es
Feedback

¡No caigas en manos de tramposos! Telemetrio encuentra y marca estos canales 👉 Si quieres ver la etiqueta, suscríbete

Vimpy adda247

Ir al canal en Telegram

To Spread Awareness About General Topics 📣🕉️🇮🇳

Mostrar más
3 916
Suscriptores
Sin datos24 horas
-37 días
-330 días
Archivo de publicaciones
Plz recheck....not sure

*HTET 2023 UPDATE:हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन आज से हुए लाईव- बोर्ड अध्यक्ष* 🔽  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा निदेशालय, सैकेण्डरी शिक्षा, हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 02 व 03 दिसम्बर, 2023 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। 02 दिसम्बर को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक एवं 03 दिसम्बर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा से सम्बन्धित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव एवं सचिव सुश्री ज्योति मित्तल, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in  पर दिए गए लिंक के माध्यम से 30 अक्तूबर से 10 नवम्बर, 2023 (रात्रि 12:00 बजे) तक कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1000/-रूपये, दो लेवलों के लिए 1800/-रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 2400/-रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा दिव्यांग अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 500/-रूपये, दो लेवलों के लिए 900/-रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 1200/-रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन (Information Bulletin)में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी  पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठें का निशान, लेवल,  विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी व गृह राज्य में 11 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2023 तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि 10 नवम्बर, 2023 उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा 12 नवम्बर, 2023 उपरांत विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी। इस सन्दर्भ में कोई भी प्रार्थना/प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर, 2023 से 12 नवम्बर, 2023 तक संशोधन करते समय अगर अभ्यर्थी अपने जाति वर्ग में एस.सी. हरियाणा से अन्य जाति वर्ग या दिव्यांग श्रेणी हरियाणा से अन्य राज्य दिव्यांग श्रेणी में परिवर्तन करता है, तो उसे बकाया फीस के अन्तर का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त अगर अभ्यर्थी अपने जाति वर्ग में अन्य राज्य जाति वर्ग से एस.सी. हरियाणा में परिवर्तन करता है या दिव्यांग श्रेणी अन्य राज्य से दिव्यांग श्रेणी हरियाणा राज्य में परिवर्तन करता है तो उसे जमा अतिरिक्त शुल्क वापिस देय नहीं होगा।  फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक पंजीकरण उपरान्त अन्य लेवल की परीक्षा देने का इच्छुक है, तो उसी पंजीकरण के अन्तर्गत ही दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी/सूचना से वंचित न रह जाएं। उन्होंने बताया कि आवेदक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें। यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन/पात्रता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो हैल्पलाईन नम्बर 9358767113 व ई-मेल आई०डी० helpdeskhtet2023@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी चैट बॉक्स के माध्यम से भी हरियाणा पात्रता परीक्षा से सम्बन्धित सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Emrs exam dates

photo content

Syllabus of pgt economics for emrs
+2
Syllabus of pgt economics for emrs

photo content

BPSC-Bihar-Teacher-Syllabus-2023 (1).pdf

Today's no YT class

Join this group...only for paid batch students

dsssb syllabus.pdf

HTET NEW-1.pdf

Document from Vimpy Choudhary

TGT SYLLABUS.pdf

Dsssb pgt economics

Haryana pgt economics

Bihar stet pgt economics

EMRS /DSSSB

photo content