PRAYAGRAJ EXPRESS
Ir al canal en Telegram
657
Suscriptores
Sin datos24 horas
-37 días
-930 días
Carga de datos en curso...
Canales Similares
Nube de Etiquetas
Menciones Entrantes y Salientes
---
---
---
---
---
---
Atraer Suscriptores
septiembre '26
septiembre '26
+2
en 0 canales
agosto '26
+2
en 0 canales
Get PRO
julio '26
+7
en 0 canales
Get PRO
junio '26
+6
en 0 canales
Get PRO
mayo '26
+5
en 0 canales
Get PRO
abril '26
+4
en 0 canales
Get PRO
marzo '26
+5
en 0 canales
Get PRO
febrero '26
+1
en 0 canales
Get PRO
enero '26
+9
en 0 canales
Get PRO
diciembre '25
+9
en 0 canales
Get PRO
noviembre '25
+8
en 0 canales
Get PRO
octubre '25
+10
en 0 canales
Get PRO
septiembre '25
+11
en 0 canales
Get PRO
agosto '25
+11
en 0 canales
Get PRO
julio '25
+8
en 0 canales
Get PRO
junio '25
+15
en 0 canales
Get PRO
mayo '25
+32
en 0 canales
Get PRO
abril '25
+16
en 0 canales
Get PRO
marzo '25
+26
en 0 canales
Get PRO
febrero '25
+31
en 0 canales
Get PRO
enero '25
+55
en 0 canales
Get PRO
diciembre '24
+14
en 0 canales
Get PRO
noviembre '24
+36
en 0 canales
Get PRO
octubre '24
+23
en 0 canales
Get PRO
septiembre '24
+27
en 0 canales
Get PRO
agosto '24
+57
en 1 canales
Get PRO
julio '24
+41
en 0 canales
Get PRO
junio '24
+42
en 0 canales
Get PRO
mayo '24
+45
en 0 canales
Get PRO
abril '24
+27
en 0 canales
Get PRO
marzo '24
+36
en 0 canales
Get PRO
febrero '24
+84
en 0 canales
Get PRO
enero '24
+102
en 0 canales
Get PRO
diciembre '23
+503
en 0 canales
| Fecha | Crecimiento de Suscriptores | Menciones | Canales | |
| 05 septiembre | 0 | |||
| 04 septiembre | 0 | |||
| 03 septiembre | 0 | |||
| 02 septiembre | +1 | |||
| 01 septiembre | +1 |
Publicaciones del Canal
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।
मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।
| 2 | भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना के बाद योगी ने सनातन को लेकर विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सनातन की आस्था को मिटाने का प्रयास करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए। | 101 |
| 3 | 🚨 कच्ची चीनी के आयात पर @dgftindia का बड़ा अपडेट
• Advance Authorisation को TRQ में बदलने की डेडलाइन बढ़ी
• अब 7 सितंबर 2026 तक आवेदन का मौका
• नई आवेदन विंडो 3-7 सितंबर तक
• सुविधा SION E-52 के तहत पात्र Advance Authorisation धारकों के लिए
• TRQ के तहत तय मात्रा में कच्ची चीनी आयात की अनुमति
• बाकी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी | 101 |
| 4 | 🚨 पेट्रोलियम नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव
- @PetroleumMin ने Petroleum Rules, 2002 में संशोधन का मसौदा जारी किया, 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी
मुख्य प्रस्ताव:
• ISO Tank के आयात के लिए PESO से ऑनलाइन अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
• पूर्ण जानकारी जमा होने के सात कार्यदिवसों के भीतर कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर अनुमति स्वतः स्वीकृत मानी जाएगी।
• ISO Tank आयात अनुमति की वैधता अधिकतम तीन वर्ष तक होगी।
• Class A/B पेट्रोलियम के परिवहन परमिट की वैधता एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का प्रस्ताव है।
• आयात और परिवहन के लिए संयुक्त अनुमति का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
• वैध Hydro/Periodic Test Certificate प्रस्तुत करने पर नवीनीकरण प्रक्रिया में राहत दी जाएगी।
• वापस लौटाए जाने वाले ISO Tank को कुछ प्रावधानों से छूट प्रदान की जाएगी।
• फायर NOC, फायर टेंडर की पहुंच और आपातकालीन तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
• वाहन में कम से कम दो व्यक्तियों की उपस्थिति, 9 लीटर क्षमता वाले ऑयल-फायर एक्सटिंग्विशर और इलेक्ट्रिकल बॉन्डिंग को अनिवार्य किया जाएगा।
• भूमि के स्वामित्व या कब्जे के संबंध में अधिवक्ता की Legal Opinion प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
• Scrutiny Fee: आयात के लिए ₹5,000 और परिवहन के लिए ₹5,000।
प्रस्तावित संशोधनों से ISO Tank आयातकों और पेट्रोलियम लॉजिस्टिक्स कंपनियों को त्वरित स्वीकृति, लंबी वैधता अवधि और संयुक्त अनुमति की सुविधा मिलने की संभावना है। | 97 |
