es
Feedback
𝑴𝒊𝒅𝒏𝒊𝒈𝒉𝒕 𝑫𝒊𝒂𝒓𝒚 ✍️

𝑴𝒊𝒅𝒏𝒊𝒈𝒉𝒕 𝑫𝒊𝒂𝒓𝒚 ✍️

Ir al canal en Telegram

𝑨 𝑫𝒊𝒂𝒓𝒚 𝒐𝒇 𝑼𝒏𝒔𝒂𝒊𝒅 𝑾𝒐𝒓𝒅𝒔. 𝑺𝒐𝒎𝒆 𝑺𝒕𝒐𝒓𝒊𝒆𝒔 𝑵𝒆𝒗𝒆𝒓 𝑬𝒏𝒅. 🌙✍️

Mostrar más
El país no está especificadoLa categoría no está especificada
1 412
Suscriptores
-124 horas
+17 días
+1 05330 días
Archivo de publicaciones
🌙 Good Night, Midnight Family! 🖤 दिनभर की थकान अब यहीं छोड़ दीजिए, कुछ देर ख़ुद के लिए भी सुकून चुनिए। 🤍 और हाँ… 😂 सोने से पहले फोन रख देना, क्योंकि नींद तो कब की आ चुकी है— बस हमारी “एक आख़िरी रील” वाली आदत नहीं गई! 😭📱 दुआ है आज की रात आपके हिस्से ढेर सारा सुकून लाए, और सुबह एक प्यारी-सी मुस्कान के साथ हो। ✨ Good Night & Sweet Dreams! 🌌🖤 — 𝐈𝐍𝐃𝐑𝐀 🖤

❖ वो जो चले गए... ❖ कभी किसी को अपना कहकर पुकारा था, उसी नाम में मैंने जहाँ सारा उतारा था। वो हँसते रहे मेरी हर ख़ामोश दुआ पर, मैंने हर दर्द भी मुस्कुराकर ही गुज़ारा था। वक़्त बदला... तो लहजे भी बदलते चले गए, जो कल तक मेरे थे, वो भी सँभलते चले गए। मैं वहीं खड़ा रहा उसी मोड़, उसी राह पर, और वो किसी और की मंज़िल में ढलते चले गए। मैंने रिश्तों को दिल की किताब समझा, उन्होंने पन्नों की तरह मुझे बदलते देखा। मैंने वफ़ा को इबादत का नाम दिया, उन्होंने मोहब्बत को बस एक अंजाम दिया। अब न शिकवा है, न किसी से सवाल है, जो बचा है मेरे पास, बस ख़ामोशियों का मलाल है। कभी मेरी कमी उन्हें भी महसूस होगी, यही सोचकर हर रात आँख फिर भी नम होगी। मगर तब तक... मैं किसी दुआ में नहीं, किसी याद में रह जाऊँगा... वो मुझे ढूँढेंगे शायद, और मैं... सिर्फ़ अल्फ़ाज़ बनकर किसी किताब में रह जाऊँगा... 🖤             ✍️ 𝑰𝒏𝒅𝒓𝒂 🥀

सुकून मिलता है ,तुम्हारी आवाज सुनकर..!! *वर्ना शोर तो बहुत है दुनिया में....!!!!*

दिल में बहुत दर्द है, पर खुद को संभालना है 😔💔, अब इस टूटते अहसास को अकेले ही ढालना है 🌧️। जो थोड़ा सा करीब आकर दूर जा रहा है मुझसे, उसके जाने का जख्म... मुझे उम्र भर संभालना है 🥀⏳। ᴡʀɪᴛᴇʀ×ʀᴇᴋʜᴀ ✍️

╔═══════════════════════ ❖ ═══════════════════════╗ ❖ ग़ज़ल ❖ किसे अपना कहा हमने, किसे अपना बना बैठे, उसी की बेरुख़़ी को हम मुक़द्दर का लिखा समझे। हमें मालूम था आख़िर सफ़र तन्हा ही होना है, मगर फिर भी किसी के साथ चलने की दुआ समझे। न जाने कितने चेहरे उम्र भर मिलते रहे हमसे, मगर इक मुस्कुराहट को ही दुनिया की वफ़ा समझे। बड़ी मासूम थी चाहत, बड़ा नादान था दिल भी, जो पत्थर को छुआ हमने, उसे धड़कन-भरा समझे। अब इतनी देर से जागे कि नींदें रूठ बैठीं हैं, जो बीता लौट आएगा, यही झूठी अदा समझे। न शिकवा है किसी से अब, न कोई इल्तिज़ा बाक़ी, जो टूटकर भी मुस्कुराए, बस उसी को हम ख़ुदा समझे। ❦═════✦═════❦ ✍️ 𝐈𝐍𝐃𝐑𝐀 ❦═════✦═════❦ ╚═══════════════════════ ❖ ═══════════════════════╝

