात्मा ब्राह्मण रहता था। उसकी स्त्री अत्यन्त पवित्र तथा पतिव्रता थी। पूर्व के किसी पाप के कारण यह दम्पति अत्यन्त दरिद्र था। उस ब्राह्मण की पत्नी अपने पति की सेवा करती रहती थी तथा अतिथि को अन्न देकर स्वयं भूखी रह जाती थी। एक दिन सुमेधा अपनी पत्नी से बोला: ‘हे प्रिये! गृहस्थी धन के बिना नहीं चलती इसलिए मैं परदेश जाकर कुछ उद्योग करुँ।’ उसकी पत्नी बोली: ‘हे प्राणनाथ! पति अच्छा और बुरा जो कुछ भी कहे, पत्नी को वही करना चाहिए। मनुष्य को पूर्वजन्म के कर्मों का फल मिलता है। विधाता ने भाग्य में जो कुछ लिखा है, वह टाले से भी नहीं टलता। हे प्राणनाथ! आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं, जो भाग्य में होगा, वह यहीं मिल जायेगा।’ पत्नी की सलाह मानकर ब्राह्मण परदेश नहीं गया। एक समय कौण्डिन्य मुनि उस जगह आये। उन्हें देखकर सुमेधा और उसकी पत्नी ने उन्हें प्रणाम किया और बोले: ‘आज हम धन्य हुए। आपके दर्शन से हमारा जीवन सफल हुआ।’ मुनि को उन्होंने आसन तथा भोजन दिया। भोजन के पश्चात् पतिव्रता बोली: ‘हे मुनिवर! मेरे भाग्य से आप आ गये हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब मेरी दरिद्रता शीघ्र ही नष्ट होनेवाली है। आप हमारी दरिद्रता नष्ट करने के लिए उपाय बतायें।’ इस पर कौण्डिन्य मुनि बोले: ‘अधिक मास’ (मल मास) की कृष्णपक्ष की ‘परमा एकादशी’ के व्रत से समस्त पाप, दु:ख और दरिद्रता आदि नष्ट हो जाते हैं। जो मनुष्य इस व्रत को करता है, वह धनवान हो जाता है। इस व्रत में कीर्तन भजन आदि सहित रात्रि जागरण करना चाहिए। महादेवजी ने कुबेर को इसी व्रत के करने से धनाध्यक्ष बना दिया है।’ फिर मुनि कौण्डिन्य ने उन्हें ‘परमा एकादशी’ के व्रत की विधि कह सुनायी। मुनि बोले: ‘हे ब्राह्मणी! इस दिन प्रात: काल नित्यकर्म से निवृत्त होकर विधिपूर्वक पंचरात्रि व्रत आरम्भ करना चाहिए। जो मनुष्य पाँच दिन तक निर्जल व्रत करते हैं, वे अपने माता पिता और स्त्रीसहित स्वर्गलोक को जाते हैं। हे ब्राह्मणी! तुम अपने पति के साथ इसी व्रत को करो। इससे तुम्हें अवश्य ही सिद्धि और अन्त में स्वर्ग की प्राप्ति होगी |’ कौण्डिन्य मुनि के कहे अनुसार उन्होंने ‘परमा एकादशी’ का पाँच दिन तक व्रत किया। व्रत समाप्त होने पर ब्राह्मण की पत्नी ने एक राजकुमार को अपने यहाँ आते हुए देखा। राजकुमार ने ब्रह्माजी की प्रेरणा से उन्हें आजीविका के लिए एक गाँव और एक उत्तम घर जो कि सब वस्तुओं से परिपूर्ण था, रहने के लिए दिया। दोनों इस व्रत के प्रभाव से इस लोक में अनन्त सुख भोगकर अन्त में स्वर्गलोक को गये। हे पार्थ! जो मनुष्य ‘परमा एकादशी’ का व्रत करता है, उसे समस्त तीर्थों व यज्ञों आदि का फल मिलता है। जिस प्रकार संसार में चार पैरवालों में गौ, देवताओं में इन्द्रराज श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार मासों में अधिक मास उत्तम है। इस मास में पंचरात्रि अत्यन्त पुण्य देनेवाली है। इस महीने में ‘पद्मिनी एकादशी’ भी श्रेष्ठ है। उसके व्रत से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्यमय लोकों की प्राप्ति होती है।