| 5 | 🚨 PM E-DRIVE: ई-ट्रकों के लोकलाइजेशन नियम सख्त
🔹 N2/N3 ई-ट्रकों के PMP में ट्रैक्शन मोटर से जुड़े नियम बदले
🔹 1 अप्रैल 2027 से ट्रैक्शन मोटर के प्रमुख हिस्सों की मैन्युफैक्चरिंग भारत में अनिवार्य
🔹 मैग्नेट, रोटर, स्टेटर, शाफ्ट, बेयरिंग, कनेक्टर और केबल की फिटमेंट भारत में होगी
🔹 ट्रैक्शन मोटर + ट्रांसमिशन की मैन्युफैक्चरिंग भी भारत में करनी होगी
🔹 इन्वर्टर समेत मोटर कंट्रोलर के PCB पर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट/सेमीकंडक्टर की असेंबली भारत में होगी
🔹 ट्रैक्शन मोटर, ट्रांसमिशन और कंट्रोलर में घरेलू वैल्यू एडिशन बढ़ाने पर जोर
🔹 नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2026 को जारी, राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी
🔹 मकसद: ई-ट्रक कंपोनेंट्स में आयात निर्भरता घटाना और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना | 81 |
| 6 | 🚨ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट के नियमों में बड़ा बदलाव!
🔹 भारत में बने सामान के एक्सपोर्ट के लिए इन्वेंट्री-बेस्ड ई-कॉमर्स मॉडल को मंजूरी
🔹 एक्सपोर्ट के लिए B2C और इन्वेंट्री मॉडल पर लगी मौजूदा पाबंदियां लागू नहीं होंगी
🔹 शर्त: उत्पाद भारत में निर्मित/उत्पादित होना जरूरी
🔹 एक्सपोर्ट FTP 2023, HBP और FEMA नियमों के तहत होगा
🔹 FEMA Non-Debt Instruments Rules, 2019 में संशोधन
🔹 नया प्रावधान राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू
🔹 भारतीय उत्पादों के ग्लोबल ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा | 82 |
| 7 | 🚨 @airindia AI-2379 पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
✈️ 4 अगस्त को Phuket-Delhi उड़ान के दौरान 36,000 फीट पर पहले Green, फिर Blue और Yellow—तीनों hydraulic systems में लगभग एक साथ प्रेशर लॉस हुआ।
⚠️ ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हुआ, लगातार warning chime और करीब 2 सेकंड stall warning सक्रिय हुई। विमान पहले 372 फीट चढ़ा और फिर 292 फीट नीचे आया।
🛬 सिस्टम रिकवर होने के बाद क्रू विमान को दिल्ली लेकर आया। 24 लोगों को मेडिकल मदद मिली, 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
🚨 पायलट पर भी बड़ा खुलासा: दोनों पायलटों के breathalyser टेस्ट संतोषजनक रहे, लेकिन PIC का psycho-active substance test और confirmatory blood test non-negative आया। Co-pilot का टेस्ट negative रहा।
AAIB ने इसे “serious concern” बताते हुए DGCA से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
🔍 Hydraulic failure का असली तकनीकी कारण अभी सामने नहीं आया है। CVR/DFDR डेटा और hydraulic components की जांच जारी है। | 72 |
| 8 | श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान IndiGo विमान VDGS पोल से टकराया
• @IndiGo6E फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) Navi Mumbai से Srinagar पहुंची थी
• सुबह करीब 9:02 बजे Bay No. 06 पर पार्किंग के दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आया
• सभी यात्री और क्रू सुरक्षित, कोई घायल नहीं
• यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से उतारा गया
• घटना की परिस्थितियों की संबंधित अथॉरिटी जांच करेगी
• जांच पूरी होने से पहले कारण पर कोई निष्कर्ष नहीं
• श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सामान्य, उड़ानों का संचालन जारी | 71 |
| 9 | Sin texto... | 74 |
| 10 | प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के हरवारा स्थित अंबर अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहने वाले 27 वर्षीय फोटोग्राफर और रील्स मेकर आलोक गुप्ता की हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। आलोक प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी थे। उनकी हत्या उनके ही तीन दोस्तों ने की और शव को नीले ट्रॉली बैग में भरकर मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सोहागी पहाड़ी पर फेंक दिया।
घटना कैसे हुई:
10 अगस्त 2026 की रात आलोक ने अपने करीबी दोस्त शुभम तिवारी को अपने फ्लैट बुलाया। शुभम अपने दो साथियों शुभम यादव और अंकुश यादव के साथ पहुंचा। वहां शुभम तिवारी ने देसी .32 बोर पिस्टल से आलोक पर गोली चलाई, जो उसके कंधे में लगी। इसके बाद तीनों ने आलोक का मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को बड़े नीले बैग में भरकर अगले दिन (11 अगस्त) शाम को सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में लादकर करीब 60-62 किलोमीटर दूर रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र की सुनसान पहाड़ी पर फेंक आए।