हमें मत समझाइये मायने इश्क़ के जनाब जो आप किताब पढ़ रहे है वो मेरी लिखी हुई है..

🌙 "किसी के पास रहना हो, तो थोड़ा दूर रहना चाहिए।" — जौन एलिया मगर जौन साहब... कितना दूर? 🖤 इतना दूर कि उसकी ख़बर सिर्फ़ लोगों से मिले? इतना दूर कि उसकी हँसी की आवाज़ याद रहे... मगर चेहरा धीरे-धीरे धुँधला पड़ जाए? 🥀 इतना दूर कि नज़र ही न आए? या इतना पास भी नहीं, कि उसकी क़द्र ही ख़त्म हो जाए? इतना दूर कि मोहब्बत ज़िंदा रहे, मगर उम्मीदें बोझ न बन जाएँ। 🤍 इतना दूर कि याद हर रोज़ आए, मगर आवाज़ देने का हक़ न बचे... तो बताइए, जौन साहब... मोहब्बत को बचाने के लिए आख़िर कितना दूर रहना चाहिए? ...कि मोहब्बत ही न मर जाए। 🌙🥀 ㅤㅤㅤㅤㅤㅤ— ʏᴀꜱʜ 🖤

साँसें तो चलती रहती हैं, पर धड़कनों में वो बात नहीं होती 🌬️, आँखें तो खुली रहती हैं, पर ख़्वाबों से मुलाक़ात नहीं होती 😴। हादसे सिर्फ़ जिस्म को नहीं तोड़ते, कुछ हादसे रूह को ख़ामोश कर जाते हैं 🤐। चलते फिरते तो नज़र आते हैं लोग, पर अंदर से ना जाने कब के ढह जाते हैं 🏚️। न कोई शिकायत, न कोई मलाल बचता है, बस एक अजीब सा ख़ालीपन साथ चलता है 🍂। ज़िंदगी गुज़र तो रही है रोज़ की तरह, पर अब जीने का वो शौक़ नहीं रहता... 🥀 कुछ हादसों के बाद इंसान मरता नहीं है, बस ज़िंदा नहीं रहता... 🌑 ᴡʀɪᴛᴇʀ×ʀᴇᴋʜᴀ

🌸 Good Morning! ☀️ नई सुबह नई उम्मीदें लेकर आई है। मुस्कुराइए, खुश रहिए और आज का दिन बेहतरीन बनाइए। 🌿✨

0 Rᴇᴘᴏʀᴛs ᴀʀᴇ Bʟᴏᴄᴋᴇᴅ ʙʏ @teleprotectorbot 101 Cʜᴀɴɴᴇʟs ᴀʀᴇ Sᴀᴠᴇᴅ Fʀᴏᴍ Rᴇᴘᴏʀᴛs ɪɴ Lᴀsᴛ 24 Hᴏᴜʀs

❖ कुछ लोग अधूरे नहीं... अधूरा कर जाते हैं ❖ कभी किसी को अपनी दुनिया बनाकर देखना, फिर उसी दुनिया को ख़ामोशियों में बिखरते देखना। पहले बातें हर शाम का उजाला थीं, आज वही यादें हर रात का अँधेरा हैं। पहले इंतज़ार में सुकून की ख़ुशबू आती थी, आज उसी इंतज़ार में तन्हाई की धूल उड़ती है। हमने चाहा था साथ उम्र भर का, उन्हें मंज़ूर था बस वक़्त भर का। हम दिल लिखते रहे, वो हिसाब लिखते रहे। हम दुआ बनाते रहे, वो विदा सुनाते रहे। आख़िर में समझ आया... मोहब्बत हारती नहीं, बस... जिस दिल में ठहरती है, उसे ख़ामोश कर जाती है। और फिर... कुछ लोग ज़िंदगी से नहीं जाते, मगर... ज़िंदगी को पहले जैसा भी नहीं रहने देते... 🖤             ✍️ 𝑰𝒏𝒅𝒓𝒂 🥀

गुजर जाती है यूँही हमारी उम्र सारी किसी को ढूँढते हैं हम यूँ किसी में...