158
6
हरे कृष्ण बुधवार, *पद्मिनी एकादशी* *पारणा:* गुरुवार सुबह 5:57 से 7:59 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:10 से 7:59 राजकोट, जामनगर, द्वारका *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC
177
7
हरे कृष्ण बुधवार, *पद्मिनी एकादशी* *पारणा:* गुरुवार सुबह 5:57 से 7:59 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:10 से 7:59 राजकोट, जामनगर, द्वारका *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC अर्जुन ने कहा: हे भगवन्! अब आप अधिक (लौंद/ मल/ पुरुषोत्तम) मास की शुक्लपक्ष की एकादशी के विषय में बतायें, उसका नाम क्या है तथा व्रत की विधि क्या है? इसमें किस देवता की पूजा की जाती है और इसके व्रत से क्या फल मिलता है? श्रीकृष्ण बोले: हे पार्थ! अधिक मास की एकादशी अनेक पुण्यों को देनेवाली है, उसका नाम ‘पद्मिनी’ है। इस एकादशी के व्रत से मनुष्य विष्णुलोक को जाता है। यह अनेक पापों को नष्ट करनेवाली तथा मुक्ति और भक्ति प्रदान करनेवाली है। इसके फल व गुणों को ध्यानपूर्वक सुनो: दशमी के दिन व्रत शुरु करना चाहिए। एकादशी के दिन प्रात: नित्यक्रिया से निवृत्त होकर पुण्य क्षेत्र में स्नान करने चले जाना चाहिए। उस समय गोबर, मृत्तिका, तिल, कुश तथा आमलकी चूर्ण से विधिपूर्वक स्नान करना चाहिए। स्नान करने से पहले शरीर में मिट्टी लगाते हुए उसीसे प्रार्थना करनी चाहिए: ‘हे मृत्तिके! मैं तुमको नमस्कार करता हूँ। तुम्हारे स्पर्श से मेरा शरीर पवित्र हो। समस्त औषधियों से पैदा हुई और पृथ्वी को पवित्र करनेवाली, तुम मुझे शुद्ध करो। ब्रह्मा के थूक से पैदा होनेवाली! तुम मेरे शरीर को छूकर मुझे पवित्र करो। हे शंख चक्र गदाधारी देवों के देव! जगन्नाथ! आप मुझे स्नान के लिए आज्ञा दीजिये।’ इसके उपरान्त वरुण मंत्र को जपकर पवित्र तीर्थों के अभाव में उनका स्मरण करते हुए किसी तालाब में स्नान करना चाहिए। स्नान करने के पश्चात् स्वच्छ और सुन्दर वस्त्र धारण करके संध्या, तर्पण करके मंदिर में जाकर भगवान की धूप, दीप, नैवेघ, पुष्प, केसर आदि से पूजा करनी चाहिए। उसके उपरान्त भगवान के सम्मुख नृत्य गान आदि करें। भक्तजनों के साथ भगवान के सामने पुराण की कथा सुननी चाहिए। अधिक मास की शुक्लपक्ष की ‘पद्मिनी एकादशी’ का व्रत निर्जल करना चाहिए। यदि मनुष्य