खुलासा कैसे हुआ:
11 अगस्त से आलोक का मोबाइल बंद हो गया था। 22 अगस्त को उनकी मां रेखा देवी ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो 11 अगस्त शाम को तीन युवक भारी नीला बैग लेकर कार में रखते नजर आए। कार को ट्रेस कर तीनों की पहचान हुई। इससे पहले रीवा पुलिस को शव मिल चुका था। परिजनों से शिनाख्त होने के बाद धूमनगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
मोटिव:
मुख्य आरोपी शुभम तिवारी आलोक का करीब डेढ़ साल से दोस्त था। उसने आलोक से करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आलोक का काम अच्छा चल रहा था। शादी-पार्टियों के ऑर्डर मिल रहे थे और उनकी लाइफस्टाइल अच्छी थी। शुभम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पैसे के लेन-देन और ईर्ष्या के कारण दोनों के बीच रंजिश हो गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि आलोक शुभम को नौकर या बेरोजगार कहकर चिढ़ाता था।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
3 सितंबर 2026 को डीसीपी नगर सागर जैन की टीम ने तीनों आरोपियों—शुभम तिवारी (मऊआइमा/नवाबगंज), शुभम यादव (होलागढ़) और अंकुश यादव (सुल्तानपुर)—को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई। यह एक ब्लाइंड मर्डर था, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी और गहन जांच से सुलझाया। टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। | 76 |
| 11 | ISRO ने भारत के पहले अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
ISRO का EOS-05, GEO (36,000 km) से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। GSLV-F17 ने 2,367 kg के इस सैटेलाइट को Sub-GTO में पहुँचाया; बाकी का रास्ता यह खुद तय करता है। यह हर 5 मिनट में एक हिस्से की और हर 30 मिनट में पूरे भारत की तस्वीरें लेता है। यह 2021 में खोए GISAT-1 की जगह लेगा। | 79 |
| 12 | यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के पूर्वानुमान को देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने 50 जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत 10 जिलों में आकस्मिक बाढ़ की आशंका भी जताई गई है. वज्रपात को लेकर भी कई जिलों में सावधानी बरतने को कहा गया है. | 97 |
| 13 | कानपुर देहात के राजपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुषकर्म के प्रयास का आरोप लगा है पिता ने बताया गांव के चार युवकों ने जबरन उसको घसीटा बेहोश होने पर सभी भाग गए पिता के अनुसार 3 दिन पहले भी इसी तरह की हरकत की थी तब शिकायत पर बात ख़त्म हो गई थी आज फ़िर से वही किया... महाराज की सरकार है पुलिस के बड़े बड़े दावों के बाद भी लोगों के ये हौसले पुलिस के इक़बाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं... | 101 |
| 14 | अगर आप हर दिन के खर्चों के लिए यूपीआई (UPI Payments) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 4 सितंबर यानी कि शुक्रवार को कुछ वजह से यूपीआई से लेनदेन बंद होगा (UPI Payment Blocked) , जिससे आपको थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। इस दिक्कत से बचने के लिए पहले से कैश निकालकर रखें। आइए जानते हैं कि किस बैंक का यूपीआई बंद रहेगा और फिर से कब चालू होगा।
किस बैंक का यूपीआई रहेगा बंद?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये एलान किया है कि 4 सितंबर 2026 को यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं हो पाएंगे। बैंक के मुताबिक
4 सितंबर 2026 को रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी।
यानी कुल 45 मिनट तक आप एसबीआई (SBI Payments) के जरिए यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने ये भी साफ किया है कि अगर मेंटेनेंस का काम समय से पहले पूरा हो जाता है, तो सर्विस को तय वक्त से पहले ही दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
किस तरह के पेमेंट नहीं हो पाएंगे?
बैंक के मुताबिक जिन 45 मिनट में यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी, उस दौरान बड़े पैमेंट नहीं कर पाएंगे। लेकिन आप उस दौरान UPI Lite का इस्तेमाल कर के बिना पिन डाले ₹1000 तक का छोटा पेमेंट आसानी से कर पाएंगे। वहीं इस दौरान आप UPI Lite में ₹5000 तक का अमाउंट रख सकते हैं।
UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज?
