Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
Ir al canal en Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
Mostrar más7 089
Suscriptores
+1724 horas
+247 días
-630 días
Archivo de publicaciones
🗓️ सिर्फ 64 दिन शेष 🗓️
✍ Subject wise Revision Test ✍
📝 टेस्ट - 01📝
📖 Subject - राजस्थान का भूगोल
टेस्ट समय - कल शाम 7:00 बजे बाद कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा।
✓ टॉपिक अनुसार टेस्ट के बाद अब Subject wise टेस्ट शुरू हो रहे हैं। कल तक इसका अच्छे से रिवीजन करें, उसके बाद टेस्ट देकर उसकी व्याख्या पढ़ें....विषय कंप्लीट हो जाएगा।🙏
Join Test - RAS 2026 ( Click Here)
#RAS2026
•RAS Exam Special Current Affairs•
✓ 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक।
✓ Current Affairs सारांश पत्रिका ऐप पर अपलोड हो गई है।
Download App 👉 Click Here
( • RAS अभ्यर्थी सितंबर माह की pdf बहुत अच्छे से पढ़ें क्योंकि परीक्षा में सर्वाधिक प्रश्न इन्हीं अंतिम महीनों से पूछे जाएंगे।
• इसमें PIB और DIPR वेबसाइट की प्रत्येक महत्वपूर्ण अपडेट शामिल है। )
अन्य जो स्टूडेंट खुद के स्तर पर तैयारी कर रहें हैं, वो अभी शेष रहे लगभग 2 महीने तक कुछ काम करें ( यदि आपको सही लगे तो )
1.अभी 3- 4 दिन के स्लॉट बनाओ...जिसमें एकसाथ 2 विषय बदलते रहो और 2 विषय नियमित रखो।
जैसे -
• 1 विषय ( सिर्फ MCQ / PYQ)
• 1 विषय ( नोट्स रिवीजन)
• 1 Chapter Eco survey ( Raj. / India)
• 1 Chapter Maths / Reasoning ( Q )
यदि इस तरीके से timetable बनाकर Syllabus कवर करोगे तो इस महीने में एकबार पूरा Syllabus अच्छे से कवर हो जाएगा।
2. बहुत ज्यादा लंबा टारगेट रखकर टाइमटेबल मत बनाओ वह follow नहीं होता है, सिर्फ 3,4 दिन का ही रखो कि इतने में यह subject मुझे पूरे करने है।
3. सब चीजों को रटने की कोशिश मत करो यदि याद नहीं हो रही है तो अपने टीचर खुद बन जाओ..अपने आपको पढ़ाओ, बहुत जल्दी याद हो जाएगी।
4. यदि आपने 10 दिन में 2 स्लॉट भी ऐसे कर लिए तो आपके 4,5 subject revise हो जायेंगे...इससे Confidence बढ़ेगा, जो अब अंतिम समय में सबसे जरूरी है।
5. अब आपके लिए एक - एक मिनट भी बहुत कीमती है तो कृपया करके बिल्कुल भी समय ख़राब ना करें...
फोन से दूरी बहुत जरूरी..यह जो हर आधे घंटे में फोन चेक करने की आदत है इससे दूरी बनाओ...सीमित समय के लिए और जब जरूरी हो तभी फोन उपयोग करें।
टेलीग्राम जितना ज्यादा आपको तैयारी में हेल्प करता है, उतना ही ज्यादा disturb भी करता है क्योंकि पूरे दिन नए - नए नोट्स pdf सब आती रहती है तो उन सबको save करने में मत लगे रहो... लिमिटेड चैनल follow करें... उसमें भी यदि कुछ आपके काम का है तो उसे देखो अन्यथा इग्नोर करो।
आपका परिणाम अब यह अंतिम 2 माह ही तय करेंगे...जिसने भी अब यह अंतिम 2 माह सही से इस्तेमाल कर लिए उसका प्री नहीं रुकेगा।🙏
अंत में वही बात फिर से -
अगले दो महीने सिर्फ और सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना है,
बिना वजह किसी से बहस करने में अपना समय और मूड दोनों खराब नहीं करने हैं।
अगर कोई कहे की कौआ सफ़ेद है,
तो उसका कोआ सफ़ेद ही रहने दीजिए।
आप अपनी तैयारी पर ध्यान दीजिए 👍
🙏🙏
✓सूचना -
• RAS स्पेशल Current affairs सारांश पत्रिका ( 21 सितंबर से 30 सितंबर तक ) आज शाम तक ऐप पर अपलोड हो जाएगी।
• Daily Topic, Daily Test सीरीज में कल से ' Subject wise Full Revision ' टेस्ट शुरू होंगे, जिनका Syllabus कवर हो चुका है वो यह सभी टेस्ट अच्छे से देना और व्याख्या पढ़ना...बहुत अच्छे से आपका रिवीजन हो जाएगा।👍
Download App 👉 Click Here(RAS प्री)
सेवानिवृत न्यायाधीश मदनलाल भाटी की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्य राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के कार्यकाल को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया -
✓ आदेशानुसार आयोग के अध्यक्ष मदन लाल भाटी (सेनि.न्यायाधीश) सहित सदस्य मोहन मोरवाल, प्रो.राजीव सक्सैना,एडवोकेट श्री गोपाल कृष्णा, पवन मंडाविया का कार्यकाल भी 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है।
• ध्यान रहे कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से 09 मई 2025 को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का गठन किया गया था, जिसने हाल ही में 5 अगस्त को राज्य सरकार को निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़ी अपनी अनुशंसाए प्रस्तुत की है।
भारत_का_विदेश_व्यापार_और_उद्योग_क्षेत्र.pdf0.53 KB
202609300704443645588Appointmentorderof59RASdated30-09-2026.pdf1.90 MB
चर्चित व्यक्ति:-
श्री मोती लाल कुमावत
• ग्राम बिचून, तहसील मौजमाबाद ( जयपुर ) के प्रगतिशील कृषक श्री मोती लाल कुमावत को राज्य में जैविक, परंपरागत एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए ‘किसान ब्राण्ड एम्बेसेडर एवं ट्रेनर’ नियुक्त किया गया है।