में निर्जल रहने की शक्ति न हो तो उसे जल पान या अल्पाहार से व्रत करना चाहिए। रात्रि में जागरण करके नाच और गान करके भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। प्रति पहर मनुष्य को भगवान या महादेवजी की पूजा करनी चाहिए। पहले पहर में भगवान को नारियल, दूसरे में बिल्वफल, तीसरे में सीताफल और चौथे में सुपारी, नारंगी अर्पण करना चाहिए। इससे पहले पहर में अग्नि होम का, दूसरे में वाजपेय यज्ञ का, तीसरे में अश्वमेघ यज्ञ का और चौथे में राजसूय यज्ञ का फल मिलता है। इस व्रत से बढ़कर संसार में कोई यज्ञ, तप, दान या पुण्य नहीं है। एकादशी का व्रत करनेवाले मनुष्य को समस्त तीर्थों और यज्ञों का फल मिल जाता है। इस तरह से सूर्योदय तक जागरण करना चाहिए और स्नान करके ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए। इस प्रकार जो मनुष्य विधिपूर्वक भगवान की पूजा तथा व्रत करते हैं, उनका जन्म सफल होता है और वे इस लोक में अनेक सुखों को भोगकर अन्त में भगवान विष्णु के परम धाम को जाते हैं। हे पार्थ! मैंने तुम्हें एकादशी के व्रत का पूरा विधान बता दिया। अब जो ‘पद्मिनी एकादशी’ का भक्तिपूर्वक व्रत कर चुके हैं, उनकी कथा कहता हूँ, ध्यानपूर्वक सुनो। यह सुन्दर कथा पुलस्त्यजी ने नारदजी से कही थी: एक समय कार्तवीर्य ने रावण को अपने बंदीगृह में बंद कर लिया। उसे मुनि पुलस्त्यजी ने कार्तवीर्य से विनय करके छुड़ाया। इस घटना को सुनकर नारदजी ने पुलस्त्यजी से पूछा: ‘हे महाराज! उस मायावी रावण को, जिसने समस्त देवताओं सहित इन्द्र को जीत लिया, कार्तवीर्य ने किस प्रकार जीता, सो आप मुझे समझाइये।’ इस पर पुलस्त्यजी बोले: ‘हे नारदजी! पहले कृतवीर्य नामक एक राजा राज्य करता था। उस राजा को सौ स्त्रियाँ थीं, उसमें से किसीको भी राज्यभार सँभालनेवाला योग्य पुत्र नहीं था। तब राजा ने आदरपूर्वक पण्डितों को बुलवाया और पुत्र की प्राप्ति के लिए यज्ञ किये, परन्तु सब असफल रहे। जिस प्रकार दु:खी मनुष्य को भोग नीरस मालूम पड़ते हैं, उसी प्रकार उसको भी अपना राज्य पुत्र बिना दुःखमय प्रतीत होता था। अन्त में वह तप के द्वारा ही सिद्धियों को प्राप्त जानकर तपस्या करने के लिए वन को चला गया। उसकी स्त्री भी (हरिश्चन्द्र की पुत्री प्रमदा) वस्त्रालंकारों को त्यागकर अपने पति के साथ गन्धमादन पर्वत पर चली गयी। उस स्थान पर इन लोगों ने दस हजार वर्ष तक तपस्या की परन्तु सिद्धि प्राप्त न हो सकी। राजा के शरीर में केवल हड्डियाँ रह गयीं। यह देखकर प्रमदा ने विनयसहित महासती अनसूया से पूछा: मेरे पतिदेव को तपस्या करते हुए दस हजार वर्ष बीत गये, परन्तु अभी तक भगवान प्रसन्न नहीं हुए हैं, जिससे मुझे पुत्र प्राप्त हो। इसका क्या कारण है?
