es
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

Ir al canal en Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

Mostrar más
271
Suscriptores
Sin datos24 horas
Sin datos7 días
+330 días
Archivo de publicaciones
2nd Grade (Group - C) GK पेपर आज आयोजित Group A & B वाला Same Pattern, No Chnage

✅ सम्मान ग्रेट अमेरिकन्स सम्मान 2026: अमेरिका में भारतीय मूल की चार हस्तियों को बड़ा सम्मान - प्रतिष्ठित सूची: कार्नेगी कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयॉर्क द्वारा हर साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) के अवसर पर जारी की जाने वाली 'ग्रेट इमिग्रेंट्स, ग्रेट अमेरिकन्स' (Great Immigrants, Great Americans) की प्रतिष्ठित 2026 की सूची में भारतीय मूल की चार प्रमुख हस्तियों को स्थान मिला है इस सूची में कुल 21 देशों के 25 ऐसे नागरिकों को शामिल किया गया है जिन्होंने अमेरिकी विकास में योगदान दिया है - सम्मानित चार भारतीय हस्तियां:   1. निकेश अरोड़ा: पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)   2. महजरीन बनाजी: हैदराबाद में जन्मी, हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और प्रसिद्ध सामाजिक मनोवैज्ञानिक   3. डॉ. संजीव चोपड़ा: दिल्ली में जन्मे, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिसिन के प्रोफेसर और प्रख्यात शिक्षक   4. रेशमा केवलरमानी: मुंबई में जन्मी, वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) - पूर्व रिकॉर्ड: पिछली बार इस सूची में मंजूषा पी. कुलकर्णी और येल विश्वविद्यालय की खगोल-भौतिकीविद प्रियंवदा नटराजन को स्थान मिला था

अंकटाड वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2026: - वैश्विक निवेश रिपोर्ट: यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (अंकटाड - UNCTAD) द्वारा जारी 'वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट-2026' के अनुसार, भारत वर्ष 2025 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त करने के मामले में दो पायदान की छलांग लगाकर दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है. इससे पहले वर्ष 2024 में भारत इस सूची में 13वें स्थान पर था - कुल निवेश का आंकड़ा: रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 44% बढ़कर 39 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि बीते साल करीब ₹3.7 लाख करोड़ के बराबर था. एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष फोकस करने से यह बढ़ोतरी देखी गई है - शीर्ष देश और वैश्विक स्थिति:    वैश्विक स्तर पर एफडीआई आकर्षित करने में अमेरिका (277 अरब डॉलर) पहले और चीन (105 अरब डॉलर) दूसरे स्थान पर बरकरार हैं    - भारतीय कंपनियों का विदेश में निवेश:   *वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय कंपनियों का विदेश में घोषित ग्रीनफील्ड निवेश मूल्य 41 फीसदी बढ़कर 25.29 अरब डॉलर पहुंच गया है    राणा ग्रुप द्वारा अकेले यूएई (UAE) में 10 अरब डॉलर के निवेश की बड़ी घोषणा शामिल है

टीम इंडिया के सभी 4 छात्रों ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में 10 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (आईसीएचओ) 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के सभी चारों छात्रों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इन छात्रों के नाम हैं: . देबदत्त प्रियदर्शी (स्वर्ण), भुवनेश्वर, ओडिशा . हर्षित सिंगला (स्वर्ण), मंडी गोबिंदगढ़, पंजाभ . कबीर छिल्लर (स्वर्ण), दिल्ली . संदीप कुची (स्वर्ण), हैदराबाद, तेलंगाना देश के हिसाब पदक तालिका में भारत ने चीन, वियतनाम तथा रूस के व्यक्तिगत प्रतिभागी समूह ‘ग्रुप बी’ के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष 93 देशों के 363 छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में हिस्सा लिया, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा आईसीएचओ बन गया। सभी चारों छात्रों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ यह आईसीएचओ में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और पहली बार सभी स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन किया। अमूल द्वारा पश्चिम बंगाल के हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपये के निवेश से अमूल बंगाल डेयरी परियोजना स्थापित की जा रही है। परियोजना के पूर्ण रूप से परिचालित होने पर यहाँ प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जा सकेगा। संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन, अर्थात 10 लाख किलोग्राम दही एवं अन्य कल्चर्ड डेयरी उत्पादों के उत्पादन की क्षमता होगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया केन्द्रीय गृह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेन्दु अधिकारी, वित्त मंत्री श्री स्वप्न दासगुप्ता, केन्द्रीय गृह सचिव, केन्द्रीय संस्कृति सचिव और आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में नेशनल लाइब्रेरी द्वारा विकसित, देश का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय — जिसे 'शब्दलोक' के नाम से भी जाना जाता है — भारत की समृद्ध भाषाई विरासत का जश्न मनाता है और इंटरैक्टिव व टेक्नोलॉजी-आधारित प्रदर्शनियों के ज़रिए इसकी मौखिक और लिखित परंपराओं के विकास को दिखाता है

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो भारत यात्रा पर आए 19 जुलाई को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्क
पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो भारत यात्रा पर आए 19 जुलाई को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज 5 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे 23 जुलाई तक भारत में रहेंगे। जेवियर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जेवियर इस यात्रा दौरान भारत-पनामा संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा करेंगे

जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की 19 जुलाई को जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली
जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की 19 जुलाई को जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों प्रमुखों ने व्यापार, निवेश, हेल्थकेयर, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की। इसके साथ ही म्विनी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की।

