es
Feedback
HAPPY STUDY ZONE

HAPPY STUDY ZONE

Ir al canal en Telegram

Learn with happy

Mostrar más
6 492
Suscriptores
-524 horas
-197 días
-9630 días
Archivo de publicaciones
खोरठा भाषा के महान कवि, लेखक एवम् नाटककार श्री निवास पानूरी जी की आज 25 दिसम्बर को 104 वीं जयंती है। इनके जन्म दिवस को खोरठा
खोरठा भाषा के महान कवि, लेखक एवम् नाटककार श्री निवास पानूरी जी की आज 25 दिसम्बर को 104 वीं जयंती है। इनके जन्म दिवस को खोरठा दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्रीय भाषाओं के विकास में अनगिनत विद्वानों की महती भूमिका रही है, लेकिन इन विद्वानों को इतनी सामाजिक मान्यता एवम् लोकप्रियता नहीं मिल पाई है। पानुरी जी को खोरठा भाषा का भीष्म पितामह कहा जाता है।

Only 200 student can join this group so , jald hi join kijiye

EXCISE CONSTABLE RUNNING QUALIFIED STUDENTS

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KTDeU4qNvyC9XqGpnQASi5

*मुख्यमंत्री सचिवालय* *प्रेस विज्ञप्ति --320/2024* *23 दिसंबर 2024* *मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय रांची* ======================== *◆ *_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजस्व संग्रहण और झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक_* ================= ◆ *_मुख्यमंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जेएसएससी की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 से जुड़े विवादों को लेकर   दर्ज मामले में दिए निर्देश के आलोक में पूरी निष्पक्षता के साथ जांच पूरी करने का दिया निर्देश_*    ================ ◆ *_मुख्यमंत्री ने विभागों से कहा- राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नए स्रोत की संभावनाएं तलाशें_* =============== ◆ *_मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- राज्य सरकार की सभी सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर के लिए एकीकृत एप्प तैयार करें_* =============== ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- नियुक्तियों को लेकर ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित  करने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत_* =============== ● *_व्यवस्था ऐसी हो  जिससे बेहतर परिणाम सामने आ सके।_* ● *_राज्यवासियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी_* *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_* ======================== मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ सके। मुख्यमंत्री आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजस्व संग्रहण, 28 दिसंबर- 2024 को आयोजित होने वाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों एवं जेएसएससी की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 के विषय पर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा  कि राज्यवासियों की समस्याओं और शिकायतों की निवारण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए और पूरी निष्पक्षता के साथ  जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करें। *_राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं_* मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण का जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। इसके साथ राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नए स्रोत की संभावनाएं तलाशें। उन्होंने यह भी कहा कि कर संग्रहण में आ रहे व्यवधानों का त्वरित समाधान होना चाहिए। इस दिशा में राजस्व से संबंधित विभागों के बीच समन्वय को लेकर एक सिस्टम तैयार करें। मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग के तहत फर्जी निबंधन और इनवॉइस के चिन्हित करने के साथ उसे रोकने की दिशा में एनफोर्समेंट सिस्टम बनाने की दिशा में पहल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान अधिकारियों में अब तक राजस्व वसूली से संबंधित जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। *_झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होने वाली  महिला लाभुकों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखें_* मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 दिसंबर को रांची के नामकुम में आयोजित होने वाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में राज्यभर की महिला लाभुक सम्मिलित होगी । ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। विदित हो कि इस कार्यक्रम के माध्यम से इस योजना के सभी लाभुकों को प्रति माह अब 2500 रुपये की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। *_जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा से जुड़े विवादों और शिकायतों की जांच जल्द पूरी करें_* मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जेएसएससी की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 से जुड़े विवादों को लेकर   दर्ज मामले में जो निर्देश दिए गए हैं, उसके अनुरूप पूरी निष्पक्षता के साथ जांच पूरी कर रिपोर्ट सुपुर्द करें । उन्होंने कहा कि जांच के दौरान परीक्षा आयोजन के दौरान हुई गड़बड़ियों तथा मिली शिकायतों और परीक्षा परिणाम के बाद हुए विवाद एवं हंगामें की भी जांच हो और इसमें जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। *_ऑनलाइन मोड में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़े_* मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है । ऐसे में नियुक्तियों को लेकर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ियों की गुंजाइश न हो, इस दिशा में ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित  करने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी ) माध्यम से परीक्षा लेने पर काफी हद तक पेपर लीक जैसे मामलों को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, ऑफलाइन परीक्षा आयोजन को लेकर होने वाली परेशानियों के साथ समय की भी बचत

फ्री स्टडी मैटेरियल ओर लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.happystudyzone.in समय-समय पर विजिट करते रहिए।

पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया..📚📚 Extra Facts :- 📌 संयुक्
पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया..📚📚 Extra Facts :- 📌 संयुक्त राष्ट्र :- 📌 स्थापना - 24 अक्टूबर 1945 📌 मुख्यालय - न्यूयॉर्क (NTPC 2020) 📌 महासचिव - एंटोनियो गुटेरेस 📌 सदस्य - 193 देश @happystudyzone

Repost from HAPPY STUDY ZONE
झारखंड दरोगा 2017 पीडीएफ https://t.me/jharkhandPCSjpscHappyStudyZone

5_6226289423290469002.pdf

capital currency

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट अपडेट

Mensaje de voz01:14

नमस्कार दोस्तों मुझे पता है कि आप में से ज्यादातर लोग पढ़ाई से थोड़ा सा नेगेटिव है खास करके झारखंड के परीक्षा को लेकर लेकिन आपको इस बात को भी समझना होगा की झारखंड में या पूरे राज्य भर में कंपटीशन बहुत टॉप होता जा रहा है ऐसे में अपनी तैयारी को बहुत मजबूत करना बहुत आवश्यक है परीक्षाएं जब भी हो कंपटीशन बहुत हार्ड होने वाला है परीक्षा में हो रही है गड़बड़ी के कारण कुछ छात्र विचलित हो रहे हैं जिसके कारण उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है हम पढ़ेंगे, भी लड़ेंगे भी इसलिए तैयार हो जाइए और अपनी पढ़ाई को मजबूत कीजिए ताकि जब भी नई वैकेंसी या एक्जाम कैलेंडर आए हम खुद को मजबूत स्थिति में पाएं ।ऐसा ना हो कि हम लड़ते रह जाए और कंटिन्यू पढ़ने वाले छात्र फिर से सिलेक्शन ले जाए ऐसे में आवश्यक है कि चलिए नए साल में नई शुरुआत करते हैं और एक मजबूत तैयारी की और आगे बढ़ते हैं, नेगेटिविटी में पॉजिटिविटी को ढूंढना बहुत आवश्यक है हम आपके साथ हैं दोबारा शुरुआत करते हैं और अपनी पढ़ाई को मजबूत करते हैं लाइव क्लास में कुछ बात करते हैं, जुड़े हमारे साथ 11:30 बजे YouTube पर। उम्मीद की नई किरण जरूर रहेगी खुद पर विश्वास रखें। रख हौसला वह मंजर भी आएगा.... प्यासे के पास चलकर समुंदर भी आएगा...... थक कर ना हर ये मंजिल के मुसाफिर..... मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा| Be Positive stay Positive..... Everything god has plan , keep learning ..................