168
8
हरे कृष्ण बुधवार, *अपरा एकादशी* *पारणा:* गुरुवार सुबह 6:01 से 10:22 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:15 से 10:31 राजकोट, जामनगर, द्वारका एकादशी ग्रुप: *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC युधिष्ठिर ने पूछा: जनार्दन! ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? मैं उसका माहात्म्य सुनना चाहता हूँ। उसे बताने की कृपा कीजिये। भगवान श्रीकृष्ण बोले: राजन्! आपने सम्पूर्ण लोकों के हित के लिए बहुत उत्तम बात पूछी है। राजेन्द्र! ज्येष्ठ (गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार वैशाख) मास के कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम ‘अपरा’ है। यह बहुत पुण्य प्रदान करनेवाली और बड़े बडे पातकों का नाश करनेवाली है। ब्रह्महत्या से दबा हुआ, गोत्र की हत्या करनेवाला, गर्भस्थ बालक को मारनेवाला, परनिन्दक तथा परस्त्रीलम्पट पुरुष भी ‘अपरा एकादशी’ के सेवन से निश्चय ही पापरहित हो जाता है। जो झूठी गवाही देता है, माप तौल में धोखा देता है, बिना जाने ही नक्षत्रों की गणना करता है और कूटनीति से आयुर्वेद का ज्ञाता बनकर वैद्य का काम करता है… ये सब नरक में निवास करनेवाले प्राणी हैं। परन्तु ‘अपरा एकादशी’ के सवेन से ये भी पापरहित हो जाते हैं। यदि कोई क्षत्रिय अपने क्षात्रधर्म का परित्याग करके युद्ध से भागता है तो वह क्षत्रियोचित धर्म से भ्रष्ट होने के कारण घोर नरक में पड़ता है। जो शिष्य विद्या प्राप्त करके स्वयं ही गुरुनिन्दा करता है, वह भी महापातकों से युक्त होकर भयंकर नरक में गिरता है। किन्तु ‘अपरा एकादशी’ के सेवन से ऐसे मनुष्य भी सदगति को प्राप्त होते हैं। माघ में जब सूर्य मकर राशि पर स्थित हो, उस समय प्रयाग में स्नान करनेवाले मनुष्यों को जो पुण्य होता है, काशी में शिवरात्रि का व्रत करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, गया में पिण्डदान करके पितरों को तृप्ति प्रदान करनेवाला पुरुष जिस पुण्य का भागी होता है, बृहस्पति के सिंह राशि पर स्थित होने पर गोदावरी में स्नान करनेवाला मानव जिस फल को प्राप्त करता है, बदरिकाश्रम की यात्रा के समय भगवान केदार के दर्शन से तथा बदरीतीर्थ के सेवन से जो पुण्य फल उपलब्ध होता है तथा सूर्यग्रहण के समय कुरुक्षेत्र में दक्षिणासहित यज्ञ करके हाथी, घोड़ा और सुवर्ण दान करने से जिस फल की प्राप्ति होती है, ‘अपरा एकादशी’ के सेवन से भी मनुष्य वैसे ही फल प्राप्त करता है। ‘अपरा’ को उपवास करके भगवान वामन की पूजा करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो श्रीविष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है।
196
9
हरे कृष्ण बुधवार, *अपरा एकादशी* *पारणा:* गुरुवार सुबह 6:01 से 10:22 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:15 से 10:31 राजकोट, जामनगर, द्वारका एकादशी ग्रुप: *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC
151
10
हरे कृष्ण सोमवार, *मोहिनी एकादशी* *पारणा:* मंगलवार सुबह 6:10 से 10:26 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:24 से 10:35 राजकोट, जामनगर, द्वारका एकादशी ग्रुप: *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC
0
11
