Shreeram Classes, RPSC/SSC/UPSC Bikaner✍🤝
Ir al canal en Telegram
3 203
Suscriptores
-124 horas
+67 días
+2530 días
Archivo de publicaciones
ऐतिहासिक कलात्मक हवेलियों का शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना एवं Heritage Walk के तहत संरक्षण कार्य किये जाएंगे। जयपुर अल्बर्ट हाल म्यूजियम के उन्नयन के लिये ₹25 करोड़ रुपए का प्रावधान।
आदिवासी पर्यटन हेतु ₹100 करोड़ रुपए से Tribal Tourist Circuit विकसित होगा।
Flying Training Organisation (FTO) प्रतापगढ़, झालावाड़ा एवं झुंझुनू में की स्थापना।
जयपुर, जोधपुर व उदयपुर में Hop-on-Hop-off बस सेवा।
विभिन्न मंदिरों के उन्ननयन हेतु ₹101 करोड़ का प्रावधान, मंदिरों में भोग राशि ₹3,000 प्रतिमाह और पुजारियों का मानदेय ₹7,500 प्रतिमाह किया गया।
युवा विकास एवं कल्याण:
राजस्थान रोज़गार नीति-2025 लाने की घोषणा।
500 करोड़ का ‘विवेकानंद रोज़गार सहायता कोष’ की स्थापना होगी।
आगामी वर्ष में 1.25 लाख पदों पर भर्तियां होगी। निजी क्षेत्र में लाख 1.50 लाख युवाओं को रोज़गार दिया जाएगा।
‘विश्वकर्मा युवा उधमी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ होगा। युवाओं को ₹2 करोड़ तक के ऋण पर 8% ब्याज अनुदान एवं 5 लाख युवाओं को मार्जिन मनी सहायता।
प्रत्येक संभाग में उन्नत कौशल और कैरियर परामर्श केंद्र की स्थापना।
जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर में वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षकों की भूमि आवंटित की जाएगी।
उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर एवं अजमेर संभाग में पैरास्पोर्ट्स के लिये स्पेशल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेंगे।
चिकित्सा एव स्वास्थ्य:
आमजन को नि:शुल्क जाँच व दवा हेतु ₹3,500 करोड़ का 'MAA कोष' का गठन। MAA योजना में Interstate Portability लागू।
7 वर्ष से अधिक वृद्धजनों को घर पर नि:शुल्क दवा। सभी ज़िला चिकित्सालयों में Diabetic Clinics स्थापित।
TB मुक्त प्रदेश हेतु CHC पर Digital X-ray, TRU-NAAT व CB-NAAT मशीनों की उपलब्धता होगी।
HIV संक्रमित व जोखिमग्रस्त महिलाओं की Cervical Cancer जाँच।
नि:शुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन हेतु MAA नेत्र वाउचर योजना लागू।
148 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAM) स्थापित होंगे।
बीकानेर चिकित्सालय में Vitreo Retina Surgery Unit का उन्नयन।
जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में 120-बेड क्षमता के स्पाइनल इंजरी सेंटर की क्षमता में वृद्धि।
कोटा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट व कॉटेज वार्ड हेतु ₹195 करोड़।
प्रत्येक संभाग मुख्यालयों पर अल्ट्रा एडवांस्ड बर्न केयर सेंटर की स्थापना।
राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) जयपुर उन्नयन हेतु ₹500 करोड़; 750 चिकित्सक व 1,500 पैरामेडिकल पद सृजित किये जाएंगे।
'Fit Rajasthan' अभियान हेतु ₹50 करोड़ प्रावधान; आहार में तेल की मात्रा 10% घटाने पर ज़ोर।
नवीन आयुष नीति: गाँवों को आयुष्मान आरोग्य ग्राम घोषित कर ₹11 लाख प्रोत्साहन।
7 ज़िलों (हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, चितौड़गढ़ एवं डूंगरपुर) में खाद्य प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा:
सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन अब 1250 रूपए प्रतिमाह होगी।
असंगठित श्रमिकों के लिये Gig and Unorganised Workers Fund में ₹350 करोड़ का प्रावधान।
बालिकाओ को 35 हज़ार स्कूटी वितरण का प्रावधान।