कई दिनों से चर्चा है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने की तैयारी कर रही है, जिसका नोटिफिकेशन सितंबर के बीच तक आ सकता है। लेकिन मालूम हो कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि आम लोगों को कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये चार्ज सिर्फ बड़े व्यापारियों पर लागू होगा।
यूपीआई से कितना कर सकते हैं ट्रांजेक्शन?
एसबीआई यूपीआई की बात करें तो आमतौर पर 1 दिन में ₹1 लाख तक का लेनदेन आप कर सकते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर इसकी लिमिट ज्यादा है। जैसे कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस में ₹2 लाख और IPO, टैक्स और स्कूल-कॉलेज की फीस भरने के लिए ₹5 लाख तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। | 100 |
| 15 | 🚨 चीनी मिलों पर @fooddeptgoi की सख्ती
• DFPD ने चीनी मिलों से 20-31 अगस्त की बिक्री का संशोधित डेटा मांगा
• 7 सितंबर 2026 तक डेटा जमा करना अनिवार्य
• डेटा Excel फॉर्मेट में देना होगा
• मिल/प्लांट कोड और GST नंबर देना जरूरी
• बिक्री की तारीख और कुल बिक्री/डिस्पैच मात्रा बतानी होगी
• औसत बिक्री दर ₹/क्विंटल की जानकारी भी देनी होगी
• डेटा sugarcontrol-fpd@gov.in पर भेजना होगा
• ISMA और NFCSF को सभी मिलों से समय पर डेटा जमा कराने के निर्देश
• सरकार की नजर चीनी बिक्री, कीमत और बाजार में उपलब्धता पर | 94 |
| 16 | न होर्डिंग, न फूल-माला, न रोड शो… सीधे मिशन 2027!
यूपी में भाजपा ने शायद समझ लिया है कि अब सिर्फ चमक-दमक और स्वागत से चुनाव नहीं जीते जाते। नए प्रभारी विनोद तावड़े का पहला लखनऊ दौरा साफ इशारा है-फोकस फोटोबाजी पर नहीं, बूथ की जमीनी हकीकत और 2027 की चुनावी बिसात पर है।
सवाल ये है कि क्या संगठन की ये नई रणनीति विपक्ष की बढ़ती चुनौती को रोक पाएगी? | 92 |
| 17 | CJP में पहली बड़ी बगावत!
पुराने स्वयंसेवक मनीष ब्रह्मभट्ट ने अलग राह पकड़ते हुए कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक (CJP-D) बनाने का ऐलान कर दिया। आरोप है कि आंदोलन खड़ा करने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को ही किनारे किया जा रहा है और CJP अब AAP के करीब जाती दिख रही है।
अब सवाल सिर्फ नई पार्टी का नहीं, CJP के भीतर नेतृत्व और विचारधारा पर उठ रहे सवालों का है। | 91 |
| 18 | योगी सरकार के निर्देशन में गन्ना किसान संस्थान परिसर में आमजन को ₹52 प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है. लोग अपनी दैनिक जरूरत के अनुसार प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चीनी खरीद सकते हैं. | 89 |
| 19 | Sin texto... | 90 |
| 20 | कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुद्धवार रात मुकेश के कच्चे घर की दीवार गिर गई घर के अंदर मुकेश उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे थे 7 साल की बेटी 3 साल का बेटा दोनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल है उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद से मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है मुंह से आवाज़ नहीं निकल रही पिता कह रहे हम भी मर जाते बिना बच्चों के क्या जीवन, मुकेश का आरोप है कि कई बार प्रधान और अधिकारियों से आवास के लिए कहा लेकिन किसी के सुनवाई नहीं की प्रधान पैसे मांगता रहा मुकेश मजदूरी करते है जमीन का इक टुकड़ा उनके पास नहीं है मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते थे मुकेश बोले अब घर मिलता भी है तो कोई फायदा नहीं हैरानी को बात ये है कि जिले के विकास के मुखिया सीडीओ विधान जायसवाल कह रहे मेरी कोई जवाबदेही नहीं है ये दैवी आपदा है उसमें क्या किया जा सकता है, गजब का सिस्टम है गज़ब की सरकार है गजब के सरकार के नुमाइंदे है खुद तो चार चार ऐसी लगा कर शानदार दफ्तरों में बैठे है और किसान मजदूर वो दब कुचल कर मर रहा है लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं कागज़ी खानापूर्ति में भरोसा रखने वाले अफसर शायद ये भूल रहे है कि इन्हीं गरीबों की जब हाय लगती है तो बहुत बुरा होता है परिवार सभी के है और कोई भी अजय नहीं है | 90 |