हरे कृष्ण सोमवार, *मोहिनी एकादशी* *पारणा:* मंगलवार सुबह 6:10 से 10:26 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:24 से 10:35 राजकोट, जामनगर, द्वारका एकादशी ग्रुप: *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC युधिष्ठिर ने पूछा: जनार्दन! वैशाख मास के शुक्लपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? उसका क्या फल होता है? उसके लिए कौन सी विधि है? भगवान श्रीकृष्ण बोले: धर्मराज! पूर्वकाल में परम बुद्धिमान श्रीरामचन्द्रजी ने महर्षि वशिष्ठजी से यही बात पूछी थी, जिसे आज तुम मुझसे पूछ रहे हो। श्रीराम ने कहा: भगवन्! जो समस्त पापों का क्षय तथा सब प्रकार के दु:खों का निवारण करनेवाला, व्रतों में उत्तम व्रत हो, उसे मैं सुनना चाहता हूँ। वशिष्ठजी बोले: श्रीराम! तुमने बहुत उत्तम बात पूछी है। मनुष्य तुम्हारा नाम लेने से ही सब पापों से शुद्ध हो जाता है। तथापि लोगों के हित की इच्छा से मैं पवित्रों में पवित्र उत्तम व्रत का वर्णन करुँगा। वैशाख मास के शुक्लपक्ष में जो एकादशी होती है, उसका नाम ‘मोहिनी’ है। वह सब पापों को हरनेवाली और उत्तम है। उसके व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पा जाते हैं। सरस्वती नदी के रमणीय तट पर भद्रावती नाम की सुन्दर नगरी है। वहाँ धृतिमान नामक राजा, जो चन्द्रवंश में उत्पन्न और सत्यप्रतिज्ञ थे, राज्य करते थे। उसी नगर में एक वैश्य रहता था, जो धन धान्य से परिपूर्ण और समृद्धशाली था। उसका नाम था धनपाल। वह सदा पुण्यकर्म में ही लगा रहता था। दूसरों के लिए पौसला (प्याऊ), कुआँ, मठ, बगीचा, पोखरा और घर बनवाया करता था। भगवान विष्णु की भक्ति में उसका हार्दिक अनुराग था। वह सदा शान्त रहता था। उसके पाँच पुत्र थे: सुमना, धुतिमान, मेघावी, सुकृत तथा धृष्टबुद्धि। धृष्टबुद्धि पाँचवाँ था। वह सदा बड़े-बड़े पापों में ही संलग्न रहता था। जुए आदि दुर्व्यसनों में उसकी बड़ी आसक्ति थी। वह वेश्याओं से मिलने के लिए लालायित रहता था। उसकी बुद्धि न तो देवताओं के पूजन में लगती थी और न पितरों तथा ब्राह्मणों के सत्कार में। वह दुष्टात्मा अन्याय के मार्ग पर चलकर पिता का धन बरबाद किया करता था। एक दिन वह वेश्या के गले में बाँह डाले चौराहे पर घूमता देखा गया। तब पिता ने उसे घर से निकाल दिया तथा बन्धु बान्धवों ने भी उसका परित्याग कर दिया। अब वह दिन रात दु:ख और शोक में डूबा तथा कष्ट पर कष्ट उठाता हुआ इधर उधर भटकने लगा। एक दिन किसी पुण्य के उदय होने से वह महर्षि कौण्डिन्य के आश्रम पर जा पहुँचा। वैशाख का महीना था। तपोधन कौण्डिन्य गंगाजी में स्नान करके आये थे। धृष्टबुद्धि शोक के भार से पीड़ित हो मुनिवर कौण्डिन्य के पास गया और हाथ जोड़ सामने खड़ा होकर बोला: ‘ब्रह्मन्! द्विजश्रेष्ठ! मुझ पर दया करके कोई ऐसा व्रत बताइये, जिसके पुण्य के प्रभाव से मेरी मुक्ति हो।’ कौण्डिन्य बोले: वैशाख के शुक्लपक्ष में ‘मोहिनी’ नाम से प्रसिद्ध एकादशी का व्रत करो। ‘मोहिनी’ को उपवास करने पर प्राणियों के अनेक जन्मों के किये हुए मेरु पर्वत जैसे महापाप भी नष्ट हो जाते हैं |’ वशिष्ठजी कहते है: श्रीरामचन्द्रजी! मुनि का यह वचन सुनकर धृष्टबुद्धि का चित्त प्रसन्न हो गया। उसने कौण्डिन्य के उपदेश से विधिपूर्वक ‘मोहिनी एकादशी’ का व्रत किया। नृपश्रेष्ठ! इस व्रत के करने से वह निष्पाप हो गया और दिव्य देह धारण कर गरुड़ पर आरुढ़ हो सब प्रकार के उपद्रवों से रहित श्रीविष्णुधाम को चला गया। इस प्रकार यह ‘मोहिनी’ का व्रत बहुत उत्तम है। इसके पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है।’