महान क्रान्तिकारी बटुकेश्वर_दत्त क्रान्तिकारी संगठन ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियेशन’ के अहम् सदस्य थे. उन्होंने असह
महान क्रान्तिकारी बटुकेश्वर_दत्त क्रान्तिकारी संगठन ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियेशन’ के अहम् सदस्य थे. उन्होंने असहयोग आन्दोलन में भी हिस्सा लिया था. देश की आज़ादी के लिए उनका त्याग और बलिदान सदैव प्रेरणादायक और स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा. पुण्यतिथि पर शत-शत नमन 🙏

🇮🇳न्यायमूर्ति अन्ना चांडी भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं। वे 1937 में एक जिला अदालत में न्यायाधीश बनीं. उन्होंने ‘श्रीमती
🇮🇳न्यायमूर्ति अन्ना चांडी भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं। वे 1937 में एक जिला अदालत में न्यायाधीश बनीं. उन्होंने ‘श्रीमती’ नाम से एक पत्रिका निकाली थी, जिसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को से उठाया जाता था। ‘आत्मकथा’ नाम से उनकी ऑटोबायोग्राफी भी है पुण्यतिथि पर सादर नमन🙏

भारतीय टीम ने लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ )2026 में 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक
+1
भारतीय टीम ने लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ )2026 में 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते Important राजस्थान के पाली निवासी निशित ने सिल्वर मेडल जीता ; 37th अंतर्राष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड में

photo content
+6

Bio.notes.pdf

सन 1857 की क्रान्ति के महानायक मंगल पांडे ने सर्वप्रथम अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूँका था. उन्होंने अपनी हिम्मत
सन 1857 की क्रान्ति के महानायक मंगल पांडे ने सर्वप्रथम अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूँका था. उन्होंने अपनी हिम्मत और हौसले के दम पर समूची अंग्रेज़ी हुकूमत के सामने चुनौती पेश की थी. भारत माँ के वीर सपूत की जयंती पर शत-शत नमन🙏

🏸🇮🇳 भारत की शटल क्वीन पी. वी. सिंधु ने रचा इतिहास! 🇮🇳🏸 पी. वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब
🏸🇮🇳 भारत की शटल क्वीन पी. वी. सिंधु ने रचा इतिहास! 🇮🇳🏸 पी. वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ वे जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 🏆 फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए गर्व का क्षण है और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती खेल शक्ति का एक और प्रमाण है। 🇮🇳✨

मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी ओलंपिक पदक विजेता म
मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को आगामी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों दिग्गज एथलीट 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में 126-सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की। मीराबाई लगभग एक दशक से भारत की अग्रणी भारोत्तोलक रही हैं। उन्होंने 2021 के तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता और उसके बाद 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, लवलीना बोरगोहेन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य और 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा ▪️'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला ▪️कार्
वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा ▪️'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला ▪️कार्तिक आर्यन और ममूटी को 'चंदू चैंपियन' और 'ब्रह्मयुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) चुना गया ▪️यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार मिला ▪️रणदीप हुड्डा ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के साथ नए (डेब्यू) निर्देशक का पुरस्कार मिला ▪️सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार 'भंगार' को मिला; 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला ▪️राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ब्लॉकबस्टर फिल्में 'कल्कि 2898 एडी', 'पुष्पा: द रूल पार्ट-02', 'स्त्री 2' और 'अमरन' छाई रहीं

विक्रम-वन ने आगमन मिशन के तहत श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे 450 किलोमीटर की कक्षा में पेलोड सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके स
विक्रम-वन ने आगमन मिशन के तहत श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे 450 किलोमीटर की कक्षा में पेलोड सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके साथ ही भारत, स्काईरुट एयरोस्पेस द्वारा निजी क्षेत्र में उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बना है।

👉ऑलराउंडर क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का निधन 1. नीति आयोग ने इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। बड़े राज्यों में गुजरात पहले, महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे। पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा। इंडेक्स में राज्यों का मूल्यांकन बुनियादी ढांचा, व्यापारिक माहौल, सरकारी नीतियां और नियामक सुगमता समेत 8 मानकों के आधार पर किया गया है। 2. ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेस्टइंडीज के सोबर्स ने 93 टेस्ट में 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में उनकी नाबाद 365 रन की पारी 36 साल तक टेस्ट क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड रही। 3. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की घोषणा की। इसका उद्देश्य ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों के बीच AI विकास और AI गवर्नेस को बढ़ाना है। इस संगठन में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया समेत 30 देश शामिल हुए हैं। स्वास्थ्य 4. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने फैटी लि वर की गंभीर बीमारी MASH के इलाज के लिए वेगोवी इंजेक्शन को मंजूरी दी है। यह देश की पहली स्वीकृत GLP-1 थेरेपी है। क्लिनिकल ट्रायल में 63% मरीजों में लि वर की सूजन कम हुई। यह दवा लिवर की चर्बी व सूजन कम करने में मदद करती है। अर्थव्यवस्था 5. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया लॉन्च की। यह 120 अरब डॉलर के देश के डिजिटल वाणिज्य क्षेत्र का पहला राष्ट्रीय मंच है। इससे उद्योग, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को साथ लाकर डिजिटल व्यापार के नियमों को बेहतर बनाया जाएगा। 6. वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज का संशोधित डेटा जारी करेगा। इसमें आधार वर्ष 2011-12 की जगह 2022-23 कर दिया गया है। पहली बार आयरन ओर को नौवें क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही, कोयले के आंकड़ों में अब केवल रॉ कोल को शामिल किया जाएगा, ताकि दोहरी गिनती से बचा जा सके। कोर सेक्टर के आंकड़ों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में लगभग 40% योगदान होता है।