मेरी अर्थी को कंधा अवश्य देना... ⚰️🖤 मुझे अग्नि को सौंपने से पूर्व, एक बार मेरे समीप आना... 🍂 इतने निकट... कि यदि मेरी पलकों में तुम्हारा प्रतिबिंब कहीं शेष हो, तो वह भी तुम्हारे साथ चला जाए... 🤍 जब अग्नि मेरे नाम, मेरी देह, मेरी समस्त स्मृतियों को एक-एक कर भस्म करने लगे... 🔥 तब लोग अपनी आँखें फेर लेंगे... किन्तु तुम मत फेरना। 🌙 देखना... प्रेम अंततः किस रंग में जलता है... 🖤🔥 — यश ✍️🖤

तेरी मौजूदगी ही मेरी हर ख़ुशी की वजह है 🌟, तू जो नहीं, तो फिर इस जहाँ से क्या वास्ता? 🤔 तू मेरा आसमाँ है ☁️, मैं तेरी ज़मीं सही 🌍, तेरे बाद अब कोई दूसरा मुक़ाम नहीं 🚫। इक तू ही मुकम्मल मेरी हसरतों की दुआ 🤲, तेरे सिवा अब किसी का ख़याल तक नहीं 💭।

0 Rᴇᴘᴏʀᴛs ᴀʀᴇ Bʟᴏᴄᴋᴇᴅ ʙʏ @teleprotectorbot 165 Cʜᴀɴɴᴇʟs ᴀʀᴇ Sᴀᴠᴇᴅ Fʀᴏᴍ Rᴇᴘᴏʀᴛs ɪɴ Lᴀsᴛ 24 Hᴏᴜʀs

🌙 Good Night, Midnight Family! 🖤 आज का दिन यहीं छोड़ दीजिए... 🤍 उम्मीद है आपका दिन जैसा भी रहा हो, अब आने वाली रात आपको सुकून दे। ❖ शुभ रात्रि ❖ आज का दिन... जो भी दे गया, उसे मुस्कुराकर वहीं छोड़ देना... जो मिला, उसके लिए शुक्रगुज़ार रहना... जो नहीं मिला, उसे वक़्त पर छोड़ देना... याद रखना... हर रात सिर्फ़ नींद नहीं लाती, कभी-कभी नई उम्मीदों का दरवाज़ा भी खोल जाती है। दुआ है... आपकी हर थकान सुकून में बदल जाए, हर चिंता ख़ामोशी में खो जाए, और आने वाली सुबह आपके लिए नई ख़ुशियों की वजह बन जाए। ✨ Sweet Dreams & Have a Peaceful Night. 🌌🤍 – 𝐈𝐍𝐃𝐑𝐀 🖤

❖ कुछ रिश्ते अधूरे ही अच्छे थे ❖ कभी फ़ुर्सत मिले तो अपनी यादों का हिसाब करना... देखना, कुछ चेहरे अब भी बिना आवाज़ दिए दिल में उतर आएँगे। जिन पर कभी अपनी हर ख़ुशी लुटा दी थी, आज वही हमारी ख़ामोशी तक से अनजान हैं। अजीब दस्तूर है इस दुनिया का भी... लोग साथ तो रहते हैं, मगर साथ निभाते नहीं। और जब सच समझ आता है, तब तक उम्मीदें थक चुकी होती हैं, दुआएँ ख़ामोश हो चुकी होती हैं... फिर इंसान शिकायत नहीं करता, बस मुस्कुराना सीख जाता है, ताकि कोई उसके टूट जाने का तमाशा न देख सके। ┄┅══❖ 𝑰𝒏𝒅𝒓𝒂 ✍️♥️ ❖══┅┄

किसी को चाहकर भी पा न सके, तो क्या ग़म है, मोहब्बत तो वो एहसास है, जो हर किसी के बस की बात नहीं। हम मुस्कुरा देते हैं दर्द छुपाने के लिए, वरना दिल आज भी किसी की याद में ख़ामोश रोता है।