0
12
हरे कृष्ण सोमवार, *वरुथिनी एकादशी* *पारणा:* मंगलवार सुबह 6:57 से 10:33 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:57 से 10:41 राजकोट, जामनगर, द्वारका एकादशी ग्रुप: *AI* https://aratt.ai/@ekadashi_iskcon_gujarat *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Ch* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *WA G* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC
0
13
हरे कृष्ण सोमवार, *वरुथिनी एकादशी* *पारणा:* मंगलवार सुबह 6:57 से 10:33 वदोड़रा, सूरत, अमदावाद, खंभात 6:57 से 10:41 राजकोट, जामनगर, द्वारका *Telegram* http://t.me/Ekaadashi *WA Channel* https://whatsapp.com/channel/0029Va4KSdn2v1Irozh52O0r *Whatsapp* https://chat.whatsapp.com/JvWM4Ckqz0A1JqhN0SkCUC युधिष्ठिर ने पूछा: हे वासुदेव! वैशाख मास के कृष्णपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? कृपया उसकी महिमा बताइये। भगवान श्रीकृष्ण बोले: राजन्! वैशाख (गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र ) कृष्णपक्ष की एकादशी ‘वरुथिनी’ के नाम से प्रसिद्ध है। यह इस लोक और परलोक में भी सौभाग्य प्रदान करनेवाली है। ‘वरुथिनी’ के व्रत से सदा सुख की प्राप्ति और पाप की हानि होती है। ‘वरुथिनी’ के व्रत से ही मान्धाता तथा धुन्धुमार आदि अन्य अनेक राजा स्वर्गलोक को प्राप्त हुए हैं। जो फल दस हजार वर्षों तक तपस्या करने के बाद मनुष्य को प्राप्त होता है, वही फल इस ‘वरुथिनी एकादशी’ का व्रत रखनेमात्र से प्राप्त हो जाता है। नृपश्रेष्ठ! घोड़े के दान से हाथी का दान श्रेष्ठ है। भूमिदान उससे भी बड़ा है। भूमिदान से भी अधिक महत्त्व तिलदान का है। तिलदान से बढ़कर स्वर्णदान और स्वर्णदान से बढ़कर अन्नदान है, क्योंकि देवता, पितर तथा मनुष्यों को अन्न से ही तृप्ति होती है। विद्वान पुरुषों ने कन्यादान को भी इस दान के ही समान बताया है। कन्यादान के तुल्य ही गाय का दान है, यह साक्षात् भगवान का कथन है। इन सब दानों से भी बड़ा विद्यादान है। मनुष्य ‘वरुथिनी एकादशी’ का व्रत करके विद्यादान का भी फल प्राप्त कर लेता है। जो लोग पाप से मोहित होकर कन्या के धन से जीविका चलाते हैं, वे पुण्य का क्षय होने पर यातनामक नरक में जाते हैं। अत: सर्वथा प्रयत्न करके कन्या के धन से बचना चाहिए उसे अपने काम में नहीं लाना चाहिए। जो अपनी शक्ति के अनुसार अपनी कन्या को आभूषणों से विभूषित करके पवित्र भाव से कन्या का दान करता है, उसके पुण्य की संख्या बताने में चित्रगुप्त भी असमर्थ हैं। ‘वरुथिनी एकादशी’ करके भी मनुष्य उसीके समान फल प्राप्त करता है। राजन्! रात को जागरण करके जो भगवान मधुसूदन का पूजन करते हैं, वे सब पापों से मुक्त हो परम गति को प्राप्त होते हैं। अत: पापभीरु मनुष्यों को पूर्ण प्रयत्न करके इस एकादशी का व्रत करना चाहिए। यमराज से डरनेवाला मनुष्य अवश्य ‘वरुथिनी एकादशी’ का व्रत करे। राजन्! इसके पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है और मनुष्य सब पापों से मुक्त होकर विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है।
0