प्रत्येक ब्लॉक में उच्च माध्यमिक विद्यालय या महाविद्यालय में ‘रानी लक्ष्मीबाई केंद्र’ स्थापित होगा।
लखपति दीदी श्रेणी में 20 लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य।
घुमंतू समुदायों के लिये ‘दादूदयाल घुमंतू सशक्तिकरण योजना’ शुरू।
अनुजा., ओबीसी व अल्पसंख्यक निगम ऋणों के लिये वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTSS)।
5 हज़ार उचित मूल्यों की दुकानों पर ‘अन्नपूर्णा भंडार’ की स्थापना।
गर्भवती महिलाओ को अतिरिक्त पोषण हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण Nutri-Kit योजना लागू।
कानून व्यवस्था तथा सुशासन:
'राजस्थान नागरिक सुरक्षा अधिनियम' के तहत Surveillance एवं सुरक्षा तंत्र सुदृढ़ीकरण।
2 वर्षों में: पुलिस को 1,000 वाहन एवं 3,500 नवीन पद सृजित।
Sardar Patel Centre for Cyber Control and War-Room की स्थापना पर ₹350 करोड़ व्यय का प्रावधान।
विचाराधीन बंदियों की पेशी हेतु 400 Video Conference (VC) Nodes की स्थापना।
7 केंद्रीय कारागृहों में अवैध मोबाइल सिग्नल रोकने हेतु T-HCBS प्रणाली की स्थापना।
सजायाप्ता बंदियों के लिये न्यूनतम मजदूरी का प्रावधान।
अजमेर कारागर प्रशिक्षण संस्थान का उन्नयन।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय: शाहपुरा (जयपुर), रिंगस (सीकर)।
पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय: रायपुर–ब्यावर, खाटूश्यामजी (सीकर)।
8 नए साइबर पुलिस थाने स्थापित करने का प्रावधान।
आगामी वर्ष में 3 हज़ार से अधिक जनसंख्या वाले पंचायत मुख्यालयों में ‘अटल ज्ञान केंद्र’ स्थापित होंगे।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️
राजस्थान
राजस्थान बजट 2025-26
19 फरवरी, 2025 को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने राजस्थान बजट 2025-26 विधानसभा में पेश किया।
मुख्य बिंदु
बजट के बारे में:
यह पहला ग्रीन थीम आधारित बजट है, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी ढाँचे और नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष ज़ोर दिया गया है।
बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं।
मुख्य घोषणाएँ:
पेयजल:
आगामी वर्ष में बीस लाख घरों में कनेक्शन देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 425 करोड़ का प्रावधान।
मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरुआत की गई है जिसके तहत 5830 करोड़ का प्रावधान।
ऊर्जा:
आगामी वर्ष में 6400 मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन करना।
50 हज़ार नए कृषि कनेक्शन और पाँच लाख घरेलू कनेक्शन देना।
765KV का एक, 400KV के पाँच, 220KV के 13 और 132KV के 28 और 33/11KV के 133 जीएसएस बनेंगे।
आगामी वर्ष में निजी क्षेत्र के माध्यम से 10 गीगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत 150 यूनिट प्रति माह बिजली निशुल्क दी जाएगी।
परिवहन विकास:
सड़कों के विकास के लिये 5000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य किये जाएंगे।
नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर 60000 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
प्रत्येक विधानसभा में 10-10 करोड़ रूपए से नॉन पैवेबल सड़क कार्य होंगे।
5 हज़ार से अधिक आबादी वाले 250 गाँवों में 500 करोड़ की लागत से ‘अटल प्रगति पथ’ बनेंगे।
500 नई रोडवेज बसें जीसीसी मॉडल पर उपलब्ध कराई जाएंगीं, साथ ही शहरी क्षेत्रों के लिये 500 बसें राजकीय शहरी ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगीं।
जयपुर मेट्रो: 12000 करोड़ की लागत से सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबावाड़ी एवं विद्याधरनगर (टोडी मोड़ तक) विस्तार होगा, इसके साथ ही जगतपुरा, वैशाली नगर के लिये डीपीआर बनेंगी।
