VIGYAN CLASSES
Ir al canal en Telegram
🎯 RBSE, CBSE के आफिशियल अपडेट , NCERT बुक्स, सिलेबस, PDF नोट्स ( कक्षा 6 से 12 ) के लिए आज ही Join करे । Welcome to Our Official " VIGYAN CLASSES " Telegram Channel. @VigyanClasses 👉 YouTube Channel Link - https://youtube.com/c/VIGYANCLASSES
Mostrar más999
Suscriptores
Sin datos24 horas
Sin datos7 días
Sin datos30 días
Archivo de publicaciones
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 746मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 746 पदों का सृजन📚✅
जयपुर
। प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के लिए 746 पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। नवीन पदों में, व्याख्याता स्कूल शिक्षा (एल-12) के 667 पद तथा प्रयोगशाला सहायक (एल-8) के 79 पद शामिल हैं। यह पद ऐसे विद्यालयों के लिए सृजित किए गए हैं, जिनमें नवीन संकाय अथवा नवीन विषय प्रारंभ किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में विभिन्न विद्यालयों में नवीन संकाय तथा विषय प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। का सृजन
राजस्थान में पेपर लीक मामले में ED की एंट्री के सवाल पर बोले सीएम गहलोत, कहा- बस ED का ही इंतजार था…📚✅
राजस्थान में REET एवं सेकेंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है
जयपुर।
राजस्थान में REET एवं सेकेंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में पहले से ACB अच्छा काम कर रही, लेकिन ईडी सीबीआई वाले राजस्थान में घुसने को लेकर तड़प रहे हैं.
मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, पहले से ACB अच्छा काम कर रही है, लेकिन राजस्थान में कार्रवाई को लेकर ईडी सीबीआई वाले तड़फड़ा रहे हैं. गहलोत ने आगे कहा कि, अगर वह एसीबी से अच्छा काम कर सकते हैं तो उन्हें बधाई.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसीबी कि तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में पहले से ही अच्छा काम कर रही है. एसीबी ने कलेक्टर एसपी को भी नहीं छोड़ा है. आरपीएससी के मेंबर को भी पकड़ा है. आगे उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि हम तो कह रहे हैं कि कोई गलत कर रहा है तो उसे जेल में डालो, लेकिन राजनीतिक द्वेषता के चलते कार्रवाई करना गलत है. इस दौरान सीएम गहलोत ने ED कि क्रेडिबिलिटी पर भी सवाल उठाए.
सीएम गहलोत ने RPSC पेपर लीक मामले को लेकर ये भी कहा कि, आरपीएसी मेंबर बाबूलाल कटारा का इस्तीफा ना लेकर पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया.
मालूम हो कि, सोमवार को सुबह से ही राजस्थान में REET एवं सेकेंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने प्रदेश में 27 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद प्रवर्तन निदेशालय ने इतना बड़ा छापा मारा है.
जानकारी के मुताबिक राजनीतिक, व्यवसायिक और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई लोग निशाने पर हैं. जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, उदयपुर, डूंगरपुर सहित कई जिलों में ईडी की टीम ने छापा मारा है. बाड़मेर के महावीर नगर में ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के घर पर ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे हैं.
इसके अलावा सेकेंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जयपुर के वैशाली नगर में सुरेश ढाका के आवास पर भी ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा है. RPSC पेपर लीक मामले को लेकर ED का टीम अजमेर में भी पहुंची हैं. यहां आरपीएसी मेंबर बाबूलाल कटारा के सरकारी आवास पर टीम दस्तावेज खंगाल रही है.