‘पंचगौरव योजना’ के अंतर्गत 550 करोड़ रुपए का प्रावधान।
स्वामित्त योजना में 2 लाख परिवारों को पट्टे दिए जाएंगे।
मनरेगा के अंतर्गत 3400 लाख मानव दिवसों का सृजन किया जाएगा।
जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार में 250 करोड़ खर्च होगे। इसके अलावा जयपुर में बने बीआरटीएस कोरिडोर को हटाया जाएगा।
डांग, मगरा, मेवात एवं ब्रिज क्षेत्रीय विकास योजनओं हेतु 100-100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
दिल्ली-जयपुर, जयपुर-आगरा और जयपुर-कोटा हाईवे पर सड़क सुधार कर 'Zero Accident Zones' का निर्माण।
20 ट्रॉमा सेंटर्स का PPP मोड में सुदृढ़ीकरण हेतु ₹50 करोड़ का प्रावधान।
25 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा।
नगरीय विकास:
पार्किंग, रिनोवेशन, रेजीडेंशियल फ्लैट, बस स्टैंड आदि के विस्तार एवं विकास के लिये 780 करोड़ रुपए का प्रावधान।
7 वर्षो की अवधि की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के लिये 12050 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश के समस्त शहरों में 50 हज़ार स्ट्रीट लाइट लगाये जाएंगे।
500 पिंक टॉयलेट्स के निर्माण हेतु 175 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
30 नगर परिषदों में Mechanised Transfer Stations की स्थापना की जाएगी।
औद्योगिक विकास:
औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु 'Single Window–One Stop Shop' के माध्यम से ऑनलाइन अनुमतियों की संख्या बढ़ाकर 149 करना।
विभागों के लिये Competitive Index लागू होगा। Rising Rajasthan के MoUs को प्रभावी बनाने हेतु PMU गठित किया जाएगा।
Flatted Factory की व्यवस्था लागू। Plug and Play Model के तहत औधोगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
सेवा क्षेत्र में निवेश के लिये Global Capability Centre (GCC) Policy और व्यापार संवर्धन हेतु Rajasthan Trade Promotion Policy लागू होगी।
औद्योगिक पार्कों के विकास में कोटा में टॉय पार्क, निम्बाहेड़ा–चित्तौड़गढ़ व बूंदी में स्टोन पार्क, सोनियाणा–चित्तौड़गढ़ में सेरामिक पार्क, DMIC के तहत फार्मा पार्क, भीलवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क का विस्तार तथा सांगानेर–जयपुर में ब्लॉक प्रिंटिंग ज़ोन स्थापित किये जाएंगे।
18 नए औद्योगिक क्षेत्रों के आधारभूत विकास हेतु ₹150 करोड़ का प्रावधान।
निजी औद्योगिक पार्कों में CETP के लिये सहायता दी जाएगी।
DMIC (Delhi Mumbai Industrial Corridor) से जुड़े दो लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे और PM Gati Shakti अपडेट सिस्टम विकसित किया जाएगा।
पर्यटन, कला एवं संस्कृति:
पर्यटन विकास के लिये ₹975 करोड़ रुपए का प्रावधान।
जयपुर में IIFA Awards आयोजन। Heritage Tourism के तहत 10 Iconic Tourist Destinations विकसित किये जाएंगे, जबकि Night Tourism को बढ़ावा देने हेतु ₹100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
कोचिंग में रक्षा बन्धन का अवकाश 8,9 तथा 10 अगस्त तक रहेगा।
INDIAN HISTORY DAILY CLASS TEST RESULT 07-08-2025.pdf1.53 KB
INDIAN POLITY DAILY CLASS TEST RESULT 06-08-2025.pdf1.50 KB
GEOGRAPHY DAILY CLASS TEST RESULT 04-08-2025.pdf1.73 KB
GEOGRAPHY DAILY CLASS TEST RESULT 04-08-2025.pdf1.73 KB
GEOGRAPHY DAILY CLASS TEST RESULT 04-08-2025.pdf4.79 KB
GEOGRAPHY DAILY CLASS TEST RESULT 04-08-2025.pdf3.26 KB
GEOGRAPHY DAILY CLASS TEST RESULT 04-08-2025.pdf1.73 KB
